फर्जी बैनामा कर कब्जे की कोशिश, विरोध पर मार-पीट और जान से मारने की धमकी जमीन विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने रविवार को दोपहर 1:30 बजे के आसपास पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित पंकज उपाध्याय थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी का आरोप है कि कुछ लोगों ने आपराधिक साजिश के तहत उसकी पुस्तैनी आबादी की भूमि (गाटा संख्या 132) का फर्जी बैनामा तैयार कर लिया। यह बैनामा वर्ष 2021 में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कराया गया।मामले की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में वाद दाखिल किया, जिसकी सुनवाई चल रही है और अगली तारीख 05 मई 2026 निर्धारित है। विपक्षी पक्ष करीब 30 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरन जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की गई।पीड़ित ने रविवार की शाम करीब 4:00 बजे पुलिस से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, मारपीट और धमकी के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त है मामले की जांच कराई जा रही है सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- लंभुआ, सुलतानपुर में ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की है। प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में यह ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा गया। प्रधानों का कहना है कि 26 मई 2026 को कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि पंचायत चुनाव करीब 1 साल तक टल सकते हैं। ऐसे में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय मौजूदा प्रधानों को ही जिम्मेदारी दी जाए। वीडियो में जानिए पूरा मामला, प्रधानों की मांग और प्रशासन का रुख। 👉 वीडियो को Like 👍 करें, Share 🔁 करें और चैनल Subscribe 🔔 करना न भूलें।1
- लंभुआ में AIMIM का सदस्यता अभियान तेज, कई पदों पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान। जनसम्पर्क कार्यालय में बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर—युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी। सुलतानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में आज एआईएमआईएम पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लंभुआ स्थित विधानसभा कार्यालय में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम नियुक्तियों की घोषणा की गई। विधानसभा मीडिया प्रभारी के रूप में मोहम्मद इरफान फारूकी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बिलाल फारूकी को नगर पंचायत लंभुआ का नगर सचिव बनाया गया। गुलाम गौस को संगठन सचिव, सादिक सिद्दीकी को नगर उपाध्यक्ष और सलमान जावेद राईन को नगर ब्लॉक अध्यक्ष और सुहैल सिद्दीकी को भी विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा रेहान फारुकी को विधानसभा छात्रसंघ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं को जोड़कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में AIMIM के भावी प्रत्याशी वार्ड नंबर 42 सरताज अहमद फारुकी, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद मुमताज, जमील अंसारी विधानसभा महा सचिव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आने वाले चुनावों में मजबूती से भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।4
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- कोइरीपुर जालपा मंदिर के पास मिले लास2
- Post by जौनपुर , संवाददाता1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- सुलतानपुर। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर इलाके में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 04 मई 2026 को सुबह लगभग 09:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नहर में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना शिवगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जहां आवश्यक जांच-पड़ताल की गई। प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1