भींडर एसडीएम कार्यालय परिसर में बनेगा जलमंदिर, पचोरी परिवार ने दिया 2 लाख का सहयोग उदयपुर जिले के भीण्डर में स्वामी विवेकानन्द परिषद के तत्वावधान में आमजन की सुविधा हेतु उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जलमंदिर का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस पुनीत कार्य का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी रमेश चन्द्र बहेड़िया एवं भामाशाह शंकर लाल पचोरी द्वारा विधिविधान से भूमि पूजन कर किया गया। भीषण गर्मी में कार्यालय आने वाले परिवादियों और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से इस जलमंदिर के निर्माण हेतु पचोरी परिवार आगे आया है। शंकर लाल, ओमप्रकाश, सनत कुमार एवं दिनेश कुमार पचोरी द्वारा इस कार्य के लिए 2 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई है। इस सेवा कार्य के लिए स्वामी विवेकानन्द परिषद के सदस्यों ने पचोरी परिवार का ऊपरणा ओढ़ाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर परिषद् के पदाधिकारियों सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से परिषद अध्यक्ष माँगी लाल साहू, सचिव गोपीकृष्ण आमेटा, संरक्षक प्रकाश वया एवं भगवती प्रसाद आमेटा, अन्य सदस्य ओमप्रकाश मंदावत, दिनेश पचोरी, मनीष आमेटा, डॉ. मदन जोशी, तेज शंकर चौबीसा, श्याम लाल वया, जानकी लाल चौबीसा आदि मौजूद थे। उपखण्ड अधिकारी बहेड़िया ने परिषद और पचोरी परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।

- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- झाड़ोल विधायक व मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कोटड़ा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भाईसाहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रबोध व हिंदू एकता पर विचार-विमर्श हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया।1
- श्री लक्ष्मी नाथ भगवान जी की मंगला आरती दर्शन गांव पुठोली चंदेरिया चित्तौरगढ़ राजस्थान में निवास करने वाले दुख दरिद्रता दूर करने वाले सुख संपत्ति आनंद वैभव खुशहाली बरसाने वाले आपकी जय हो आप ही आप हो दया करो क्षमा करो कृपा करो रक्षा करो सद बुद्धि देवो हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय1
- Post by Lucky sukhwal1
- sahi karo1
- Post by VAGAD news241
- उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 48 घण्टो में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डबोक थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि आरोपी रेबारियों की ढाणी गोडवा निवासी किशन लाल, प्रेम शंकर, मोहनलाल और उसके भाई हीरालाल, रोडीलाल, कमला शंकर उर्फ कमलेश को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि मृतक शंकरलाल और आरोपियों के बीच रंजिश को लेकर पहले भी मारपीट होने पर क्रॉस केस दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि सेक्टर 11 हिरणमगरी हाल गुड़ली डबोक निवासी हेमेन्द्र ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि गत 31 जनवरी को वह शंकरलाल के साथ जोगणिया माता जाने के लिए कार से निकला था। रास्ते में दोस्त प्रभुलाल, नन्दू, लक्ष्मण को साथ ले लिया। सभी भूता बस स्टेंड के पास पहुंचे थे कि शंकरलाल के पास किसी का कॉल आया। शंकरलाल कार से उतरकर बात कर रहा था। तब चार बाइक पर 8 जने आ गए। इन्होंने शंकर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उपचार के लिए उसको अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच करके उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।1
- नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित4
- उदयपुर जिले के भचेडी, मोड़ी, बाठेड़ा कला व खुर्द तथा मेनार गांवों में योग शिविर व जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। योगाचार्यों ने ग्रामीणों को योग, जल संरक्षण, पर्यावरण, पशु-पक्षी संरक्षण और प्लास्टिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया तथा गांव की स्वच्छता व तालाब संरक्षण का संदेश दिया। रिपोर्टर : विष्णु लोहार1