Shuru
Apke Nagar Ki App…
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
More news from Udaipur and nearby areas
- उदयपुर जिले के मावली की पूण्य धरा पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें सर्व हिंदू समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम मावली मंडल के सभी दस गाँवों की तरफ से कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा में ग्रामीण विभिन्न नारे लगाते हुए सभा स्थल तक पहुँचे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच सतीश, अमित दास महाराज, शिवानंद महाराज, बाबा राम दरबार, भेरू महाराज, संजय गिरी, अमित पुरी, किन्नर अखाड़ा से प्रियंका भुआसा एवं उनकी शिष्या की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की पूजा के साथ की गई। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता सतीश द्वारा स्वदेशी भाषा एवं वस्तु अपनाने का आह्वान किया। संतो द्वारा कुटुंब प्रबोधन एवं संयुक्त परिवार के भावों पर बल दिया। अंत में किन्नर अखाड़ा से प्रियंका भुआ ने हिंदू समाज को एक जाजम पर देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ।1
- नाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच से अधिक शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों के पास से आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश उदयपुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अब इन बदमाशों से बरामद आभूषणों के स्रोत के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये आभूषण चोरी के हैं या किसी अन्य अपराध से संबंधित हैं। बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) चैनसिंह महेचा इस पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।1
- जवाई बांध का गेज 49.67 फीट के साथ 4617.29 एमसीएफटी रहा नरेश मालवीय सुमेरपुर । रबी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को जवाई बांध से मंगलवार को चाैथी व अंतिम पाण का पानी देने दाेपहर 1.15 मिनट हवामहल क्षेत्र से नहर में पानी छाेड़ा गया। जल संशाधन विभाग सहायक अभियंता अक्षय कुमावत, अशोक पूनिया कनिष्ठ अभियंता व कार्मिकाें ने गेट खाेलकर नहर में पानी प्रवाहित किया। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता अशोक पूनियाँ ने बताया कि बुधवार से बाराबंदी लागू हाेगी। चाैथी पाण की अवधि 25 दिन रहेगी जिसमें कुल 1250 एमसीएफटी पानी दिया जाएगा। इस दौरान नहरों के माध्यम से टेल तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जवाई बांध का गेज मंगलवार सवेरे 8 बजे 49.67 फीट दर्ज किया गया, जबकि बांध में कुल जल संग्रहण 4617.29 एमसीएफटी रहा। जवाई बांध की कुल भराव क्षमता 61.25 फीट के साथ 7327.5 एमसीएफटी हैं। अंतिम पाण में 1250 एमसीएफटी पानी देंगे, प्रतिदिन 50 एमसीएफटी छाेडेंगे अधिशासी अभियंता राज भंवरायत ने बताया कि किसानों काे चाैथी पाण में 1250 एमसीएफटी पानी दिया जाएगा। यानि प्रतिदिन 50 एमसीएफटी पानी मिलेगा। गौरतलब है कि किसानों को जवाई से पानी देने के लिए संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में कुल 4900 एमसीएफटी पानी देने का निर्णय लिया गया था। इसमें पूर्व में 3 पाण के माध्यम से 1200-1200 व 1250 एमसीएफटी, कुल 3650 एमसीएफटी पानी दिया जा चुका है।1
- शिव जी मंदिर1
- झाड़ोल क्षेत्र के मोहम्मद फलासिया गांव स्थित राम माता जंगल में मंगलवार को दो पैंथरों के बीच आपसी संघर्ष हो गया, जिसमें एक नर पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम झाड़ोल पशु चिकित्सालय में किया गया।1
- Post by Mahendra Mali1
- नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित4
- उदयपुर जिले के घासा क्षेत्र में हिंदू समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन हुआ। इसको लेकर संपूर्ण क्षेत्र में भारी उत्साह और भक्ति का वातावरण देखा गया। महादेव मंदिर से 551 कलश की विशाल कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा वैद्यनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार रोड, ब्रह्मपुरी, कोटड़ी स्कूल, लोहारों का चौक, जैन नोहरा, आदर्श मार्केट और बड़ा स्कूल होते हुए आड़ी सड़क के रास्ते हनुमान चौक पर पहुंची। शोभायात्रा के समापन पर हनुमान चौक में एक विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में क्षेत्र के मुख्य संत महंत चेतनानंद गिरी महाराज मौनी आश्रम, धूनी माता ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का प्राचीन देश है और सनातन धर्म विश्व का प्राचीन धर्म है। प्राचीन हमारी वर्ण व्यवस्था पूर्णत वैज्ञानिक आधार पर थी। कालांतर में मुगलों एवं अंग्रेजों के आगमन से इस जाति व्यवस्था में बदल दिया। इसी कारण से हिंदू समाज कमजोर हो गया। महंत गोपाल पुरी ने कहा कि माता और बहनों को महाराणा प्रताप, शिवाजी जैसे त्यागी बलिदानी संताने पैदा करनी चाहिए। इसके अलावा महंत दुष्यंत भारती महाराज वैद्यनाथ महादेव मंदिर घासा, खेमपुरी महाराज घासा आदि संतों ने धर्म सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सतीश कुमार आचार्य ने अपने ओजस्वी संबोधन में विविधता में एकता हिंदू की विशेषता पर बताते हुए कहां की आज पूरा विश्व हिंदू समाज की तरफ देख रहा है एकता और स्वदेशी मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। घासा मंडल संयोजक सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती व कल्याण मंत्र और अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया।1
- फालना में एक दुकानदार पर हमला कर सोने की चेन लूटने और मोटरसाइकिल तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित जितेंद्र देवासी ने पुलिस थाना फालना में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना उनकी दुकान से हुई चोरी के एक दिन बाद हुई। जितेंद्र देवासी ने अपनी शिकायत में बताया कि 31 जनवरी 2026 को सुबह करीब 7 बजे उनकी दुकान से देवा पुत्र गुआ, जसु पुत्र गुआ और भुना पुत्र गुआ ने एक लड़के को अंदर भेजकर कार्टन से भरा सामान और अन्य वस्तुएं चोरी कर लीं। अगले दिन, 1 फरवरी 2026 को जब जितेंद्र देवासी शिवाजी नगर की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे देवा, जसु, भुना और उनके साथ करीब दस अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, सरिये और चाकू से मारपीट की, जिससे जितेंद्र के पैर, गर्दन और कमर पर कई जगह चोटें आईं। हमलावरों ने जितेंद्र के गले में पहनी करीब 4 तोले वजनी सोने की चेन भी जबरदस्ती छीन ली, जिसे जसु ने अपनी जेब में डाल लिया। इसके बाद जितेंद्र बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर तटां से भागे।1