logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 हजार का इनामी साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड विकास कड़वा गिरफ्तार नावां सिटी। कुचामन सिटी पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी आरोपी विकास कड़वा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिले में सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड और मुख्य सरगना है, जो पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹2000 का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा, वृताधिकारी मुकेश चौधरी तथा थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मामले की शुरुआत 12 अगस्त 2025 को हुई, जब बुडसू चौराहे के पास कुछ युवकों द्वारा ऑनलाइन USDT (क्रिप्टो करेंसी) लेनदेन की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से हरेंद्र, मनीष और सुनील नामक तीन आरोपियों को पकड़ा था। तलाशी में 8 मोबाइल फोन, 11 एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, कियोस्क कार्ड और ₹30,000 नकद बरामद हुए। जांच में सामने आया कि ये लोग भोले-भाले व्यक्तियों के बैंक खाते लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम डलवाकर एटीएम व अन्य माध्यमों से निकाल लेते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य युवाओं को पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर बैंक खाते खुलवाते और एटीएम, सिम व चेकबुक अपने पास रख लेते थे। Telegram के जरिए साइबर ठगों से संपर्क कर USDT का लेनदेन किया जाता था। गिरफ्तार आरोपी विकास कड़वा (26) निवासी रामसरी, जिला नागौर, इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

2 hrs ago
user_MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
Education Centre नावा, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago

2 हजार का इनामी साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड विकास कड़वा गिरफ्तार नावां सिटी। कुचामन सिटी पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी आरोपी विकास कड़वा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिले में सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड और मुख्य सरगना है, जो पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹2000 का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा, वृताधिकारी मुकेश चौधरी तथा थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मामले की शुरुआत 12 अगस्त 2025 को हुई, जब बुडसू चौराहे के पास कुछ युवकों द्वारा ऑनलाइन USDT (क्रिप्टो करेंसी) लेनदेन की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से हरेंद्र, मनीष और सुनील नामक तीन आरोपियों को पकड़ा था। तलाशी में 8 मोबाइल फोन, 11 एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, कियोस्क कार्ड और ₹30,000 नकद बरामद हुए। जांच में सामने आया कि ये लोग भोले-भाले व्यक्तियों के बैंक खाते लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम डलवाकर एटीएम व अन्य माध्यमों से निकाल लेते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य युवाओं को पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर बैंक खाते खुलवाते और एटीएम, सिम व चेकबुक अपने पास रख लेते थे। Telegram के जरिए साइबर ठगों से संपर्क कर USDT का लेनदेन किया जाता था। गिरफ्तार आरोपी विकास कड़वा (26) निवासी रामसरी, जिला नागौर, इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नावां सिटी। कुचामन सिटी पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी आरोपी विकास कड़वा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिले में सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड और मुख्य सरगना है, जो पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹2000 का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा, वृताधिकारी मुकेश चौधरी तथा थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मामले की शुरुआत 12 अगस्त 2025 को हुई, जब बुडसू चौराहे के पास कुछ युवकों द्वारा ऑनलाइन USDT (क्रिप्टो करेंसी) लेनदेन की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से हरेंद्र, मनीष और सुनील नामक तीन आरोपियों को पकड़ा था। तलाशी में 8 मोबाइल फोन, 11 एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, कियोस्क कार्ड और ₹30,000 नकद बरामद हुए। जांच में सामने आया कि ये लोग भोले-भाले व्यक्तियों के बैंक खाते लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम डलवाकर एटीएम व अन्य माध्यमों से निकाल लेते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य युवाओं को पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर बैंक खाते खुलवाते और एटीएम, सिम व चेकबुक अपने पास रख लेते थे। Telegram के जरिए साइबर ठगों से संपर्क कर USDT का लेनदेन किया जाता था। गिरफ्तार आरोपी विकास कड़वा (26) निवासी रामसरी, जिला नागौर, इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
    1
    नावां सिटी।  कुचामन सिटी पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी आरोपी विकास कड़वा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिले में सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड और मुख्य सरगना है, जो पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹2000 का इनाम घोषित था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा, वृताधिकारी मुकेश चौधरी तथा थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
मामले की शुरुआत 12 अगस्त 2025 को हुई, जब बुडसू चौराहे के पास कुछ युवकों द्वारा ऑनलाइन USDT (क्रिप्टो करेंसी) लेनदेन की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से हरेंद्र, मनीष और सुनील नामक तीन आरोपियों को पकड़ा था। तलाशी में 8 मोबाइल फोन, 11 एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, कियोस्क कार्ड और ₹30,000 नकद बरामद हुए। जांच में सामने आया कि ये लोग भोले-भाले व्यक्तियों के बैंक खाते लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम डलवाकर एटीएम व अन्य माध्यमों से निकाल लेते थे।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य युवाओं को पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर बैंक खाते खुलवाते और एटीएम, सिम व चेकबुक अपने पास रख लेते थे। Telegram के जरिए साइबर ठगों से संपर्क कर USDT का लेनदेन किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपी विकास कड़वा (26) निवासी रामसरी, जिला नागौर, इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
    user_MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
    MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
    Education Centre नावा, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • फुलेरा: ग्राम पंचायत काचरोदा में स्थित तिलक बस्ती अखाड़ा बालाजी मंदिर में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश और शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं पूरा क्षेत्र जय श्री राम और हर हर महादेव के जय घोष के वातावरण से भक्ति में हो गया।
    1
    फुलेरा: ग्राम पंचायत काचरोदा में स्थित तिलक बस्ती अखाड़ा बालाजी मंदिर में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश और शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं पूरा क्षेत्र जय श्री राम और हर हर महादेव के जय घोष के वातावरण से भक्ति में हो गया।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    14 hrs ago
  • yha per muje aakar acha lga best palace Jaipur. #jaipur#tourist#jaipur
    1
    yha per muje aakar acha lga  best palace Jaipur.
#jaipur#tourist#jaipur
    user_Nainesh Jain
    Nainesh Jain
    दांतारामगढ़, सीकर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • इंदौर फिजिकल अकैडमी हैदराबाद ❤️💪🎉✌️
    1
    इंदौर फिजिकल अकैडमी हैदराबाद ❤️💪🎉✌️
    user_Chennaram Choudhary ji rad
    Chennaram Choudhary ji rad
    Actor डीडवाना, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बद्रीनारायण शर्मा जी के पावन विवाह समारोह में पहुंचकर पूर्व विधायक (एक्स एमएलए) श्री बाबूलाल नागर जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय, उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर माहौल आत्मीयता और खुशी से भरा रहा। 🌸💐 #हैशटैग: #बद्रीनारायणशर्मा #विवाहसमारोह #बाबूलालनागर #ExMLA #शुभविवाह #आशीर्वाद #सामाजिककार्य #जयपुर
    1
    बद्रीनारायण शर्मा जी के पावन विवाह समारोह में पहुंचकर पूर्व विधायक (एक्स एमएलए) श्री बाबूलाल नागर जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय, उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर माहौल आत्मीयता और खुशी से भरा रहा। 🌸💐
#हैशटैग:
#बद्रीनारायणशर्मा
#विवाहसमारोह
#बाबूलालनागर
#ExMLA
#शुभविवाह
#आशीर्वाद
#सामाजिककार्य
#जयपुर
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    22 min ago
  • अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाहर चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल अधिकारिकता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दरगाह बाजार में लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई और समाज को इस सामाजिक बुराई के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में चाइल्डलाइन, गरीब नवाज वेलफेयर सोसाइटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वरिष्ठ जनसेवक नूर मोहम्मद कादरी, दिलीप सिंह राठौड़, सरदार भजन सिंह, मौलाना गुलाम हुसैन, दरगाह थाना से दीवान अर्जुन राम, महावीर प्रसाद, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर प्रेम नारायण शर्मा एवं सुपरवाइजर कलीम खान की उपस्थिति में बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प लिया गया।
    1
    अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाहर चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल अधिकारिकता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दरगाह बाजार में लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई और समाज को इस सामाजिक बुराई के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में चाइल्डलाइन, गरीब नवाज वेलफेयर सोसाइटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
वरिष्ठ जनसेवक नूर मोहम्मद कादरी, दिलीप सिंह राठौड़, सरदार भजन सिंह, मौलाना गुलाम हुसैन, दरगाह थाना से दीवान अर्जुन राम, महावीर प्रसाद, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर प्रेम नारायण शर्मा एवं सुपरवाइजर कलीम खान की उपस्थिति में बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प लिया गया।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    44 min ago
  • नावां सिटी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं “कृषि उद्यमिता और चुनौतियां” विषय पर प्रेरक वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भामाशाहों और उद्योग जगत से जुड़े अतिथियों ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में रोजगार, व्यवसाय और नवाचार की संभावनाओं से अवगत कराया। उद्योगपति गोपाल मोर, राजेश गोयल तथा प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि आज कृषि केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन और विपणन से जोड़कर उद्योग की तरह विकसित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को एग्री-बिजनेस, डेयरी, जैविक खेती, फूड प्रोसेसिंग और एग्री-स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भविष्य की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। भामाशाह पवन शाह और अल्पना अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अतिथियों एवं एसडीएमसी सदस्यों — कौशल्या छिपा, भगवती गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों — द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण नवाचार के रूप में बाल वाटिका के नन्हे बच्चों का मंच पर स्वागत-सत्कार रहा, जहां उन्हें सम्मानपूर्वक मिठाई खिलाई गई।
    3
    नावां सिटी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं “कृषि उद्यमिता और चुनौतियां” विषय पर प्रेरक वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भामाशाहों और उद्योग जगत से जुड़े अतिथियों ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में रोजगार, व्यवसाय और नवाचार की संभावनाओं से अवगत कराया।
उद्योगपति गोपाल मोर, राजेश गोयल तथा प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि आज कृषि केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन और विपणन से जोड़कर उद्योग की तरह विकसित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को एग्री-बिजनेस, डेयरी, जैविक खेती, फूड प्रोसेसिंग और एग्री-स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भविष्य की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। भामाशाह पवन शाह और अल्पना अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
समारोह के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अतिथियों एवं एसडीएमसी सदस्यों — कौशल्या छिपा, भगवती गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों — द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण नवाचार के रूप में बाल वाटिका के नन्हे बच्चों का मंच पर स्वागत-सत्कार रहा, जहां उन्हें सम्मानपूर्वक मिठाई खिलाई गई।
    user_MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
    MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
    Education Centre नावा, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.