पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नावां में प्रतिभा सम्मान व कृषि उद्यमिता विषयक संगोष्ठी आयोजित नावां सिटी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं “कृषि उद्यमिता और चुनौतियां” विषय पर प्रेरक वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भामाशाहों और उद्योग जगत से जुड़े अतिथियों ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में रोजगार, व्यवसाय और नवाचार की संभावनाओं से अवगत कराया। उद्योगपति गोपाल मोर, राजेश गोयल तथा प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि आज कृषि केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन और विपणन से जोड़कर उद्योग की तरह विकसित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को एग्री-बिजनेस, डेयरी, जैविक खेती, फूड प्रोसेसिंग और एग्री-स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भविष्य की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। भामाशाह पवन शाह और अल्पना अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अतिथियों एवं एसडीएमसी सदस्यों — कौशल्या छिपा, भगवती गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों — द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण नवाचार के रूप में बाल वाटिका के नन्हे बच्चों का मंच पर स्वागत-सत्कार रहा, जहां उन्हें सम्मानपूर्वक मिठाई खिलाई गई।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नावां में प्रतिभा सम्मान व कृषि उद्यमिता विषयक संगोष्ठी आयोजित नावां सिटी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं “कृषि उद्यमिता और चुनौतियां” विषय पर प्रेरक वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भामाशाहों और उद्योग जगत से जुड़े अतिथियों ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में रोजगार, व्यवसाय और नवाचार की संभावनाओं से अवगत कराया। उद्योगपति गोपाल मोर, राजेश
गोयल तथा प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि आज कृषि केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन और विपणन से जोड़कर उद्योग की तरह विकसित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को एग्री-बिजनेस, डेयरी, जैविक खेती, फूड प्रोसेसिंग और एग्री-स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भविष्य की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। भामाशाह पवन शाह और
अल्पना अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अतिथियों एवं एसडीएमसी सदस्यों — कौशल्या छिपा, भगवती गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों — द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण नवाचार के रूप में बाल वाटिका के नन्हे बच्चों का मंच पर स्वागत-सत्कार रहा, जहां उन्हें सम्मानपूर्वक मिठाई खिलाई गई।
- सांभरलेक: पर्यटन नगरी संभर लेक में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन के तहत धरना दिया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया भारी संख्या में जीआरपी आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौजूद रही वहीं ड्रोन से निगरानी की गई। इस दौरान प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आश्वासन के बाद ज्ञापन सोपा गया।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- जयपुर: शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की एक बड़ी कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम में चौराहे पर गाय के बछड़े का सिर काटकर लटकाने की झूठी सूचना दी गई थी। जांच में सामने आया कि यह सूचना पूरी तरह भ्रामक और अफवाह फैलाने के उद्देश्य से दी गई थी। दरअसल, एक गाय मालिक ने बछड़े की मौत के बाद दूध जारी रखने के लालच में मरे हुए बछड़े का सिर हिंगोनिया गोशाला से लाकर उसकी खाल में भूसा भरकर अपने बाड़े में गाय के सामने लटका दिया था। इसी बात को तोड़-मरोड़कर शरारती तत्वों ने चौराहे पर बछड़े का सिर लटकाने की झूठी सूचना पुलिस को दी, जिससे शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और सच्चाई सामने आने के बाद अफवाह फैलाने वाले कुछ युवकों को डिटेन किया गया। वहीं, पूरे मामले में गाय मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने गाय मालिक बंटी शर्मा के साथ-साथ सूचना देने वाले शैलेश और इंद्र को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई श्याम नगर थाना पुलिस ने डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर की। SHO दलवीर सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है। राजनीति | कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियास का बीजेपी पर हमला मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियास ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी अफवाहों को राजनीतिक लाभ के लिए हवा दी जाती है, जो समाज में तनाव पैदा करती हैं। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।2
- @Tejaji Short is live1
- Ajmer news1
- अजमेर जिले के शिवनगर ग्राम में गोचर एवं सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर अजमेर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिनोदिया पटवार सर्किल अंतर्गत खाता संख्या 1 की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नमक का निर्माण और कब्जा किया गया है। चारागाह और बंजर भूमि पर अतिक्रमण के कारण पशुओं के चरने में भारी परेशानी हो रही है। राजस्थान भूमि राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत बेदखली आदेश जारी होने के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गोचर भूमि को तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- जयपुर, 9 फरवरी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने एवं सतत विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आईआईटी, जोधपुर व एमएनआईटी, जयपुर के साथ महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित किए हैं। एमओयू केे तहत मंडल द्वारा आईआईटी, जोधपुर के साथ ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज’ एवं एमएनआईटी, जयपुर के साथ मिलकर ‘क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर’ की स्थापना की जाएगी। उक्त एमओयू आरएसपीसीबी अध्यक्ष श्री आलोक गुप्ता की उपस्थिति में आरएसपीसीबी, सदस्य सचिव श्री कपिल चंद्रवाल, निदेषक, एमएनआईटी जयपुर प्रो. नारायणा प्रसाद व आईआईटी, जोधपुर के डॉ. दीपक स्वामी के मध्य हस्ताक्षरित हुआ। आरएसपीसीबी, सदस्य सचिव श्री चंद्रवाल ने बताया कि राज्य बजट की घोषणा के अनुपालन में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज’ एवं ‘क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर’ की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त सेंटर्स के लिए मंडल द्वारा जगतपुरा में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, इसलिए तबतक यह सेंटर्स एमओयू किए जा रहे संस्थानों के परिसर में संचालित होंगें। 250 करोड़ रुपए की लागत से होगी ‘क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर’ की स्थापना- श्री चंद्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और सतत आर्थिक विकास को एक साथ सशक्त करने की दिशा में ‘क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर’ की स्थापना का प्रस्ताव किया है। यह सेंटर 250 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जाएगा। इन सेंटर्स के माध्यम से ग्रीन स्किलिंग (हरित कौशल विकास) को प्राथमिकता, अपशिष्ट को संसाधन के रूप में विकसित करना, सर्कुलर इकॉनॉमी को बढ़ावा देना, प्रदूषण नियंत्रण के लिए रिसर्च सेंटर, आमजन, विद्यार्थियों आदि के लिए डेटा एवं नॉलेज हब विकसित किए जाएंगें। उन्होंने कहा कि समुचित वर्गीकरण, मूल्यांकन एवं उपयोग हेतु अत्याधुनिक स्वच्छ एवं हरित तकनीकों के विकास से राज्य में निवेश, आजीविका और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। 150 करोड़ रुपये की लागत से होगी ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज’ की स्थापना- आरएसपीसीबी, सदस्य सचिव श्री चंद्रवाल ने बताया कि मंडल द्वारा 150 करोड़ रुपये की लागत से ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज’ की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य को जलवायु परिवर्तन से संबंधित अनुसंधान, नीति सलाह, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। उन्होंने बताया कि यह केन्द्र नीति एवं तकनीकी परामर्श प्रदान करने, राजस्थान का विस्तृत जलवायु मानचित्रण तैयार करने, अर्ली वार्निंग सिस्टम और जलवायु अनुकूलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित करेगा। यह केंद्र राजस्थान सरकार की दीर्घकालिक रणनीति का अहम हिस्सा होगा, जो सतत अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय आजीविकाओं को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। आरएसपीसीबी मुख्यालय में हुए इस महत्वपूर्ण एमओयू में आईआईटी, जोधपुर व एमएनआईटी, जयपुर के प्रोफेसर्स एवं आरएसपीसीबी के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।3
- अजमेर। लोंगया मोहल्ले में कचरे के ढेर और उससे उठती दुर्गंध से क्षेत्रवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में फैला कचरा और बदबू के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और स्थानीय पार्षद को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने से नाराज लोगों का आक्रोश बढ़ता गया और आज मजबूरन वे सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर क्षेत्रवासियों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।1