logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कीटनाशी विक्रेताओं के लिए IPMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 30 मार्च तक का अल्टीमेटम जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं को पत्र जारी कर सूचित किया है कि अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा), उत्तर प्रदेश, कृषि भवन, लखनऊ के निर्देशानुसार अब सभी विक्रेताओं को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित Integrated Pesticides Management System (IPMS) पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सभी विक्रेता www.ipms.gov.in⁠वेबसाइट पर जाकर होम पेज के Register विकल्प पर क्लिक करें और साइन-अप प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद खुलने वाले नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी फर्म से संबंधित सभी आवश्यक विवरण भरें। आवेदन पूर्ण होने के बाद संबंधित आईडी का सत्यापन एवं अनुमोदन जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं को यह #रजिस्ट्रेशन 30 मार्च #2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। निर्धारित समय सीमा तक रजिस्ट्रेशन न कराने की स्थिति में संबंधित विक्रेताओं का कीटनाशी लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। अपील: सभी कीटनाशी विक्रेताओं से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराकर कार्रवाई से बचने की अपील की गई है।

14 hrs ago
user_Opendr Kumar
Opendr Kumar
Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
c1445779-2f96-4e7d-829f-4d666fddc7da

कीटनाशी विक्रेताओं के लिए IPMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 30 मार्च तक का अल्टीमेटम जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं को पत्र जारी कर सूचित किया है कि अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा), उत्तर प्रदेश, कृषि भवन, लखनऊ के निर्देशानुसार अब सभी विक्रेताओं को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित Integrated Pesticides Management System (IPMS) पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सभी विक्रेता www.ipms.gov.in⁠वेबसाइट पर जाकर होम पेज के Register विकल्प पर क्लिक करें और साइन-अप प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद खुलने वाले नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी फर्म से संबंधित सभी आवश्यक विवरण भरें। आवेदन पूर्ण होने के बाद संबंधित आईडी का सत्यापन एवं अनुमोदन जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं को यह #रजिस्ट्रेशन 30 मार्च #2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। निर्धारित समय सीमा तक रजिस्ट्रेशन न कराने की स्थिति में संबंधित विक्रेताओं का कीटनाशी लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। अपील: सभी कीटनाशी विक्रेताओं से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराकर कार्रवाई से बचने की अपील की गई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी०के०एस० मेमोरियल स्कूल में सोमवार को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षाफल प्राप्त कर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह, निदेशिका श्वेता सिंह एवं उपप्रबंधक कमलाकर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात छात्रों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष के अपने परिश्रम, लगन और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सराहनीय परिणाम हासिल किए। कार्यक्रम में आयोजित ग्रेजुएशन समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने विद्यार्थियों के जीवन में एक नए चरण की शुरुआत का संदेश दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी प्रेरणा का संचार हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि “सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर प्रयास और अच्छे संस्कारों से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करें।” वहीं निदेशिका श्वेता सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। बच्चों में नैतिक शिक्षा, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।” उपप्रबंधक कमलाकर सिंह ने कहा कि “विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि तीनों मिलकर प्रयास करें तो हर बच्चा अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकता है।” अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    1
    आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी०के०एस० मेमोरियल स्कूल में सोमवार को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
परीक्षाफल प्राप्त कर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह, निदेशिका श्वेता सिंह एवं उपप्रबंधक कमलाकर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात छात्रों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष के अपने परिश्रम, लगन और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सराहनीय परिणाम हासिल किए।
कार्यक्रम में आयोजित ग्रेजुएशन समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने विद्यार्थियों के जीवन में एक नए चरण की शुरुआत का संदेश दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी प्रेरणा का संचार हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि
“सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर प्रयास और अच्छे संस्कारों से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करें।”
वहीं निदेशिका श्वेता सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
“विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। बच्चों में नैतिक शिक्षा, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।”
उपप्रबंधक कमलाकर सिंह ने कहा कि
“विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि तीनों मिलकर प्रयास करें तो हर बच्चा अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकता है।”
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मुख्य विकास अधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को सौंपा भविष्य का उत्तरदायित्व कुपोषण मुक्त समाज का आधार है आंगनबाड़ी- सीडीओ मऊ । ​बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य द्वारा जनपद की नवचयनित 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं 899 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की योजनाओं और आम जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। बच्चों के शुरुआती विकास, पोषण और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। आशा है कि आप पूरी निष्ठा के साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नवनियुक्त कर्मियों को शीघ्र ही विभागीय कार्यों और तकनीकी पोषण ट्रैकर ऐप आदि के प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया। ​भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने केंद्र व राज्य सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी मुख्यधारा से जुड़ रहा है। इन नियुक्तियों से ग्रामीण स्तर पर बाल विकास सेवाओं को नई गति मिलेगी। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिलने से महिला स्वावलंबन को बल मिलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शेष अभ्यर्थियों को विकास खण्डवार / परियोजनावार नियुक्ति पत्र चयनित अभ्यर्थियों की सूची विकास भवन मऊ तथा सभी विकास खंड कार्यालय एवं सीडीपीओ कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा है। मूल अभिलेख सत्यापन में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जाकर देख लें। उन्होंने बताया कि विकास खंड घोसी, दोहरीघाट, बड़रांव, परदहां एवं कोपागंज का नियुक्ति पत्र का वितरण 01 अप्रैल को, रतनपुरा, शहर एवं मोहम्मदाबाद गोहना का 02 अप्रैल को तथा रानीपुर एवं फतेहपुर मण्डाव का नियुक्ति पत्र 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 तक चयनित अभ्यर्थी ही निर्धारित तिथि पर नियुक्ति पत्र लेने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय विकास भवन में आकर प्राप्त करेंगे। ​उक्त अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित भारी संख्या में चयनित लाभार्थी उपस्थित रहे।
    4
    मुख्य विकास अधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को सौंपा भविष्य का उत्तरदायित्व
कुपोषण मुक्त समाज का आधार है आंगनबाड़ी- सीडीओ
मऊ । ​बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य द्वारा जनपद की नवचयनित 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं 899 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की योजनाओं और आम जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। बच्चों के शुरुआती विकास, पोषण और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। आशा है कि आप पूरी निष्ठा के साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नवनियुक्त कर्मियों को शीघ्र ही विभागीय कार्यों और तकनीकी पोषण ट्रैकर ऐप आदि के प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया। 
​भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने केंद्र व राज्य सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी मुख्यधारा से जुड़ रहा है। इन नियुक्तियों से ग्रामीण स्तर पर बाल विकास सेवाओं को नई गति मिलेगी।
जिलाध्यक्ष द्वारा सभी लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिलने से महिला स्वावलंबन को बल मिलेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शेष अभ्यर्थियों को विकास खण्डवार / परियोजनावार नियुक्ति पत्र चयनित अभ्यर्थियों की सूची विकास भवन मऊ तथा सभी विकास खंड कार्यालय एवं सीडीपीओ कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा है। मूल अभिलेख सत्यापन में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जाकर देख लें। 
उन्होंने बताया कि विकास खंड घोसी, दोहरीघाट, बड़रांव, परदहां एवं कोपागंज का नियुक्ति पत्र का वितरण 01 अप्रैल को, रतनपुरा, शहर एवं मोहम्मदाबाद गोहना का 02 अप्रैल को तथा रानीपुर एवं फतेहपुर मण्डाव का नियुक्ति पत्र 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 तक चयनित अभ्यर्थी ही निर्धारित तिथि पर नियुक्ति पत्र लेने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय विकास भवन में आकर प्राप्त करेंगे।
​उक्त अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित भारी संख्या में चयनित लाभार्थी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    8 hrs ago
  • आजमगढ़ l जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ​मुख्य विवरण: ​घटनास्थल: चन्द्रमा ऋषि आश्रम के पास पुलिया, कन्धरापुर। ​गिरफ्तार अभियुक्त: शिवम साहनी उर्फ अनुराग और राज निषाद। ​फरार आरोपी: छोटू सिंह। ​बरामदगी: लूटी गई सोने की चैन, अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल। ​घटना का क्रम ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार देर रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित बदमाश किशुनदासपुर से कम्हेनपुर की ओर आ रहे हैं। ​पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी बाइक फिसल गई। बदमाशों ने खुद को घिरता देख झाड़ियों में छिपकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। ​जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारी ​पुलिस द्वारा दी गई आत्मसमर्पण की चेतावनी को अनसुना कर जब बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी, तो पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि, उनका तीसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। ​अपराध स्वीकारोक्ति ​पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे आजमगढ़ और गाजीपुर समेत आसपास के कई जिलों में लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ मंदिर क्षेत्र में एक महिला से सोने की चैन छीनने की घटना को भी कुबूल किया है। ​पुलिस का अगला कदम ​घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी 'छोटू सिंह' की तलाश तेज कर दी है। एसएसपी ने पुलिस टीम की इस सफलता की सराहना की है।
    1
    आजमगढ़ l जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
​मुख्य विवरण:
​घटनास्थल: चन्द्रमा ऋषि आश्रम के पास पुलिया, कन्धरापुर।
​गिरफ्तार अभियुक्त: शिवम साहनी उर्फ अनुराग और राज निषाद।
​फरार आरोपी: छोटू सिंह।
​बरामदगी: लूटी गई सोने की चैन, अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।
​घटना का क्रम
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार देर रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित बदमाश किशुनदासपुर से कम्हेनपुर की ओर आ रहे हैं।
​पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी बाइक फिसल गई। बदमाशों ने खुद को घिरता देख झाड़ियों में छिपकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।
​जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारी
​पुलिस द्वारा दी गई आत्मसमर्पण की चेतावनी को अनसुना कर जब बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी, तो पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि, उनका तीसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा।
​अपराध स्वीकारोक्ति
​पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे आजमगढ़ और गाजीपुर समेत आसपास के कई जिलों में लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ मंदिर क्षेत्र में एक महिला से सोने की चैन छीनने की घटना को भी कुबूल किया है।
​पुलिस का अगला कदम
​घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी 'छोटू सिंह' की तलाश तेज कर दी है। एसएसपी ने पुलिस टीम की इस सफलता की सराहना की है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Rinkuu lakshkar
    1
    Post by Rinkuu lakshkar
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🚨 #उन्नाव में बवाल! ARTO से भिड़ा ट्रक चालक, VIDEO #वायरल उन्नाव में चेकिंग के दौरान एआरटीओ और ट्रक चालक के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रक चालक कहते हुए सुनाई दे रहा है — 👉 “मेरे लाखों फॉलोअर्स हैं… जवाब नहीं दे पाओगी” बताया जा रहा है कि कार्रवाई से नाराज़ चालक ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 📌 सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। #Unnao #ViralVideo #ARTO #BreakingNews #UPNews
    1
    🚨 #उन्नाव में बवाल! ARTO से भिड़ा ट्रक चालक, VIDEO #वायरल
उन्नाव में चेकिंग के दौरान एआरटीओ और ट्रक चालक के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में ट्रक चालक कहते हुए सुनाई दे रहा है —
👉 “मेरे लाखों फॉलोअर्स हैं… जवाब नहीं दे पाओगी”
बताया जा रहा है कि कार्रवाई से नाराज़ चालक ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
📌 सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
#Unnao #ViralVideo #ARTO #BreakingNews #UPNews
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people Azamgarh, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.