logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनकर्ता छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को भिंड में छात्र संगठनों का आक्रोश सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया। परेड चौराहे से छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। यह रैली इंदिरा गांधी चौराहा और बायपास मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सीधा आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और मामले में जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूरे प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी जारी रही। छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

3 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनकर्ता छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को भिंड में छात्र संगठनों का आक्रोश सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया। परेड चौराहे से छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। यह रैली इंदिरा गांधी चौराहा और बायपास मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सीधा आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और मामले में जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूरे प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी जारी रही। छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मानसून के दौरान चंबल नदी से घड़ियाल और कछुओं के बच्चों की तस्करी की आशंका के चलते वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अपने अमले को नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सतर्क करते हुए संभावित तस्करी की सूचना साझा की गई है। वन विभाग को यह इनपुट पिछले वर्ष तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आदतन अपराधी से मिला है, जिसके बाद यह अलर्ट जारी किया गया। आशंका जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश से घड़ियाल और कछुओं के बच्चों की तस्करी कर उन्हें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक पहुंचाने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय है। मध्य प्रदेश टाइगर स्ट्राइक फोर्स को भी इस बारे में इनपुट मिले हैं, जिसके बाद चंबल नदी के प्रमुख घाटों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। वन विभाग के अनुसार मानसून में घड़ियाल और कछुओं के बच्चे नदी किनारे अधिक दिखाई देते हैं, जिससे तस्करों के सक्रिय होने की संभावना बढ़ जाती है। सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि नदी किनारे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचित करें।
    1
    मानसून के दौरान चंबल नदी से घड़ियाल और कछुओं के बच्चों की तस्करी की आशंका के चलते वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अपने अमले को नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सतर्क करते हुए संभावित तस्करी की सूचना साझा की गई है। वन विभाग को यह इनपुट पिछले वर्ष तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आदतन अपराधी से मिला है, जिसके बाद यह अलर्ट जारी किया गया।

आशंका जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश से घड़ियाल और कछुओं के बच्चों की तस्करी कर उन्हें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक पहुंचाने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय है। मध्य प्रदेश टाइगर स्ट्राइक फोर्स को भी इस बारे में इनपुट मिले हैं, जिसके बाद चंबल नदी के प्रमुख घाटों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। वन विभाग के अनुसार मानसून में घड़ियाल और कछुओं के बच्चे नदी किनारे अधिक दिखाई देते हैं, जिससे तस्करों के सक्रिय होने की संभावना बढ़ जाती है। सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि नदी किनारे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचित करें।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के भिंड कलेक्ट्रेट में एसडीजे सर को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। पत्र सौंपने के साथ ही यह बात कही गई है कि आगे से इस तरह का काम बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए और पूरे मामले को ध्यान से सुना जाना चाहिए।
    1
    मध्य प्रदेश के भिंड कलेक्ट्रेट में एसडीजे सर को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। पत्र सौंपने के साथ ही यह बात कही गई है कि आगे से इस तरह का काम बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए और पूरे मामले को ध्यान से सुना जाना चाहिए।
    user_Cjp_news01india
    Cjp_news01india
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो संदेश सामने आया है।
    1
    जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो संदेश सामने आया है।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा माई के दरबार में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के दर्शन के दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
    1
    केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा माई के दरबार में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के दर्शन के दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गरीब, वंचित, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। समिति ने संविधान प्रदत्त समान अवसर और आरक्षण की मूल भावना को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि योग्यता और मेरिट के आधार पर सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी में चयनित होने वाले SC और ST अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में ही समायोजित किया जाए, जिससे आरक्षित वर्ग के अन्य पात्र अभ्यर्थियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। समिति का कहना है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रियाओं में व्यवस्था परिवर्तन के कारण आरक्षित वर्ग के हजारों योग्य उम्मीदवार चयन से वंचित हो रहे हैं, जिससे संविधान निर्माताओं की मंशा प्रभावित हो रही है। समिति ने सामाजिक न्याय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को शीघ्र लागू करने और एक मजबूत आरक्षण अधिनियम (ACT) बनाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो देशभर में लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    2
    इटावा में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गरीब, वंचित, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। समिति ने संविधान प्रदत्त समान अवसर और आरक्षण की मूल भावना को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि योग्यता और मेरिट के आधार पर सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी में चयनित होने वाले SC और ST अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में ही समायोजित किया जाए, जिससे आरक्षित वर्ग के अन्य पात्र अभ्यर्थियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। समिति का कहना है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रियाओं में व्यवस्था परिवर्तन के कारण आरक्षित वर्ग के हजारों योग्य उम्मीदवार चयन से वंचित हो रहे हैं, जिससे संविधान निर्माताओं की मंशा प्रभावित हो रही है।

समिति ने सामाजिक न्याय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को शीघ्र लागू करने और एक मजबूत आरक्षण अधिनियम (ACT) बनाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो देशभर में लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस कमिश्नरेट आगरा के नगर जोन की सीसीटीएनएस सेल और सर्विलांस सेल ने पिछले दो महीनों में गुम हुए 230 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹57.50 लाख है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में भारत सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइलों की ट्रेसिंग की गई। विभिन्न थानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर CCTNS टीम ने मोबाइलों में इस्तेमाल हो रहे सिम नंबरों और उनकी लोकेशन का विश्लेषण कर रिकवरी की। इसमें सबसे अधिक 50 मोबाइल सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए, जबकि शाहगंज क्षेत्र से 20, ट्रांस यमुना से 9, सदर बाजार व एकता थाना से 8-8, छत्ता व जगदीशपुर से 7-7, लोहामंडी से 6 तथा नई की मंडी, सिकंदरा, एमएम गेट, मंटोला, हरीपर्वत और ताजगंज से 5-5 मोबाइल बरामद हुए। कुछ थानों में कोई रिकवरी दर्ज नहीं हुई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य की सराहना की। इस अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी उप-निरीक्षक अभिषेक तिवारी, CCTNS सेल प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक बृजेश कुमार, कांस्टेबल शुभम चौधरी, कांस्टेबल अर्जुन और कांस्टेबल मोनू शामिल रहे।
    4
    पुलिस कमिश्नरेट आगरा के नगर जोन की सीसीटीएनएस सेल और सर्विलांस सेल ने पिछले दो महीनों में गुम हुए 230 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹57.50 लाख है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में भारत सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइलों की ट्रेसिंग की गई। विभिन्न थानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर CCTNS टीम ने मोबाइलों में इस्तेमाल हो रहे सिम नंबरों और उनकी लोकेशन का विश्लेषण कर रिकवरी की। इसमें सबसे अधिक 50 मोबाइल सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए, जबकि शाहगंज क्षेत्र से 20, ट्रांस यमुना से 9, सदर बाजार व एकता थाना से 8-8, छत्ता व जगदीशपुर से 7-7, लोहामंडी से 6 तथा नई की मंडी, सिकंदरा, एमएम गेट, मंटोला, हरीपर्वत और ताजगंज से 5-5 मोबाइल बरामद हुए। कुछ थानों में कोई रिकवरी दर्ज नहीं हुई है।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य की सराहना की। इस अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी उप-निरीक्षक अभिषेक तिवारी, CCTNS सेल प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक बृजेश कुमार, कांस्टेबल शुभम चौधरी, कांस्टेबल अर्जुन और कांस्टेबल मोनू शामिल रहे।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनकर्ता छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को भिंड में छात्र संगठनों का आक्रोश सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया। परेड चौराहे से छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। यह रैली इंदिरा गांधी चौराहा और बायपास मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सीधा आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और मामले में जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूरे प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी जारी रही। छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनकर्ता छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को भिंड में छात्र संगठनों का आक्रोश सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया। परेड चौराहे से छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। यह रैली इंदिरा गांधी चौराहा और बायपास मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सीधा आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और मामले में जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

पूरे प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी जारी रही। छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे चालक को झपकी आने के कारण एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौदहा (हमीरपुर) से दिल्ली जा रही बस संख्या यूपी-75 सीटी-6005 में करीब 55 यात्री सवार थे। ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए, हालांकि राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकालकर जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों—रविंद्र (40), अमन, रामवती और लवकुश—को बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में भारत सिंह (45), राममहेश (35), गौरव, अनिल, सरिता, रोहित, शिवकुमार, रामकिशोर, रोशनी, मुन्नीलाल, क्रेशर, रेनू, रीता, अमरपाल, दिव्यांशी और रामप्रकाश शामिल हैं। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने हाइड्रा मशीन से बस को सड़क से हटवाकर सुचारु कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे चालक को झपकी आने के कारण एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौदहा (हमीरपुर) से दिल्ली जा रही बस संख्या यूपी-75 सीटी-6005 में करीब 55 यात्री सवार थे। ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए, हालांकि राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकालकर जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों—रविंद्र (40), अमन, रामवती और लवकुश—को बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में भारत सिंह (45), राममहेश (35), गौरव, अनिल, सरिता, रोहित, शिवकुमार, रामकिशोर, रोशनी, मुन्नीलाल, क्रेशर, रेनू, रीता, अमरपाल, दिव्यांशी और रामप्रकाश शामिल हैं।

दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने हाइड्रा मशीन से बस को सड़क से हटवाकर सुचारु कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.