Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा माई के दरबार में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के दर्शन के दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
मुकेश सिंह भदौरिया
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा माई के दरबार में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के दर्शन के दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा माई के दरबार में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के दर्शन के दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।1
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर एक वीडियो संदेश जारी किया है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, अभद्रता और मारपीट किए जाने के विरोध में देशभर में आंदोलन किए जा रहे हैं। इसी के चलते गोहद में समाजसेवियों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। गुरुवार को लगभग 5 बजे समाजसेवियों ने नया बस स्टैंड से लेकर अटल चौक तक रैली निकाली। दिल्ली में छात्रों के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनसे तुरंत इस्तीफे की मांग की।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनकर्ता छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को भिंड में छात्र संगठनों का आक्रोश सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया। परेड चौराहे से छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। यह रैली इंदिरा गांधी चौराहा और बायपास मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सीधा आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और मामले में जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूरे प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी जारी रही। छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।1
- मध्य प्रदेश के भिंड कलेक्ट्रेट में एसडीजे सर को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। पत्र सौंपने के साथ ही यह बात कही गई है कि आगे से इस तरह का काम बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए और पूरे मामले को ध्यान से सुना जाना चाहिए।1
- जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो संदेश सामने आया है।1
- पुलिस कमिश्नरेट आगरा के नगर जोन की सीसीटीएनएस सेल और सर्विलांस सेल ने पिछले दो महीनों में गुम हुए 230 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹57.50 लाख है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में भारत सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइलों की ट्रेसिंग की गई। विभिन्न थानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर CCTNS टीम ने मोबाइलों में इस्तेमाल हो रहे सिम नंबरों और उनकी लोकेशन का विश्लेषण कर रिकवरी की। इसमें सबसे अधिक 50 मोबाइल सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए, जबकि शाहगंज क्षेत्र से 20, ट्रांस यमुना से 9, सदर बाजार व एकता थाना से 8-8, छत्ता व जगदीशपुर से 7-7, लोहामंडी से 6 तथा नई की मंडी, सिकंदरा, एमएम गेट, मंटोला, हरीपर्वत और ताजगंज से 5-5 मोबाइल बरामद हुए। कुछ थानों में कोई रिकवरी दर्ज नहीं हुई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य की सराहना की। इस अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी उप-निरीक्षक अभिषेक तिवारी, CCTNS सेल प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक बृजेश कुमार, कांस्टेबल शुभम चौधरी, कांस्टेबल अर्जुन और कांस्टेबल मोनू शामिल रहे।4
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर एक वीडियो संदेश जारी किया है।1