Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विषय में S D O आकाश गुप्ता जी ने दी खास जानकारी
देवेन्द्र सिंह
आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विषय में S D O आकाश गुप्ता जी ने दी खास जानकारी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिला - भिण्ड थाना मेहगांव पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 24 घण्टे मे किया गिरफ्तार जिला - भिण्ड थाना मेहगांव पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 24 घण्टे मे किया गिरफ्तार दिनांक 02 - 03.08.26 को रात्रि में करु उर्फ वेदप्रकाश निवासी कौहार ने घायल अवस्थआ में ट्रामा सीएचसी मेहगांव मे मौखिक रुप से रिपोर्ट की थी कि पेट्रोल डीजल के उधार पैसे मांगने को लेकर कौहार के आरोपी के साथ उसका झगडा हुआ था जिस पर आरोपी तथा उसके भाई ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कट्टे से फायर कर दिया था जिस पर थाना मेहगांव में अप. क्र0 215/26 धारा 109 (1), 296 (बी), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद होकर विवेचना में लिया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप पटेल जी के निर्देशन में तथा श्रीमान SDOP महोदय मेहगांव श्री संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना मेहगांव पुलिस के व्दारा हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। दिनांक 04.08.26 को मुखबिर सूचना पर मौ रोड कौहार गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर कट्टा, चले हुये कारतूस का खाली खोका बरामद किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। *सराहनीय भूमिका* -निरी० रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी मेहगांव, उनि० विवेक शर्मा, प्रआर0 544 प्रदीप पचौरी, प्रआर० 117 सतेन्द्र शर्मा, प्रआर0 204 शिवबीर सिंह, आर0 560 सामंत सिंह तोमर, आर0 518 मातवर, आर0 338 दिनेश मुगल, 130 रामखिलाडी, 1312 हेमन्त, आर0 1006 पंकज सिंह जादौन, आर0 08 उदयभान सिंह तोमर की अहम भूमिका रही है। पुलिस मीडिया सेल भिण्ड दिनांक 04.08.26 ॥ देश भक्ति जन सेवा ॥ भिण्ड पुलिस जनसुरक्षा के लिये सदैव समर्पित1
- झमाझम बारिश ने खोली शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल, कई कॉलोनियों में भरा पानी भिंड। मंगलवार सुबह से हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई है। लगातार बारिश के चलते कई कॉलोनियों,गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। कई घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों का घरेलू सामान भी भीग गया,जबकि सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा।शहर के कई प्रमुख मार्गों और रिहायशी इलाकों के साथ घरों लोगों को परेशनीयों का सामना करना पड़ा।इसके साथ ही गलियों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों में नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।हालांकि, पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और तेज गर्मी के बीच हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम सुहावना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बारिश के साथ सामने आई जलभराव की समस्या ने नगर पालिका के दावों पर सवाल खड़े कर दिए।मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।1
- मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर बेहाल, हल्की बारिश में ही डूब जाती है अयाना रोड औरैया। स्टेट हाईवे से अयाना कस्बे को जोड़ने वाले प्रमुख डामर मार्ग पर जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस मार्ग पर वर्षों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कई-कई घंटों तक निकासी नहीं हो पाती। इसके चलते दुकानों के सामने भी पानी भर जाता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है और ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं कराया गया। यह सड़क अयाना क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। इसी मार्ग से धनुऊपर, कोतेपुर, कैसीपुर, भोतापुर सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना, थाना अयाना तथा अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए भी यही सबसे सुगम और प्रमुख मार्ग है। जलभराव के कारण मरीजों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था कराई जाए और नालियों की सफाई कराकर बरसात के पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई कर इस महत्वपूर्ण मार्ग को जलभराव से मुक्त कराने की मांग उठाई है।1
- ward no.01 saket nagar ater road bhind जल भराव बहुत अधिक हो रहा है1
- मैनपुरी से बड़ी खबर फैसवुक पर दोस्ती अस्लीन वीडियो बॉयरल की धमकी,, पैसे की डिमांड,, नाबालिग से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग का आरोप पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर देहरादून निवासी एक युवक पर अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि लगभग दो माह पहले उसकी युवक से फोन पर बातचीत हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसकी आईडी का दुरुपयोग कर अश्लील फोटो तैयार किए और अब उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ₹2 लाख की मांग कर रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसकी बड़ी बहन ने युवक से बात कर मामला सुलझाने का प्रयास किया तो युवक ने उसे भी धमकाया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा कथित अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल होने से रोकने की मांग की है। पुलिस से मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।1
- लगातार बारिश से फरेरा गांव जलमग्न, घरों व सचिवालय तक पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप बाह तहसील की ग्राम पंचायत फरेरा में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव की गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी कई घरों और ग्राम सचिवालय तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियां चोक हैं ओर उनकी चौड़ाई कम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गांव का तालाब भी पूरी तरह भर चुका है, जिससे अब बारिश का पानी घरों में घुसने लगा है। शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- सपा विधायक सचिन यादव ने लहराई तस्वीर स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए सदन से सचिन यादव को निकालते हुए दी चेतावनी सपा MLA सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए सदन से किया गया सस्पेंड सपा विधायक सचिन यादव ने लहराई तस्वीर स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए सदन से सचिन यादव को निकालते हुए दी चेतावनी सपा MLA सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए सदन से किया गया सस्पेंड1
- मैनपुरी जमीन विवाद में ग्रामीण सुखवीर सिंह की हत्या, परिजनों को मिल रही धमकियां; निष्पक्ष न्याय और मुआवजे की मांग मैनपुरी जिले के थाना बिछवां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहपुर निवासी सुखवीर सिंह की हाल ही में हुई जघन्य हत्या को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं में गहरा आक्रोश है। इस मामले में पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर गांव के निवासी सुखवीर सिंह की 26 तारीख को नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में 30 तारीख को पुलिस में 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों द्वारा दी जा रही धमकियां और धोखाधड़ी का मामला स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि फरार आरोपी गांव में घूमकर पीड़ित परिवार (सुखवीर सिंह की पत्नी व बच्चों) और ग्रामीणों को लगातार केस वापस लेने और पैरवी न करने की धमकियां दे रहे हैं। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने करीब दो महीने पहले धोखे/फर्जी तरीके से सुखवीर सिंह की लगभग 4 बीघा जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) अपने नाम करा लिया था। इसी जमीन को हड़पने की नीयत से इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वाइट मृतक की पत्नी वाइट शंकर सिंह भदोरिया राजपूत करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष1
- भिंड कलेक्ट में भरा पानी इंपॉर्टेंट फायले भी भीजने की आसनका एडीएम पाण्डे जी देखते हुए भिंड कलेक्ट में भरा पानी इंपॉर्टेंट फायले भी भीजने की आसनका एडीएम पाण्डे जी देखते हुए2