logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस आरक्षक ही निकले गांजा तस्कर: जशपुर में दो आरक्षकों समेत 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा जप्त जशपुर नगर के विवेकानंद कॉलोनी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना कोतवाली की टीम ने कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे रवि विश्वकर्मा के ठिकाने पर रेड मारी, जहाँ एक पेटी में छिपाकर रखे गए कुल 24 पैकेट अवैध गांजा बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी रवि ने खुलासा किया कि उसने यह खेप गोविंद उर्फ सुनील भगत के कहने पर और पैसों के लालच में अपने घर में रखी थी। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गोविंद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। इस मामले में सबसे सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब आरोपी गोविंद ने पुलिस विभाग के ही दो आरक्षकों की इस तस्करी में संलिप्तता की बात कबूली। जांच में पाया गया कि थाना तपकरा के आरक्षक क्रमांक 581 धीरेंद्र मधुकर (उम्र 37 वर्ष), पिता करताल सिंह और आरक्षक क्रमांक 392 अमित त्रिपाठी (उम्र 35 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजदेव त्रिपाठी, इस अवैध कारोबार में तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। विभाग के इन रक्षकों द्वारा ही कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए गांजा तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था, जिसके पुख्ता प्रमाण मिलने पर पुलिस ने दोनों आरक्षकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में रवि विश्वकर्मा, सुनील भगत और दोनों पुलिस आरक्षकों—धीरेंद्र मधुकर व अमित त्रिपाठी के विरुद्ध थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 74/26 के तहत धारा 20 (B) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट दर्ज किया है। जप्त किए गए 24 पैकेट गांजा और आरोपियों के बयानों के आधार पर सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस विभाग के अपने ही कर्मचारियों की इस काली करतूत ने विभाग की छवि पर गहरा दाग लगा दिया है, जिससे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है

3 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • आज की बड़ी खबर आ रही है छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से, जहां कृषि उपज मंडी मेंड्राकला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी में नियुक्त चौकीदार की जगह एक गरीब मजदूर से काम कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उस मजदूर को महज 7 हजार रुपये महीने पर रखा गया, और उसे पिछले दो से तीन महीने से वेतन तक नहीं मिला है। आख़िर क्यों एक नियमित कर्मचारी घर पर आराम कर रहा है और एक गरीब मजदूर रात भर ड्यूटी देने को मजबूर है? देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। “छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर! मंडी में चौकीदार घर में आराम कर रहा है… और एक गरीब मजदूर रात भर पहरा देने को मजबूर है! आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा — 7 हजार रुपये में काम… वो भी बिना वेतन के! क्या यही है व्यवस्था? क्या गरीब का हक़ ऐसे ही मारा जाएगा? हम सवाल पूछेंगे… जवाब लेकर रहेंगे!” तो क्या गरीब मजदूर के हक़ पर डाका डाला जा रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई? अब देखना होगा कि इस खुलासे के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है। फिलहाल के लिए इतना ही, लेकिन इस खबर पर हमारी नजर बनी रहेगी।
    1
    आज की बड़ी खबर आ रही है छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से, जहां कृषि उपज मंडी मेंड्राकला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी में नियुक्त चौकीदार की जगह एक गरीब मजदूर से काम कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उस मजदूर को महज 7 हजार रुपये महीने पर रखा गया, और उसे पिछले दो से तीन महीने से वेतन तक नहीं मिला है।
आख़िर क्यों एक नियमित कर्मचारी घर पर आराम कर रहा है और एक गरीब मजदूर रात भर ड्यूटी देने को मजबूर है? देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।
“छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर!
मंडी में चौकीदार घर में आराम कर रहा है…
और एक गरीब मजदूर रात भर पहरा देने को मजबूर है!
आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा —
7 हजार रुपये में काम… वो भी बिना वेतन के!
क्या यही है व्यवस्था?
क्या गरीब का हक़ ऐसे ही मारा जाएगा?
हम सवाल पूछेंगे… जवाब लेकर रहेंगे!”
तो क्या गरीब मजदूर के हक़ पर डाका डाला जा रहा है?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई?
अब देखना होगा कि इस खुलासे के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।
फिलहाल के लिए इतना ही, लेकिन इस खबर पर हमारी नजर बनी रहेगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Newspaper publisher सरगुजा, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बैकुंठपुर /कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित प्रेमाबाग में देवरहा बाबा आयोजक समिति के द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न कर एक दूसरे को लगाए अबीर ग़ुलाल देखिये पूरा वीडियो
    1
    बैकुंठपुर /कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित प्रेमाबाग में देवरहा बाबा आयोजक समिति के द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न कर एक दूसरे को लगाए अबीर ग़ुलाल देखिये पूरा वीडियो
    user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    पत्रकार पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • Post by Sunil Gupta
    1
    Post by Sunil Gupta
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों ने किया अवैध कब्जा वन परिक्षेत्र के भूमि पर जंगलों को काटकर किया अतिक्रमण तो वही मकान भी हुआ निर्माण
    1
    शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों ने किया अवैध कब्जा  वन परिक्षेत्र के  भूमि पर जंगलों को काटकर किया अतिक्रमण तो वही मकान भी हुआ निर्माण
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र से मारपीट का एक मामला सामने आया है। 1 मार्च को लरंगसाय चौक स्थित एक फल दुकान पर हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति महिला दुकान संचालक के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित महिला अंजली गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने गलत नीयत से उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की। महिला का कहना है कि घटना अचानक हुई और वह इससे काफी आहत हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले व्यक्ति का नाम संजय केसरी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूरा मामला उधारी के पैसे के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में लिया गया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
    1
    बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र से मारपीट का एक मामला सामने आया है। 1 मार्च को लरंगसाय चौक स्थित एक फल दुकान पर हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति महिला दुकान संचालक के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की करता दिखाई दे रहा है।
पीड़ित महिला अंजली गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने गलत नीयत से उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की। महिला का कहना है कि घटना अचानक हुई और वह इससे काफी आहत हैं।
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले व्यक्ति का नाम संजय केसरी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूरा मामला उधारी के पैसे के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा, जो बाद में मारपीट में बदल गया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में लिया गया है।
अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • जिला पुलिस जशपुर (छ.ग.) आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर त्योहार मनाएं शांति, सुरक्षा और जिम्मेदारी के साथ… वरना होली थाने में भी मन सकती है जोश में होश न खोएं। सड़क, सार्वजनिक स्थान और सोशल मीडिया — हर जगह कानून लागू है। कानून तोड़ा तो कार्यवाही और गिरफ्तारी निश्चित है। सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण होली के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान।
    1
    जिला पुलिस जशपुर (छ.ग.)
आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर
त्योहार मनाएं शांति, सुरक्षा और जिम्मेदारी के साथ…
वरना होली थाने में भी मन सकती है
जोश में होश न खोएं।
सड़क, सार्वजनिक स्थान और सोशल मीडिया — हर जगह कानून लागू है।
कानून तोड़ा तो कार्यवाही और गिरफ्तारी निश्चित है।
सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण होली के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिलेभर में सघन कार्रवाई 23 से अधिक प्रकरण दर्ज, तथा 100 लीटर से अधिक देसी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब जब्त।
    1
    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिलेभर में सघन कार्रवाई 23 से अधिक प्रकरण दर्ज, तथा 100 लीटर से अधिक देसी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब जब्त।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • जशपुर टाइम्स की टीम ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव से कांसाबेल आगमन के दौरान खास बातचीत की। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति, युवाओं की भूमिका, जिले के विकास और अपनी प्राथमिकताओं पर खुलकर विचार साझा किए।
    1
    जशपुर टाइम्स की टीम ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव से कांसाबेल आगमन के दौरान खास बातचीत की।
इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति, युवाओं की भूमिका, जिले के विकास और अपनी प्राथमिकताओं पर खुलकर विचार साझा किए।
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by Mahesh kumar khairwar
    4
    Post by Mahesh kumar khairwar
    user_Mahesh kumar khairwar
    Mahesh kumar khairwar
    औदगी, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.