logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

📰 खबर का असर: भारत गैस नगर ने दिखाई तत्परता, शिकायत पर तुरंत हुई कार्रवाई ग्राहकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

1 day ago
user_SANDEEP SHARMA
SANDEEP SHARMA
News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
1 day ago

📰 खबर का असर: भारत गैस नगर ने दिखाई तत्परता, शिकायत पर तुरंत हुई कार्रवाई ग्राहकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान’ के तहत की गई नागरिकों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग *- विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति किया जागरूक* *- जिला प्रशासन का स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों तक सुगमता से पहुंचाने का प्रयास* *पलवल, 21 सितंबर।* ‘सेवा संकल्प अभियान’ के मॉड्यूल सेवा मेरा योगदान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं स्क्रीनिंग के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का उद्देश्य नागरिकों को प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा संभावित स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में समय रहते जागरूक करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित आहार लेने, नियमित शारीरिक गतिविधियां करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांच सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जिला ओवरऑल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों को आमजन तक सुलभता के साथ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभागीय सेवाओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सजग रहें और आवश्यकता के अनुसार समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें। 000
    1
    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत की गई नागरिकों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग
*- विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति किया जागरूक*
*- जिला प्रशासन का स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों तक सुगमता से पहुंचाने का प्रयास*
*पलवल, 21 सितंबर।* 
‘सेवा संकल्प अभियान’ के मॉड्यूल सेवा मेरा योगदान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं स्क्रीनिंग के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का उद्देश्य नागरिकों को प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा संभावित स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में समय रहते जागरूक करना है। 
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित आहार लेने, नियमित शारीरिक गतिविधियां करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांच सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया। 
‘सेवा संकल्प अभियान’ के जिला ओवरऑल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों को आमजन तक सुलभता के साथ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभागीय सेवाओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सजग रहें और आवश्यकता के अनुसार समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता का भव्य स्वागत
    1
    नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता का भव्य स्वागत
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार,  नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
    1
    नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 


नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
  • छाता शुगर मिल: फिर भड़का आंदोलन, पुलिस ने रात हटाए थे किसान और फौजी मथुरा में छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर करीब 40 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे सेवानिवृत्त सैनिकों और ग्रामीणों को सोमवार तड़के पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब 30 गांवों में पंचायतें हुईं और ग्रामीण बड़ी संख्या में छाता शुगर मिल की ओर कूच करने लगे। सुबह से ही अलग-अलग गांवों से ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे पुलिस कार्रवाई की जानकारी आसपास के गांवों में पहुंचती गई, प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मिल को चालू कराने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा था, इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाया गया।
    1
    छाता शुगर मिल: फिर भड़का आंदोलन, पुलिस ने रात हटाए थे किसान और फौजी
मथुरा में छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर करीब 40 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे सेवानिवृत्त सैनिकों और ग्रामीणों को सोमवार तड़के पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब 30 गांवों में पंचायतें हुईं और ग्रामीण बड़ी संख्या में छाता शुगर मिल की ओर कूच करने लगे। सुबह से ही अलग-अलग गांवों से ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे पुलिस कार्रवाई की जानकारी आसपास के गांवों में पहुंचती गई, प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मिल को चालू कराने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा था, इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाया गया।
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 📰 न्यूज़ हेडलाइन हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे धरना दे रहे रिटायर्ड सूबेदार ललित हजारों की संख्या में किसान मौके पर मौजूद, समर्थन में जुटी भीड़ छाता। धरना दे रहे रिटायर्ड सूबेदार ललित हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे। मौके पर किसानों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रदर्शन स्थल पर किसानों की भीड़ लगातार जुटती नजर आई। 📰 न्यूज़ हेडलाइन हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे धरना दे रहे रिटायर्ड सूबेदार ललित हजारों की संख्या में किसान मौके पर मौजूद, समर्थन में जुटी भीड़ छाता। धरना दे रहे रिटायर्ड सूबेदार ललित हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे। मौके पर किसानों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रदर्शन स्थल पर किसानों की भीड़ लगातार जुटती नजर आई।
    1
    📰 न्यूज़ हेडलाइन

हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे धरना दे रहे रिटायर्ड सूबेदार ललित
हजारों की संख्या में किसान मौके पर मौजूद, समर्थन में जुटी भीड़

छाता। धरना दे रहे रिटायर्ड सूबेदार ललित हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे। मौके पर किसानों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रदर्शन स्थल पर किसानों की भीड़ लगातार जुटती नजर आई।
📰 न्यूज़ हेडलाइन
हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे धरना दे रहे रिटायर्ड सूबेदार ललित
हजारों की संख्या में किसान मौके पर मौजूद, समर्थन में जुटी भीड़
छाता। धरना दे रहे रिटायर्ड सूबेदार ललित हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे। मौके पर किसानों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रदर्शन स्थल पर किसानों की भीड़ लगातार जुटती नजर आई।
    user_राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    Media company गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना यमुना पार क्षेत्र के अंतर्गत हुआ बड़ा हादसा ऑटो को बचाने के चक्कर में दो फोर व्हीलर वाहन आपस में बीड़े बताया येहे भी जा रहा हे कि एक गाड़ी वकील साहब कि थी जो कि बह अपनी गाड़ी को ले गये एक गाड़ी थाने मे बंद हे थाना यमुना पार क्षेत्र के अंतर्गत हुआ बड़ा हादसा ऑटो को बचाने के चक्कर में दो फोर व्हीलर वाहन आपस में बीड़े बताया येहे भी जा रहा हे कि एक गाड़ी वकील साहब कि थी जो कि बह अपनी गाड़ी को ले गये एक गाड़ी थाने मे बंद हे
    2
    थाना यमुना पार क्षेत्र के अंतर्गत हुआ बड़ा हादसा
 ऑटो को बचाने के चक्कर में  दो फोर व्हीलर वाहन आपस में बीड़े 
 बताया येहे भी जा रहा हे कि एक गाड़ी वकील साहब कि थी जो कि बह अपनी गाड़ी को ले गये एक गाड़ी थाने मे बंद हे
थाना यमुना पार क्षेत्र के अंतर्गत हुआ बड़ा हादसा
ऑटो को बचाने के चक्कर में  दो फोर व्हीलर वाहन आपस में बीड़े 
बताया येहे भी जा रहा हे कि एक गाड़ी वकील साहब कि थी जो कि बह अपनी गाड़ी को ले गये एक गाड़ी थाने मे बंद हे
    user_जगदीश यदुवंशी
    जगदीश यदुवंशी
    Teacher छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे किसान बलराम *' सेवा संकल्प अभियान' : ' सेवा की कहानी'* *- विविध फसलों की खेती से बढ़ी आमदनी और आत्मनिर्भरता* *- बागवानी विभाग की तकनीकी सहायता से खेती को मिला नया आयाम* *- सरकार की योजना के तहत लहसुन व मशरूम उत्पादन पर मिल रहा अनुदान* *- आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को बनाया अधिक सुचारू* *- सरकार एवं बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ रहे किसान* *पलवल, 21 सितंबर।* जिला पलवल के गांव कुलैना निवासी किसान बलराम पुत्र हरिचंद पिछले कई वर्षों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती के माध्यम से बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खेती में विविधता को अपनाते हुए विभिन्न प्रकार के मसाले, सब्जियां, दालें तथा बागवानी पौधे लगाए हुए हैं। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। किसान बलराम ने बताया कि सरकार एवं बागवानी विभाग की ओर से समय-समय पर उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर उन्होंने अपनी खेती को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने का प्रयास किया है। बलराम ने बताया कि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए खेत में विभिन्न गतिविधियां अपनाई जा रही हैं। इसके अलावा मशरूम हट जैसी सुविधाओं का भी लाभ लिया जा रहा है। लहसुन की खेती तथा मशरूम उत्पादन के लिए विभागीय योजनाओं के तहत अनुदान भी प्राप्त हो रहा है। किसान के अनुसार, लहसुन की खेती के लिए 30 हजार रुपये तथा मशरूम उत्पादन के लिए 22,500 रुपये तक का अनुदान प्राप्त हुआ है, जिससे उत्पादन गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिली है। बलराम ने कहा कि सरकार की योजनाओं और बागवानी विभाग के तकनीकी सहयोग से किसानों को खेती में नई तकनीक अपनाने तथा अपनी आय के स्रोतों में विविधता लाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग से मिलने वाली सहायता के माध्यम से वे जैविक एवं प्राकृतिक खेती को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी आह्वान किया कि वे सरकार एवं बागवानी विभाग की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि गतिविधियों को मजबूत बनाएं। किसान बलराम ने किसानों को प्रोत्साहन देने और बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार, जिला प्रशासन पलवल एवं बागवानी विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया। 000
    1
    प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे किसान बलराम
*' सेवा संकल्प अभियान' : ' सेवा की कहानी'*
*- विविध फसलों की खेती से बढ़ी आमदनी और आत्मनिर्भरता*
*- बागवानी विभाग की तकनीकी सहायता से खेती को मिला नया आयाम*
*- सरकार की योजना के तहत लहसुन व मशरूम उत्पादन पर मिल रहा अनुदान*
*- आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को बनाया अधिक सुचारू*
*- सरकार एवं बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ रहे किसान*
*पलवल, 21 सितंबर।*
जिला पलवल के गांव कुलैना निवासी किसान बलराम पुत्र हरिचंद पिछले कई वर्षों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती के माध्यम से बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खेती में विविधता को अपनाते हुए विभिन्न प्रकार के मसाले, सब्जियां, दालें तथा बागवानी पौधे लगाए हुए हैं। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
किसान बलराम ने बताया कि सरकार एवं बागवानी विभाग की ओर से समय-समय पर उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर उन्होंने अपनी खेती को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने का प्रयास किया है।
बलराम ने बताया कि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए खेत में विभिन्न गतिविधियां अपनाई जा रही हैं। इसके अलावा मशरूम हट जैसी सुविधाओं का भी लाभ लिया जा रहा है। लहसुन की खेती तथा मशरूम उत्पादन के लिए विभागीय योजनाओं के तहत अनुदान भी प्राप्त हो रहा है। किसान के अनुसार, लहसुन की खेती के लिए 30 हजार रुपये तथा मशरूम उत्पादन के लिए 22,500 रुपये तक का अनुदान प्राप्त हुआ है, जिससे उत्पादन गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिली है।
बलराम ने कहा कि सरकार की योजनाओं और बागवानी विभाग के तकनीकी सहयोग से किसानों को खेती में नई तकनीक अपनाने तथा अपनी आय के स्रोतों में विविधता लाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग से मिलने वाली सहायता के माध्यम से वे जैविक एवं प्राकृतिक खेती को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने अन्य किसानों से भी आह्वान किया कि वे सरकार एवं बागवानी विभाग की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि गतिविधियों को मजबूत बनाएं।
किसान बलराम ने किसानों को प्रोत्साहन देने और बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार, जिला प्रशासन पलवल एवं बागवानी विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • लक्ष्मणगढ़ अलवर में प्रथम चेयरमेन बनी बीजेपी की मीना गुप्ता, जनता में खुशी की लहर अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 से पार्षद चुनी गईं भाजपा प्रत्याशी मीना गुप्ता को लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से मात दी। 13 मतों से हासिल की एकतरफा जीत:- अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 25 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया। मतगणना के बाद भाजपा की मीना गुप्ता को 19 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पायल भारद्वाज चौधरी को मात्र 6 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार मीना गुप्ता ने 13 मतों के स्पष्ट अंतर से विजय हासिल की कल होगा उपाध्यक्ष पद का चुनाव:- अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने के बाद अब 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेगा: राजनीतिक ख़बरें पढ़ें नामांकन: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक जांच प्रक्रिया: सुबह 11:30 बजे से नाम वापसी: दोपहर 2:00 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक परिणाम: शाम 5:00 बजे मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और 22 सितंबर को ही अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पहली बार सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित था पद :- लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के इतिहास में यह पहला अवसर था जब अध्यक्ष पद सामान्य (महिला) श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया था। चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र जारी किया। मीना गुप्ता के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
    1
    लक्ष्मणगढ़ अलवर में प्रथम चेयरमेन बनी बीजेपी की मीना गुप्ता, जनता में खुशी की लहर
अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 से पार्षद चुनी गईं भाजपा प्रत्याशी मीना गुप्ता को लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से मात दी।
13 मतों से हासिल की एकतरफा जीत:- अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 25 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया। मतगणना के बाद भाजपा की मीना गुप्ता को 19 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पायल भारद्वाज चौधरी को मात्र 6 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार मीना गुप्ता ने 13 मतों के स्पष्ट अंतर से विजय हासिल की
कल होगा उपाध्यक्ष पद का चुनाव:-  अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने के बाद अब 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेगा: राजनीतिक ख़बरें पढ़ें
नामांकन: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
जांच प्रक्रिया: सुबह 11:30 बजे से
नाम वापसी: दोपहर 2:00 बजे तक
मतदान (यदि आवश्यक हो): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
परिणाम: शाम 5:00 बजे मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और 22 सितंबर को ही अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
पहली बार सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित था पद :- लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के इतिहास में यह पहला अवसर था जब अध्यक्ष पद सामान्य (महिला) श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया था। चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र जारी किया। मीना गुप्ता के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नूंह जिले के 10 गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य कैंप कांग्रेस नेता एवं पूर्व कमांडो हिदायत खान ने आज सोमवार 3 बजे बजे बताया कि नूंह में बढ़ती मौसमी बीमारियों को लेकर CHC नूंह के CMO से मुलाकात की गई। इस दौरान वायरल फीवर, डेंगू और टाइफाइड से बचाव के लिए गांव-गांव जागरूकता और जांच कैंप लगाने की मांग रखी गई। CMO ने 10 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाने का आश्वासन दिया है, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. राहुल खान और डॉ. अक्षिता को दी गई है। हिदायत खान ने लोगों से साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की।
    1
    मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नूंह जिले के 10 गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य कैंप


कांग्रेस नेता एवं पूर्व कमांडो हिदायत खान ने आज सोमवार 3 बजे बजे बताया कि नूंह में बढ़ती मौसमी बीमारियों को लेकर CHC नूंह के CMO से मुलाकात की गई। इस दौरान वायरल फीवर, डेंगू और टाइफाइड से बचाव के लिए गांव-गांव जागरूकता और जांच कैंप लगाने की मांग रखी गई। CMO ने 10 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाने का आश्वासन दिया है, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. राहुल खान और डॉ. अक्षिता को दी गई है। हिदायत खान ने लोगों से साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.