logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पानी की विद्युत मोटर चोरी करने वाला आरोपी को पाटी पुलिस ने किया गिरफ्तार पाटी :- पुलिस द्वारा विद्युत मोटर चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया की फरियादी कार्तिक पिता हेमराज कुमावत, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम पाटी की ने रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी नरू पिता कमल सोलंकी, जाति बारेला, उम्र 18 वर्ष, निवासी राम मंदिर के पीछे, ग्राम पाटी ने मोटर चोरी की है। फरियादी की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गईं। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक पानी की विद्युत मोटर, कीमत लगभग ₹4000/- बरामद कर जप्त की गई। वही आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बड़वानी में पेश किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी रामदास यादव, उनि जानी चारेल, सउनि ब्रजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरेश ठकराव, आरक्षक 566 ज्ञानेश्वर तायड़े का योगदान रहा।

1 day ago
user_Lucky Gole (Aditya)
Lucky Gole (Aditya)
Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
1 day ago
138f61eb-d660-462c-b87c-c7f5598c32a1

पानी की विद्युत मोटर चोरी करने वाला आरोपी को पाटी पुलिस ने किया गिरफ्तार पाटी :- पुलिस द्वारा विद्युत मोटर चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया की फरियादी कार्तिक पिता हेमराज कुमावत, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम पाटी की ने रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी नरू पिता कमल सोलंकी, जाति बारेला, उम्र 18 वर्ष, निवासी राम मंदिर के पीछे, ग्राम पाटी ने मोटर चोरी की है। फरियादी की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गईं। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक पानी की विद्युत मोटर, कीमत लगभग ₹4000/- बरामद कर जप्त की गई। वही आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बड़वानी में पेश किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी रामदास यादव, उनि जानी चारेल, सउनि ब्रजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरेश ठकराव, आरक्षक 566 ज्ञानेश्वर तायड़े का योगदान रहा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़वानी।राजपुर/अंजड़। खरगोन से बड़वानी की ओर सवारियां लेकर आ रही मा शक्ति बस (क्रमांक MP 37 P 1711) बुधवार को हादसे का शिकार हो गई। अंजड़ थाना क्षेत्र के राजू गांधी नगर के पास बस का हैंडल लॉक टूटने से वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने गड्ढे से होते हुए खेत में जा उतरा। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस पलटने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में प्यारसिंह निवासी चितावल, दिनेश निवासी सुन्दरेल, बबिता मोरे निवासी जोबट, बस चालक रवि निवासी खरगोन तथा विकास निवासी खरगोन सहित कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दिनेश बाबूलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के समय ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी गजेंद्र ठाकुर ने मानवीयता दिखाते हुए तुरंत घायलों की मदद की। उन्होंने घायलों को तत्काल अंजड़ अस्पताल भिजवाया, वहीं पांच घायलों को अपने साथ राजपुर अस्पताल पहुंचाकर उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया। डॉक्टरों ने घायल दिनेश बाबूलाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    बड़वानी।राजपुर/अंजड़। खरगोन से बड़वानी की ओर सवारियां लेकर आ रही मा शक्ति बस (क्रमांक MP 37 P 1711) बुधवार को हादसे का शिकार हो गई। अंजड़ थाना क्षेत्र के राजू गांधी नगर के पास बस का हैंडल लॉक टूटने से वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने गड्ढे से होते हुए खेत में जा उतरा। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस पलटने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
दुर्घटना में प्यारसिंह निवासी चितावल, दिनेश निवासी सुन्दरेल, बबिता मोरे निवासी जोबट, बस चालक रवि निवासी खरगोन तथा विकास निवासी खरगोन सहित कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दिनेश बाबूलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के समय ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी गजेंद्र ठाकुर ने मानवीयता दिखाते हुए तुरंत घायलों की मदद की। उन्होंने घायलों को तत्काल अंजड़ अस्पताल भिजवाया, वहीं पांच घायलों को अपने साथ राजपुर अस्पताल पहुंचाकर उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया।
डॉक्टरों ने घायल दिनेश बाबूलाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • kachara gadi nhi aati hai
    1
    kachara gadi nhi aati hai
    user_Vijay Bhabar
    Vijay Bhabar
    बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बड़वानी, 10 मार्च 2026 ​बड़वानी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक हृदयविदारक तस्वीर आज चकेरी-ठीकरी हाइवे पर देखने को मिली। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक गंभीर किडनी मरीज को ले जा रही 108 एम्बुलेंस बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक मरीज भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अपनी जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा। ​तेज धूप में बेबस रहा मरीज और परिवार ​धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की समस्या के चलते डायलिसिस हेतु इंदौर रेफर किया गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे एम्बुलेंस (CG 04 MR 7743) उन्हें लेकर रवाना हुई, लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर इंजन गर्म होने के कारण गाड़ी बंद हो गई। तपती दुपहरी में एम्बुलेंस के अंदर और बाहर मरीज की हालत बिगड़ती रही, जबकि साथ मौजूद पत्नी कला बाई असहाय होकर मदद की गुहार लगाती रही। ​ग्रामीणों की इंसानियत, विभाग की लापरवाही ​जब काफी देर तक एम्बुलेंस चालू नहीं हुई और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली, तो वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने मिलकर खटारा एम्बुलेंस को धक्का मारकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया ताकि मरीज को थोड़ी राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी लापरवाही के चलते मरीज घंटों तक घबराहट और पीड़ा से जूझता रहा। ​3:40 बजे पहुंची दूसरी एम्बुलेंस ​सूचना मिलने के काफी समय बाद, दोपहर लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद ही मरीज छगनलाल को इंदौर के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना ने एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव और आपातकालीन स्थिति में विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    3
    बड़वानी, 10 मार्च 2026 
​बड़वानी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक हृदयविदारक तस्वीर आज चकेरी-ठीकरी हाइवे पर देखने को मिली। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक गंभीर किडनी मरीज को ले जा रही 108 एम्बुलेंस बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक मरीज भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अपनी जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा।
​तेज धूप में बेबस रहा मरीज और परिवार
​धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की समस्या के चलते डायलिसिस हेतु इंदौर रेफर किया गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे एम्बुलेंस (CG 04 MR 7743) उन्हें लेकर रवाना हुई, लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर इंजन गर्म होने के कारण गाड़ी बंद हो गई। तपती दुपहरी में एम्बुलेंस के अंदर और बाहर मरीज की हालत बिगड़ती रही, जबकि साथ मौजूद पत्नी कला बाई असहाय होकर मदद की गुहार लगाती रही।
​ग्रामीणों की इंसानियत, विभाग की लापरवाही
​जब काफी देर तक एम्बुलेंस चालू नहीं हुई और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली, तो वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने मिलकर खटारा एम्बुलेंस को धक्का मारकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया ताकि मरीज को थोड़ी राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी लापरवाही के चलते मरीज घंटों तक घबराहट और पीड़ा से जूझता रहा।
​3:40 बजे पहुंची दूसरी एम्बुलेंस
​सूचना मिलने के काफी समय बाद, दोपहर लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद ही मरीज छगनलाल को इंदौर के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना ने एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव और आपातकालीन स्थिति में विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Asif memon patrakar
    Asif memon patrakar
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ग्राम चिरमिरिया के गडियामाल में मुलभुत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग हेतु ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन। बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को बड़वानी कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों द्वारा आवेदन देकर कहा कि आजादी बाद वर्षों से मुलभुत सुविधाओं के नहीं होने से वे परेशान हो रहे है।सेंधवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के गडियामाल में कम से कम पचास से अधिक परिवार के कच्चे मकान में निवास करते है।शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिलने की बात कहते हुए जानकारी दी कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार शिक्षित नहीं है बच्चों का भविष्य जंगल में खराब हो रहा है।गडियामाल में सड़क सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन सौंपा है।
    1
    ग्राम चिरमिरिया के गडियामाल में मुलभुत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग हेतु ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन।
बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को बड़वानी कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों द्वारा आवेदन देकर कहा कि आजादी बाद वर्षों से मुलभुत सुविधाओं के नहीं होने से वे परेशान हो रहे है।सेंधवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के गडियामाल में कम से कम पचास से अधिक परिवार के कच्चे मकान में निवास करते है।शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिलने की बात कहते हुए  जानकारी दी कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार शिक्षित नहीं  है बच्चों का भविष्य जंगल में खराब हो रहा है।गडियामाल में सड़क सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन सौंपा है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सेंधवा से राजपुर की और जा रही कार में चलते-चलते अचानक लगी आग, कार में सवार था परिवार, कार में सवार परिवार ने कूद कर बचाई अपनी जान, राजपुर फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू, फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जला #pblive #sendhwa #rajpur #barwani #viral #pblivenews #panthbhatia
    1
    सेंधवा से राजपुर की और जा रही कार में चलते-चलते अचानक लगी आग, कार में सवार था परिवार, कार में सवार परिवार ने कूद कर बचाई अपनी जान, राजपुर फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू, फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जला
#pblive #sendhwa #rajpur #barwani #viral #pblivenews #panthbhatia
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    1 hr ago
  • Post by Sheylesh mehta Boss
    1
    Post by Sheylesh mehta Boss
    user_Sheylesh mehta Boss
    Sheylesh mehta Boss
    सोंदवा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में गंदे पानी की समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, सीएमओ जगदीश धानगढ़ और पार्षद प्रतिनिधि हुकुमचंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और पानी की जांच की। जांच के दौरान पानी में गंदगी दिखाई दी, जबकि इससे पहले भी पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आ चुकी है। सीएमओ जगदीश धानगढ़ ने फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पाइपलाइन की जांच कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को साफ पानी मिल सके। वहीं वार्डवासियों ने बताया कि गंदे पानी के कारण उन्हें पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
    1
    राजपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में गंदे पानी की समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, सीएमओ जगदीश धानगढ़ और पार्षद प्रतिनिधि हुकुमचंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और पानी की जांच की। जांच के दौरान पानी में गंदगी दिखाई दी, जबकि इससे पहले भी पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आ चुकी है।
सीएमओ जगदीश धानगढ़ ने फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पाइपलाइन की जांच कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को साफ पानी मिल सके।
वहीं वार्डवासियों ने बताया कि गंदे पानी के कारण उन्हें पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बड़वानी में मंगलवार दोपहर एक किडनी मरीज को इंदौर ले जा रही 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी ठीकरी मार्ग पर खराब हो गई। तेज धूप में मरीज छगनलाल नरगेश को लगभग एक से दो घंटे तक एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी संबंधी समस्या के चलते बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया गया था। उनकी पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि वे दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच रवाना हुए थे। कला बाई ने बताया कि चकेरी ठीकरी मार्ग पर एंबुलेंस खराब हो गई और वे काफी समय से वहीं फंसे हुए थे। गर्मी के कारण उनके पति की हालत लगातार बिगड़ रही थी। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। आसपास के लोगों ने खराब एंबुलेंस को धक्का देकर छांव में खड़ा करवाया। लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर एक अन्य एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया। सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है क्योंकि वह छुट्टी पर हैं। उन्होंने मामले की जानकारी लेने की बात कही।
    1
    बड़वानी में मंगलवार दोपहर एक किडनी मरीज को इंदौर ले जा रही 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी ठीकरी मार्ग पर खराब हो गई। तेज धूप में मरीज छगनलाल नरगेश को लगभग एक से दो घंटे तक एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी संबंधी समस्या के चलते बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया गया था। उनकी पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि वे दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच रवाना हुए थे। कला बाई ने बताया कि चकेरी ठीकरी मार्ग पर एंबुलेंस खराब हो गई और वे काफी समय से वहीं फंसे हुए थे। गर्मी के कारण उनके पति की हालत लगातार बिगड़ रही थी। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। आसपास के लोगों ने खराब एंबुलेंस को धक्का देकर छांव में खड़ा करवाया। लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर एक अन्य एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया। सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है क्योंकि वह छुट्टी पर हैं। उन्होंने मामले की जानकारी लेने की बात कही।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.