Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैमरे की नजर से आज सुबह का प्रकृति दर्शन सुहावना मनमोहक शुभ प्रभात श्रीधाम 🌸🙏 30 सितंबर 2026 की पावन सुबह आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। मां नर्मदा की कृपा और संतों का आशीर्वाद सदैव बना रहे। 🙏🌺 शुभ प्रभात • जय श्री राम • हर हर नर्मदे 🚩🌿
Raghunath Rai
कैमरे की नजर से आज सुबह का प्रकृति दर्शन सुहावना मनमोहक शुभ प्रभात श्रीधाम 🌸🙏 30 सितंबर 2026 की पावन सुबह आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। मां नर्मदा की कृपा और संतों का आशीर्वाद सदैव बना रहे। 🙏🌺 शुभ प्रभात • जय श्री राम • हर हर नर्मदे 🚩🌿
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कैमरे की नजर से आज सुबह का प्रकृति दर्शन सुहावना मनमोहक शुभ प्रभात श्रीधाम 🌸🙏 30 सितंबर 2026 की पावन सुबह आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। मां नर्मदा की कृपा और संतों का आशीर्वाद सदैव बना रहे। 🙏🌺 शुभ प्रभात • जय श्री राम • हर हर नर्मदे 🚩🌿1
- सिवनी जिले की तहसील लखनादौन अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दरगड़ा में जनसुनवाई में अनुपस्थित पंचायत सरपंच ग्राम पटवारी एवं कर्मचारी रोजगार सहायक के भरोसे जनसुनवाई अपनी समस्या लेकर गए ग्रामीणों में आक्रोश जिला कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग। सिवनी जिले की तहसील लखनादौन अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दरगड़ा में जनसुनवाई में अनुपस्थित पंचायत सरपंच ग्राम पटवारी एवं कर्मचारी रोजगार सहायक के भरोसे जनसुनवाई अपनी समस्या लेकर गए ग्रामीणों में आक्रोश जिला कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग।1
- हर सोमवार मुआर घाट में होती है भव्य मां नर्मदा महाआरती 🙏 मां नर्मदा के पावन तट मुआर घाट पर प्रत्येक सोमवार भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा की आराधना करते हैं। मां नर्मदे हर4
- सनातन की ठेकेदारी छोड़ देश के हालात सुधारें सरकार… धर्म की शिक्षा धर्मगुरुओं का काम नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर प्रवास पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने गुरु ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की समराधना कार्यक्रम में शामिल हुए । जहा पर स्थानीय मीडिया से उन्होंने चर्चा करते हुए सनातन धर्म, जेन जी आंदोलन, चुनाव आयोग और गाय की दुर्दशा को लेकर कई अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि धर्म की शिक्षा देने का काम सरकार का नहीं, बल्कि धर्मगुरुओं का है। सनातन की बात करने वालों को पहले धर्मगुरुओं का सम्मान करना चाहिए। वही जेन जी आंदोलन को लेकर भी शंकराचार्य ने कहा कि युवाओं के आक्रोश और उनकी मांगों को समझने की जरूरत है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर उठ रही बातों पर भी टिप्पणी की और कहा कि यदि ये बातें सही साबित होती हैं, तो यह गंभीर विषय है। वहीं, गाय को पशु का दर्जा दिए जाने को उसकी दुर्दशा की वजह बताते हुए उन्होंने सरकार से देश के हालात सुधारने पर ध्यान देने की बात कही।1
- *गाँव मे अवैध शराब बेचने वालों पर हो कानूनी कार्यवाही,महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर निकली भड़ास* नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बचई में कुछ लोगों द्वारा खुलेआम अवैध रूप से अंग्रेजी और कच्ची शराब बेचीं जा रही है,जिसकी वजह से नारी शक्ति को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाँव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर पीड़ित नारी शक्ति आज भी जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुईं, जहां उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई,, नारी शक्ति ने बताया कि इस शराब के कारण उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है, उनके घर के पुरूष और बच्चे इस नशे की गिरफ्त में पूरी तरह जकड़ चुके हैं,और अब तो हालात यहाँ तक पहुँच गए हैं कि घर के पुरुषों द्वारा शराब पीने और खरीदने के लिए घर के बर्तनों को और खाने के लिए रखे अनाज को बेचा जा रहा है, महिलाओं ने बताया कि गाँव में सहजता से शराब मिल रही है,जिसकी शिकायत उनके द्वारा सम्बंधित मुंगवानी थाने में की गई है लेकिन थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। गाँव की महिलाओं ने कलेक्टर महोदया से अवैध रूप से शराब बेचनें वालों पर जल्द कानूनी कार्यवाही की मांग की है,जिससे नारी शक्ति को प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके।1
- चारागाह मद की जमीन को आबादी मद में दर्ज कराने ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार स्लग : चारागाह मद की जमीन को आबादी मद में दर्ज कराने ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार एंकर नरसिंहपुर से इस वक्त की खबर सामने आ रही है, जहां ग्राम पंचायत डोकरघाट के ग्रामीणों ने अपनी जमीन और आवासीय समस्या को लेकर जिला कलेक्टर के समक्ष आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक, मौजा डोकरघाट, तहसील एवं जिला नरसिंहपुर स्थित खसरा नंबर 202 की जमीन वर्तमान में चारागाह मद में दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि पर करीब 20 परिवार अपने मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि वे लंबे समय से उक्त भूमि को आबादी मद में दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि भूमि को आबादी मद में दर्ज किए जाने से किसी भी ग्रामवासी या आमजन को आपत्ति नहीं है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि चारागाह मद में दर्ज भूमि को आबादी भूमि के रूप में दर्ज करने की कार्रवाई की जाए और वहां निवासरत परिवारों को पट्टे प्रदान किए जाएं। यह आवेदन 29 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत डोकरघाट के समस्त ग्रामवासियों की ओर से दिया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या कार्रवाई करता है और वर्षों से यहां रह रहे परिवारों को उनके मकानों और भूमि के संबंध में क्या राहत मिलती है।3
- दमोह- सचिन अग्रवाल की मृत्य मामले में निष्पक्ष जांच की मांग1
- गोटेगांव की सड़क समस्या को लेकर बच्चों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल गोटेगांव के बच्चों ने नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर महोदय को मुरदई रोड एवं गोटेगांव-बेलखेड़ी मार्ग की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। सड़क की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों ने मार्ग की समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की। 📱 93294465062