Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सरपंच सचिव कुछ नहीं कर रहे हैं नर्मदा पुरम जिले के पंचायत मेरा घाट के गांव गाड़ी खुर्द में हुआ गड्ढा जिसे अभी तक भरवा नहीं गया सरपंच सचिव कोई भी नहीं सुन पाए हैं जिस गांव वालों को परेशानी हो रही है और गांव की मेन सड़क भी यही कहलाती हैं दो बार सरपंच ने सर्वे किया पर फिर भी सरपंच को नहीं कर पा रहा है
Itarsi news
गांव वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सरपंच सचिव कुछ नहीं कर रहे हैं नर्मदा पुरम जिले के पंचायत मेरा घाट के गांव गाड़ी खुर्द में हुआ गड्ढा जिसे अभी तक भरवा नहीं गया सरपंच सचिव कोई भी नहीं सुन पाए हैं जिस गांव वालों को परेशानी हो रही है और गांव की मेन सड़क भी यही कहलाती हैं दो बार सरपंच ने सर्वे किया पर फिर भी सरपंच को नहीं कर पा रहा है
More news from Narmadapuram and nearby areas
- कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नर्मदापुरम द्वारा “आपदा बचाव एवं जनसुरक्षा जागरूकता अभियान 2025–26” के अंतर्गत जनजागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित के नेतृत्व में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा यह रैली आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय परिसर से डिप्टी कलेक्टर बबिता राठौर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली प्रातः 8 बजे शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शांतिनिकेतन स्कूल पहुंची और वहां से आगे बढ़ते हुए होमगार्ड कार्यालय में संपन्न हुई। रैली में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों ने आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव के उपायों और सुरक्षित रहने के संबंध में जनसामान्य को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी, एसआई सुंदर लाल मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में जिले में आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।1
- पिपरिया स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आज सोमवार को शाम 5:00 बजे चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन को रोककर की चालानी कार्रवाई चालानी कार्रवाई के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगने पर चालान काटे गए वहीं चार पहिया वाहन ऑन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने एवं नंबर प्लेट ना होने के चलते चालान काटे गए स्टेशन रोड थाने के एएसआई ने बताया कि चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन चालकों के ऊपर आज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर लगभग 15 से 16 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 6700 के चालान काटे गए वहीं वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने और नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई वहीं दो पहिया वाहन चालकों को दो से अधिक न बैठने के लिए निर्देशित किया गया और उन्हें हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई वहीं उन्होंने बताया कि यह चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी1
- बच्चों से लेकर जवानों तक की सेहत पर भारी पड़ता डिजिटल जहर आंखों से लेकर दिमाग और दिल तक कर रहा नुकसान, डॉक्टरों ने दी चेतावनी नर्मदापुरम । मोबाइल फोन ने जीवन को जितना आसान बनाया है, उतना ही यह अब सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो रहा है। बच्चों के हाथ में खिलौने की तरह पहुंचा मोबाइल आज युवाओं और जवानों के लिए डिजिटल ज़हर बनता जा रहा है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल से शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। डॉ. अतुल सेठ ने बताया कि सुबह से रात तक स्क्रीन के सामने जिंदगी है। आज स्थिति यह है कि दिन की शुरुआत मोबाइल अलार्म से होती है और रात का अंत सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए। औसतन एक व्यक्ति 6 से 8 घंटे मोबाइल स्क्रीन देख रहा है। यही आदत धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों को जन्म दे रही है। कम उम्र में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा है। डॉ. अतुल सेठा ने बताया कि मोबाइल स्क्रीन से बच्चों की नजर कमजोर होना, ध्यान केंद्रित न कर पाना, भाषा विकास में देरी, चिड़चिड़ापन और जिद,पढ़ाई से दूरी जैसी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। खेल के मैदान की जगह मोबाइल स्क्रीन ने ले ली है, जो भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है।युवा मानसिक दबाव में सोशल मीडिया की दुनिया ने किशोरों और युवाओं पर मानसिक दबाव बढ़ा दिया है। लाइक्स, फॉलोअर्स और तुलना की दौड़ में आत्मविश्वास की कमी, तनाव और बेचैनी, नींद की समस्या अवसाद जैसी स्थिति बन रही है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि यह डिजिटल एडिक्शन का सीधा परिणाम है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफ कहना है कि अगर मोबाइल उपयोग पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले वर्षों में कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों के मरीज बढ़ेंगे।जवानों में बढ़ रहीं शारीरिक बीमारियां लगातार झुककर मोबाइल देखने से टेक्स्ट नेक सिंड्रोम, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस और पीठ दर्द आम हो गया है। इसके साथ ही आंखों में जलन और माझोन, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज हृदय रोग का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। एमडी डॉ. सुनील जैन ने बताया कि बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम तय करें। सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल बंद करे, भोजन के समय मोबाइल से दूरी रखें, रोज कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें, सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं। नींद और दिमाग पर सीधा हमला जिला अस्पताल के मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी नींद के हार्मोन को प्रभावित करती है। इसके कारण देर से नींद आना बार-बार नींद टूटना, दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन, अब आम समस्या बन चुकी है।1
- नर्मदापुरम- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल जेल नर्मदापुरम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा महिला कैदियों के लिए एक सप्ताह का प्रिजन स्मार्ट कोर्स आयोजित किया गया। संस्थान की टीचर कामिनी दुबे ने कैदियों को योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कैदियों को बेहतर जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करना है। जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कोर्स से कुल 68 महिला कैदी लाभान्वित हुईं।1
- सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और डायल 112 व एम्बुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें दैनिक सत्याग्रह न्यूज़ के साथ।1
- शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं। पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।1
- इंदौर के पिपलियाना में बाबा ट्रेवल्स की बस डिपो में खड़ी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया दुआ इतना आसमान उड़ता हुआ दिखा की लोक दशक में आ गया आसमान में काफी दूर से दिख रहा था2
- Post by ABDUL1