प्रेमी से शादी की जिद में 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंके चैट के स्क्रीनशॉट प्रेमी से शादी की जिद में 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंके चैट के स्क्रीनशॉट कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी से विवाह की जिद पर एक युवती करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने साथ प्रेमी के खिलाफ की गई शिकायत से जुड़े कागजात और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी लेकर टावर पर पहुंची थी। टावर के ऊपर पहुंचने के बाद युवती ने चैट से जुड़े स्क्रीनशॉट के प्रिंटआउट नीचे फेंकना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती को टावर से नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया। मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है। #कुशीनगर #Kushinagar #प्रेमप्रसंग #मोबाइलटावर #युवती #शादीकीजिद #UPNews #BreakingNews #ViralNews
प्रेमी से शादी की जिद में 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंके चैट के स्क्रीनशॉट प्रेमी से शादी की जिद में 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंके चैट के स्क्रीनशॉट कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी से विवाह की जिद पर एक युवती करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने साथ प्रेमी के खिलाफ की गई शिकायत से जुड़े कागजात और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी लेकर टावर पर पहुंची थी। टावर के ऊपर पहुंचने के बाद युवती ने चैट से जुड़े स्क्रीनशॉट के प्रिंटआउट नीचे फेंकना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती को टावर से नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया। मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है। #कुशीनगर #Kushinagar #प्रेमप्रसंग #मोबाइलटावर #युवती #शादीकीजिद #UPNews #BreakingNews #ViralNews
- राप्ती तट स्थित परशुराम वाटिका मंदिर में भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट स्थित परशुराम वाटिका के मंदिर में भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन गायक धर्मेंद्र पंडित ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डुमरियागंज के सनातनियों और ब्राह्मण समाज की लंबे समय से भगवान परशुराम के मंदिर की स्थापना की इच्छा थी। सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयास से मंदिर की स्थापना का यह संकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की भावनाओं को सम्मान देते हुए भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई है। कामना है कि भगवान का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र पर बना रहे और यहां सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम हो। धार्मिक आयोजन में पूर्व मंत्री एवं विधायक जय प्रताप कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही ,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, मसूदन अग्रहरि, लव कुश ओझा, दीपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ दीपू सिंह, रमेश धर द्विवेदी, अंकित श्रीवास्तव, रमन सिंह, नीरज बाबा, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- एक सिपाही युवक की छाती पर बैठकर उसकी गर्दन दबाता नजर आया। माना कि पुलिस से हाथापाई हुई, वर्दी फटी, लेकिन क्या कानून के रखवालों को कानून हाथ में लेने का अधिकार है? सूरज, डैनी और रोहित पर मुकदमा दर्ज हो गया, लेकिन संबंधित सिपाही पर कार्रवाई कब होगी? यह क्राइम कंट्रोल है या वर्दी की आड़ में पुलिसिया गुंडई? क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए है? एक सिपाही युवक की छाती पर बैठकर उसकी गर्दन दबाता नजर आया। माना कि पुलिस से हाथापाई हुई, वर्दी फटी, लेकिन क्या कानून के रखवालों को कानून हाथ में लेने का अधिकार है? सूरज, डैनी और रोहित पर मुकदमा दर्ज हो गया, लेकिन संबंधित सिपाही पर कार्रवाई कब होगी? यह क्राइम कंट्रोल है या वर्दी की आड़ में पुलिसिया गुंडई? क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए है?1
- प्रतिमा पूजन भंडार, विशेषरगंज बाजार में उपलब्ध है पूजा-पाठ एवं धार्मिक वस्तुओं की संपूर्ण रेंज दुबौलिया,धार्मिक आस्था और पूजा-पाठ से जुड़ी हर जरूरत के लिए विशेषरगंज बाजार स्थित प्रतिमा पूजन भंडार पर विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री, रत्न, 01 से 21 मुखी तक रुद्राक्ष, स्फटिक शिवलिंग तथा देवी-देवताओं की आकर्षक पोशाक उपलब्ध हैं। यहां थोक एवं फुटकर दोनों दरों पर खरीदारी की सुविधा है। 📍 पता: प्रतिमा पूजन भंडार, विशेषरगंज बाजार, बस्ती। 📞 संपर्क: 9569116539, 96824910601
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ सामुदायिक केंद्र बना तबेला: युवाओं की मेहनत पर फिरा पानी, ग्रामीण कर रहे अवैध कब्जा • स्थान: परसिया गोसाई ग्राम सभा (अंधर पुरवा), बलरामपुर • दिनांक: 02 नवंबर 2026 बलरामपुर। विकास खंड हरैया सतघरवा के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा परसिया गोसाई के मजरा अंधर पुरवा में सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। गाँव में जनहित के लिए बनाए गए सामुदायिक केंद्र को कुछ अराजक तत्वों द्वारा तबेले में तब्दील कर दिया गया है, जिससे सरकारी भवन बदहाली का शिकार हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस सामुदायिक केंद्र की स्थिति अत्यंत दयनीय और गंदगी से भरी हुई थी। गाँव के विकास और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या 6 के पंचायत सदस्य (वार्ड पंच) ध्रुव कुमार तिवारी और गाँव के जागरूक युवाओं ने एक सराहनीय पहल की थी। युवाओं की टोली ने आपसी सहयोग और श्रमदान से इस पूरे सामुदायिक केंद्र परिसर की खुद आगे आकर पूरी तरह से साफ-सफाई कराई थी, ताकि इसका उपयोग सार्वजनिक व मांगलिक कार्यों के लिए किया जा सके। साफ-सफाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग युवाओं और जनप्रतिनिधि की इस मेहनत पर कुछ ग्रामीणों ने पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। साफ-सफाई होने के महज़ कुछ दिनों बाद ही कुछ लोगों ने जबरन फिर से वहाँ अपने मवेशी (जानवर) बांधना शुरू कर दिया है। मना करने और समझाने के बावजूद लोग बात मानने को तैयार नहीं हैं और लगातार परिसर में गंदगी फैलाकर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग वार्ड सदस्य ध्रुव कुमार तिवारी और ग्राम सभा के युवाओं का कहना है कि जब कोई समझाने जाता है, तो लोग विवाद करने पर आमादा हो जाते हैं। सरकारी भवनों का इस तरह मवेशी बांधने के लिए दुरुपयोग करना कानूनन गलत है। गाँव के युवाओं ने जिला प्रशासन और संबंधित विकास खंड अधिकारी (BDO) से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए, सामुदायिक केंद्र को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि युवाओं का मनोबल न टूटे।1
- एडीएम व एएसपी द्वारा दीपावली पर्व को लेकर किया गया वाहनो से फ्लैग मार्च संवेदनशील स्थलों एवं मूर्ति विसर्जन मार्गों का लिया गया जायजा मेंहदावल, संतकबीरनगर। सोमवार को आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजन पर्व के दृष्टिगत एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन मे एडीएम सत्यप्रकाश एवं एएसपी सुशील कुमार सिंह द्वारा एसडीएम खलीलाबाद सीओ मेहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख कस्बाई क्षेत्रों में वाहन से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान तरकुलवा, लेदुआ महुआ, अमरडोभा, बुदहिया बाजार सहित विभिन्न नवस्थापित मूर्ति स्थलों एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बखिरा, चौकी प्रभारी कस्बा बखिरा, चौकी प्रभारी राजेडीहा, चौकी प्रभारी दुर्गजोत सहित थाना एवं चौकी का पुलिस बल मौजूद रहा। उच्चाधिकारियों द्वारा मूर्ति स्थापना स्थलों एवं विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखने तथा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा अपील की गई कि त्योहार को आपसी भाईचारे, पारस्परिक सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निरंतर गश्त, निगरानी एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- सिद्धार्थनगर: गोल्हौरा पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम व सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की 2 घटनाओं का खुलासा। 2 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 6 मोबाइल व एसेसरीज और ₹8,680 नकद बरामद। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी का सामान नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी में थे। #Siddharthnagar #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice2
- प्रेमी से शादी की जिद में 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंके चैट के स्क्रीनशॉट प्रेमी से शादी की जिद में 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंके चैट के स्क्रीनशॉट कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी से विवाह की जिद पर एक युवती करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने साथ प्रेमी के खिलाफ की गई शिकायत से जुड़े कागजात और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी लेकर टावर पर पहुंची थी। टावर के ऊपर पहुंचने के बाद युवती ने चैट से जुड़े स्क्रीनशॉट के प्रिंटआउट नीचे फेंकना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती को टावर से नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया। मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है। #कुशीनगर #Kushinagar #प्रेमप्रसंग #मोबाइलटावर #युवती #शादीकीजिद #UPNews #BreakingNews #ViralNews1
- 25000 के इनामिया अभियुक्त को गोल्हौरा पुलिस और एंटीथेप्ट टीम ने किया गिरफ्तार थाना गोल्हौरा के गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000/- के इनामिया अभियुक्त को एसओजी एवं थाना गोल्हौरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।* ◆ *थाना गोल्हौरा पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में लगातार फरार चल रहे ₹25,000/- के इनामिया अभियुक्त सतीश गौड़ को गिरफ्तार किया गया।* *अभियुक्त सतीश गौड़ जनपद में घटित स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन कुमार की लूट एवं हत्या की सनसनीखेज घटना में भी संलिप्त रहा है।* पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर *डॉ. अभिषेक महाजन* के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं *श्री विश्वजीत सौरयान, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर* के निर्देशन में एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक *श्री मिथिलेश कुमार राय एवं प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा श्री संजय मिश्रा* की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 02.11.2026 को गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000/- के इनामिया अभियुक्त सतीश गौड़ को दिनांक 02.11.2026 को समय करीब 07:45 बजे सुबह बहद ग्राम तिवारीपुर, इटवा-बांसी मार्ग स्थित शिव मंदिर के पास से अभियुक्त सतीश गौड़ को गिरफ्तार किया गया। *पूर्व की घटना का विवरण-* उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त सतीश गौड़ ने दिनांक 11.04.2025 को अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना गोल्हौरा क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन कुमार की रेकी कर लूट की योजना बनाई थी तथा लूट के दौरान विरोध करने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। उक्त घटना में एसओजी एवं थाना गोल्हौरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 12/13.04.2025 की रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सतीश गौड़ सहित 03 अभियुक्तों तथा बाद में 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया था। अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत उसके विरुद्ध *थाना गोल्हौरा पर मु0अ0सं0 0083/2026, धारा 2(b)(i), 3(1) गैंगस्टर एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* सतीश गौड़ पुत्र शिवदीन गौड़ निवासी ग्राम एवं थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर। *आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 36/2025, धारा 103(1), 309(6), 3(5) बीएनएस, थाना गोल्हौरा — स्वर्ण व्यवसायी की लूट एवं हत्या। 2. मु0अ0सं0 37/2025, धारा 3(5), 109(1) बीएनएस एवं 3/25, 5/27(1) आर्म्स एक्ट, थाना गोल्हौरा — पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं जानलेवा हमला। 3. मु0अ0सं0 0083/2026, धारा 2(b)(i), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—* 1. निरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार राय — प्रभारी SOG। 2. निरीक्षक श्री संजय कुमार मिश्र — SHO गोल्हौरा मय टीम थाना गोल्हौरा। 3. उ0नि0 श्री शशिकांत कुमार — प्रभारी सर्विलांस सेल। 4. जनपदीय SOG टीम/सर्विलांस सेल —उ. नि. रणविजय सिंह, हे0का0 राजीव शुक्ला, मनोज राय, मनिंद्र प्रताप चंद, दिलीप कुमार, का0 वीरेंद्र त्रिपाठी, रोहित चौहान, छविराज यादव, सत्येंद्र यादव एवं हे0का0 विवेक मिश्रा व पुष्पेंद्र गौतम सर्विलांस सेल। 5. का. अमरजीत यादव व का. सुमित मिश्रा थाना गोल्हौरा, सिद्धार्थनगर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सिद्धार्थनगर पुलिस2