Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नारंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा... आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 123 विथरी विधानसभा के गांव नौरंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा देखिए...... 👇 #bareilly #media #mediacoverage #election #electionnews #ElectionUpdate #politicsnews #live #nonfollowers #follower #khabarbharatki24
Bablu Sagar Bareilly
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नारंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा... आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 123 विथरी विधानसभा के गांव नौरंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा देखिए...... 👇 #bareilly #media #mediacoverage #election #electionnews #ElectionUpdate #politicsnews #live #nonfollowers #follower #khabarbharatki24
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दौड़ प्रतियोगिता के मंच से युवाओं का हुंकार, 2027 में डॉ. जीराज यादव को मिले सपा से टिकट चीता अकैडमी दौड़ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, प्रमुख समाजसेवी डॉ. जीराज यादव के समर्थन में हाथ उठाकर उमड़ा नौजवानों का हुजूम। संवाददाता बबलू सागर आंवला बरेली। आंवला/बरेली। 126 विधानसभा आंवला नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को खेलकूद और जन-उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। 'चीता अकैडमी दौड़ प्रतियोगिता' की आयोजन कमेटी के सादर आमंत्रण पर पहुंचे क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मैदान धावकों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। युवाओं ने हाथ उठाकर जताया चुनावी समर्थन कार्यक्रम के दौरान खेल के मैदान में मौजूद सैकड़ों नौजवानों का उत्साह उस समय देखते ही बनता था, जब उन्होंने वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. जीराज यादव के पक्ष में माहौल बना दिया। उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में और हाथ उठाकर यह मांग रखी कि समाजवादी पार्टी (सपा) को 2027 में आंवला विधानसभा सीट से डॉ. जीराज यादव को अपना प्रत्याशी बनाना चाहिए। युवाओं का कहना था कि क्षेत्र को ऐसे ही समर्पित और जमीनी नेता की आवश्यकता है। निस्वार्थ जनसेवा बनी जन-मांग का आधार आंवला विधानसभा क्षेत्र में डॉ. जीराज यादव बीते लंबे समय से बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के आमजन की सेवा में समर्पित हैं। स्थानीय नागरिकों और युवाओं का मानना है कि डॉ. जीराज यादव ही वह व्यक्तित्व हैं जो आंवला की वर्तमान भौतिक स्थिति और बुनियादी ढांचे में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। खेलों से बढ़ता है अनुशासन और आत्मबल धावकों का हौसला बढ़ाते हुए डॉ. जीराज यादव ने कहा कि युवा ही किसी भी क्षेत्र और देश की असली ऊर्जा हैं। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के हर वर्ग के हक और विकास की लड़ाई वे हमेशा लड़ते रहेंगे।3
- ट्रेन में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती बिशारतगंज। दिल्ली-बरेली-टनकपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12036 में ड्यूटी कर रहे गार्ड पप्पू राम मीना की रविवार को बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह गिर पड़े। गार्ड की हालत बिगड़ते ही बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मी नरेश कुमार ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गार्ड पप्पू राम मीना की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- AzaJ Nagar gotiya Mein kul Sharif Fata ki rasam Ada ki / master eftyar Ahmed Dharti pakad ne fata ka intjam kiya/ basti Mein basti walon ke sath fata ka intjam/ shabdon ko bayan Kiya/ kul Sharif ki rasm Ada/ AzaJ Nagar gotiya Mein kul Sharif Fata ki rasam Ada ki / master eftyar Ahmed Dharti pakad ne fata ka intjam kiya/ basti Mein basti walon ke sath fata ka intjam/ shabdon ko bayan Kiya/ kul Sharif ki rasm Ada/1
- कछला से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने किया भव्य स्वागत कछला से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने किया भव्य स्वागत1
- बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास एवं कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे।1
- सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा की जा रही आवश्यक विधिक कार्रवाई के संबंध *सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा की जा रही आवश्यक विधिक कार्रवाई के संबंध में श्री आशुतोष शिवम, CO CITY-1, बरेली की बाइट।*1
- केन्द्रीय मंत्री संग रोटरी क्लब के सदस्यों ने उझानी में शिवभक्तों को कराया भोजन उझानी/ बदायूं। श्रावण मास के दूसरे रविवार को कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर कांबड़ के साथ अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा सत्कार में रोटरी क्लब उझानी क्लासिक के पदाधिकारी और सदस्य लगे रहे। क्लब के सदस्यों ने केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ शिव भक्तों में भोजन और गर्मी से बचाने के लिए जलजीरा वितरित किया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने सरौरा स्थित शिविर लगा कर शिव भक्तों में जलपान के साथ भोजन रुपी प्रसाद का वितरण किया। रविवार को पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिवभक्तों के लिए पेयजल के साथ जलजीरा तथा हलवा का विशेष रूप से वितरित किया गया। शिविर में दोपहर के वक्त पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी शिव भक्तों की सेवा करते हुए उनको भोजन वितरित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिव भक्त श्रद्धा के साथ जल लेकर उझानी से गुजर रहे है ऐसे में उनकी सेवा करने का सौभाग्य हम सब को मिल रहा है। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग एवं उपाध्यक्ष अनुराग धींगडा ने शिवभक्तों की सेवा में लगे सभी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, धीरज मित्तल, अमित छाबड़ा, अमित गोयल समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नारंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा... आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 123 विथरी विधानसभा के गांव नौरंगपुर के ग्रामीणों ने क्या कहा देखिए...... 👇 #bareilly #media #mediacoverage #election #electionnews #ElectionUpdate #politicsnews #live #nonfollowers #follower #khabarbharatki241