logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतिम विदाई से पहले खुला राज: शरीर पर चोट के निशान देख भड़की माँ, ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र (काजी टोला) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुलदीप कुमार की 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी यशोदा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ​शुरुआत में जिसे सामान्य मौत समझा जा रहा था, अंतिम संस्कार के वक्त से पूर्व खुले उस राज ने सबको चौंका दिया। मृतिका की विधवा माँ और भाई का आरोप है कि यशोदा के शरीर पर बेरहमी से मारपीट के निशान मिले हैं। परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर जबरन जहर पिलाया है। ​सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है घटना की पुष्टि करते हुए बताया की मायके पक्ष द्वारा फिलहाल लिखित आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन उपरान्त विधिशवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक का पति कुलदीप उड़ीसा में रहकर मजदूरी करता है ​कैसे एक विधवा माँ की ममता इंसाफ के लिए तड़प रही है। ​

2 hrs ago
user_Vinay kumar suman
Vinay kumar suman
पत्रकार सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
2 hrs ago

अंतिम विदाई से पहले खुला राज: शरीर पर चोट के निशान देख भड़की माँ, ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र (काजी टोला) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुलदीप कुमार की 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी यशोदा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ​शुरुआत में जिसे सामान्य मौत समझा जा रहा था, अंतिम संस्कार के वक्त से पूर्व खुले उस राज ने सबको चौंका दिया। मृतिका की विधवा माँ और भाई का आरोप है कि यशोदा के शरीर पर बेरहमी से मारपीट के निशान मिले हैं। परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर जबरन जहर पिलाया है। ​सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है घटना की पुष्टि करते हुए बताया की मायके पक्ष द्वारा फिलहाल लिखित आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन उपरान्त विधिशवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक का पति कुलदीप उड़ीसा में रहकर मजदूरी करता है ​कैसे एक विधवा माँ की ममता इंसाफ के लिए तड़प रही है। ​

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र (काजी टोला) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुलदीप कुमार की 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी यशोदा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ​शुरुआत में जिसे सामान्य मौत समझा जा रहा था, अंतिम संस्कार के वक्त से पूर्व खुले उस राज ने सबको चौंका दिया। मृतिका की विधवा माँ और भाई का आरोप है कि यशोदा के शरीर पर बेरहमी से मारपीट के निशान मिले हैं। परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर जबरन जहर पिलाया है। ​सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है घटना की पुष्टि करते हुए बताया की मायके पक्ष द्वारा फिलहाल लिखित आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन उपरान्त विधिशवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक का पति कुलदीप उड़ीसा में रहकर मजदूरी करता है ​कैसे एक विधवा माँ की ममता इंसाफ के लिए तड़प रही है। ​
    1
    बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र (काजी टोला) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुलदीप कुमार की 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी यशोदा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
​शुरुआत में जिसे सामान्य मौत समझा जा रहा था, अंतिम संस्कार के वक्त से पूर्व खुले उस राज ने सबको चौंका दिया। मृतिका की विधवा माँ और भाई का आरोप है कि यशोदा के शरीर पर बेरहमी से मारपीट के निशान मिले हैं। परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर जबरन जहर पिलाया है।
​सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है घटना की पुष्टि करते हुए बताया की मायके पक्ष द्वारा फिलहाल लिखित आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन उपरान्त विधिशवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक का पति कुलदीप उड़ीसा में रहकर मजदूरी करता है 
​कैसे एक विधवा माँ की ममता इंसाफ के लिए तड़प रही है।
​
    user_Vinay kumar suman
    Vinay kumar suman
    पत्रकार सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ यह देख सकते हैं बिहार जिला लखीसराय सतसंडा गांव का यह जो हमारा घर है घर के सामने वाला नाली यह देख सकते हैं किस तरह से बना हुआ है ईसके कारण बाथरूम का पाइप जो है बाहर नहीं निकल पा रहे हैं पानी निकालने में बहुत ही दिक्कत हो रहा है
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ यह देख सकते हैं बिहार जिला लखीसराय सतसंडा गांव का यह जो हमारा घर है घर के सामने वाला नाली यह देख सकते हैं किस तरह से बना हुआ है ईसके कारण बाथरूम का पाइप जो है बाहर नहीं निकल पा रहे हैं पानी निकालने में बहुत ही दिक्कत हो रहा है
    user_Sunny kumar
    Sunny kumar
    लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।मंदिर परिसर में विद्वान पुरोहितों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका पूजन कराया गया। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि यह पूजा बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर विशेष रूप से कराई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और धार्मिक माहौल देखने को मिला।
    1
    लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।मंदिर परिसर में विद्वान पुरोहितों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका पूजन कराया गया। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में  विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
बताया जाता है कि यह पूजा बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर विशेष रूप से कराई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और धार्मिक माहौल देखने को मिला।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • लापता शिक्षक प्रकरण में लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार,राजकीय बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सुधांशु कुमार बीते 3 नवंबर से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। इस मामले में उनकी पत्नी प्रीति कुमारी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर धमकी देने और रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पहले ही योगेन्द्र कोड़ा और कमलेश कोड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। पता चला कि तीनों आरोपियों ने मिलकर शिक्षक का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या की साजिश के तहत उन्हें गोली मार दी। हालांकि, किस्मत ने शिक्षक का साथ दिया और वह इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के दो दिन बाद वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और अपनी जान बचाई। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य फरार अभियुक्त लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियासन गांव निवासी उपेन्द्र कोड़ा का 30 वर्षीय पुत्र विकास कोड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
    1
    लापता शिक्षक प्रकरण में लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार,राजकीय बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सुधांशु कुमार बीते 3 नवंबर से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। इस मामले में उनकी पत्नी प्रीति कुमारी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर धमकी देने और रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पहले ही योगेन्द्र कोड़ा और कमलेश कोड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। पता चला कि तीनों आरोपियों ने मिलकर शिक्षक का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या की साजिश के तहत उन्हें गोली मार दी।
हालांकि, किस्मत ने शिक्षक का साथ दिया और वह इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के दो दिन बाद वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और अपनी जान बचाई।
इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य फरार अभियुक्त लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियासन गांव निवासी उपेन्द्र कोड़ा का 30 वर्षीय पुत्र विकास कोड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
    user_CHANDRASHEKHAR KUMAR
    CHANDRASHEKHAR KUMAR
    News Reporter धरहरा, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • #बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना दो महिला आई ट्रेन की चपेट में । Mobile Tv Network
    1
    #बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना दो महिला आई ट्रेन की चपेट में ।
Mobile Tv Network
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    36 min ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    47 min ago
  • ड्रोन, एंटी ड्रोन आने के बाद युद्ध में फाइटर एयरक्राफ्ट का क्या भविष्य? क्या ड्रोन और एयर मिसाइल फाईटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस कर सकते हैं? जानिए ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह और रक्षा विशेषज्ञ अर्जुन अय्यर से.... राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    ड्रोन, एंटी ड्रोन आने के बाद युद्ध में फाइटर एयरक्राफ्ट का क्या भविष्य? क्या ड्रोन और एयर मिसाइल फाईटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस कर सकते हैं? जानिए ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह और रक्षा विशेषज्ञ अर्जुन अय्यर से.... राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    5 hrs ago
  • लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर रतनुपुर पिपरिया ढाला के पास आज मध्यरात्रि 12 बजे दो वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन (BR21GB1466) में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया, वरना केबिन में फंसे ड्राइवर की जान जा सकती थी। ​घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, कार (BR01EZ7776) वारसलीगंज से मुंगेर जा रही थी, जबकि पिकअप तिलक का सामान अनलोड कर राजगीर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची 112 और रात्रि गश्ती पुलिस ने कार सवार घायलों को CHC सूर्यगढ़ा पहुंचाया। वहीं, पिकअप के मलबे में करीब एक घंटे तक फंसे रहे घायल ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों की जद्दोजहद जारी रही। मानवता के नाते इस खबर को साझा करें ताकि गाड़ी नंबरों के माध्यम से घायलों के परिजनों तक सूचना पहुँच सके।
    1
    लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर रतनुपुर पिपरिया ढाला के पास आज मध्यरात्रि 12 बजे दो वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन (BR21GB1466) में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया, वरना केबिन में फंसे ड्राइवर की जान जा सकती थी।
​घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, कार (BR01EZ7776) वारसलीगंज से मुंगेर जा रही थी, जबकि पिकअप तिलक का सामान अनलोड कर राजगीर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची 112 और रात्रि गश्ती पुलिस ने कार सवार घायलों को CHC सूर्यगढ़ा पहुंचाया। वहीं, पिकअप के मलबे में करीब एक घंटे तक फंसे रहे घायल ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों की जद्दोजहद जारी रही। मानवता के नाते इस खबर को साझा करें ताकि गाड़ी नंबरों के माध्यम से घायलों के परिजनों तक सूचना पहुँच सके।
    user_Vinay kumar suman
    Vinay kumar suman
    पत्रकार सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.