विधायक विनय वर्मा और पत्नी बबिता ने 653 रसोइयों को साड़ी-मिठाई देकर किया सम्मानित सिद्धार्थनगर जिले में दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित शिवपति इंटर कॉलेज परिसर में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने शोहरतगढ़, जोगिया, बर्डपुर और नौगढ़ ब्लॉक के आंशिक क्षेत्रों से आए कुल 653 रसोइयों को साड़ी और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। इनमें 626 महिला और 27 पुरुष रसोइये शामिल रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना यानी पीएम पोषण योजना के सफल संचालन में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ उनके पोषण और देखभाल में भी अहम योगदान देते हैं। रसोइये पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव की जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराने में रसोइये महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके प्रयासों से प्रतिदिन हजारों बच्चों को भोजन मिलता है। ऐसे में उनके योगदान का सम्मान करना जरूरी है। विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में विकास कार्यों को गति मिली है और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन रामदास मौर्य और पृथ्वीपाल भारती ने किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, उप प्रधानाचार्य रामविलास यादव, संतोष पोद्दार, अनुपम शुक्ला, रत्नेश सोनी, हरिराम निषाद, दीनानाथ, कृष्णपाल चौधरी, लालजी यादव, संजीव कुमार, शोहरतगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, बढ़नी के खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, जोगिया के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, बर्डपुर के खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद, रसोइया संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज गोड़, एआरपी सतेन्द्र कुमार, प्रवीण यादव, आनंद गोड़, राबिन चांदी, मनोज यादव, पप्पू सिंह, अंजली, सरोज रानी, तुलसीराम, मनोज त्रिपाठी, अर्चना गिरि, फरहद कमाल और संगीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- बांसी के शास्त्रीनगर में 25 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले में पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए करीब 25 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि शास्त्रीनगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर रखा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मीरा चौहान कांस्टेबल घनश्याम सिंह , रितेश सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान मोहम्मद वकील पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासी वार्ड नंबर 16, शास्त्रीनगर बगहवा, कोमर, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर के कब्जे से करीब 25 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 199/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी(1)(बी) में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- अवैध पटाखों का जखीरा बरामद: शास्त्रीनगर में 25 किलो अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार अवैध पटाखों का जखीरा बरामद शास्त्रीनगर में 25 किलो अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार बांसी,सिद्धार्थनगर।बांसी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ला बगहवा कोमर में स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 25 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं।पुलिस को 26 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 8:00 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर/कब्जे में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण कर रखा है।सूचना मिलते ही हरकत में आई स्थानीय पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके से मो. वकील पुत्र मो. यासीन (निवासी: वार्ड नंबर 16, शास्त्रीनगर बगहवा कोमर, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर) के कब्जे से करीब 25 किग्रा अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी मो. वकील के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाते हुए मु.अ.सं. 199/2026, धारा 288 BNS (भारतीय न्याय संहिता) एवं 5/9B(1)B विस्फोटक अधिनियम (Explosives Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- मेंहदावल पुलिस ने अवैध पटाखों के भण्डारण पर की कार्रवाई, एक गिरफ्तार लगभग 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी । मंगलवार को थाना मेंहदावल पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक मद्धेशिया पुत्र बैजनाथ मद्धेशिया निवासी मो0 बहबोलिया न0पं0 मेंहदावल थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के नायक टोला स्थित गोदाम से कुल 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 437/2026 धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस बाबत गिरफ्तारी करने में पुलिस कर्मी उ0नि0 लीला यादव, हे0का0 कामेश्वर सिंह, हे0का0 मुरली मनोहर, का0 उदयप्रताप सिंह व का0 अनुराग कुमार सिंह शामिल रहे।2
- *ब्रेकिंग न्यूज़ ✍लखनऊ* *सआदतगंज ट्रिपल हत्याकांड: आरोपी का मकान सील, बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी!* 🔴 सआदतगंज में ट्रिपल हत्याकांड के बाद एलडीए ने आरोपी के मकान को अवैध निर्माण बताते हुए चारों ओर से सील कर दिया। 🔴 मौके पर एलडीए के अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात। *🔴 मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की सूचना।* *ब्रेकिंग न्यूज़ ✍लखनऊ* *सआदतगंज ट्रिपल हत्याकांड: आरोपी का मकान सील, बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी!* 🔴 सआदतगंज में ट्रिपल हत्याकांड के बाद एलडीए ने आरोपी के मकान को अवैध निर्माण बताते हुए चारों ओर से सील कर दिया। 🔴 मौके पर एलडीए के अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात। *🔴 मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की सूचना।*1
- खलीलाबाद में 735 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार चकदही निवासी रमेश के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चकदही निवासी रमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 26 अक्टूबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमेश पुत्र स्वर्गीय राम शंकर, निवासी चकदही, थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 974/2026 के तहत बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवव्रत शर्मा, अनिल कुमार यादव तथा कांस्टेबल बलराम यादव, सत्यम सिंह, गिरजेश उपाध्याय, प्रशांत विक्रम सिंह और विशाल सिंह शामिल रहे।2
- सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया। ..... ...... अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर उनके खिलाफ मानहानि केस BJP नेता ने दर्ज कराया था। अपने नेता के बरी होने की खुशी में समर्थक लोग कोर्ट के बाहर जश्न मना रहे हैं।1
- विधायक विनय वर्मा और पत्नी बबिता ने 653 रसोइयों को साड़ी-मिठाई देकर किया सम्मानित सिद्धार्थनगर जिले में दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित शिवपति इंटर कॉलेज परिसर में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने शोहरतगढ़, जोगिया, बर्डपुर और नौगढ़ ब्लॉक के आंशिक क्षेत्रों से आए कुल 653 रसोइयों को साड़ी और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। इनमें 626 महिला और 27 पुरुष रसोइये शामिल रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना यानी पीएम पोषण योजना के सफल संचालन में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ उनके पोषण और देखभाल में भी अहम योगदान देते हैं। रसोइये पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव की जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराने में रसोइये महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके प्रयासों से प्रतिदिन हजारों बच्चों को भोजन मिलता है। ऐसे में उनके योगदान का सम्मान करना जरूरी है। विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में विकास कार्यों को गति मिली है और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन रामदास मौर्य और पृथ्वीपाल भारती ने किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, उप प्रधानाचार्य रामविलास यादव, संतोष पोद्दार, अनुपम शुक्ला, रत्नेश सोनी, हरिराम निषाद, दीनानाथ, कृष्णपाल चौधरी, लालजी यादव, संजीव कुमार, शोहरतगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, बढ़नी के खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, जोगिया के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, बर्डपुर के खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद, रसोइया संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज गोड़, एआरपी सतेन्द्र कुमार, प्रवीण यादव, आनंद गोड़, राबिन चांदी, मनोज यादव, पप्पू सिंह, अंजली, सरोज रानी, तुलसीराम, मनोज त्रिपाठी, अर्चना गिरि, फरहद कमाल और संगीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- झांसी – मुस्कान की मौत का CCTV फुटेज सामने आया है। होटल में मुस्कान अपने पति निलेश और कर्मचारी के साथ कमरे में जाती दिखी। कुछ देर बाद वह दरवाजे पर खड़े-खड़े पीछे की ओर सिर के बल गिर गई। झांसी – मुस्कान की मौत का CCTV फुटेज सामने आया है। होटल में मुस्कान अपने पति निलेश और कर्मचारी के साथ कमरे में जाती दिखी। कुछ देर बाद वह दरवाजे पर खड़े-खड़े पीछे की ओर सिर के बल गिर गई। पति उसे उठाकर कमरे में ले गया। महज 10 सेकेंड में ऐसा क्या हुआ होगा जिससे मुस्कान कमरे में एंट्री करते ही अचानक पीछे की तरफ गिर पड़ी ? खुलासा PM रिपोर्ट में होगा?1