logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुशी कक्कड़ के सुरों पर झूमा गहलौर, दशरथ मांझी महोत्सव में बिखरी भोजपुरी संगीत की रंगत राहुल रंजन गया। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की स्मृति में आयोजित महोत्सव में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका खुशी कक्कड़ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनके गीतों पर महोत्सव में मौजूद दर्शक जमकर झूमते नजर आए। खुशी कक्कड़ ने मंच पर एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए, जिस पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, महोत्सव का माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। दशरथ मांझी की कर्मभूमि गहलौर में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। खुशी कक्कड़ की प्रस्तुति महोत्सव का खास आकर्षण रही। उनके गीतों पर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दशरथ मांझी के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि भी दी गई।

15 hrs ago
user_राहुल रंजन
राहुल रंजन
वजीरगंज, गया, बिहार•
15 hrs ago

खुशी कक्कड़ के सुरों पर झूमा गहलौर, दशरथ मांझी महोत्सव में बिखरी भोजपुरी संगीत की रंगत राहुल रंजन गया। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की स्मृति में आयोजित महोत्सव में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका खुशी कक्कड़ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनके गीतों पर महोत्सव में मौजूद दर्शक जमकर झूमते नजर आए। खुशी कक्कड़ ने मंच पर एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए, जिस पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, महोत्सव का माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। दशरथ मांझी की कर्मभूमि गहलौर में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। खुशी कक्कड़ की प्रस्तुति महोत्सव का खास आकर्षण रही। उनके गीतों पर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दशरथ मांझी के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि भी दी गई।

More news from बिहार and nearby areas
  • वार्ड नंबर 5 में विकास की खुली पोल, सड़क पर बह रहा नाली का पानी, जनता बेहाल कब मिलेगी नाली के नरक से मुक्ति? माली गली की जनता ने उठाई आवाज चंदन कुमार गया जी। नगर पंचायत वजीरगंज अंतर्गत माली गली वार्ड नंबर 5 में नाली की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। बुधवार, 19 अगस्त को भी यहां की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली का गंदा पानी सड़क के बीचों-बीच बह रहा है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के लगातार बहाव से सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी सोनू कुमार, मोती कुमार, सुरेश मिस्त्री, रंजीत मालाकार, पिंटू कुमार वर्मा इत्यादि ने बताया कि नाली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार वार्ड पार्षद से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि नाली का पानी सड़क पर बहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। मजबूरी में लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई कराई जाए और पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या समाप्त हो सके। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन की ओर से स्वच्छता एवं विकास को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन माली गली वार्ड नंबर 5 की जमीनी तस्वीर उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर पंचायत प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेगा और उन्हें गंदे पानी तथा दुर्गंध से राहत मिलेगी।
    2
    वार्ड नंबर 5 में विकास की खुली पोल, सड़क पर बह रहा नाली का पानी, जनता बेहाल
कब मिलेगी नाली के नरक से मुक्ति? माली गली की जनता ने उठाई आवाज
चंदन कुमार 
गया जी। नगर पंचायत वजीरगंज अंतर्गत माली गली वार्ड नंबर 5 में नाली की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। बुधवार, 19 अगस्त को भी यहां की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली का गंदा पानी सड़क के बीचों-बीच बह रहा है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के लगातार बहाव से सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासी सोनू कुमार, मोती कुमार, सुरेश मिस्त्री, रंजीत मालाकार, पिंटू कुमार वर्मा इत्यादि ने बताया कि नाली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार वार्ड पार्षद से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि नाली का पानी सड़क पर बहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। मजबूरी में लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई कराई जाए और पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या समाप्त हो सके।
लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन की ओर से स्वच्छता एवं विकास को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन माली गली वार्ड नंबर 5 की जमीनी तस्वीर उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर पंचायत प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेगा और उन्हें गंदे पानी तथा दुर्गंध से राहत मिलेगी।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Farmer वजीरगंज, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • “बाबा दशरथ मांझी से सीख ले आज की पीढ़ी”, अतरी विधायक रोमित कुमार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश रिपोर्ट: राहुल रंजन, गया। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी महोत्सव में पहुंचे अतरी विधायक रोमित कुमार ने बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष और जज्बे को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ियों को बाबा दशरथ मांझी के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। विधायक रोमित कुमार ने कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद दशरथ मांझी ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर पहाड़ के सीने को चीरकर रास्ता बना दिया। उनका संघर्ष यह संदेश देता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत के सामने बड़ी से बड़ी मुश्किल भी छोटी पड़ सकती है। महोत्सव के दौरान पत्रकार राहुल रंजन ने विधायक रोमित कुमार से बिहार में सामने आए कथित डस्टबिन घोटाले को लेकर भी सवाल किया। इस पर विधायक ने कहा कि मामले में घोटाले की बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में ऐसा मामला सामने आता है और गड़बड़ी हुई होगी, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। दशरथ मांझी महोत्सव में विधायक के इस बयान के बाद बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष, उनके विचारों और आज की पीढ़ी के लिए उनकी प्रेरणा को लेकर चर्चा तेज हो गई।
    1
    “बाबा दशरथ मांझी से सीख ले आज की पीढ़ी”, अतरी विधायक रोमित कुमार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश
रिपोर्ट: राहुल रंजन,
गया। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी महोत्सव में पहुंचे अतरी विधायक रोमित कुमार ने बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष और जज्बे को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ियों को बाबा दशरथ मांझी के जीवन से सीख लेने की जरूरत है।
विधायक रोमित कुमार ने कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद दशरथ मांझी ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर पहाड़ के सीने को चीरकर रास्ता बना दिया। उनका संघर्ष यह संदेश देता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत के सामने बड़ी से बड़ी मुश्किल भी छोटी पड़ सकती है।
महोत्सव के दौरान पत्रकार राहुल रंजन ने विधायक रोमित कुमार से बिहार में सामने आए कथित डस्टबिन घोटाले को लेकर भी सवाल किया। इस पर विधायक ने कहा कि मामले में घोटाले की बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में ऐसा मामला सामने आता है और गड़बड़ी हुई होगी, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।
दशरथ मांझी महोत्सव में विधायक के इस बयान के बाद बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष, उनके विचारों और आज की पीढ़ी के लिए उनकी प्रेरणा को लेकर चर्चा तेज हो गई।
    user_राहुल रंजन
    राहुल रंजन
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • जगजीवन महाविद्यालय के परीक्षा विभाग में कथित तौर पर रसोईघर संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जगजीवन महाविद्यालय के परीक्षा विभाग में कथित तौर पर रसोईघर संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। आखिर परीक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह की व्यवस्था कैसे और किसके आदेश पर चल रही है? #JagjivanCollege #Gaya #BiharNews #CollegeNews #EducationDepartment #BreakingNews #GayaNews #RizviKiReport
    1
    जगजीवन महाविद्यालय के परीक्षा विभाग में कथित तौर पर रसोईघर संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
जगजीवन महाविद्यालय के परीक्षा विभाग में कथित तौर पर रसोईघर संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
छात्रों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। आखिर परीक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह की व्यवस्था कैसे और किसके आदेश पर चल रही है?
#JagjivanCollege #Gaya #BiharNews #CollegeNews #EducationDepartment #BreakingNews #GayaNews #RizviKiReport
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    1 hr ago
  • राजभवन की ओर जा रहे थे तेजस्वी,तभी पुलिस ने टारगेट कर पानियों की बौछार शुरू कर दी।
    1
    राजभवन की ओर जा रहे थे तेजस्वी,तभी पुलिस ने टारगेट कर पानियों की बौछार शुरू कर दी।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम से मनाया गया गया। बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया की ओर से आज विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ राजमहल रिजॉर्ट, शिखर मोड़, मानपुर, गया में किया गया। कार्यक्रम में गया जिले के लगभग 100 फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। इस कार्यक्रम के दौरान *निकोन* कंपनी के वर्कशॉप टेक्नीशियन श्री मयूरेश जी ने कैमरा एवं नई तकनीक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है। वहीं अमित सर जी ने सिनेमैटिक वीडियो एवं सिनेमैटिक शूटिंग की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित फोटोग्राफर्स को प्रशिक्षित किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजू शर्मा ने कहा कि बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम को कुछ अलग और ज्ञानवर्धक तरीके से आयोजित करने का उद्देश्य था, ताकि फोटोग्राफर्स को नई तकनीकों की जानकारी मिले और वे अपने व्यवसाय को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नई कैमरा तकनीक, सिनेमैटिक शूटिंग एवं आधुनिक एडिटिंग की जानकारी फोटोग्राफर्स के लिए बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वर्कशॉप से फोटोग्राफर्स को नई तकनीक सीखने के साथ-साथ अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार एवं जोनल पदाधिकारी श्री अमित कुमार उर्फ मुन्ना जी ने सभी फोटोग्राफर्स को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनके द्वारा केक काटकर वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस को सफल बनाया गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गौतम कुमार, सचिव अवनीत कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष रौबिन कुमार, सह-सचिव सुमित कुमार उर्फ गुड्डू, मीडिया प्रभारी मनीष सहित कोर कमिटी के सदस्य राजू, बादल, पवन जी, राकेश, सुरेश, विशाल, रवि रंजन, विकास, अखिलेश एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे हैं। सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं फोटोग्राफर्स के सामूहिक सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इस कार्यक्रम में उपस्थित फोटोग्राफर्स ने नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया की ओर से सभी फोटोग्राफर्स को विश्व फोटोग्राफी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
    2
    बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम से मनाया गया
गया। बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया की ओर से आज विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ राजमहल रिजॉर्ट, शिखर मोड़, मानपुर, गया में किया गया। कार्यक्रम में गया जिले के लगभग 100 फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है।
इस कार्यक्रम के दौरान *निकोन* कंपनी के वर्कशॉप टेक्नीशियन श्री मयूरेश जी ने कैमरा एवं नई तकनीक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है। वहीं अमित सर जी ने सिनेमैटिक वीडियो एवं सिनेमैटिक शूटिंग की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित फोटोग्राफर्स को प्रशिक्षित किया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष  बैजू शर्मा  ने कहा कि बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम को कुछ अलग और ज्ञानवर्धक तरीके से आयोजित करने का उद्देश्य था, ताकि फोटोग्राफर्स को नई तकनीकों की जानकारी मिले और वे अपने व्यवसाय को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नई कैमरा तकनीक, सिनेमैटिक शूटिंग एवं आधुनिक एडिटिंग की जानकारी फोटोग्राफर्स के लिए बेहद जरूरी हो गई है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वर्कशॉप से फोटोग्राफर्स को नई तकनीक सीखने के साथ-साथ अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इस कार्यक्रम के संयोजक  विजय कुमार एवं जोनल पदाधिकारी श्री अमित कुमार उर्फ मुन्ना जी ने सभी फोटोग्राफर्स को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनके द्वारा केक काटकर वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस को सफल बनाया गया है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गौतम कुमार, सचिव  अवनीत कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष  रौबिन कुमार, सह-सचिव  सुमित कुमार उर्फ गुड्डू, मीडिया प्रभारी  मनीष  सहित कोर कमिटी के सदस्य राजू, बादल, पवन जी, राकेश, सुरेश, विशाल, रवि रंजन, विकास, अखिलेश एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे हैं।
सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं फोटोग्राफर्स के सामूहिक सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इस कार्यक्रम में उपस्थित फोटोग्राफर्स ने नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गया की ओर से सभी फोटोग्राफर्स को विश्व फोटोग्राफी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • 🚨 तेजस्वी यादव हिरासत में! पुलिस सचिवालय थाना लेकर पहुंची—सुनिए हिरासत में क्या बोले तेजस्वी यादव? #TejashwiYadav #TejashwiYadavNews #BiharNews #PatnaNews #BiharPolitics #RJD #BreakingNews #Patna #Tejashwi #Bihar
    1
    🚨 तेजस्वी यादव हिरासत में! पुलिस सचिवालय थाना लेकर पहुंची—सुनिए हिरासत में क्या बोले तेजस्वी यादव?

#TejashwiYadav #TejashwiYadavNews #BiharNews #PatnaNews #BiharPolitics #RJD #BreakingNews #Patna #Tejashwi #Bihar
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    4 hrs ago
  • पारा विधिक स्वयंसेवको के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन l गया, 19 अगस्त 2026। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार मगध प्रमंडल के गया, जहानाबाद, नवादा एवं औरंगाबादएवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिलों के पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन मानविकी भवन, गया कॉलेज में किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के सौजन्य तथा सेंटर डायरेक्ट एवं लॉ फाउंडेशन के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया प्रदीप कुमार मलिक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, सिटी एसपी तथा DLSA गया के सचिव अरविंद कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण हो उठा। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवक समाज के अंतिम व्यक्ति और विधिक सेवा संस्थाओं के बीच एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे जरूरतमंदों तक निःशुल्क विधिक सहायता, न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि विधिक जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है। सिटी एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय एवं सहायता पहुँचाने में पारा विधिक स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं विधिक सेवा संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवक न्याय व्यवस्था को आम लोगों के और अधिक करीब लाने में सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि उनका कार्य समाज में न्याय के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है। प्रशिक्षण सत्र में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार ने पारा विधिक स्वयंसेवकों की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा विधिक सहायता व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। सेंटर डायरेक्ट के जिला समन्वयक दीनानाथ मौर्य ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सामुदायिक कानूनी जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नामित रिसोर्स पर्सन पॉल भूषण ने नेतृत्व क्षमता, जनसेवा, सामुदायिक सहभागिता तथा मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी की पहचान एवं रोकथाम में PLVs की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। अंत में DLSA गया के सचिव अरविंद कुमार दास ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसेवकों की क्षमता वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मगध प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए पारा विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सक्रिय सहभागिता की।
    1
    पारा विधिक स्वयंसेवको के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन l 
गया, 19 अगस्त 2026। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार मगध प्रमंडल के गया, जहानाबाद, नवादा एवं औरंगाबादएवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिलों के पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन मानविकी भवन, गया कॉलेज में किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के सौजन्य तथा सेंटर डायरेक्ट एवं लॉ फाउंडेशन के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया प्रदीप कुमार मलिक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, सिटी एसपी तथा DLSA गया के सचिव अरविंद कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण हो उठा।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवक समाज के अंतिम व्यक्ति और विधिक सेवा संस्थाओं के बीच एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे जरूरतमंदों तक निःशुल्क विधिक सहायता, न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि विधिक जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है।
सिटी एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय एवं सहायता पहुँचाने में पारा विधिक स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं विधिक सेवा संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवक न्याय व्यवस्था को आम लोगों के और अधिक करीब लाने में सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि उनका कार्य समाज में न्याय के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।
प्रशिक्षण सत्र में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार ने पारा विधिक स्वयंसेवकों की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा विधिक सहायता व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। सेंटर डायरेक्ट के जिला समन्वयक दीनानाथ मौर्य ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सामुदायिक कानूनी जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नामित रिसोर्स पर्सन पॉल भूषण ने नेतृत्व क्षमता, जनसेवा, सामुदायिक सहभागिता तथा मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी की पहचान एवं रोकथाम में PLVs की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
अंत में DLSA गया के सचिव अरविंद कुमार दास ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसेवकों की क्षमता वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मगध प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए पारा विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सक्रिय सहभागिता की।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • खुशी कक्कड़ के सुरों पर झूमा गहलौर, दशरथ मांझी महोत्सव में बिखरी भोजपुरी संगीत की रंगत राहुल रंजन गया। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की स्मृति में आयोजित महोत्सव में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका खुशी कक्कड़ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनके गीतों पर महोत्सव में मौजूद दर्शक जमकर झूमते नजर आए। खुशी कक्कड़ ने मंच पर एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए, जिस पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, महोत्सव का माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। दशरथ मांझी की कर्मभूमि गहलौर में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। खुशी कक्कड़ की प्रस्तुति महोत्सव का खास आकर्षण रही। उनके गीतों पर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दशरथ मांझी के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि भी दी गई।
    1
    खुशी कक्कड़ के सुरों पर झूमा गहलौर, दशरथ मांझी महोत्सव में बिखरी भोजपुरी संगीत की रंगत
राहुल रंजन 
गया। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की स्मृति में आयोजित महोत्सव में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका खुशी कक्कड़ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनके गीतों पर महोत्सव में मौजूद दर्शक जमकर झूमते नजर आए।
खुशी कक्कड़ ने मंच पर एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए, जिस पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, महोत्सव का माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया।
दशरथ मांझी की कर्मभूमि गहलौर में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
खुशी कक्कड़ की प्रस्तुति महोत्सव का खास आकर्षण रही। उनके गीतों पर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दशरथ मांझी के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि भी दी गई।
    user_राहुल रंजन
    राहुल रंजन
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.