Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल वार्षिक दिवस
Simanchal News
स्कूल वार्षिक दिवस
More news from Purnia and nearby areas
- स्कूल वार्षिक दिवस1
- जलालगढ़ थाना में होली मिलन समारोह, सौहार्द का दिया संदेश। आज संध्या 6 बजे जलालगढ़ थाना परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी दीपक कुमार अंचलाधिकारी सबीहुल हसन पुलिस पदाधिकारी, जवानों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। वातावरण रंगों और उल्लास से सराबोर रहा। इस मौके पर मिठाइयों का वितरण किया गया तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से की गई तैयारियों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- देशबंधु कुमार उर्फ़ बुलबुल पासवान जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 18 सह ST,SCमोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा की ओर से आप तमाम लोगों माहे रमजान एवं होली कि हार्दिक शुभकामनाएं। #saiketan #bhindifry #yogaFitness #exercisemotivation #businessclosure #patriotism #schoolclosure #usasports #sports #hockeygame #weather #businessupdate #sportsrivalry #sportsfan1
- फर्जी प्रमाण पत्र प्रकरण: बसमतिया के एक युवक से पुलिस हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कांड में पहले ही एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अब बसमतिया गांव निवासी मंटू उर्फ रौशन कुमार कुशवाहा, पिता सूर्य नारायण मेहता, की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है।यह कार्रवाई जोकिहाट थाना कांड संख्या 83/26, दिनांक 03 मार्च 2026 के तहत की गई है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तकनीकी माध्यम से आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फर्जी तरीके से तैयार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह कार्य बिना सक्षम सरकारी अनुमति के किया जा रहा था।उन्होंने बताया कि रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सिस्टम को कनेक्ट कर दस्तावेजों में हेरफेर किए जाने की आशंका है। पहले गिरफ्तार आरोपी से सख्ती से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर ही इस युवक को हिरासत में लिया गया है।पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों, कंप्यूटर उपकरणों तथा बैंक लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस को जल्द ही इस प्रकरण में और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।इधर इस मामले के अनुसंधानकर्ता इम्तियाज खान ने बताया है कि एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कर रही है।1
- गॉटफोर धार पर पुल निर्माण की मांग रखी गई। मंत्री महोदय ने कार्य को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।1
- Post by TRUTH DOCUMENTRY1
- Post by Kanhaiya Kumar1
- रंग, राग और रिश्तों का उत्सव जलालगढ़ में सादगी और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है हरेक वर्ष के भांति इस वर्ष भी जलालगढ़ प्रखंड में होली का पर्व इस बार उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दे रहा है। सुबह से ही गांवों और कस्बों में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में युवाओं की टोलियां फगुआ गीत गाते हुए घर-घर पहुंचीं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया और पारंपरिक व्यंजनों का आदान-प्रदान हुआ। कई स्थानों पर बिना डीजे और शोर-शराबे के सादगीपूर्ण तरीके से होली मनाने की पहल देखने को मिली, जिसे लोगों ने सराहा। बाजारों में सुबह के समय रंग और मिठाइयों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही, हालांकि दोपहर बाद अधिकांश लोग अपने-अपने घरों और मोहल्लों में ही उत्सव में शामिल रहे। महिलाओं ने समूह बनाकर पारंपरिक होली गीत गाए, जिससे माहौल पूरी तरह फगुनाहट में रंगा रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन भी सक्रिय दिखा। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा और गश्ती वाहन लगातार निगरानी करते रहे। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुल मिलाकर, जलालगढ़ प्रखंड में होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और संयम के साथ मनाया गया, जिसने सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।1