logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पचफेड़ा में 50 वर्षों से चली आ रही डोल मेले की परंपरा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नन्दलाल शर्मा पडरौना/कुशीनगर। विकास खंड विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा पचफेड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य डोल मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास की कई ग्राम सभाओं से भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक डोल झांकियां पहुंचीं, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उमड़े।ग्राम सभा पचफेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस ऐतिहासिक डोल मेले को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राम सभा के सम्मानित लोगों की ओर से मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। डोल के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक करतब प्रस्तुत किए गए, जिसका लोगों ने जमकर आनंद उठाया।ग्रामीणों एवं बुजुर्गों के अनुसार पचफेड़ा का यह डोल मेला पिछले करीब 50 वर्षों से आयोजित होता चला आ रहा है। समय के साथ मेले का स्वरूप भले ही बदला हो, लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर डोल मेला आयोजित करने की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कायम है। आसपास के गांवों से आने वाले आकर्षक डोल मेले का प्रमुख आकर्षण रहे। मेले के आयोजन में पूर्व ग्राम प्रधान गुलाब गोंड़, प्रधान प्रतिनिधि श्रीनिवास चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता सिंटू पाण्डेय, रोजगार सेवक सुनील कुमार पाण्डेय, काशी राजभर, प्रेमचंद शर्मा, मुनेब राजभर, अमर राजभर, महेंद्र राजभर, विनोद उर्फ डोमाई राजभर, स्वामीनाथ चौहान, शैलेश चौहान, नरेश चौहान, धनंजय तिवारी, धीरज राजभर,सिताराम चौहान, कालिका राजभर, आचार्य बिजेंद्र पाण्डेय, संतोष गोंड़, विवेक यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनिष जायसवाल सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। वहीं, मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पडरौना कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रहे और मेले की व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

3 hrs ago
user_नन्दलाल शर्मा
नन्दलाल शर्मा
Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जिले में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने घर-घर पहुंचकर सुरक्षा का दिलाया भरोसा, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देश पर वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए जनपद के प्रत्येक थाने पर गठित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंचकर बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके। पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों को आपात स्थिति, सामाजिक समस्या, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी अथवा किसी अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देते हुए पुलिस हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। मौके पर सुनी समस्याएं, कराया निस्तारण संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की ओर से बताई गई शिकायतों एवं समस्याओं का पुलिस टीमों ने यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और पुलिस तथा समाज के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत होता है। देवरिया पुलिस की ओर से बताया गया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रभावी प्रयास जारी रखे जाएंगे।
    1
    जिले में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल
कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने घर-घर पहुंचकर सुरक्षा का दिलाया भरोसा, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देश पर वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए जनपद के प्रत्येक थाने पर गठित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंचकर बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके।
पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों को आपात स्थिति, सामाजिक समस्या, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी अथवा किसी अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देते हुए पुलिस हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।
मौके पर सुनी समस्याएं, कराया निस्तारण
संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की ओर से बताई गई शिकायतों एवं समस्याओं का पुलिस टीमों ने यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और पुलिस तथा समाज के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत होता है।
देवरिया पुलिस की ओर से बताया गया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रभावी प्रयास जारी रखे जाएंगे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • "साउंड बॉक्स सेट करते समय हुआ भयानक हादसा! बिहार के युवक की पुणे में मौके पर ही मौत।" ​डिस्क्रिप्शन (Description) ​बिहार के पश्चिम चंपारण (योगापट्टी) के रहने वाले युवक की महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई। जानकारी के अनुसार, साउंड बाजा सेटअप करने के दौरान अचानक ऊपर से भारी साउंड बॉक्स गिरने से यह गंभीर हादसा हुआ। इस दुखद घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। "साउंड बॉक्स सेट करते समय हुआ भयानक हादसा! बिहार के युवक की पुणे में मौके पर ही मौत।" ​डिस्क्रिप्शन (Description) ​बिहार के पश्चिम चंपारण (योगापट्टी) के रहने वाले युवक की महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई। जानकारी के अनुसार, साउंड बाजा सेटअप करने के दौरान अचानक ऊपर से भारी साउंड बॉक्स गिरने से यह गंभीर हादसा हुआ। इस दुखद घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
    1
    "साउंड बॉक्स सेट करते समय हुआ भयानक हादसा! बिहार के युवक की पुणे में मौके पर ही मौत।"

​डिस्क्रिप्शन (Description)

​बिहार के पश्चिम चंपारण (योगापट्टी) के रहने वाले युवक की महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई। जानकारी के अनुसार, साउंड बाजा सेटअप करने के दौरान अचानक ऊपर से भारी साउंड बॉक्स गिरने से यह गंभीर हादसा हुआ। इस दुखद घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

​भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • महराजगंज: DM गौरव सिंह सोगरवाल व SP शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवां वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, पीड़िताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा महराजगंज: DM गौरव सिंह सोगरवाल व SP शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवां वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, पीड़िताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
    1
    महराजगंज: DM गौरव सिंह सोगरवाल व SP शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवां वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, पीड़िताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
महराजगंज: DM गौरव सिंह सोगरवाल व SP शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवां वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, पीड़िताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने गुरुजनों और शिक्षकों को दी हार्दिक बधाई लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त गुरुजनों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक उत्तर प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए नई पीढ़ी के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रही है। काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज हमारी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 5,000 वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम वाचन किया था। नैमिषारण्य में 88,000 ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। इसी भूमि से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराएं विकसित हुईं। सीएम योगी ने कहा कि तक्षशिला और नालंदा जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों ने भारत की ज्ञान परंपरा को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया। आज के शिक्षक उसी गौरवशाली परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश के सभी गुरुजनों एवं शिक्षकों के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
    1
    शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने गुरुजनों और शिक्षकों को दी हार्दिक बधाई
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त गुरुजनों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक उत्तर प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए नई पीढ़ी के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रही है। काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज हमारी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं।
उन्होंने कहा कि करीब 5,000 वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम वाचन किया था। नैमिषारण्य में 88,000 ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। इसी भूमि से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराएं विकसित हुईं।
सीएम योगी ने कहा कि तक्षशिला और नालंदा जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों ने भारत की ज्ञान परंपरा को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया। आज के शिक्षक उसी गौरवशाली परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं।
उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश के सभी गुरुजनों एवं शिक्षकों के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हेलमेट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई 136 वाहनों के चालान, दो सीज देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर नो हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबर प्लेट तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ कुछ वाहनों को सीज किया गया। कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं भटवलिया चौराहे पर भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई हुई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड लेजर गन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। 136 वाहनों का चालान, दो सीज यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 136 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    हेलमेट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई
136 वाहनों के चालान, दो सीज
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर नो हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबर प्लेट तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ कुछ वाहनों को सीज किया गया।
कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं भटवलिया चौराहे पर भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई हुई।
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड लेजर गन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।
136 वाहनों का चालान, दो सीज
यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 136 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया।
इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • "सड़क पर हुआ हादसा और पकड़ा गया अवैध शराब का खेल! देखिए पूरा मामला।" ​डिस्क्रिप्शन (Description): ​योगापट्टी नगर पंचायत में मुख्य सड़क पर नहर के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान जब एक बाइक की डिक्की खोली गई, तो उसमें से करीब 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ​पूरी अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें और चैनल को सब्सक्राइब/फॉलो करें। "सड़क पर हुआ हादसा और पकड़ा गया अवैध शराब का खेल! देखिए पूरा मामला।" ​डिस्क्रिप्शन (Description): ​योगापट्टी नगर पंचायत में मुख्य सड़क पर नहर के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान जब एक बाइक की डिक्की खोली गई, तो उसमें से करीब 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ​पूरी अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें और चैनल को सब्सक्राइब/फॉलो करें।
    1
    "सड़क पर हुआ हादसा और पकड़ा गया अवैध शराब का खेल! देखिए पूरा मामला।"

​डिस्क्रिप्शन (Description):

​योगापट्टी नगर पंचायत में मुख्य सड़क पर नहर के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान जब एक बाइक की डिक्की खोली गई, तो उसमें से करीब 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​पूरी अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें और चैनल को सब्सक्राइब/फॉलो करें।

"सड़क पर हुआ हादसा और पकड़ा गया अवैध शराब का खेल! देखिए पूरा मामला।"
​डिस्क्रिप्शन (Description):
​योगापट्टी नगर पंचायत में मुख्य सड़क पर नहर के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान जब एक बाइक की डिक्की खोली गई, तो उसमें से करीब 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
​पूरी अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें और चैनल को सब्सक्राइब/फॉलो करें।
    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • निचलौल तहसील दिवस में YouTube देखते नजर आए EO सिसवा! फरियादी करते रहे शिकायत, वीडियो वायरल निचलौल तहसील दिवस में YouTube देखते नजर आए EO सिसवा! फरियादी करते रहे शिकायत, वीडियो वायरल
    1
    निचलौल तहसील दिवस में YouTube देखते नजर आए EO सिसवा! फरियादी करते रहे शिकायत, वीडियो वायरल
निचलौल तहसील दिवस में YouTube देखते नजर आए EO सिसवा! फरियादी करते रहे शिकायत, वीडियो वायरल
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • nepal me badh se aya tabhi pura jala jala hua dekhar s badha de aaya kaahar
    1
    nepal me badh se aya tabhi pura jala jala hua dekhar s
badha de aaya kaahar
    user_Amit
    Amit
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.