Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tarbuj.. Khaneshe.. 1..priwar..ke..kai..logon..ki..maut..hogai..hai...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
Tarbuj.. Khaneshe.. 1..priwar..ke..kai..logon..ki..maut..hogai..hai...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- समाधान दिवस में फरियादियों की 31 शिकायतें प्रस्तुत,7 का मौके पर निस्तारण कालपी(जालौन)। शनिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 31 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व11 तथा पुलिस विभाग के 8 मामले शामिल हैं। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील सभाकक्ष मे सुवह 10 वजे से दोपहर 2 वजे तक चले समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा एसडीएम तथा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला के समक्ष सुरेश कुमार निवासी ग्राम सिंम्हारा ने शिकायत की है कि विपक्षियों के द्वारा चक रोड को तोड़कर अपने खेत में मिल लिया तथा मना करने में झगड़ा कर रहे हैं। विनोद गौतम निवासी इटौरा गुरु ने सार्वजनिक नाले को गहरा करके सफाई करने की मांग की है। पवन कुमार तिवारी निवासी मिर्जा मंडी कालपी शिकायत की है कि प्रार्थी के पड़ोस के एक जर्जर मकान में कीड़े मकोड़े निकलते हैं। जो नुकसान पहुंचाते रहते हैं। तथा मकान किसी भी तरह गिर सकता है। उन्होंने नगर पालिका से उचित कार्रवाई की अपेक्षा की है। विनोद कुमार निवासी ग्राम मवई वावनी ने चक रोड की पैमाइश करने की शिकायत की है। कपिल शुक्ला सभासद निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी में घरों में पानी घुसने की शिकायत की गई है।अंत में समापन के वक्त दोपहर 2 वजे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पिछले समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों के विभाग वार निस्तारण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अवगत कराया है राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुवे,नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्या, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान,पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी,जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली,स्टैनो सलीम खान,तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली कालपी के एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, नियामतपुर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला के अलावा कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। फोटो - तहसील में फरियादियों की समस्याओं को सुनते अधिकारी2
- कालपी (जालौन) थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम चतेला में भूमि विवाद का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। पीड़ित सावन अली पुत्र अख्तर अली ने उप जिलाधिकारी कालपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी वैध काश्तकारी भूमि गाटा संख्या 20/21 (रकबा 0.0790 हेक्टेयर) पर बने मकान पर कुछ दबंग तत्व अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थी का कहना है कि उक्त भूमि पर उसने अपना पक्का और कच्चा मकान बना रखा है, जिसमें घरेलू सामान एवं गेहूं आदि का भंडारण किया गया है। लेकिन ग्राम चतेला निवासी महबूब अली पुत्र बसीर अली, मक्सूद अली पुत्र महबूब अली, मुहम्मद हफीज पुत्र अतर तथा मुहम्मद शहिद पुत्र अतर पर आरोप है कि वे लगातार मकान पर कब्जे की नीयत से दबाव बना रहे हैं और ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपित लोग सुनियोजित तरीके से मकान पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। कई बार मौखिक विरोध करने के बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस घटना से न केवल संपत्ति विवाद गहरा गया है, बल्कि गांव में तनाव की स्थिति भी बनती जा रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो मामला और गंभीर रूप ले सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।1
- तहसील सिकंदरा में एडीएम दुष्यन्त कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण तहसील दिवस, सम्पूर्ण तहसील दिवस में 52 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें 2 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, सम्पूर्ण तहसील दिवस में एडीएम दुष्यन्त कुमार मौर्य उपजिलाधिकारी सिकंदरा प्रदुम्न कुमार तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा क्षेत्राधिकारी सिकंदरा प्रिया सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए यथा शीघ्र संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया।3
- राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नाराज़ ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों तक नियमित बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच रही है, जबकि मीटर तक ही सप्लाई दिखाकर बिल भेजे जा रहे हैं।1
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक मे बची हुई सरकारी भूमि पर भू माफिया कर रहे अवैध कब्जे सरकार सुस्त भू माफिया मस्त कंचोसी रोड पर कई लोगों ने किये हैं अवैध कब्जे1
- Post by MD ANISH KURAISHI1