logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भू माफिया कर रहे सरकारी ज़मीन पर कब्जे प्रशासन पस्त भू माफिया mast झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक मे बची हुई सरकारी भूमि पर भू माफिया कर रहे अवैध कब्जे सरकार सुस्त भू माफिया मस्त कंचोसी रोड पर कई लोगों ने किये हैं अवैध कब्जे

3 hrs ago
user_Chhunna khan
Chhunna khan
Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

भू माफिया कर रहे सरकारी ज़मीन पर कब्जे प्रशासन पस्त भू माफिया mast झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक मे बची हुई सरकारी भूमि पर भू माफिया कर रहे अवैध कब्जे सरकार सुस्त भू माफिया मस्त कंचोसी रोड पर कई लोगों ने किये हैं अवैध कब्जे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक मे बची हुई सरकारी भूमि पर भू माफिया कर रहे अवैध कब्जे सरकार सुस्त भू माफिया मस्त कंचोसी रोड पर कई लोगों ने किये हैं अवैध कब्जे
    1
    झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक मे बची हुई सरकारी भूमि पर भू माफिया कर रहे अवैध कब्जे सरकार सुस्त भू माफिया मस्त कंचोसी रोड पर कई लोगों ने किये हैं अवैध कब्जे
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *मजार के पास से पौधा तोड़कर अवैध रूप से रास्ता पर किया जा रहा कब्जा* *पूर्व के दिनों में नल भी तोड़ा, धार्मिक स्थल भी अब सुरक्षित नहीं* *सूचना देने के बाद अनजान बने जिम्मेदार, राजस्व अभिलेखों में नहीं दर्ज है कोई रास्ता* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र के ताली गांव में दबंगों द्वारा धार्मिक स्थल पर कब्जे का मामला सामने आया है। सैयद बाबा की मजार के पास से जबरियन अवैध रास्ता निकालने के लिए पौधे तोड़े जा रहे हैं और कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण मुन्नू लाल ने बताया कि उड़छा मौजा मुड़ेरा किन्नर सिंह निवासी राजेश्वरी पत्नी श्री कृष्ण, अशोक कुमार पुत्र श्री कृष्ण व रिंकू पुत्र श्री कृष्ण का खेत ताली मौजा में है। उनके खेत के पास ही सैयद बाबा की मजार स्थित है। अब उक्त दबंग लोग मजार के पास से अवैध रूप से रास्ता निकाल रहे हैं। आरोप है कि पूर्व के दिनों में मजार पर लगा नल भी तोड़ दिया गया और हरे पेड़ों की डालियाँ काट दी गईं। विरोध करने पर दबंग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। *राजस्व अभिलेखों में नहीं दर्ज रास्ता* पीड़ित का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को तोड़कर मजार के बीच से रास्ता निकाला जा रहा है, जबकि राजस्व अभिलेखों में कोई रास्ता दर्ज नहीं है। शिकायतकर्ता परिवार सहित मयूर विहार दिल्ली में रहता है, जिसका फायदा उठाकर दबंग मौके पर कब्जा करने में जुटे हैं। *जिम्मेदार अनजान* पीड़ित द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मजार के पास अवैध कब्जे को रोका जाए और धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    *मजार के पास से पौधा तोड़कर अवैध रूप से रास्ता पर किया जा रहा कब्जा*
*पूर्व के दिनों में नल भी तोड़ा, धार्मिक स्थल भी अब सुरक्षित नहीं*
*सूचना देने के बाद अनजान बने जिम्मेदार, राजस्व अभिलेखों में नहीं दर्ज है कोई रास्ता*
*कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र के ताली गांव में दबंगों द्वारा धार्मिक स्थल पर कब्जे का मामला सामने आया है। सैयद बाबा की मजार के पास से जबरियन अवैध रास्ता निकालने के लिए पौधे तोड़े जा रहे हैं और कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीण मुन्नू लाल ने बताया कि उड़छा मौजा मुड़ेरा किन्नर सिंह निवासी राजेश्वरी पत्नी श्री कृष्ण, अशोक कुमार पुत्र श्री कृष्ण व रिंकू पुत्र श्री कृष्ण का खेत ताली मौजा में है। उनके खेत के पास ही सैयद बाबा की मजार स्थित है। अब उक्त दबंग लोग मजार के पास से अवैध रूप से रास्ता निकाल रहे हैं। 
आरोप है कि पूर्व के दिनों में मजार पर लगा नल भी तोड़ दिया गया और हरे पेड़ों की डालियाँ काट दी गईं। विरोध करने पर दबंग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। 
*राजस्व अभिलेखों में नहीं दर्ज रास्ता*  
पीड़ित का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को तोड़कर मजार के बीच से रास्ता निकाला जा रहा है, जबकि राजस्व अभिलेखों में कोई रास्ता दर्ज नहीं है। शिकायतकर्ता परिवार सहित मयूर विहार दिल्ली में रहता है, जिसका फायदा उठाकर दबंग मौके पर कब्जा करने में जुटे हैं।
*जिम्मेदार अनजान*  
पीड़ित द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मजार के पास अवैध कब्जे को रोका जाए और धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 45 दिन से पानी लीकेज है शिकायत भी की है पर कोई ठीक करने नहीं आया अभी तक पता है ग्राम खितारी पोस्ट झिझक जिला कानपुर देहात
    1
    45 दिन से पानी लीकेज है शिकायत भी की है पर कोई ठीक करने नहीं आया अभी तक पता है ग्राम खितारी पोस्ट झिझक जिला कानपुर देहात
    user_Arshit Babu
    Arshit Babu
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कृष्ण भक्ति में लीन हुए विदेशी भगवान कृष्ण की भक्ति में जो लीन हो गया उसको संसार की कोई वस्तु अच्छी नही लगती यही हाल है इस विदेशियों का ।
    1
    कृष्ण भक्ति में लीन हुए विदेशी 
भगवान कृष्ण की भक्ति में जो लीन हो गया उसको संसार की कोई वस्तु अच्छी नही लगती यही हाल है इस विदेशियों का ।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नाराज़ ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों तक नियमित बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच रही है, जबकि मीटर तक ही सप्लाई दिखाकर बिल भेजे जा रहे हैं।
    1
    राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नाराज़ ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों तक नियमित बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच रही है, जबकि मीटर तक ही सप्लाई दिखाकर बिल भेजे जा रहे हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और आत्मबल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बालिकाओं की मदद के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने छात्राओं से निडर और मजबूत बनने का आह्वान किया। सिंह ने सलाह दी कि विद्यालय आते-जाते समय समूह में चलें और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करें, पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर है। कस्बा इंचार्ज ने साइबर अपराधों से बचाव के गुर भी सिखाए। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर आने वाली मिस्ड कॉल, फर्जी कॉल, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध मैसेज या लिंक से दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई पीछा करता है, घूरता है, छेड़खानी करता है या कोई असहज स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत 100 डायल या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। साइबर टीम के कांस्टेबल शिवप्रकाश ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में भयभीत न होने और साहस के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने घर से लेकर राजनीति तक, और जमीन से लेकर आसमान तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। शिवप्रकाश ने छात्राओं से आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील पाठक ने यातायात नियमों पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को ओवरस्पीडिंग, ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया।
    2
    राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और आत्मबल के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बालिकाओं की मदद के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने छात्राओं से निडर और मजबूत बनने का आह्वान किया। सिंह ने सलाह दी कि विद्यालय आते-जाते समय समूह में चलें और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करें, पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
कस्बा इंचार्ज ने साइबर अपराधों से बचाव के गुर भी सिखाए। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर आने वाली मिस्ड कॉल, फर्जी कॉल, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध मैसेज या लिंक से दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई पीछा करता है, घूरता है, छेड़खानी करता है या कोई असहज स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत 100 डायल या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
साइबर टीम के कांस्टेबल शिवप्रकाश ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में भयभीत न होने और साहस के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने घर से लेकर राजनीति तक, और जमीन से लेकर आसमान तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। शिवप्रकाश ने छात्राओं से आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील पाठक ने यातायात नियमों पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को ओवरस्पीडिंग, ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, घरों से मीटर उखाड़कर किया प्रदर्शन कानपुर देहात। जनपद के थाना राजपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। राजपुर थाना सर्किल के अंतर्गत विभिन्न गांवों के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के सामने हल्ला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में राजपुर क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर का घनघोर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और अपनी नाराजगी जाहिर की। मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। फिलहाल प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।
    3
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, घरों से मीटर उखाड़कर किया प्रदर्शन
कानपुर देहात। जनपद के थाना राजपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। राजपुर थाना सर्किल के अंतर्गत विभिन्न गांवों के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के सामने हल्ला बोल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में राजपुर क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर का घनघोर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और अपनी नाराजगी जाहिर की।
मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है।
फिलहाल प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। घरों तक बिजली न पहुंचने और केवल मीटर तक आपूर्ति आने से नाराज ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना तब हुई जब बिजली विभाग के अवर अभियंता केडी वर्मा अपने कर्मचारियों के साथ डिस्कनेक्ट स्मार्ट मीटर की जांच करने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने पहुंचे थे। अधिकारियों को देखते ही गुस्साए ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर एक जगह जमा कर दिए और हंगामा शुरू कर दिया। अवर अभियंता ने तत्काल स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सिकंदरा एसडीओ अनिल कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते और अपना आक्रोश व्यक्त करते रहे। एसडीओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते हैं, वे सिकंदरा उपखंड कार्यालय में कनेक्शन नंबर के साथ प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इन प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर उच्च अधिकारियों और शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार अगले महीने तक उपभोक्ता की अनुमति से स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदलने पर विचार कर सकती है। इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कटियार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जनता की समस्या को उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान निकलने तक डटे रहने की बात कही। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद थीं।
    1
    राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। घरों तक बिजली न पहुंचने और केवल मीटर तक आपूर्ति आने से नाराज ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यह घटना तब हुई जब बिजली विभाग के अवर अभियंता केडी वर्मा अपने कर्मचारियों के साथ डिस्कनेक्ट स्मार्ट मीटर की जांच करने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने पहुंचे थे। अधिकारियों को देखते ही गुस्साए ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर एक जगह जमा कर दिए और हंगामा शुरू कर दिया।
अवर अभियंता ने तत्काल स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सिकंदरा एसडीओ अनिल कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते और अपना आक्रोश व्यक्त करते रहे।
एसडीओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते हैं, वे सिकंदरा उपखंड कार्यालय में कनेक्शन नंबर के साथ प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इन प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर उच्च अधिकारियों और शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार अगले महीने तक उपभोक्ता की अनुमति से स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदलने पर विचार कर सकती है।
इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कटियार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जनता की समस्या को उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान निकलने तक डटे रहने की बात कही। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद थीं।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.