मजार के पास से पौधा तोड़कर अवैध रूप से रास्ता पर किया जा रहा कब्जा* *मजार के पास से पौधा तोड़कर अवैध रूप से रास्ता पर किया जा रहा कब्जा* *पूर्व के दिनों में नल भी तोड़ा, धार्मिक स्थल भी अब सुरक्षित नहीं* *सूचना देने के बाद अनजान बने जिम्मेदार, राजस्व अभिलेखों में नहीं दर्ज है कोई रास्ता* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र के ताली गांव में दबंगों द्वारा धार्मिक स्थल पर कब्जे का मामला सामने आया है। सैयद बाबा की मजार के पास से जबरियन अवैध रास्ता निकालने के लिए पौधे तोड़े जा रहे हैं और कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण मुन्नू लाल ने बताया कि उड़छा मौजा मुड़ेरा किन्नर सिंह निवासी राजेश्वरी पत्नी श्री कृष्ण, अशोक कुमार पुत्र श्री कृष्ण व रिंकू पुत्र श्री कृष्ण का खेत ताली मौजा में है। उनके खेत के पास ही सैयद बाबा की मजार स्थित है। अब उक्त दबंग लोग मजार के पास से अवैध रूप से रास्ता निकाल रहे हैं। आरोप है कि पूर्व के दिनों में मजार पर लगा नल भी तोड़ दिया गया और हरे पेड़ों की डालियाँ काट दी गईं। विरोध करने पर दबंग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। *राजस्व अभिलेखों में नहीं दर्ज रास्ता* पीड़ित का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को तोड़कर मजार के बीच से रास्ता निकाला जा रहा है, जबकि राजस्व अभिलेखों में कोई रास्ता दर्ज नहीं है। शिकायतकर्ता परिवार सहित मयूर विहार दिल्ली में रहता है, जिसका फायदा उठाकर दबंग मौके पर कब्जा करने में जुटे हैं। *जिम्मेदार अनजान* पीड़ित द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मजार के पास अवैध कब्जे को रोका जाए और धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

- सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे रोहिनी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन लकड़ी लादकर अकबरपुर से कन्नौज जा रहा था। जानकारी के अनुसार कन्नौज निवासी रितेश, अविनाश और नरेंद्र पिकअप में सवार थे। जैसे ही वाहन रोहिनी गांव के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई, जिससे तीनों घायल हो गए। सीएचसी सिकंदरा में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। उपनिरीक्षक मेवालाल यादव ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी घायलों का उपचार करा दिया गया है।2
- राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। घरों तक बिजली न पहुंचने और केवल मीटर तक आपूर्ति आने से नाराज ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना तब हुई जब बिजली विभाग के अवर अभियंता केडी वर्मा अपने कर्मचारियों के साथ डिस्कनेक्ट स्मार्ट मीटर की जांच करने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने पहुंचे थे। अधिकारियों को देखते ही गुस्साए ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर एक जगह जमा कर दिए और हंगामा शुरू कर दिया। अवर अभियंता ने तत्काल स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सिकंदरा एसडीओ अनिल कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते और अपना आक्रोश व्यक्त करते रहे। एसडीओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते हैं, वे सिकंदरा उपखंड कार्यालय में कनेक्शन नंबर के साथ प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इन प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर उच्च अधिकारियों और शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार अगले महीने तक उपभोक्ता की अनुमति से स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदलने पर विचार कर सकती है। इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कटियार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जनता की समस्या को उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान निकलने तक डटे रहने की बात कही। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद थीं।1
- सिकंदरा कस्बे के उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ समाधान दिवस में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की है कस्बा वासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली का बिल अधिक आ रहा है जिससे कई बार विद्युत की कटौती भी हो जाती है कस्बा वासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि3
- झींझक रेलवे क्रॉसिंग पर किशोरी का आत्मघाती कदम, युवक की सूझबूझ से बची जान झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात एक किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसकी जान बचा ली। शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद क्षेत्र की रहने वाली किशोरी झींझक में अपने ताऊ के घर आई हुई थी। शुक्रवार देर रात वह अचानक घर से निकलकर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई और रेलवे ट्रैक पर गुजरती ट्रेन के सामने आने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित पकड़कर ट्रैक से दूर किया और थाने लाकर पूछताछ शुरू की। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह ने शनिवार करीब 12 बजे बताया कि किशोरी अपने ही परिवार के एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करने की जिद कर रही थी, जिसका घरवालों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद किशोरी अब सामान्य स्थिति में है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।1
- Post by रवि वर्मा1
- Post by Ramadhar Kumar1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, घरों से मीटर उखाड़कर किया प्रदर्शन कानपुर देहात। जनपद के थाना राजपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। राजपुर थाना सर्किल के अंतर्गत विभिन्न गांवों के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के सामने हल्ला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में राजपुर क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर का घनघोर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और अपनी नाराजगी जाहिर की। मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। फिलहाल प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।3
- झींझक कस्बे में बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झींझक नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को बीच सड़क एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो सामने आते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना झींझक कस्बे के बड़े चौराहे की है। वायरल वीडियो में तीन युवक मिलकर एक युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति बीच-बचाव का प्रयास करता दिखाई देता है, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मारपीट की यह घटना एक-दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि घटना की जानकारी पहले पुलिस के संज्ञान में नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- सबकी आँखें नम हो हो गईं 😭 जबलपुर क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर : मां ने आखिरी पल तक नहीं छोड़ा बेटे का साथ, सीने से लिपटा मिला 4 साल के बच्चे का शव घटनास्थल पर मौजूद सेना के अधिकारियों ने बताया कि महिला ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी चाहती तो स्वयं बच सकती थी लेकिन उसने अपने बच्चे को बचाने के लिए कई घंटो तक प्रयास किया और अंत में दोनों की ही दुखद मौत हो गई,, आज जब शव बरामद हुआ तो मीडियाकर्मियों सहित कई अधिकारियों की आंखें नम हो गई #jabalpur1