रोहिनी गांव के पास कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक समेत तीन लोग घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे रोहिनी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन लकड़ी लादकर अकबरपुर से कन्नौज जा रहा था। जानकारी के अनुसार कन्नौज निवासी रितेश, अविनाश और नरेंद्र पिकअप में सवार थे। जैसे ही वाहन रोहिनी गांव के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई, जिससे तीनों घायल हो गए। सीएचसी सिकंदरा में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। उपनिरीक्षक मेवालाल यादव ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी घायलों का उपचार करा दिया गया है।
रोहिनी गांव के पास कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक समेत तीन लोग घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे रोहिनी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिकअप
वाहन लकड़ी लादकर अकबरपुर से कन्नौज जा रहा था। जानकारी के अनुसार कन्नौज निवासी रितेश, अविनाश और नरेंद्र पिकअप में सवार थे। जैसे ही वाहन रोहिनी गांव के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई, जिससे तीनों घायल हो गए। सीएचसी सिकंदरा में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। उपनिरीक्षक मेवालाल यादव ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी घायलों का उपचार करा दिया गया है।
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नाराज़ ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों तक नियमित बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच रही है, जबकि मीटर तक ही सप्लाई दिखाकर बिल भेजे जा रहे हैं।1
- राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और आत्मबल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बालिकाओं की मदद के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने छात्राओं से निडर और मजबूत बनने का आह्वान किया। सिंह ने सलाह दी कि विद्यालय आते-जाते समय समूह में चलें और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करें, पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर है। कस्बा इंचार्ज ने साइबर अपराधों से बचाव के गुर भी सिखाए। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर आने वाली मिस्ड कॉल, फर्जी कॉल, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध मैसेज या लिंक से दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई पीछा करता है, घूरता है, छेड़खानी करता है या कोई असहज स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत 100 डायल या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। साइबर टीम के कांस्टेबल शिवप्रकाश ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में भयभीत न होने और साहस के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने घर से लेकर राजनीति तक, और जमीन से लेकर आसमान तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। शिवप्रकाश ने छात्राओं से आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील पाठक ने यातायात नियमों पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को ओवरस्पीडिंग, ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया।2
- सिकंदरा कस्बे के उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ समाधान दिवस में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की है कस्बा वासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली का बिल अधिक आ रहा है जिससे कई बार विद्युत की कटौती भी हो जाती है कस्बा वासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि3
- औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टप्पेबाज गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार राहगीरों से लूट करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, तीसरा दबोचा गया लूट की वारदात करने वाले बदमाशों का हुआ एनकाउंटर बाइक सवार टप्पेबाज गैंग पर पुलिस का शिकंजा औरैया में लूट कांड का 48 घंटे में खुलासा पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार लूट की रकम, मोबाइल और हथियार बरामद वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों से हुई मुठभेड़ गैंग के पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद राहगीरों को निशाना बनाकर करते थे जेब काटने की वारदात पुलिस की सतर्कता से बड़ा अपराध हुआ फेल लूट की घटना में शामिल तीनों अभियुक्त गिरफ्तार घायल बदमाशों को अस्पताल में कराया गया भर्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को दिया अंजाम बदमाशों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सक्रियता अपराधियों के खिलाफ औरैया पुलिस का सख्त एक्शन1
- Post by रवि वर्मा1
- बिहारी जी के दर्शन को उमड़ी भीड़1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे रोहिनी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन लकड़ी लादकर अकबरपुर से कन्नौज जा रहा था। जानकारी के अनुसार कन्नौज निवासी रितेश, अविनाश और नरेंद्र पिकअप में सवार थे। जैसे ही वाहन रोहिनी गांव के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई, जिससे तीनों घायल हो गए। सीएचसी सिकंदरा में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। उपनिरीक्षक मेवालाल यादव ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी घायलों का उपचार करा दिया गया है।2