गुमशुदा बेटी की बरामदगी को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी मां, दो घंटे बाद पुलिस ने उतारा गुमशुदा बेटी की बरामदगी को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी मां, दो घंटे बाद पुलिस ने उतारा कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाले नगला में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी गुमशुदा बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने पुलिस-प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बेटी को जल्द बरामद करने की मांग की। जानकारी के अनुसार, ग्राम जरैथा निवासी मुन्नी देवी पत्नी ऋषि पाल की बेटी करीब दो से ढाई वर्ष पूर्व लापता हो गई थी। महिला का आरोप है कि बेटी के लापता होने के बाद पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और बेटी की बरामदगी की मांग करने लगी। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही सोरों थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाते रहे। काफी देर तक चले प्रयास के बाद महिला को टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। महिला के नीचे उतरने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। महिला की मांग है कि उसकी गुमशुदा बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और मामले में कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्राम जरैथा के प्रधान मदनलाल ने बताया कि महिला की बेटी करीब दो से ढाई वर्ष पहले लापता हुई थी। बेटी की बरामदगी के लिए कार्रवाई न होने से नाराज महिला बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और महिला की शिकायत के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- है कोल ए मोहम्मद कोल ए खुदा फरमान ना बदल जाएगा, बदलेगा लाख ज़माना मगर कुरान ना बदल जाएगा।1
- सोरों पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग की खुली पोल, अब आंदोलन की तैयारी! सोरों पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग की खुली पोल, अब आंदोलन की तैयारी! ब्राह्मण कल्याण सभा के निरीक्षण में टूटी सड़क, बंद सोलर लाइटें, जर्जर शौचालय और पेयजल का संकट उजागर सोरों। ब्राह्मण कल्याण सभा एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति ने पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। जगह-जगह बदहाल सड़क, बंद सोलर लाइटें, जर्जर शौचालय और पेयजल की कमी देखकर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। समिति ने जल्द ही डीएम कासगंज और पर्यटन अधिकारी अलीगढ़ से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग करने की बात कही है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि समस्याएं जल्द दूर नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। #सोरों #पंचकोशीयपरिक्रमा #ब्राह्मणकल्याणसभा #शूकरक्षेत्र #कासगंज1
- 🚨 BREAKING NEWS | सोनभद्र बलेनो कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर! सोनभद्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना कोतवाली भक्तिनगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर में एक बलेनो कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अपने कार्यस्थल से काम खत्म कर घर लौट रहा था। तभी सामने से आई बलेनो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान विमल के रूप में बताई जा रही है, जो अंबेडकर नगर में नशा मुक्ति केंद्र चलाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के वक्त वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हादसे के बाद गाली-गलौज करने का भी आरोप है। घटना के चलते सड़क पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अब सवाल यह है कि क्या नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी? फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच का इंतजार है।1
- isa bhai ki mehnat dekho bhai apke dil me kuch to daya hogi bhai es bhai ki madat kro bhai jaldi se1
- चर्चित पेड़ प्रकरण में नया मोड़, सरकारी बाग से शीशम के पेड़ काटने का मामला, जांच के आदेश के बावजूद कार्यवाही पर उठ रहे सवाल जनपद मुजफ्फरनगर में चर्चित पेड़ प्रकरण मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। सरकारी बाग से हरे-भरे शीशम के पेड़ काटे जाने के मामले में कथित तौर पर पेड़ काटने वाले लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ दिन पूर्व शामली रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पीछे स्थित सरकारी बाग से दो शीशम के हरे-भरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। स्थानीय निवासियों ने दिनेश वर्मा समेत अन्य लोगों पर पेड़ काटने के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं वार्ड नंबर 19 के भाजपा सभासद योगेश मित्तल पर भी पेड़ कटवाकर उससे प्राप्त धनराशि मंदिर में दान करने के आरोप लगाए गए थे। मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही सामने नहीं आई है। इसी बीच अब पेड़ काटने वाले बताए जा रहे कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामले ने नया रूप ले लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच सवाल उठ रहा है, कि यदि पेड़ काटने वालों की पहचान वीडियो के माध्यम से सामने आ रही है तो अब तक उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की गई। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वायरल वीडियो और पूर्व में दिए गए जांच के आदेश के बाद संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्यवाही करता है। स्थानीय लोगों ने सरकारी संपत्ति और पेड़ों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द जांच पूरी कर कार्यवाही की मांग की है।1
- वडोदरा में Gen-Z के कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Gen-Z के साथ खास कार्यक्रम वीडियो में PM मोदी की मौजूदगी और बैकग्राउंड म्यूजिक—दोनों काबिल-ए-गौर हैं 🎶1
- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने SDM को दिया ज्ञापन बदायूं। सहसवान नगर में कई स्थानों पर हो रही जलभराव की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रत्याशी अजहर अली, जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्री सुरेंद्र सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो जनता आंदोलन के लिए विवश होगी। इस अवसर पर मुख्यवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप रहे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सैफुल्लागंज, नवादा, गोपालगंज, शहवाजपुर, मुहीउद्दीनपुर और प्रमोद की फील्ड सहित कई इलाकों में रास्तों पर जलभराव और गड्ढे छिपे होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस तक जलभराव के कारण फंस जाती हैं, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा सड़कों पर गहरे गड्ढे और पानी भरने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा पलट रहे हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे चोटिल हो रहे हैं। पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगरपालिका सहसवान पूर्व जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिक जब नगर पालिका या अन्य विभागों में जाते हैं, तो उन्हें जल निगम, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के बीच जिम्मेदारी टालकर सिर्फ बहाने दिए जाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जलभराव वाले सभी प्रमुख स्थलों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नगर पालिका, जल निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा जांच कराई जाए एवं विभागीय टालमटोल की व्यवस्था को समाप्त कर जनता के लिए स्थायी जलनिकासी और नए नालों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। बीमारी से बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए।ज्ञापन सौंपने वालों ने स्पष्ट किया कि अब सहसवान की जनता को कोरे आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर स्थायी समाधान चाहिए। संचालन जिला महासचिव इगलास हुसैन ने किया इस अवसर पर शफी अहमद, अरबाज रजी, राजू अहमद, राजेश, महानंद पाल, संजीव, सालिम खान, ओमेंद्र, क़ासिम, सरवर, काशिफ, तैयान खान आदि कांग्रेसजन एवं आमजन मौजूद रहे1
- गुमशुदा बेटी की बरामदगी को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी मां, दो घंटे बाद पुलिस ने उतारा गुमशुदा बेटी की बरामदगी को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी मां, दो घंटे बाद पुलिस ने उतारा कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाले नगला में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी गुमशुदा बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने पुलिस-प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बेटी को जल्द बरामद करने की मांग की। जानकारी के अनुसार, ग्राम जरैथा निवासी मुन्नी देवी पत्नी ऋषि पाल की बेटी करीब दो से ढाई वर्ष पूर्व लापता हो गई थी। महिला का आरोप है कि बेटी के लापता होने के बाद पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और बेटी की बरामदगी की मांग करने लगी। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही सोरों थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाते रहे। काफी देर तक चले प्रयास के बाद महिला को टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। महिला के नीचे उतरने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। महिला की मांग है कि उसकी गुमशुदा बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और मामले में कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्राम जरैथा के प्रधान मदनलाल ने बताया कि महिला की बेटी करीब दो से ढाई वर्ष पहले लापता हुई थी। बेटी की बरामदगी के लिए कार्रवाई न होने से नाराज महिला बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और महिला की शिकायत के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है।1