⏩*एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 11 अभियुक्त किए गिरफ्तार, मौके से ₹1,02,800 (एक लाख दो हजार आठ सौ रूपये) व ताश पत्ते तथा 06 मोबाइल फोन बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 27.08.26 को समय करीब 12.10 बजे 11 अभियुक्तगण को विजय नगर कालोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान के अंदर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। कब्जे व माल फड से ₹1,02,800 (एक लाख दो हजार आठ सौ रूपये) व ताश पत्ते तथा 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 403/26 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-* 1. कमल पुत्र गंगा सिह नि0 श्यामनगर थाना कोतवाली नगर एटा 2. रामनरेश पुत्र प्रमोद नि0 जीआईसी कालौनी थाना कोतवाली नगर एटा 3. राजेश पुत्र कुन्दनलाल नि0 सिन्धी कालोनी थाना कोतवाली नगर एटा 4. राकेश पुत्र शैतान सिंह निवासी विजयनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा 5. वैभव उर्फ मोन्टी पुत्र अरविन्द निवासी पुरानी बस्ती कटरा मौहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा 6. विकेश पुत्र प्रेम मुरारी निवासी रैवाडी मौहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा 7. मानपाल पुत्र हेतराम निवासी श्याम नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा 8. संजीव पुत्र वेदराम निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा 9. कुवरपाल पुत्र बाबूराम निवासी काली मंदिर वाली गली अंधी मोड शान्ति नगर थाना 10. मोहित पुत्र रहीशपाल निवासी रैवाडी मौहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद एटा 11. शैलेन्द्र सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी सिंधी कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा। *बरामदगी का विवरण -* 1. ₹1,02,800 (एक लाख दो हजार आठ सौ रूपये) व ताश पत्ते 2. 06 मोबाइल फोन 3. नयी तीन गड्डी ताश के पत्ते *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–* 1. प्र0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह पंवार थाना कोतवाली नगर एटा, 2. उ0नि0 श्री अंकुश राघव 3. उ0नि0 श्री पारस त्यागी 4. उ0नि0 श्री कर्ण सिंह 5. है0का0 अनिल 6. का0 टिंकू, 7. का0 प्रदीप 8. का0 सिचांत

- आज एटा शहर में रक्षा बनधन पर भुजरिया सिराने के लिए उमडी भीड़ शहर के कैलाश मनदिर पुराने राजा के ताल पर सिराई लेकिन ताल की हालत बहुत ही खराब इसकी जिम्मेदारी किसकी जनता पूछ रही है नगर निगम की या सदर विधायक की2
- एटा ब्रैकिंग..... एटा में जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा करीब आधा दर्जन जुआरियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। SSP डॉ. इलामारन के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई। विजय नगर की गली में पुलिस की छापेमारी। जुआ खेलते करीब आधा दर्जन लोग हिरासत में। ताश की गड्डियों के साथ पुलिस ने पकड़ा कई महीनों से जुआ संचालित होने की चर्चा एटा कोतवाली नगर क्षेत्र विजय नगर में जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। #highlight Following Love1
- समस्त देशवासियों को पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏 अमित कुमार गुप्ता जादूगर / पत्रकार, एटा रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸 रिश्ता है ये प्यार और विश्वास का, बंधन है ये भाई-बहन के एहसास का। राखी के धागे में सिमटी हैं दुआएँ हजार, भाई की कलाई पर बहन का प्यार बेशुमार। ❤️ रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प है। बहन की मुस्कान में भाई की खुशी और भाई की सफलता में बहन की दुआ छिपी होती है। यही रिश्ता जीवन की सबसे खूबसूरत नेमतों में से एक है। 💐 “राखी का धागा कमजोर जरूर होता है, मगर इसमें बंधा प्यार दुनिया की हर ताकत से मजबूत होता है।” ❤️ आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सम्मान और विश्वास को और मजबूत करने का संकल्प लें। 🙏 समस्त देशवासियों को पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏 अमित कुमार गुप्ता जादूगर / पत्रकार, एटा1
- जनपद एटा के गाँव पिवारी में एक पालतू गाय बारिश में खुले में भीगने को मजबूर बारिश में भीग रही गाय के लिए मदद की गुहार 🐄 जनपद एटा के गाँव पिवारी में एक पालतू गाय बारिश में खुले में भीगने को मजबूर है। गाय के मालिक के बीमार होने और रहने की उचित जगह न होने से उसकी हालत चिंताजनक है। ग्रामीणों का कहना है कि गाय के लिए टीन की व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। डीएम एटा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से विनम्र निवेदन है कि गाय के लिए सुरक्षित टीन शेड की व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश में उसकी जान बचाई जा सके। #Piwari #Etah #CowHelp #योगीआदित्यनाथ #DMEtah #गौसेवा #BharatManav24News1
- एटा ब्रेकिंग:- रक्षाबंधन पर एटा में पुलिस का तगड़ा सुरक्षा घेरा! एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय और CO सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बाजारों से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक किया पैदल मार्च। संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई निगरानी। त्योहार में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर—शांति व्यवस्था बिगाड़ी तो कार्रवाई तय!2
- शानो-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, हुजूर की आमद पर गूंजा कस्बा सिढ़पुरा पटियाली। तहसील पटियाली के कस्बा सिढ़पुरा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़े ही हर्षोल्लास और शानो-शौकत के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में कस्बा सिढ़पुरा सहित क्षेत्र के हजारों अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जुलूस-ए-मुहम्मदी का आगाज करतला रोड स्थित इस्लामनगर मस्जिद से हुआ। पूर्व विधायक जीनत खान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता, सहावर चेयरमैन नाशी खान, कमेटी अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन और उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस में अरबियन लिबास में घोड़ों पर सवार युवक और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। युवा हुजूर की शान में नारे बुलंद कर रहे थे, वहीं साउंड सिस्टम पर नात-ए-पाक पेश की जा रही थीं। नातों को सुनकर अकीदतमंद उत्साह से ‘हुजूर की आमद मरहबा’ के नारे लगाते नजर आए। जुलूस-ए-मुहम्मदी करतला रोड से शुरू होकर दुर्गा मंदिर मार्ग, अर्चना भवन और रहमानी मस्जिद होते हुए करतला रोड स्थित चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कमेटी अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन एवं उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने बताया कि जुलूस में 121 फीट का तिरंगा, पांच बैंड, चार डीजे, 25 झांकियां, 20 घोड़े और 10 ऊंट शामिल रहे। इनकी भव्य सजावट और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार और थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक पुलिस बल के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान जुलूस-ए-मुहम्मदी कमेटी के अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन, उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी, निजाम खान, डॉ. वाहिद अली, मुफीद अहमद, सानू सैफी, समीर, आरिफ, सादाब सिद्दीकी, फरीद बाबा, मोहम्मद इस्राइल सहित अन्य लोगों ने जुलूस की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।4
- सैफई में अखिलेश यादव ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार भारत संवाद न्यूज़ 24 ब्यूरो सैफई/इटावा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान बहनों ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। सैफई में रक्षाबंधन के मौके पर उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रक्षाबंधन के अवसर पर अखिलेश यादव ने सभी प्रदेशवासियों को भी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- आज एटा शहर में रक्षा बनधन पर दिन में भी काफी भीड़ रही बस स्टैंड के अनदर भी काफी भीड़ रही लेकिन बहार जी टी रोड पर अतिक्रमण काफी दुकान दारो ने कर लिया था जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रौकी पत्रकार एटा prees से1