Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन | लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि की मांग | Maharajganj News महराजगंज में 13 अगस्त 2026 को आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने लंबित प्रोत्साहन राशि, आयुष्मान कार्ड भुगतान, कोविड-19 की घोषित राशि और स्वास्थ्य अभियानों से जुड़े बकाया भुगतान को जल्द जारी करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। आशा कार्यकर्ताओं ने भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता, लंबित राशि का स्पष्ट विवरण और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की भी मांग की।
Aapan Maharajganj
महराजगंज में आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन | लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि की मांग | Maharajganj News महराजगंज में 13 अगस्त 2026 को आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने लंबित प्रोत्साहन राशि, आयुष्मान कार्ड भुगतान, कोविड-19 की घोषित राशि और स्वास्थ्य अभियानों से जुड़े बकाया भुगतान को जल्द जारी करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। आशा कार्यकर्ताओं ने भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता, लंबित राशि का स्पष्ट विवरण और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की भी मांग की।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- महराजगंज:अमूर्तिया गाँव मे दिखा विशाल मगरमच्छ, साहनी रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू1
- यूपी के गाजीपुर में तीन रील बाज 3 रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित किया गया 2025 बैच के हैं तीनों सिपाही, ट्रेनिंग के बाद अभी 3 महीने की हुई है नौकरी मरदह टोल पर गाड़ी खड़ी कर करते थे अवैध वसूली अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा नाम के हैं तीनों सिपाही निलंबित सिपाहियों में से एक सिपाही अजय सिंह है रीलबाज यूपी के गाजीपुर में तीन रील बाज 3 रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित किया गया 2025 बैच के हैं तीनों सिपाही, ट्रेनिंग के बाद अभी 3 महीने की हुई है नौकरी मरदह टोल पर गाड़ी खड़ी कर करते थे अवैध वसूली अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा नाम के हैं तीनों सिपाही निलंबित सिपाहियों में से एक सिपाही अजय सिंह है रीलबाज1
- हर घर तिरंगा अभियान में निकली मोटरसाइकिल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर जिले में आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन परिसर से मोटरसाइकिल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी रैली में शामिल हुए। रैली पुलिस लाइन से रवाना होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश देते नजर आए। रैली ने पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिसकर्मियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रदर्शित करे। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन से भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने की अपील की। महिला आरक्षियों की भागीदारी ने रैली को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। पुलिसकर्मियों में देशभक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से पुलिस विभाग ने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव और एकता के पर्व के रूप में मनाने का संदेश दिया।1
- संतकबीरनगर- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टीशू पेपर की आड़ में ले जाया जा रहा 167 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार। संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2026 संतकबीरनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। NH-27 मगहर पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान उड़ीसा से पंजाब जा रही एक अशोका लीलैंड DCM से 167.710 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक- संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन और सीओ खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। रोकने पर वाहन में सवार दो लोगों ने पहले टीशू पेपर लदा होना बताया। सख्ती से पूछताछ पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 7 बोरियों में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त- 1. चंचल सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब। 2. राहुल निवासी लुधियाना, पंजाब पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर पंजाब में बेचते हैं। श्रावण में कांवड़ यात्रा और सघन चेकिंग के कारण उन्होंने प्रयागराज के बजाय बनारस-गोरखपुर वाला रास्ता चुना था। बरामदगी-167.710 किग्रा गांजा, 1 डीसीएम, 3 मोबाइल, 5 डीएल, पैन कार्ड, एटीएम, 500 रुपये नकद। वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 746/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने टीम को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।1
- संतकबीरनगर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, गांजा तस्करी का हुआ खुलासा टीशू पेपर की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी मेंहदावल, संतकबीरनगर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संतकबीरनगर की पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे, एसओजी प्रभारी उ0नि0 रजनीश राय व सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज गुरुवार को अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तो को एन0एच0 27 मगहर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 746/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है । इस बाबत गिरफ्तार आरोपी चंचल सिंह पुत्र टरसेम सिंह निवासी गली नम्बर 2140 आदर्श नगर थाना- 07 न0 डिविजन जनपद लुधियाना (पंजाब) एवं राहुल पुत्र उमेश कुमार निवासी मकान न0 163 गली न0 03 बाबा जिवन सिंह नगर, बस्ती जोधेवाल थाना वर्धमान न0- 07 जनपद लुधियाना (पंजाब) रहे है। उपरोक्त अभियुक्तगण का प्राथमिक स्तर पर अभी कोई आपराधिक इतिहास प्राप्त नही हुआ है, सम्बन्धित जनपदों से समन्वय स्थापित कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिनके पास से 167.710 किलोग्राम अवैध गांजा,, घटना मे प्रयुक्त 01 अदद अशोका लिलैंड डीसीएम, 03 अदद मोबाइल, 01 अदद पर्स, 05 अदद डीएल, 01 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद पैन कार्ड एवं 500 रु0 नकद बरामद हुआ। घटना एवं पूछताछ का विवरण- दिनांक 12.08.2026 की रात्रि को पुलिस चौकी मगहर के पास एनएच-27 पर गोरखपुर की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक अशोका लीलैण्ड डीसीएम वाहन को टॉर्च की रोशनी का संकेत देकर हमराही पुलिस बल की सहायता से रोककर चेक किया गया । वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार मिले । पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल सिंह तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया । प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों ने वाहन में टीशू पेपर लदा होना बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 07 बोरियों में गांजा छिपाकर उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे है । बताए कि वे काफी समय से अवैध गांजा के व्यापार में संलिप्त हैं । उड़ीसा में कुछ व्यक्तियों के संपर्क में रहकर गांजा प्राप्त करते हैं तथा उसे डीसीएम वाहन में टीशू पेपर के बंडलों के बीच छिपाकर पंजाब ले जाते हैं । वहां ग्राहकों की तलाश कर गांजा अच्छे दामों पर बेचते हैं, जिससे प्राप्त धनराशि से अपना जीवन-यापन करते हैं । अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजा भी उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे थे । श्रावण माह में प्रयागराज की ओर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही तथा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं चेकिंग किए जाने के कारण उन्होंने प्रयागराज वाले मार्ग से न जाकर बनारस से गोरखपुर होते हुए पंजाब जाने का रास्ता चुना था । बरामद डीसीएम वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया इस संबंध में गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 कृष्णानन्द शाह, का0 समशेर अली आदि पुलिस संग एसओजी व सर्विलांस टीम शामिल रही। एसपी संदीप कुमार मीणा ने पुलिस की सभी टीम को 25000 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।2
- गोरखपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली 🇮🇳 | CRD College की छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे | Har Ghar Tiranga1
- मदरसा अरबिया अताउर्ररसूल के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा | सिसवा बाजार | स्वतंत्रता दिवस महराजगंज के सिसवा बाजार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मदरसा अरबिया अताउर्ररसूल के छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता-अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।1
- ए मेरे वतन के लोगों...जब घायल हुआ हिमालय, खतरे में पड़ी आज़ादी..1
- 25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद सिद्धार्थनगर जिले के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना भवानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भवानीगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 13 अगस्त को कार्रवाई की। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह और एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना भवानीगंज क्षेत्र के बिथरिया तिराहे के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौजूद मोहम्मद आरिफ पुत्र जुम्मन अहमद निवासी भरवटिया मुस्तकहम, थाना डुमरियागंज को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद आरिफ थाना डुमरियागंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 की धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने बरामद अवैध असलहे के संबंध में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह, एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस सेल हरेंद्र चौहान, मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मुख्य आरक्षी मनिंद्र प्रताप चंद, आरक्षी दिलीप कुमार, आशुतोष धर द्विवेदी, वीरेन्द्र त्रिपाठी, रोहित चौहान, छविराज यादव, सत्येंद्र यादव, सर्विलांस सेल के आरक्षी पुष्पेंद्र गौतम तथा थाना भवानीगंज के कांस्टेबल सिद्धार्थ, अनिल यादव, रोशन राय और रिजर्व कांस्टेबल अशोक वर्मा शामिल रहे।1