संतकबीरनगर- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टीशू पेपर की आड़ में ले जाया जा रहा 167 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार। संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2026 संतकबीरनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। NH-27 मगहर पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान उड़ीसा से पंजाब जा रही एक अशोका लीलैंड DCM से 167.710 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक- संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन और सीओ खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। रोकने पर वाहन में सवार दो लोगों ने पहले टीशू पेपर लदा होना बताया। सख्ती से पूछताछ पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 7 बोरियों में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त- 1. चंचल सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब। 2. राहुल निवासी लुधियाना, पंजाब पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर पंजाब में बेचते हैं। श्रावण में कांवड़ यात्रा और सघन चेकिंग के कारण उन्होंने प्रयागराज के बजाय बनारस-गोरखपुर वाला रास्ता चुना था। बरामदगी-167.710 किग्रा गांजा, 1 डीसीएम, 3 मोबाइल, 5 डीएल, पैन कार्ड, एटीएम, 500 रुपये नकद। वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 746/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने टीम को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
संतकबीरनगर- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टीशू पेपर की आड़ में ले जाया जा रहा 167 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार। संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2026 संतकबीरनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। NH-27 मगहर पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान उड़ीसा से पंजाब जा रही एक अशोका लीलैंड DCM से 167.710 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक- संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन और सीओ खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। रोकने पर वाहन में सवार दो लोगों ने पहले टीशू पेपर लदा होना बताया। सख्ती से पूछताछ पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 7 बोरियों में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त- 1. चंचल सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब। 2. राहुल निवासी लुधियाना, पंजाब पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर पंजाब में बेचते हैं। श्रावण में कांवड़ यात्रा और सघन चेकिंग के कारण उन्होंने प्रयागराज के बजाय बनारस-गोरखपुर वाला रास्ता चुना था। बरामदगी-167.710 किग्रा गांजा, 1 डीसीएम, 3 मोबाइल, 5 डीएल, पैन कार्ड, एटीएम, 500 रुपये नकद। वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 746/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने टीम को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
- संतकबीरनगर- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टीशू पेपर की आड़ में ले जाया जा रहा 167 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार। संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2026 संतकबीरनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। NH-27 मगहर पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान उड़ीसा से पंजाब जा रही एक अशोका लीलैंड DCM से 167.710 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक- संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन और सीओ खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। रोकने पर वाहन में सवार दो लोगों ने पहले टीशू पेपर लदा होना बताया। सख्ती से पूछताछ पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 7 बोरियों में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त- 1. चंचल सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब। 2. राहुल निवासी लुधियाना, पंजाब पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर पंजाब में बेचते हैं। श्रावण में कांवड़ यात्रा और सघन चेकिंग के कारण उन्होंने प्रयागराज के बजाय बनारस-गोरखपुर वाला रास्ता चुना था। बरामदगी-167.710 किग्रा गांजा, 1 डीसीएम, 3 मोबाइल, 5 डीएल, पैन कार्ड, एटीएम, 500 रुपये नकद। वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 746/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने टीम को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।1
- संतकबीरनगर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, गांजा तस्करी का हुआ खुलासा टीशू पेपर की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी मेंहदावल, संतकबीरनगर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संतकबीरनगर की पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे, एसओजी प्रभारी उ0नि0 रजनीश राय व सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज गुरुवार को अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तो को एन0एच0 27 मगहर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 746/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है । इस बाबत गिरफ्तार आरोपी चंचल सिंह पुत्र टरसेम सिंह निवासी गली नम्बर 2140 आदर्श नगर थाना- 07 न0 डिविजन जनपद लुधियाना (पंजाब) एवं राहुल पुत्र उमेश कुमार निवासी मकान न0 163 गली न0 03 बाबा जिवन सिंह नगर, बस्ती जोधेवाल थाना वर्धमान न0- 07 जनपद लुधियाना (पंजाब) रहे है। उपरोक्त अभियुक्तगण का प्राथमिक स्तर पर अभी कोई आपराधिक इतिहास प्राप्त नही हुआ है, सम्बन्धित जनपदों से समन्वय स्थापित कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिनके पास से 167.710 किलोग्राम अवैध गांजा,, घटना मे प्रयुक्त 01 अदद अशोका लिलैंड डीसीएम, 03 अदद मोबाइल, 01 अदद पर्स, 05 अदद डीएल, 01 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद पैन कार्ड एवं 500 रु0 नकद बरामद हुआ। घटना एवं पूछताछ का विवरण- दिनांक 12.08.2026 की रात्रि को पुलिस चौकी मगहर के पास एनएच-27 पर गोरखपुर की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक अशोका लीलैण्ड डीसीएम वाहन को टॉर्च की रोशनी का संकेत देकर हमराही पुलिस बल की सहायता से रोककर चेक किया गया । वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार मिले । पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल सिंह तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया । प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों ने वाहन में टीशू पेपर लदा होना बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि टीशू पेपर के बंडलों के बीच 07 बोरियों में गांजा छिपाकर उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे है । बताए कि वे काफी समय से अवैध गांजा के व्यापार में संलिप्त हैं । उड़ीसा में कुछ व्यक्तियों के संपर्क में रहकर गांजा प्राप्त करते हैं तथा उसे डीसीएम वाहन में टीशू पेपर के बंडलों के बीच छिपाकर पंजाब ले जाते हैं । वहां ग्राहकों की तलाश कर गांजा अच्छे दामों पर बेचते हैं, जिससे प्राप्त धनराशि से अपना जीवन-यापन करते हैं । अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजा भी उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे थे । श्रावण माह में प्रयागराज की ओर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही तथा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं चेकिंग किए जाने के कारण उन्होंने प्रयागराज वाले मार्ग से न जाकर बनारस से गोरखपुर होते हुए पंजाब जाने का रास्ता चुना था । बरामद डीसीएम वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया इस संबंध में गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 कृष्णानन्द शाह, का0 समशेर अली आदि पुलिस संग एसओजी व सर्विलांस टीम शामिल रही। एसपी संदीप कुमार मीणा ने पुलिस की सभी टीम को 25000 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।2
- गोरखपुर सहजनवा विधानसभा से प्रशांत त्रिपाठी पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली गोरखपुर सहजनवा विधानसभा से प्रशांत त्रिपाठी पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार और शिवकुमार तिवारी हत्याकांड को लेकर प्रशांत त्रिपाठी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर पत्र सौंपा। पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग। हत्याकांड की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग। पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह। जांच में आवश्यक वैधानिक आधार मिलने पर NSA के तहत कार्रवाई पर विचार करने की मांग। प्रशांत त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को न्याय एवं राहत दिलाने की मांग की।2
- हर घर तिरंगा अभियान में निकली मोटरसाइकिल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर जिले में आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन परिसर से मोटरसाइकिल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी रैली में शामिल हुए। रैली पुलिस लाइन से रवाना होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश देते नजर आए। रैली ने पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिसकर्मियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रदर्शित करे। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन से भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने की अपील की। महिला आरक्षियों की भागीदारी ने रैली को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। पुलिसकर्मियों में देशभक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से पुलिस विभाग ने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव और एकता के पर्व के रूप में मनाने का संदेश दिया।1
- टीशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा,करीब 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद संतकबीरनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करीब 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तस्कर टीशू पेपर की आड़ में उड़ीसा से पंजाब गांजे की खेप ले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने बाइट के माध्यम से खुलासा किया। 🎥 देखिए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की पूरी बाइट…1
- बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2026। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा गुरुवार को बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिला। तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल तिवारी, विधायक गणेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की प्रगति, शांति और एकता में अपना योगदान दे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना ही भारत को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमर राय रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव, सेतवान राय, राम ललित चौधरी, श्याम करन सिंह, जिला महामंत्री विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, कौशलेश सिंह ‘दीपू’, अनिरुद्ध निषाद, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, सत्यपाल पाल, आदित्य यादव ‘बागी’, जिला मंत्री अशोक यादव, अर्जुन चौधरी, उदय राजभर, सह संयोजक सतविंदर पाल ‘जज्जी’, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, साधना चौधरी, उषा पांडेय, राजकुमार चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, आनंद गौंड, मानवेन्द्र तिवारी, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, दामोदर पांडेय, मुरली जायसवाल, धनंजय पांडेय, डॉ. बंधु चौहान, शिवकुमार उपाध्याय एवं ब्रह्मानंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।2
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल गोरखपुर में आज मानसून आ गया1
- संतकबीरनगर- मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने निकाली "हर घर तिरंगा" की भव्य झांकी। #बखिरा- 12अगस्त 2026 हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" अभियान के तहत मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगे की भव्य झांकी निकाली। झांकी में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। विधायक ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहीदों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय"वंदे मातरम के नारों से वातावरण देश भक्तिमय रहा। लोगों ने तिरंगे का दिल से स्वागत किया।1