logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए यहां मिनी सचिवालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें और इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग वर्ष 2002 के बाद इस वर्ष मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करवाने जा रहा है। इसका मकसद सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करना और अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाकर शुद्ध मतदाता सूचियां तैयार करना है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कार्यशाला के दोनों दिन विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां समस्त अधिकारियों के साथ साझा की। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों का धन्यवाद भी किया। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज ने बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और एईआरओ को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

8 hrs ago
user_हमीरपुरी पत्रकार
हमीरपुरी पत्रकार
लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
8 hrs ago

बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए यहां मिनी सचिवालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें और इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग वर्ष 2002 के बाद इस वर्ष मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करवाने जा रहा है। इसका मकसद सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करना और अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाकर शुद्ध मतदाता सूचियां तैयार करना है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कार्यशाला के दोनों दिन विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां समस्त अधिकारियों के साथ साझा की। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों का धन्यवाद भी किया। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज ने बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और एईआरओ को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा के आदेशानुसार शहर एवं निगम के आसपास क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं,व्यापारिक प्रतिष्ठानों,कोचिंग एवं शैक्षिक संस्थानों ,रोजगार प्रदाता एवं अन्य व्यावसायिक कंपनियों द्वारा लगाए गए अनियमित विज्ञापन होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री द्वारा शहर एवं नगर निगम के आसपास क्षेत्र में बढ़ते दृश्य प्रदूषण करने वाली होर्डिंग्स को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । आज नगर निगम हमीरपुर की टीम ने हमीरपुर शहर के बीच और भोटा चौक से लेकर नादौन चौक तक अनियमित ,अव्यवस्थित एवं गैर कानूनी तरीके से लगाए गए विज्ञापन ,होर्डिंग,पोस्टर्स, बैनर्स को हटाया । आपको बता दें कि नगर निगम के पास अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए विज्ञापन एवं होडिंग्स के बारे में लोगो के द्वारा शिकायत की जा रही थी । इन होर्डिंग्स के कारण न केवल शहर की सुंदरता को ग्रहण लगता है इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए भी खतरे का सबक बना हुआ है । मार्च अप्रैल के महीने में खासकर यह देखा गया है की कोचिंग एवं शैक्षिक संस्थाओं में आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण अनियमित विज्ञापनों एवं होर्डिंग्स की संख्या में भरी इजाफा होता है और इश्तहार वालों ने भी शहर की गली मोहल्लों में कोई दीवार नहीं छोड़ते है । वहीं नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए मुहिम छेड़ी गई है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर साफ सुथरा है और उसकी स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा यह कदम उठाया गया है। नगर निगम हमीरपुर की टीम ने हमीरपुर शहर के बीच और भोटा चौक से लेकर नादौन चौक तक अनियमित ,अव्यवस्थित एवं गैर कानूनी तरीके से लगाए गए विज्ञापन ,होर्डिंग,पोस्टर्स, बैनर्स को हटाया गया है।
    2
    हमीरपुर
नगर निगम के आयुक्त  राकेश शर्मा  के आदेशानुसार  शहर एवं निगम के आसपास क्षेत्रों में  विभिन्न संस्थाओं,व्यापारिक प्रतिष्ठानों,कोचिंग एवं शैक्षिक संस्थानों ,रोजगार प्रदाता एवं अन्य व्यावसायिक कंपनियों द्वारा लगाए गए अनियमित विज्ञापन होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री द्वारा शहर एवं नगर निगम के आसपास क्षेत्र में बढ़ते दृश्य प्रदूषण करने वाली होर्डिंग्स को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।  आज नगर निगम हमीरपुर की टीम ने हमीरपुर शहर के बीच और भोटा  चौक से लेकर नादौन चौक तक अनियमित ,अव्यवस्थित एवं गैर कानूनी तरीके से लगाए गए विज्ञापन ,होर्डिंग,पोस्टर्स, बैनर्स को हटाया ।
आपको बता दें कि नगर निगम के पास अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए विज्ञापन एवं होडिंग्स  के बारे में लोगो के  द्वारा शिकायत की जा रही थी । इन होर्डिंग्स के कारण न केवल  शहर की सुंदरता को ग्रहण लगता है इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए भी खतरे का सबक बना हुआ है ।  मार्च अप्रैल के महीने में खासकर यह देखा गया है की कोचिंग एवं शैक्षिक  संस्थाओं में आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण अनियमित विज्ञापनों एवं होर्डिंग्स की संख्या में भरी इजाफा होता है और इश्तहार वालों ने भी शहर की गली मोहल्लों में कोई दीवार नहीं छोड़ते है ।
वहीं नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि
शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए मुहिम छेड़ी गई है।  उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर साफ सुथरा है और उसकी स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा यह कदम उठाया गया है। नगर निगम हमीरपुर की टीम ने हमीरपुर शहर के बीच और भोटा  चौक से लेकर नादौन चौक तक अनियमित ,अव्यवस्थित एवं गैर कानूनी तरीके से लगाए गए विज्ञापन ,होर्डिंग,पोस्टर्स, बैनर्स को हटाया गया है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 day ago
  • सुजानपुर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुजानपुर बस स्टैंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रागण में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारा लगाया गया ! इस भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया!
    4
    सुजानपुर
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुजानपुर बस स्टैंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रागण में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद विशाल भंडारा लगाया गया !
इस भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया!
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    28 min ago
  • प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी व बिक्की सोनी द्वारा पहाड़ी धाम का भव्य आयोजन, शिमला से बिलासपुर-नालागढ़ तक से पहुंचे श्रद्धालु बंगाणा, उपमंडल बंगाणा में आयोजित विशाल जागरण में उस समय भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली, जब प्रसिद्ध गायक आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने अपने मधुर भजनों से पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया,जागरण के दौरान जैसे ही उन्होंने लोकप्रिय भजन “मेरे कृष्ण दी बंसी बजती सुनदी बंगाणा बलिया नू” प्रस्तुत किया, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया और श्रद्धालु तालियों जयकारों के साथ भजनों का आनंद लेने लगे।इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी व बिक्की सोनी द्वारा किया गया था,जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पंडाल छोटा पड़ गया और बड़ी संख्या में लोगों को बाहर खड़े होकर भी भजनों का आनंद लेना पड़ा। यह जागरण क्षेत्र में लंबे समय तक याद रखा जाने वाला आयोजन बन गया। जागरण का शुभारंभ रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे हुआ और देर रात करीब दो बजे तक भक्ति का यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने एक से बढ़कर एक माता व श्रीकृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें “मेरे बाबे दा चिमटा”, “माता की भेजें” तथा श्रीकृष्ण भजनों ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आचार्य जगमोहन शास्त्री जी की मधुर आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कई श्रद्धालु भजनों की धुन पर नृत्य करते नजर आए, जिस से माहौल और भी उल्लासपूर्ण बन गया। इस विशाल जागरण में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिमला, बिलासपुर और नालागढ़ सहित विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं का उत्साह इतना अधिक था कि देर रात तक पंडाल पूरी तरह भरा रहा। पहाड़ी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जागरण के साथ आयोजक में लक्की सोनी बिक्की सोनी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य पहाड़ी धाम का भी आयोजन किया गया था। प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी और बिक्की सोनी द्वारा आयोजित इस धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों से सजी धाम में लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस पहाड़ी धाम की व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित थी कि दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने श्रद्धालुओं को बैठाने, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में पूरी तत्परता से सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस विशाल जागरण के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया था। स्वयंसेवकों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस भव्य जागरण ने पूरे बंगाणा क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया और श्रद्धालुओं के मन में गहरी आस्था का संचार किया। कुल मिलाकर बंगाणा में आयोजित यह विशाल जागरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम साबित हुआ। आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी के भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया और आयोजकों की उत्कृष्ट व्यवस्था ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आने वाले समय में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की अपेक्षा क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।
    1
    प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी व बिक्की सोनी द्वारा पहाड़ी धाम का भव्य आयोजन, शिमला से बिलासपुर-नालागढ़ तक से पहुंचे श्रद्धालु
बंगाणा, उपमंडल बंगाणा में आयोजित विशाल जागरण में उस समय भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली, जब प्रसिद्ध गायक आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने अपने मधुर भजनों से पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया,जागरण के दौरान जैसे ही उन्होंने लोकप्रिय भजन “मेरे कृष्ण दी बंसी बजती सुनदी बंगाणा बलिया नू” प्रस्तुत किया, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया और श्रद्धालु तालियों जयकारों के साथ भजनों का आनंद लेने लगे।इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी व बिक्की सोनी द्वारा किया गया था,जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पंडाल छोटा पड़ गया और बड़ी संख्या में लोगों को बाहर खड़े होकर भी भजनों का आनंद लेना पड़ा। यह जागरण क्षेत्र में लंबे समय तक याद रखा जाने वाला आयोजन बन गया। जागरण का शुभारंभ रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे हुआ और देर रात करीब दो बजे तक भक्ति का यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने एक से बढ़कर एक माता व श्रीकृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें “मेरे बाबे दा चिमटा”, “माता की भेजें” तथा श्रीकृष्ण भजनों ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आचार्य जगमोहन शास्त्री जी की मधुर आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कई श्रद्धालु भजनों की धुन पर नृत्य करते नजर आए, जिस से माहौल और भी उल्लासपूर्ण बन गया। इस विशाल जागरण में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिमला, बिलासपुर और नालागढ़ सहित विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं का उत्साह इतना अधिक था कि देर रात तक पंडाल पूरी तरह भरा रहा।
पहाड़ी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जागरण के साथ  आयोजक में लक्की सोनी बिक्की सोनी  द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य पहाड़ी धाम का भी आयोजन किया गया था। प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी और बिक्की सोनी द्वारा आयोजित इस धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों से सजी धाम में लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस पहाड़ी धाम की व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित थी कि दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने श्रद्धालुओं को बैठाने, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में पूरी तत्परता से सहयोग किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस विशाल जागरण के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया था। स्वयंसेवकों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस भव्य जागरण ने पूरे बंगाणा क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया और श्रद्धालुओं के मन में गहरी आस्था का संचार किया।
कुल मिलाकर बंगाणा में आयोजित यह विशाल जागरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम साबित हुआ। आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी के भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया और आयोजकों की उत्कृष्ट व्यवस्था ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आने वाले समय में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की अपेक्षा क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।
    1
    घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • धर्मपुर विधानसभा के मेरे वीर माता-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों, सुन लो एक बात साफ़ और सीधे शब्दों में — आज समय आ गया है जागने का, लड़ने का और अपने हक के लिए खड़े होने का। आप अपने समाज और हिमाचल की अपनी पार्टी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से जुड़ रहे हो, इसके लिए मैं आप सभी का दिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूँ। 🙏 याद रखो — भाजपा और कांग्रेस के लोग आपके पास आएंगे, आपको फोन करेंगे, लालच देंगे, डराने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको झुकना नहीं है, टूटना नहीं है, डरना नहीं है। अब डरने की बारी उनकी है, हमारी नहीं। 🔥 यह लड़ाई कुर्सी की नहीं है, यह लड़ाई अपने समाज की इज्जत, अपने अधिकार और अपने बच्चों के भविष्य की है। अगर आज हम खामोश रहे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। अब समय आ गया है — एकजुट होने का, अपनी ताकत दिखाने का और अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज़ उठाने का। हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उन नीतियों और कानूनों का विरोध करेंगे, जिन्हें हम अपने समाज के लिए गलत मानते हैं। हम झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, और अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। 💪🚩 जय भवानी 🚩 जय माँ जालपा 🙏 जय बाबा कमलाहिया 🙏 जय दादा परशुराम 🚩 आपका अपना बेटा और भाई — जो समाज की हर आवाज़ उठाने के लिए हमेशा मैदान में खड़ा है। ब्यास ठाकुर उपाध्यक्ष, जिला मंडी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
    1
    धर्मपुर विधानसभा के मेरे वीर माता-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों, सुन लो एक बात साफ़ और सीधे शब्दों में —
आज समय आ गया है जागने का, लड़ने का और अपने हक के लिए खड़े होने का।
आप अपने समाज और हिमाचल की अपनी पार्टी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से जुड़ रहे हो, इसके लिए मैं आप सभी का दिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूँ। 🙏
याद रखो —
भाजपा और कांग्रेस के लोग आपके पास आएंगे, आपको फोन करेंगे, लालच देंगे, डराने की कोशिश करेंगे,
लेकिन आपको झुकना नहीं है, टूटना नहीं है, डरना नहीं है।
अब डरने की बारी उनकी है, हमारी नहीं। 🔥
यह लड़ाई कुर्सी की नहीं है,
यह लड़ाई अपने समाज की इज्जत, अपने अधिकार और अपने बच्चों के भविष्य की है।
अगर आज हम खामोश रहे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।
अब समय आ गया है —
एकजुट होने का, अपनी ताकत दिखाने का और अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज़ उठाने का।
हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उन नीतियों और कानूनों का विरोध करेंगे, जिन्हें हम अपने समाज के लिए गलत मानते हैं।
हम झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, और अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। 💪🚩
जय भवानी 🚩
जय माँ जालपा 🙏
जय बाबा कमलाहिया 🙏
जय दादा परशुराम 🚩
आपका अपना बेटा और भाई —
जो समाज की हर आवाज़ उठाने के लिए हमेशा मैदान में खड़ा है।
ब्यास ठाकुर
उपाध्यक्ष, जिला मंडी
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
    user_Rajput Bias Thakur
    Rajput Bias Thakur
    Local Politician धर्मपुर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते टक्का गांव में उस समय हडक़ंप मच गया जब स्थानीय निवासी राजिंद्र कुमार की पशुशाला में एक किलबैक प्रजाति का मादा सांप दिखाई दिया। सांप के दिखाई देते ही परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय स्नैक कैचर को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामपुर के स्नैक कैचर जतिंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पाया गया कि यह एक मादा किलबैक सांप है, जिसके साथ उसके अंडे भी मौजूद थे। स्नैक कैचर ने बेहद सतर्कता और कुशलता के साथ सांप और उसके अंडों को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया, ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे। रेस्क्यू के बाद सांप और उसके अंडों को प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान स्नैक कैचर ने लोगों को जागरूक भी किया और बताया कि किलबैक सांप आमतौर पर जहरीले नहीं होते और इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं और खुद से कोई जोखिम भरा कदम उठाने की बजाय विशेषज्ञों को बुलाएं।
    1
    ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते टक्का गांव में उस समय हडक़ंप मच गया जब स्थानीय निवासी राजिंद्र कुमार की पशुशाला में एक किलबैक प्रजाति का मादा सांप दिखाई दिया। सांप के दिखाई देते ही परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय स्नैक कैचर को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामपुर के स्नैक कैचर जतिंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पाया गया कि यह एक मादा किलबैक सांप है, जिसके साथ उसके अंडे भी मौजूद थे। स्नैक कैचर ने बेहद सतर्कता और कुशलता के साथ सांप और उसके अंडों को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया, ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे। रेस्क्यू के बाद सांप और उसके अंडों को प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान स्नैक कैचर ने लोगों को जागरूक भी किया और बताया कि किलबैक सांप आमतौर पर जहरीले नहीं होते और इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं और खुद से कोई जोखिम भरा कदम उठाने की बजाय विशेषज्ञों को बुलाएं।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नेरचौक में महिलाओं की शानदार प्रदर्शनी | Self Help Group Exhibition Himachal | NRLM Women Empowerment
    1
    नेरचौक में महिलाओं की शानदार प्रदर्शनी | Self Help Group Exhibition Himachal | NRLM Women Empowerment
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.