पोक्सो मामले में नाबालिग पीड़िता का हुआ बयान, पीड़ित लड़के का परिवार और पता छिपा रही पुलिस, पोक्सो मामले में नाबालिग पीड़िता का हुआ बयान, पीड़ित लड़के का परिवार और पता छिपा रही पुलिस, गर्भवती दरोगा को दिया गया है अनुसंधान का भार, क्यों नंदन यादव को न्यायालय में नहीं प्रस्तुत किया गया ............ देश विदेश में जमुई का नाम चर्चित करने वाले नाबालिग दुर्व्यवहार मामले में गुरुवार को पीड़ित नाबालिग लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराया गया। इस मामले में अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी रूबी कुमारी ने पीड़ित लड़की को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश महेश्वर दुबे की अदालत में प्रस्तुत किया है जहां से उसे बयान के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया गया जहां उसने न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष अपना बयान रिकार्ड कराया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कारण सुर्खियों में आए इस मामले में पुलिस की गतिविधि करवाई और अनुसंधान बार-बार संदेह के घेरे में दिखाई पड़ रहा है। मजे की बात तो यह है कि सोशल मीडिया से लोगों के संज्ञान में आए नाबालिग लड़के लड़की के साथ दुर्व्यवहार के इस मामले में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने सेलिब्रिटी हीरो हीरोइन द्वारा इसकी चर्चा देशभर में किए जाने के बाद पुलिस की निद्रा टूटी और कार्रवाई प्रारंभ की गई परंतु इस मामले में जो एफआइआर जमुई थाना कांड संख्या 428 /2026 लड़की के पिता के बयान पर दर्ज किया गया है उसमें कहीं भी उस लड़के का परिवार का पता और पिता का नाम तक नहीं लिखा गया है यहां तक कि पुलिस के अब तक के अनुसंधान में उस नाबालिग पीड़ित लड़के का बयान तक दर्ज नहीं किया गया है जो नाबालिग पीड़ित लड़की के साथ स्कूटी पर सवार होकर मड़वा गया था और वायरल वीडियो में दिख रहा है। इस मामले में सबसे हास्यास्पद स्थिति यह है कि जमुई जिले में इतने होशियार तेज तर्रार युवा पुलिस पदाधिकारी दरोगा उपलब्ध होने के बावजूद इस कांड के अनुसंधान का भार दरोगा रूबी कुमारी को दिया गया है जो इस वक्त गर्भावस्था के अंतिम दौर में चल रही है और ऐसे में इस चर्चित मामले का अनुसंधान उनके द्वारा कैसे संभव है जब अभियुक्तों की गिरफ्तारी जांच पड़ताल छापामारी बयान और अनुसंधान जैसे कठिन कार्य अभी करने बाकी हैं। जिसे गोली लगी है उस मुख्य अभियुक्त नंदन यादव को अब तक पाक्सो की विशेष अदालत में न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए प्रस्तुत नहीं किया जा सका है इसके पीछे के कारण को भी समझना मुश्किल है। अल्बत्ता आरोप यह भी लग रहा है कि बालू एवं अन्य धंधे में लिप्त रहने के कारण नंदन और हरेराम का पुलिस से पुराना याराना रहा है। *महिसौडी बाबू टोला के लोग हो रहे हैं परेशान* दो नाबालिग लड़के लड़कियों के साथ मडवा में दुर्व्यवहार मामले में वीडियो वायरल होने के बाद लड़के द्वारा अभियुक्तों के पूछे जाने पर अपना पता महिसौडी बाबू टोला बताए जाने से पूरे देश और विश्व में यह बात चर्चा हो गई कि लड़के लड़की महिसौडी बाबू टोला के हैं इस कारण महिसौडी बाबू टोला के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनके परिवार देश विदेश में दूसरे राज्यों में रह रहे हैं वहां से नाते रिश्तेदार लगातार फोन करके यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर लड़का लड़की किसके परिवार का किसका बेटा बेटी है जबकि सच्चाई यह है कि लड़के और लड़की में से दोनों कोई भी महिसौडी बाबू टोला के किसी परिवार का बच्चा नहीं है। इस बाबत महिसौडी बाबू टोला के वार्ड संख्या 12 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुणाल सिंह ने बताया कि कोई भी वायरल नाबालिग बच्चे में महिसौडी बाबू टोला के निवासी नहीं है और महिसौडी बाबू टोला के बच्चों में अभी यह संस्कार नहीं हुआ है कि वह 12 -14 वर्ष की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर स्कूटी पर घूमने निकल जाए।
पोक्सो मामले में नाबालिग पीड़िता का हुआ बयान, पीड़ित लड़के का परिवार और पता छिपा रही पुलिस, पोक्सो मामले में नाबालिग पीड़िता का हुआ बयान, पीड़ित लड़के का परिवार और पता छिपा रही पुलिस, गर्भवती दरोगा को दिया गया है अनुसंधान का भार, क्यों नंदन यादव को न्यायालय में नहीं प्रस्तुत किया गया ............ देश विदेश में जमुई का नाम चर्चित करने वाले नाबालिग दुर्व्यवहार मामले में गुरुवार को पीड़ित नाबालिग लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराया गया। इस मामले में अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी रूबी कुमारी ने पीड़ित लड़की को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश महेश्वर दुबे की अदालत में प्रस्तुत किया है जहां से उसे बयान के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया गया जहां उसने न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष अपना बयान रिकार्ड कराया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कारण सुर्खियों में आए इस मामले में पुलिस की गतिविधि करवाई और अनुसंधान बार-बार संदेह के घेरे में दिखाई पड़ रहा है। मजे की बात तो यह है कि सोशल मीडिया से लोगों के संज्ञान में आए नाबालिग लड़के लड़की के साथ दुर्व्यवहार के इस मामले में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने सेलिब्रिटी हीरो हीरोइन द्वारा इसकी चर्चा देशभर में किए जाने के बाद पुलिस की निद्रा टूटी और कार्रवाई प्रारंभ की गई परंतु इस मामले में जो एफआइआर जमुई थाना कांड संख्या 428 /2026 लड़की के पिता के बयान पर दर्ज किया गया है उसमें कहीं भी उस लड़के का परिवार का पता और पिता का नाम तक नहीं लिखा गया है यहां तक कि पुलिस के अब तक के अनुसंधान में उस नाबालिग पीड़ित लड़के का बयान तक दर्ज नहीं किया गया है जो नाबालिग पीड़ित लड़की के साथ स्कूटी पर सवार होकर मड़वा गया था और वायरल वीडियो में दिख रहा है। इस मामले में सबसे हास्यास्पद स्थिति यह है कि जमुई जिले में इतने होशियार तेज
तर्रार युवा पुलिस पदाधिकारी दरोगा उपलब्ध होने के बावजूद इस कांड के अनुसंधान का भार दरोगा रूबी कुमारी को दिया गया है जो इस वक्त गर्भावस्था के अंतिम दौर में चल रही है और ऐसे में इस चर्चित मामले का अनुसंधान उनके द्वारा कैसे संभव है जब अभियुक्तों की गिरफ्तारी जांच पड़ताल छापामारी बयान और अनुसंधान जैसे कठिन कार्य अभी करने बाकी हैं। जिसे गोली लगी है उस मुख्य अभियुक्त नंदन यादव को अब तक पाक्सो की विशेष अदालत में न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए प्रस्तुत नहीं किया जा सका है इसके पीछे के कारण को भी समझना मुश्किल है। अल्बत्ता आरोप यह भी लग रहा है कि बालू एवं अन्य धंधे में लिप्त रहने के कारण नंदन और हरेराम का पुलिस से पुराना याराना रहा है। *महिसौडी बाबू टोला के लोग हो रहे हैं परेशान* दो नाबालिग लड़के लड़कियों के साथ मडवा में दुर्व्यवहार मामले में वीडियो वायरल होने के बाद लड़के द्वारा अभियुक्तों के पूछे जाने पर अपना पता महिसौडी बाबू टोला बताए जाने से पूरे देश और विश्व में यह बात चर्चा हो गई कि लड़के लड़की महिसौडी बाबू टोला के हैं इस कारण महिसौडी बाबू टोला के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनके परिवार देश विदेश में दूसरे राज्यों में रह रहे हैं वहां से नाते रिश्तेदार लगातार फोन करके यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर लड़का लड़की किसके परिवार का किसका बेटा बेटी है जबकि सच्चाई यह है कि लड़के और लड़की में से दोनों कोई भी महिसौडी बाबू टोला के किसी परिवार का बच्चा नहीं है। इस बाबत महिसौडी बाबू टोला के वार्ड संख्या 12 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुणाल सिंह ने बताया कि कोई भी वायरल नाबालिग बच्चे में महिसौडी बाबू टोला के निवासी नहीं है और महिसौडी बाबू टोला के बच्चों में अभी यह संस्कार नहीं हुआ है कि वह 12 -14 वर्ष की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर स्कूटी पर घूमने निकल जाए।
- #जमुई: जिस जगह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में लगी गोली, देखिए ग्राउंड जीरो से पूरी तस्वीर #जमुई: जिस जगह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में लगी गोली, देखिए ग्राउंड जीरो से पूरी तस्वीर1
- जमुई कोर्ट में पेशी के दौरान अपराधी हरे राम यादव को अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़ #Videoviral #jamuinews #jamuisamachartak1
- अलीगंज प्रखंड मुख्यालय मे भाकपा का धरना-प्रदर्शन सिंचाई, बिजली, सड़क, जलजमाव, मनरेगा और किसानों की समस्याओं के समाधान की उठी मांग अलीगंज प्रखंड मुख्यालय मे भाकपा का धरना-प्रदर्शन, सिंचाई, बिजली, सड़क, जलजमाव, मनरेगा और किसानों की समस्याओं के समाधान की उठी मांग अलीगंज। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों तथा अलीगंज प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से बुधवार को अलीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव कामरेड सुनील सिंह ने किया। इससे पूर्व सोनखार रोड के समीप बड़ी संख्या में मजदूर, किसान एवं पार्टी समर्थक एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में अलीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार तरीके से अपनी मांगें रखीं। धरना-प्रदर्शन के दौरान भाकपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में किसान, मजदूर और गरीब परिवार लंबे समय से कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने, बिजली की अनियमित आपूर्ति, सड़क एवं जलजमाव जैसी समस्याओं के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की मांग की। धरना समाप्त होने के बाद भाकपा की ओर से विभिन्न मांगों से संबंधित मांग-पत्र प्रशासन को सौंपा गया। मांग-पत्र में अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में सिंचाई की स्थायी व्यवस्था करने, बिजली आपूर्ति में सुधार करने, किसानों की समस्याओं का समाधान करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की मांग प्रमुखता से की गई। किसानों के लिए सिंचाई और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग भाकपा नेताओं ने कहा कि अलीगंज क्षेत्र की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को खेती करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सिंचाई के साधनों की कमी के कारण किसान निजी साधनों पर निर्भर हैं। वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति से भी कृषि कार्य प्रभावित होता है। प्रदर्शनकारियों ने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों के लिए नियमित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। भूमिहीन गरीबों को जमीन देने की मांग मांग-पत्र में भूमिहीन एवं गरीब परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। भाकपा नेताओं ने कहा कि गरीब परिवारों को आवास एवं जीवन-यापन के लिए भूमि उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके साथ ही गरीबों के घर तथा फुटकर दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई गई, ताकि छोटे दुकानदारों एवं गरीब परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो। राशन कार्ड से हटाए गए नाम जोड़ने की मांग धरना में राशन कार्ड से नाम काटे जाने का मुद्दा भी उठाया गया। पार्टी नेताओं ने मांग की कि जिन जरूरतमंद लाभुकों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं, उनके नाम की जांच कर दोबारा राशन कार्ड में जोड़े जाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। जमीन संबंधी मामलों में पारदर्शिता की मांग भाकपा की ओर से सर्वे, परिमार्जन एवं जमाबंदी से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता लाने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि दाखिल-खारिज, जमीन की रसीद कटाने, जमाबंदी सुधार एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आम लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जमीन से जुड़े मामलों की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की मांग की गई। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग धरना के दौरान मनरेगा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार काu एक महत्वपूर्ण साधन मनरेगा है। ऐसे में योजना के तहत अधिक से अधिक जरूरतमंद मजदूरों को काम उपलब्ध कराया जाए और मजदूरी का भुगतान समय पर किया जाए। जलजमाव और नल-जल योजना का मुद्दा भी उठा भाकपा कार्यकर्ताओं ने गंगटी गांव की गलियों में जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। उनका कहना था कि जलजमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है और गंदगी के कारण अन्य समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा नल-जल योजना में सुधार कर लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों के कर्ज और भू-लगान से राहत की मांग प्रदर्शनकारियों ने किसानों को कर्ज एवं भू-लगान से राहत देने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि कृषि लागत बढ़ने के कारण किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा धरना-प्रदर्शन के दौरान महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग भी की गई। भाकपा नेताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य में सुधार, बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता तथा क्षेत्र की अन्य बुनियादी समस्याओं का समाधान कराने की मांग भी रखी। भाकपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग-पत्र में शामिल सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में भाकपा अंचल सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, बालेश्वर चौधरी, अरविंद यादव, वीरेंद्र सिंह, रमाकांत सिंह, सुरेंद्र चौधरी, सफारू मांझी, शिव बालक सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, किसान, मजदूर एवं समर्थक मौजूद थे।4
- लखीसराय जमीन विवाद में भाई ने की भाई की हत्या कर घर में दफनाया आरोपी हिरासत में एसडीपीओ ने दी जानकारी लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया। मृतक की पहचान साधु यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई माधव यादव को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बुधवार की रात 9:30 पर बताया कि माधव यादव और साधु यादव दोनों सगे भाई थे। दोनों के बीच पिछले चार-पांच दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान माधव यादव ने कुदाल से साधु यादव पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी माधव यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा शव को बाहर निकालने एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- निर्धारित तिथि पर पोर्टल चालू नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-4 सत्र 2024-28 एवं सेमेस्टर-6 सत्र 2023-27 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 24 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं विलंब शुल्क के साथ 29 एवं 30 सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित है। लेकिन गुरुवार, 24 सितंबर को हरि सिंह महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कई छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचे, जहां पोर्टल चालू नहीं होने के कारण उनका परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका। इससे विद्यार्थियों में काफी मायूसी देखी गई। छात्र सैलब झा, ऋषभ कुमार, रोहित, राहुल, अमित श, विकास और खुशी नंदिनी का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि के बावजूद अक्सर समय पर पोर्टल शुरू नहीं किया जाता है। इस दौरान बीच में छुट्टियां पड़ जाने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार मजबूरी में विलंब शुल्क देकर परीक्षा फॉर्म भरना पड़ता है। वहीं छात्र नेता शुभम केसरी, सोनू झा एवं विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि पर समय से पोर्टल चालू किया जाए और यदि तकनीकी कारणों से पोर्टल शुरू होने में देरी होती है तो परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी उसी अनुपात में बढ़ाई जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.1
- बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई, नाबालिगों को वाहन न देने की अपील तारापुर शहीद चौक के समीप जिला परिवहन कार्यालय से आए परिवर्तन अवर निरीक्षकों ने तारापुर पुलिस के सहयोग से वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन से बाजार क्षेत्र में माइकिंग कराकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। परिवर्तन अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार, अभय कुमार एवं अंकित कुमार ने बताया कि बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा, ऑटो सहित अन्य वाहनों का परिचालन नहीं करने दिया जाएगा। पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, नो-पार्किंग वाले स्थानों पर वाहन खड़ा करने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें। नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।1
- जिला जज के समकक्ष एक जज की अदालत में बीते मंगलवार को औरंगाबाद से आया एक दरोगा कटघरे में खड़ा गवाही दे रहा था सामने अभियुक्त के कटघरे में सफेद दक-दक शर्ट पैंट उजला जूता और माथे पर तिलक लगाए जमुई शहर का चर्चित दबंग खड़ा था बिल्कुल शालीनता से लेकिन बावजूद पुलिस वाले की गले से साफ आवाज भी नहीं निकल रही थी और जब गवाही खत्म हुई तो पुलिस वाले सबके सामने जज साहब से जो बातें कही वह साबित करती है कि आज भी निष्पक्ष बेखौफ होकर कोई गवाह आम आदमी तो छोड़िए पुलिस वाला भी दबंग अपराधियों के सामने गवाही देने में डर रहा है क्या हम ऐसे ही ज्यूडिशल सिस्टम और कानून के बल पर आम आदमी को न्याय दिला पाएंगे1
- पोक्सो मामले में नाबालिग पीड़िता का हुआ बयान, पीड़ित लड़के का परिवार और पता छिपा रही पुलिस, पोक्सो मामले में नाबालिग पीड़िता का हुआ बयान, पीड़ित लड़के का परिवार और पता छिपा रही पुलिस, गर्भवती दरोगा को दिया गया है अनुसंधान का भार, क्यों नंदन यादव को न्यायालय में नहीं प्रस्तुत किया गया ............ देश विदेश में जमुई का नाम चर्चित करने वाले नाबालिग दुर्व्यवहार मामले में गुरुवार को पीड़ित नाबालिग लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराया गया। इस मामले में अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी रूबी कुमारी ने पीड़ित लड़की को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश महेश्वर दुबे की अदालत में प्रस्तुत किया है जहां से उसे बयान के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया गया जहां उसने न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष अपना बयान रिकार्ड कराया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कारण सुर्खियों में आए इस मामले में पुलिस की गतिविधि करवाई और अनुसंधान बार-बार संदेह के घेरे में दिखाई पड़ रहा है। मजे की बात तो यह है कि सोशल मीडिया से लोगों के संज्ञान में आए नाबालिग लड़के लड़की के साथ दुर्व्यवहार के इस मामले में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने सेलिब्रिटी हीरो हीरोइन द्वारा इसकी चर्चा देशभर में किए जाने के बाद पुलिस की निद्रा टूटी और कार्रवाई प्रारंभ की गई परंतु इस मामले में जो एफआइआर जमुई थाना कांड संख्या 428 /2026 लड़की के पिता के बयान पर दर्ज किया गया है उसमें कहीं भी उस लड़के का परिवार का पता और पिता का नाम तक नहीं लिखा गया है यहां तक कि पुलिस के अब तक के अनुसंधान में उस नाबालिग पीड़ित लड़के का बयान तक दर्ज नहीं किया गया है जो नाबालिग पीड़ित लड़की के साथ स्कूटी पर सवार होकर मड़वा गया था और वायरल वीडियो में दिख रहा है। इस मामले में सबसे हास्यास्पद स्थिति यह है कि जमुई जिले में इतने होशियार तेज तर्रार युवा पुलिस पदाधिकारी दरोगा उपलब्ध होने के बावजूद इस कांड के अनुसंधान का भार दरोगा रूबी कुमारी को दिया गया है जो इस वक्त गर्भावस्था के अंतिम दौर में चल रही है और ऐसे में इस चर्चित मामले का अनुसंधान उनके द्वारा कैसे संभव है जब अभियुक्तों की गिरफ्तारी जांच पड़ताल छापामारी बयान और अनुसंधान जैसे कठिन कार्य अभी करने बाकी हैं। जिसे गोली लगी है उस मुख्य अभियुक्त नंदन यादव को अब तक पाक्सो की विशेष अदालत में न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए प्रस्तुत नहीं किया जा सका है इसके पीछे के कारण को भी समझना मुश्किल है। अल्बत्ता आरोप यह भी लग रहा है कि बालू एवं अन्य धंधे में लिप्त रहने के कारण नंदन और हरेराम का पुलिस से पुराना याराना रहा है। *महिसौडी बाबू टोला के लोग हो रहे हैं परेशान* दो नाबालिग लड़के लड़कियों के साथ मडवा में दुर्व्यवहार मामले में वीडियो वायरल होने के बाद लड़के द्वारा अभियुक्तों के पूछे जाने पर अपना पता महिसौडी बाबू टोला बताए जाने से पूरे देश और विश्व में यह बात चर्चा हो गई कि लड़के लड़की महिसौडी बाबू टोला के हैं इस कारण महिसौडी बाबू टोला के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनके परिवार देश विदेश में दूसरे राज्यों में रह रहे हैं वहां से नाते रिश्तेदार लगातार फोन करके यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर लड़का लड़की किसके परिवार का किसका बेटा बेटी है जबकि सच्चाई यह है कि लड़के और लड़की में से दोनों कोई भी महिसौडी बाबू टोला के किसी परिवार का बच्चा नहीं है। इस बाबत महिसौडी बाबू टोला के वार्ड संख्या 12 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुणाल सिंह ने बताया कि कोई भी वायरल नाबालिग बच्चे में महिसौडी बाबू टोला के निवासी नहीं है और महिसौडी बाबू टोला के बच्चों में अभी यह संस्कार नहीं हुआ है कि वह 12 -14 वर्ष की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर स्कूटी पर घूमने निकल जाए।2