लखीसराय जमीन विवाद में भाई ने की भाई की हत्या कर घर में दफनाया आरोपी हिरासत में एसडीपीओ ने दी जानकारी लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया। मृतक की पहचान साधु यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई माधव यादव को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बुधवार की रात 9:30 पर बताया कि माधव यादव और साधु यादव दोनों सगे भाई थे। दोनों के बीच पिछले चार-पांच दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान माधव यादव ने कुदाल से साधु यादव पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी माधव यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा शव को बाहर निकालने एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लखीसराय जमीन विवाद में भाई ने की भाई की हत्या कर घर में दफनाया आरोपी हिरासत में एसडीपीओ ने दी जानकारी लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया। मृतक की पहचान साधु यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई माधव यादव को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बुधवार की रात 9:30 पर बताया कि माधव यादव और साधु यादव दोनों सगे भाई थे। दोनों के बीच पिछले चार-पांच दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान माधव यादव ने कुदाल से साधु यादव पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी माधव यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा शव को बाहर निकालने एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- लखीसराय जमीन विवाद में भाई ने की भाई की हत्या कर घर में दफनाया आरोपी हिरासत में एसडीपीओ ने दी जानकारी लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया। मृतक की पहचान साधु यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई माधव यादव को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बुधवार की रात 9:30 पर बताया कि माधव यादव और साधु यादव दोनों सगे भाई थे। दोनों के बीच पिछले चार-पांच दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान माधव यादव ने कुदाल से साधु यादव पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी माधव यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा शव को बाहर निकालने एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- *50 करोड़ की नोटिस के बाद बृजभूषण-बाबा रामदेव में सुलह:* योग गुरु बोले- पतंजलि घी 100 फीसदी शुद्ध; हम नशेड़ी-गंजेड़ी साधु नहीं पतंजलि घी की शुद्धता को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच चल रहा विवाद सुलह के साथ समाप्त हो गया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबा रामदेव ने स्पष्ट किया कि पतंजलि का घी 100 फीसदी शुद्ध है और बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात के बाद सभी भ्रम दूर हो गए हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- जमुई की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए शेखपुरा में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन शेखपुरा, 23 सितंबर। जमुई की बेटी को न्याय दिलाने और घटना के विरोध में शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेखपुरा कांग्रेस आश्रम से पटेल चौक तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने तथा बिहार में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार जी ने किया। कांग्रेस आश्रम से शुरू हुआ विरोध मार्च पटेल चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ हवा-हवाई बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सम्राट चौधरी ने कहा था कि “अगर रात के 12 बजे भी हमारी बेटी को कोई छू लेगा तो अगली सुबह मैं इस्तीफा दे दूंगा।” राहुल कुमार ने कहा कि आज स्थिति यह है कि रात 12 बजे की बात तो दूर, बिहार में शाम के समय ही बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल भाषण और बयान से नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस कार्रवाई से सुनिश्चित होगी। उन्होंने सरकार से जमुई की बेटी को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। चुनाव आयोग को लेकर भी उठाए सवाल कार्यक्रम के अंत में राहुल कुमार ने देश में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चल रही बहस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर देशभर में जो सवाल उठ रहे हैं, उनका चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता के विश्वास को बनाए रखने की मांग की। राहुल कुमार ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकार, बेटियों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी। ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदर्शन में मुन्ना सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, अमीर राज मंडल, गौतम साह, चुनूं साव, राजा राम प्रसाद, सहदेव चौरसिया, पप्पू मिश्रा, आशीष रंजन, अधिवक्ता सुमन कुमार, राजीव पटेल, कौशल सिंह, मोहम्मद मुर्शीद, निगम कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- बेगूसराय भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने देश के प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य अभियान के तहत. रतनपुर स्थित कार्यक्रम का आयोजित किया गया.1
- बेगूसराय- सिंघौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल बरामद, SP ने दी जानकारी सिंघौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.1
- 24/09/2026: 'बिहार में अपराधियों का राज ! "थाना पर बालू और शराब माफिया का राज ! : प्रशांत किशोर | Mobile Tv News1
- #जमुई: जिस जगह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में लगी गोली, देखिए ग्राउंड जीरो से पूरी तस्वीर #जमुई: जिस जगह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में लगी गोली, देखिए ग्राउंड जीरो से पूरी तस्वीर1
- लखीसराय शहर के स्कूल कॉलेज के आसपास पुलिस दीदी की गश्त , छात्राओं से किया संवाद लखीसराय। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार शहर के स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस दीदी द्वारा छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी जा रही है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखना तथा छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।1