logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रेस नोट* *दिनांक : 22 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *उमंग दिवस पर जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद* *शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनों की दी जानकारी* *“उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” थीम पर आयोजित हुए कार्यक्रम* पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार एवं समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को विदिशा जिले की समस्त शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में ‘उमंग दिवस’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया। उमंग दिवस की इस वर्ष की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा। इसी क्रम में आज पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा सहित जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जोश टॉक के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त आत्मरक्षा के प्रति निर्भीक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बालिका सुरक्षा, ऑनलाइन/साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं डायल-112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। बालिकाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन अपराध एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। विदिशा पुलिस द्वारा उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, आत्मविश्वास और सही जानकारी के साथ बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए चुनौतियों का निर्भीकता से सामना कर सकती हैं।

8 hrs ago
user_IBN NEWS
IBN NEWS
सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

*प्रेस नोट* *दिनांक : 22 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *उमंग दिवस पर जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद* *शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनों की दी जानकारी* *“उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” थीम पर आयोजित हुए कार्यक्रम* पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार एवं समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को विदिशा जिले की समस्त शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में ‘उमंग दिवस’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी

एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया। उमंग दिवस की इस वर्ष की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा। इसी क्रम में आज पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा सहित जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जोश टॉक के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त आत्मरक्षा के प्रति निर्भीक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच,

पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बालिका सुरक्षा, ऑनलाइन/साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं डायल-112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। बालिकाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन अपराध एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। विदिशा पुलिस द्वारा उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, आत्मविश्वास और सही जानकारी के साथ बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए चुनौतियों का निर्भीकता से सामना कर सकती हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *प्रेस नोट* *दिनांक : 22 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *उमंग दिवस पर जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद* *शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनों की दी जानकारी* *“उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” थीम पर आयोजित हुए कार्यक्रम* पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार एवं समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को विदिशा जिले की समस्त शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में ‘उमंग दिवस’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया। उमंग दिवस की इस वर्ष की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा। इसी क्रम में आज पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा सहित जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जोश टॉक के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त आत्मरक्षा के प्रति निर्भीक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बालिका सुरक्षा, ऑनलाइन/साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं डायल-112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। बालिकाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन अपराध एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। विदिशा पुलिस द्वारा उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, आत्मविश्वास और सही जानकारी के साथ बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए चुनौतियों का निर्भीकता से सामना कर सकती हैं।
    3
    *प्रेस नोट*
*दिनांक : 22 सितंबर 2026*
*जिला : विदिशा*

*उमंग दिवस पर जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद*

*शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनों की दी जानकारी*

*“उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” थीम पर आयोजित हुए कार्यक्रम*

पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार एवं समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को विदिशा जिले की समस्त शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में ‘उमंग दिवस’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया।

उमंग दिवस की इस वर्ष की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा।

इसी क्रम में आज पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा सहित जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जोश टॉक के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त आत्मरक्षा के प्रति निर्भीक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बालिका सुरक्षा, ऑनलाइन/साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं डायल-112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। बालिकाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन अपराध एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

विदिशा पुलिस द्वारा उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, आत्मविश्वास और सही जानकारी के साथ बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए चुनौतियों का निर्भीकता से सामना कर सकती हैं।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हाथ भट्टी की अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, 10 लीटर अवैध शराब बरामद विदिशा थाना सिविल लाइन पुलिस को दिनांक 21 सितंबर 2026 को अवैध शराब के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 की ओर रेलवे वार्डरोब के पीछे जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई की गई।
    1
    थाना सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हाथ भट्टी की अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, 10 लीटर अवैध शराब बरामद
विदिशा थाना सिविल लाइन पुलिस को दिनांक 21 सितंबर 2026 को अवैध शराब के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 की ओर रेलवे वार्डरोब के पीछे जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई की गई।
    user_विनोद कुशवाह
    विनोद कुशवाह
    Media company लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • करोड़ों की संपत्ति कौड़ियों में बेचने पर सवाल, पार्षद आशीष माहेश्वरी से बदसलूकी!.... #vidisha #Nagarpalika करोड़ों की संपत्ति कौड़ियों में बेचने पर सवाल, पार्षद आशीष माहेश्वरी से बदसलूकी!.... #vidisha #Nagarpalika
    1
    करोड़ों की संपत्ति कौड़ियों में बेचने पर सवाल, पार्षद आशीष माहेश्वरी से बदसलूकी!....
#vidisha #Nagarpalika
करोड़ों की संपत्ति कौड़ियों में बेचने पर सवाल, पार्षद आशीष माहेश्वरी से बदसलूकी!....
#vidisha #Nagarpalika
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शमशाबाद में किसानों की बाइक रैली, खराब सोयाबीन लेकर तहसील पहुंचे किसान शमशाबाद में किसानों की बाइक रैली, सौंपा ज्ञापन शमशाबाद में खराब सोयाबीन की फसल और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने बाइक रैली निकाली। किसान खराब सोयाबीन लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द फसल सर्वे और उचित मुआवजे की मांग की।
    1
    शमशाबाद में किसानों की बाइक रैली, खराब सोयाबीन लेकर तहसील पहुंचे किसान
शमशाबाद में किसानों की बाइक रैली, सौंपा ज्ञापन
शमशाबाद में खराब सोयाबीन की फसल और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने बाइक रैली निकाली। किसान खराब सोयाबीन लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द फसल सर्वे और उचित मुआवजे की मांग की।
    user_सौरभ जैन
    सौरभ जैन
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विदिशा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई,10 लीटर अवैध शराब जब्त,6 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई विदिशा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई,10 लीटर अवैध शराब जब्त,6 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    1
    विदिशा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई,10 लीटर अवैध शराब जब्त,6 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई 
विदिशा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई,10 लीटर अवैध शराब जब्त,6 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर मैं गूंजे भारत माता के जयकारे: अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित की भव्य भारत माता की आरती । अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा रहे मुख्य रूप से मौजूद । शमशाबाद: - अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तहसील शमशाबाद के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर में एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य आकर्षण 'भारत माता की भव्य आरती' रही, जिसमें देशभक्ति और विद्यार्थी चेतना का एक अनूठा और मनमोहक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं एवं गरिमामयी उपस्थिति मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन: कार्यक्रम में अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि विशेष रूप से शिरकत की। उनके कर-कमलों और ओजस्वी मार्गदर्शन में विधिवत रूप से भारत माता की भव्य आरती संपन्न कराई गई। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी: इस अवसर पर ' विदिशा जिला के अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के जिला अध्यक्ष विदिशा जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की अभूतपूर्व सहभागिता: शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर के समस्त छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा, विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से शामिल होकर इस देशभक्ति के आयोजन को सफल बनाया। सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति का संकल्प भारत माता आरती के उपरांत उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लिया। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से आज की युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों के भीतर सांस्कृतिक मूल्यों, नैतिक शिक्षा और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक बल मिलता है, जो एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    1
    शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर मैं गूंजे भारत माता के जयकारे: अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित की भव्य भारत माता की आरती ।

अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा रहे मुख्य रूप से मौजूद ।
 
 शमशाबाद: - अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तहसील शमशाबाद के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर में एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य आकर्षण 'भारत माता की भव्य आरती' रही, जिसमें देशभक्ति और विद्यार्थी चेतना का एक अनूठा और मनमोहक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं एवं गरिमामयी उपस्थिति मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन: कार्यक्रम में अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि विशेष रूप से शिरकत की। उनके कर-कमलों और ओजस्वी मार्गदर्शन में विधिवत रूप से भारत माता की भव्य आरती संपन्न कराई गई। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी: इस अवसर पर ' विदिशा जिला के अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के जिला अध्यक्ष विदिशा जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की अभूतपूर्व सहभागिता: शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर के समस्त छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा, विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से शामिल होकर इस देशभक्ति के आयोजन को सफल बनाया। सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति का संकल्प भारत माता आरती के उपरांत उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लिया। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से आज की युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों के भीतर सांस्कृतिक मूल्यों, नैतिक शिक्षा और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक बल मिलता है, जो एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    user_Rajkumar Vishwakarma
    Rajkumar Vishwakarma
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ग्राम साढेर के हाई स्कूल में गूंजे भारत माता के जयकारे अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में विदिशा जिले के ग्राम सदर के हाई स्कूल में भारत माता की आरती का आयोजन हुआ इसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा एवं जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ स्कूल प्रभारी सुरभि वर्मा अध्यापक सोनू धाकड़ संतोष विश्वकर्मा सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे
    3
    ग्राम साढेर के हाई स्कूल में गूंजे भारत माता के जयकारे
अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में विदिशा जिले के ग्राम सदर के हाई स्कूल में भारत माता की आरती का आयोजन हुआ इसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा एवं जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ स्कूल प्रभारी सुरभि वर्मा अध्यापक सोनू धाकड़ संतोष विश्वकर्मा सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे
    user_Neelesh Dhakad
    Neelesh Dhakad
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की सख्ती, हुड़दंग व चाकूबाजी करने वाले 06 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं जुलूसों के दौरान लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग, चाकूबाजी एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
    1
    त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की सख्ती, हुड़दंग व चाकूबाजी करने वाले 06 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं जुलूसों के दौरान लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग, चाकूबाजी एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
    user_विनोद कुशवाह
    विनोद कुशवाह
    Media company लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.