शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर मैं गूंजे भारत माता के जयकारे: अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित की भव्य भारत माता की आरती । अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा रहे मुख्य रूप से मौजूद । शमशाबाद: - अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तहसील शमशाबाद के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर में एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य आकर्षण 'भारत माता की भव्य आरती' रही, जिसमें देशभक्ति और विद्यार्थी चेतना का एक अनूठा और मनमोहक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं एवं गरिमामयी उपस्थिति मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन: कार्यक्रम में अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि विशेष रूप से शिरकत की। उनके कर-कमलों और ओजस्वी मार्गदर्शन में विधिवत रूप से भारत माता की भव्य आरती संपन्न कराई गई। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी: इस अवसर पर ' विदिशा जिला के अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के जिला अध्यक्ष विदिशा जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की अभूतपूर्व सहभागिता: शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर के समस्त छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा, विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से शामिल होकर इस देशभक्ति के आयोजन को सफल बनाया। सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति का संकल्प भारत माता आरती के उपरांत उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लिया। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से आज की युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों के भीतर सांस्कृतिक मूल्यों, नैतिक शिक्षा और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक बल मिलता है, जो एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर मैं गूंजे भारत माता के जयकारे: अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित की भव्य भारत माता की आरती । अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा रहे मुख्य रूप से मौजूद । शमशाबाद: - अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तहसील शमशाबाद के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर में एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य आकर्षण 'भारत माता की भव्य आरती' रही, जिसमें देशभक्ति और विद्यार्थी चेतना का एक अनूठा और मनमोहक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं एवं गरिमामयी उपस्थिति मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन: कार्यक्रम में अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि विशेष रूप से शिरकत की। उनके कर-कमलों और ओजस्वी मार्गदर्शन में विधिवत रूप से भारत माता की भव्य आरती संपन्न कराई गई। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी: इस अवसर पर ' विदिशा जिला के अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के जिला अध्यक्ष विदिशा जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की अभूतपूर्व सहभागिता: शासकीय हाई स्कूल साढ़ेर के समस्त छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा, विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से शामिल होकर इस देशभक्ति के आयोजन को सफल बनाया। सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति का संकल्प भारत माता आरती के उपरांत उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लिया। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से आज की युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों के भीतर सांस्कृतिक मूल्यों, नैतिक शिक्षा और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक बल मिलता है, जो एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की सख्ती, हुड़दंग व चाकूबाजी करने वाले 06 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं जुलूसों के दौरान लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग, चाकूबाजी एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 22 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *उमंग दिवस पर जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद* *शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनों की दी जानकारी* *“उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” थीम पर आयोजित हुए कार्यक्रम* पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार एवं समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को विदिशा जिले की समस्त शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में ‘उमंग दिवस’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया। उमंग दिवस की इस वर्ष की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा। इसी क्रम में आज पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा सहित जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जोश टॉक के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त आत्मरक्षा के प्रति निर्भीक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बालिका सुरक्षा, ऑनलाइन/साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं डायल-112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। बालिकाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन अपराध एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। विदिशा पुलिस द्वारा उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, आत्मविश्वास और सही जानकारी के साथ बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए चुनौतियों का निर्भीकता से सामना कर सकती हैं।3
- *बोड़ा में गजानन मित्र मंडल की विशाल भजन संध्या सम्पन्न* *बोड़ा में गजानन मित्र मंडल की विशाल भजन संध्या सम्पन्न* बोड़ा। राधा अष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गजानन मित्र मंडल बोड़ा द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार देवावंद राव ने बाबा श्याम सहित विभिन्न धार्मिक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।* भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय संगीत से कार्यक्रम स्थल देर रात तक भक्तिरस में डूबा रहा। कलाकार की प्रस्तुतियों पर मौजूद श्रद्धालु एवं भक्तगण जमकर झूमे और नृत्य कर भक्ति का आनंद लिया। भजन संध्या के दौरान एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुतियों ने देर शाम तक समां बांधे रखा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। आयोजन को लेकर गजानन मित्र मंडल के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। माता पिता ओर भंडारा ****************** एक भजन गायक कलाकार के द्वारा बहुत ही शानदार संदेश माता-पिता के आशीर्वाद से कहां से कहां पहुंच गया। आज के समय में हजारों लोग पसंद करते हैं।1
- .शमशाबाद: 48 घंटे के रेस्क्यू के बाद सापन नदी से लापता युवक का शव बरामद * शमशाबाद के ग्राम बमोरी निवासी युवक गिरवर का शव बरामद * 48 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद पुल के नीचे मिला शव * रविवार को नदी में गिरने की मिली थी सूचना * स्थानीय गोताखोरों के साथ SDRF और NDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान एंकर...शमशाबाद से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां ग्राम बमोरी निवासी लापता युवक गिरवर का शव करीब 48 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद सापन नदी के पुल के नीचे से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर युवक के सापन नदी के पुल से नदी में गिरने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ SDRF और NDRF टीम की मदद से नदी में तलाश शुरू की गई। करीब 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम को गोताखोरों ,को पुल के नीचे युवक का शव मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही नगर के गोताखोर एवं sdrf के जवानों को एडिशनल एसपी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया है4
- भोपाल में वकील से पिटाई का मामला: एफआइआर की मांग कर रहे अधिवक्ताओं की जीत, मारपीट करने वाले टीआई और दो आरक्षकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध भोपाल भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट का मामला अधिवक्ता राकेश रावल की शिकायत पर टीआई और दो आरक्षकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज टीआई राजन अहिरवार और 2 आरक्षकों पर हुई जहांगीराबाद थाने मे एफआईआर मारपीट के बाद वकीलों ने किया था थाने का घेराव बुधवार को सुबह से देर रात तक कर रखा था कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम मारपीट मामले में कर रहे थे वकील एफआईआर की मांग जहांगीराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की मांग पूरी होने के बाद प्रदर्शन हुआ खत्म वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर नाचते गाते करते मनाया जश्न अधिवक्ता राकेश रावल पर भी दर्ज हुआ है मामला ट्रैफिक सिपाही की शिकायत पर जहांगीराबाद थाने में दर्ज हुआ है मामला4
- 23.9.2026.पुराने भोपाल मै स्मार्ट मीटर के बिलो पर जेब पर डाका डाला जा रहा है,गरीब वर्ग बिल नहीं भर पा रहा,बिजली की कटौती हो रही है,उत्तर विधानसभा मै फैज़ान खान फैंस क्लब ने महान यादव मुख्यमंत्री से मांग की बिलो को माफ़ किया जाए,ओर जो वादे किए थे उनपर ध्यान दे,अगर बिलो को कम नहीं किए गए तो ,केंडल मार्च निकाला जाएगा,, फैज़ान खान कांग्रेस उत्तर विधानसभा भोपाल मप्र1
- विदिशा में नकली घी को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन, मुखर्जी नगर स्थित श्याम डेयरी इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई विदिशा में नकली घी को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन, मुखर्जी नगर स्थित श्याम डेयरी इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई1
- भेद-विज्ञान ही संसार रोग की सबसे बड़ी दवा है। निर्णय करो - मैं कौन हूँ? कहाँ से आया हूँ? मेरा स्वरूप क्या है?:पं संयम शास्त्री विदिशा।श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे दसलक्षण धर्म विधान व पर्युषण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म मनाया गया। प्रवक्ता डॉ मक्खन लाल जैन ने बताया कि मुंबई से पधारे पं संयम शास्त्री द्वारा समयसार नाटक ग्रंथ पर स्वाध्याय चल रहा है।सायंकालीन वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर धार्मिक नाटक जैन धर्म के प्रसिद्ध विद्वान गोपाल दास जी बरैया के जीवन पर प्रस्तुति दी गयी, जिसमें छोटे छोटे बच्चों द्वारा धर्म की कठिन बातों को बहुत ही सरल तरीके से दिखाया गया। आज रात्रि जीवन यात्रा संसार से मोक्षमार्ग तक लघु नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।ट्रस्ट अध्यक्ष मलुकचंद जैन द्वारा अधिक संख्या ने धर्म लाभ लेने की अपील की। आज सुबह स्वाध्याय में पंडित संयम शास्त्री ने समझाया कि दशलक्षण में आज उत्तम तप का दिन है और नाटक समयसार में 11वां छंद चल रहा है। पं दौलतराम जी ने लिखा है - भेद-विज्ञान के बिना जीव अनंत बार तप कर चुका है, अंतिम ग्रैवेयक तक चला गया, पर सब शून्य रह गया। जैसे चेक पर सिर्फ 00000 लिखे हों और आगे 1 का अंक न हो तो कीमत जीरो है। वैसे ही भेद-विज्ञान के बिना 12 प्रकार के तप, उपवास, स्वाध्याय सब शून्य हैं। क्यों शून्य है?क्योंकि उपवास, कायाक्लेश, शरीर की क्रिया है। शरीर जड़ है। जड़ की क्रिया से चेतन आत्मा का धर्म कैसे होगा? हमने क्रिया में धर्म मान लिया है। भेद-विज्ञान क्या है? जैसे आप घर में R0 लगाते हैं, कीचड़ मिले पानी में से गंदगी अलग करके पानी पी लेते हैं, जैसे सोना खरीदना हो तो किराना दुकान से नहीं, सुनार से खरीदते हैं, वैसे ही आत्मा और शरीर को अलग करना है। दुनिया में 3 लोग हमें हमेशा देख रहे हैं - हमारे कर्म, सिद्ध परमेष्ठी और हम स्वयं। हम दिन भर दुकान पर बोलते हैं "सबसे सस्ता दे रहा हूँ" वो तो छोटा झूठ है। सबसे बड़ा झूठ है - "मेरा नाम राजकुमार है, ये शरीर मैं हूँ।" इससे जुड़ा सब झूठ है। भेद-विज्ञान प्रगट होने पर जीव पहले अपने और पर के गुण को जानता है, फिर पर-परिणति का त्याग करता है। जैसे घर में मेहमान का छोटा बच्चा आए तो हम अपने बच्चे से ज्यादा उसका ख्याल रखते हैं, पर वो अपना नहीं है। वैसे ही शरीर, धन, परिवार मेहमान जैसे हैं। जिस वस्तु में अपनापन मानते हैं, वहीं दुःख है। अनित्य वस्तु के आश्रय से सुख भी अनित्य होगा। इसलिए ज्ञानी अपना माना किसे है, ये देखता है, अपना कहा किसे है ये नहीं। भेद-विज्ञान ही संसार रोग की सबसे बड़ी दवा है। निर्णय करो - मैं कौन हूँ? कहाँ से आया हूँ? मेरा स्वरूप क्या है? सायंकालीन प्रवचन में उत्तम तप धर्म पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया उत्तम तप धर्म आत्मा की शुद्धि का मार्ग है। तप दो तरह का होता है - बाहर का और भीतर का। बाहर का तप है भूखा रहना, कम खाना, स्वाद का त्याग। और भीतर का तप है - विनम्र बनना, अपनी गलतियों को मानना, सेवा करना, स्वाध्याय और ध्यान करना। जैन शास्त्र कहते हैं, सिर्फ शरीर को सुखाना तप नहीं है। अगर उपवास करके मन में अहंकार आ गया, तो वो तप व्यर्थ है। सच्चा तप वही है जो इच्छाओं को शांत करे और कर्मों की निर्जरा करे।4
- *बोड़ा में दशमी पर गूंजा बाबा रामदेव का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी* *नयापुरा से गांधी चौक तक धार्मिक उल्लास का माहौल, देर रात तक चला भव्य भंडारा* *बोड़ा में दशमी पर गूंजा बाबा रामदेव का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी* *नयापुरा से गांधी चौक तक धार्मिक उल्लास का माहौल, देर रात तक चला भव्य भंडारा* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार बोड़ा। दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को नगर बोड़ा में बाबा रामदेव भगवान की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नयापुरा वार्ड क्रमांक 1 में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा, वहीं गांधी चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में महाआरती के बाद गढ़ी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा रामदेव भगवान के दर्शन किए और महाप्रसादी ग्रहण की। नयापुरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भंडारे का आयोजन हुआ। इससे पहले वार्ड में भक्तों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाबा रामदेव भगवान के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात गांधी चौक स्थित बाबा राम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद गढ़ी पर शाम 7 बजे से विशाल भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात 12 बजे तक चला। भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने परिवार सहित प्रसादी ग्रहण कर बाबा रामदेव भगवान का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण, भक्ति गीतों और बाबा रामदेव भगवान के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन में सेवा और सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बाबा राम देव समिति बोड़ा के सदस्यों ने भंडारे में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। दशमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव भगवान की महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।1