बालाघाट मे शराब दुकान हटाने की मांग पर अड़ी महिलाएं, देर रात्री तक भजन कीर्तन के साथ देती रही धरना,,,,,,आबकारी अधिकारी एंव ठेकेदार भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे दुकान खोलने एंव सजाने* देखना होगा कि जिला प्रशासन उक्त मामले मे महिलाओं की जनभावनाओं और राजस्व के इस टकराव को सुलझाता है कैसे* बालाघाट शहर के वार्ड 25 मे पिछले 50 वर्षों से रिहायशी इलाके में चल रही एक शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले दो सप्ताह से तीन वार्डों की महिलाएं दुकान के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर भजन कीर्तन एंव धरना दे रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि घनी बस्ती में शराबियों के जमावड़े के कारण शांति भंग हो रही है और महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना सुरक्षित नहीं रह गया है। 24 अप्रैल की रात्री बढ़ा तनाव और अधीक बढ़ गया जब आबकारी विभाग के अधिकारी एंव ठेकेदार भारी पुलिस बल के साथ दुकान खोलने एंव सजाने पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर शराब ठेकेदार बलराम यादव ने भारी आर्थिक नुकसान की शिकायत की है। फिलहाल, एक ओर महिलाएं दुकान हटाने की मांग को लेकर डटी हुई हैं, तो दूसरी ओर प्रशासन राजस्व बचाने के लिए मुस्तैद है। अब देखना होगा कि शासन जनभावना और राजस्व के इस टकराव को कैसे सुलझाता है।

- Post by Samarpit sahu1
- बालाघाट शहर के वार्ड 25 मे पिछले 50 वर्षों से रिहायशी इलाके में चल रही एक शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले दो सप्ताह से तीन वार्डों की महिलाएं दुकान के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर भजन कीर्तन एंव धरना दे रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि घनी बस्ती में शराबियों के जमावड़े के कारण शांति भंग हो रही है और महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना सुरक्षित नहीं रह गया है। 24 अप्रैल की रात्री बढ़ा तनाव और अधीक बढ़ गया जब आबकारी विभाग के अधिकारी एंव ठेकेदार भारी पुलिस बल के साथ दुकान खोलने एंव सजाने पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर शराब ठेकेदार बलराम यादव ने भारी आर्थिक नुकसान की शिकायत की है। फिलहाल, एक ओर महिलाएं दुकान हटाने की मांग को लेकर डटी हुई हैं, तो दूसरी ओर प्रशासन राजस्व बचाने के लिए मुस्तैद है। अब देखना होगा कि शासन जनभावना और राजस्व के इस टकराव को कैसे सुलझाता है।1
- slim interior banane ke liye comment box mein comment kijiye1
- कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम बोपली से चोरी की अजीबो-गरीब घटना प्रकाश में आई है। बोपली गांव में लग्जरी कार से आए अज्ञात लोगों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। चोरी की यह वारदात 24 अप्रैल की रात्रि की है। 25 अप्रैल को सहायक अभियंता ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है।1
- बालाघाट पुलिस की अवैध उत्खनन व परिवहन करने वाले रेत माफियाओं पर लगातार धरपकड़ कार्रवाई । थाना कोतवाली क्षेत्र गोंगलई घाट बेनगंगा नदी मे अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते 07 ट्रैक्टर-ट्रॉली कीमती करीबन 50 लाख रूपये के जब्त । वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे 06 विशेष टीमों का गठन कर की गई घेराबंदी । बालाघाट। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ कर सख्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे लगातार जारी है। इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस, थाना ग्रामीण पुलिस एवं विशेष गठित टीम द्वारा द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए रेत से भरे एवं परिवहन में प्रयुक्त 07 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गोंगलई घाट मे अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। दिनांक 25.04.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोंगलई घाट में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। रेत माफियाओं के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित करने हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा ड्रोन कैमरों का स्तेमाल कर ट्रैक्टर के आने जाने के स्थान एवं घटना स्थल को ट्रैक कर रेड कार्यवाही की योजना बनाई। गठित पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश कार्यवाही की गई, जिसमें 07 ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही पकड़कर जप्त किया गया। सभी ट्रैक्टरों में अवैध रूप से रेत भरी हुई पाई गई। सभी ट्रैक्टर मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध धारा 303 (2), 317 (5) बीएनएस, म.प्र. गौण खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।1
- शादी से पहले हादसा NH पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली मची अफरा तफरी 4 की मौत।1
- #विश्व_मलेरिया_दिवस पर जिला अस्पताल सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित #सिवनी/ विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन तथा जिला मलेरिया अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल सिवनी में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 की थीम “मलेरिया समाप्त करने का संकल्प: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना होगा” पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर इस दौरान CMHO, सिविल सर्जन डॉ. वी.के. नवकर, प्रभारी अधिकारी RMO डॉ. पी. सूर्या, संजीवनी अस्पताल के डॉ. हर्षित कोरी, मेडिकल कॉलेज सिवनी के सहायक प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र नाथ नामदेव, EMBED प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक श्री रामकृष्ण जाट सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल स्टाफ एवं उपस्थित नागरिकों को मलेरिया उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात मलेरिया विभाग एवं EMBED प्रोजेक्ट के माध्यम से विभिन्न IEC (Information, Education and Communication) गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिला मलेरिया अधिकारी सिवनी ने आमजनो से अपील की है कि अपने घर, आसपास के क्षेत्र एवं कार्यस्थल में स्वच्छता रखते हुए मच्छर मुक्त रखें। उन्होंने बताया कि बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मलेरिया की जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विभागीय दल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर मलेरिया के लक्षण, इसके फैलने के कारण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे लगातार जागरूकता अभियानों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। पिछले चार महीनों में जिले में मलेरिया का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में मारुति कॉलेज के छात्र-छात्राओं, ANM एवं आशा (USHA) कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान CMHO द्वारा 35 ANM एवं आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच किट वितरित की गई। जिले के सभी विकासखंडों में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मलेरिया उन्मूलन हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया और इस अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।1
- Post by Samarpit sahu1