Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली के ट्रांसफार्मर से आयल की चोरी, विभाग ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम बोपली से चोरी की अजीबो-गरीब घटना प्रकाश में आई है। बोपली गांव में लग्जरी कार से आए अज्ञात लोगों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। चोरी की यह वारदात 24 अप्रैल की रात्रि की है। 25 अप्रैल को सहायक अभियंता ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है।
Dev Anand
बिजली के ट्रांसफार्मर से आयल की चोरी, विभाग ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम बोपली से चोरी की अजीबो-गरीब घटना प्रकाश में आई है। बोपली गांव में लग्जरी कार से आए अज्ञात लोगों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। चोरी की यह वारदात 24 अप्रैल की रात्रि की है। 25 अप्रैल को सहायक अभियंता ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम बोपली से चोरी की अजीबो-गरीब घटना प्रकाश में आई है। बोपली गांव में लग्जरी कार से आए अज्ञात लोगों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। चोरी की यह वारदात 24 अप्रैल की रात्रि की है। 25 अप्रैल को सहायक अभियंता ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है।1
- aap kam karva sakte ho Ghar baithe ek policy phone kijiye aur contact kijiye comment box mein number chhodiye ham log contact kar lenge mein comment kijiye1
- Post by Samarpit sahu1
- शादी से पहले हादसा NH पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली मची अफरा तफरी 4 की मौत।1
- #विश्व_मलेरिया_दिवस पर जिला अस्पताल सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित #सिवनी/ विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन तथा जिला मलेरिया अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल सिवनी में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 की थीम “मलेरिया समाप्त करने का संकल्प: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना होगा” पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर इस दौरान CMHO, सिविल सर्जन डॉ. वी.के. नवकर, प्रभारी अधिकारी RMO डॉ. पी. सूर्या, संजीवनी अस्पताल के डॉ. हर्षित कोरी, मेडिकल कॉलेज सिवनी के सहायक प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र नाथ नामदेव, EMBED प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक श्री रामकृष्ण जाट सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल स्टाफ एवं उपस्थित नागरिकों को मलेरिया उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात मलेरिया विभाग एवं EMBED प्रोजेक्ट के माध्यम से विभिन्न IEC (Information, Education and Communication) गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिला मलेरिया अधिकारी सिवनी ने आमजनो से अपील की है कि अपने घर, आसपास के क्षेत्र एवं कार्यस्थल में स्वच्छता रखते हुए मच्छर मुक्त रखें। उन्होंने बताया कि बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मलेरिया की जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विभागीय दल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर मलेरिया के लक्षण, इसके फैलने के कारण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे लगातार जागरूकता अभियानों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। पिछले चार महीनों में जिले में मलेरिया का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में मारुति कॉलेज के छात्र-छात्राओं, ANM एवं आशा (USHA) कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान CMHO द्वारा 35 ANM एवं आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच किट वितरित की गई। जिले के सभी विकासखंडों में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मलेरिया उन्मूलन हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया और इस अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।1
- बालाघाट शहर के वार्ड 25 मे पिछले 50 वर्षों से रिहायशी इलाके में चल रही एक शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले दो सप्ताह से तीन वार्डों की महिलाएं दुकान के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर भजन कीर्तन एंव धरना दे रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि घनी बस्ती में शराबियों के जमावड़े के कारण शांति भंग हो रही है और महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना सुरक्षित नहीं रह गया है। 24 अप्रैल की रात्री बढ़ा तनाव और अधीक बढ़ गया जब आबकारी विभाग के अधिकारी एंव ठेकेदार भारी पुलिस बल के साथ दुकान खोलने एंव सजाने पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर शराब ठेकेदार बलराम यादव ने भारी आर्थिक नुकसान की शिकायत की है। फिलहाल, एक ओर महिलाएं दुकान हटाने की मांग को लेकर डटी हुई हैं, तो दूसरी ओर प्रशासन राजस्व बचाने के लिए मुस्तैद है। अब देखना होगा कि शासन जनभावना और राजस्व के इस टकराव को कैसे सुलझाता है।1
- Post by BRMG SEONI1
- ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के तहत जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता गतिविधियाँ लगातार संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर साढ़े 03 बजे तिरोड़ी तहसील के महकेपार सेक्टर-5 अंतर्गत ग्राम गोरेघाट में जल समस्या को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण और संवर्धन के लिए शपथ और हैंडपंप के आसपास की शोकपीट गड्ढे की सफाई की गई। कलेक्टर मृणाल मीना और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और ग्राम की छोटी नदियों और नालों में जल सुरक्षित रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।1