भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: हमीरपुर में पक्षियों के लिए सकोरे और दाने की अनोखी पहल पोरसा। गर्मी अपने चरम पर है और जहां इंसान खुद को ठंडा रखने के उपाय खोज रहा है, वहीं ग्राम हमीरपुर के कुछ समाजसेवियों ने बेजुबान पक्षियों के लिए सराहनीय पहल कर मानवता की मिसाल पेश की है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 स्थित ग्राम हमीरपुर में आज समाजसेवियों द्वारा एक दर्जन सकोरे पेड़ों पर टांगे गए और पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था की गई। यह प्रेरणादायक कार्य हरनारायण कटारे के बाग में किया गया, जहां पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के राम प्रकाश कटारे, समाजसेवी अनिल कटारे, किसान मोर्चा नगर मंडल पोरसा के अध्यक्ष राघवेंद्र कटारे, श्रीमती निधि शर्मा (मुरैना), वैष्णवी कटारे, आदित्य कटारे, आर्यन कटारे, सोना कटारे, भूमि शर्मा और अगस्त कटारे सहित अन्य लोगों ने मिलकर सकोरे टांगे। समाजसेवियों ने बताया कि इन सकोरों में दिन में तीन बार पानी भरा जाएगा, ताकि तेज गर्मी में प्यास से बेहाल पक्षियों को राहत मिल सके। साथ ही, दाने की भी नियमित व्यवस्था की गई है, जिससे पक्षियों को भोजन की कमी न हो। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल कटारे ने कहा कि हर जीव के भीतर जीवात्मा होती है और उसका भरण-पोषण करना मानवता का सच्चा परिचय है। उन्होंने इसे एक पुण्य कार्य बताते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को इस प्रकार की पहल करनी चाहिए, खासकर गर्मियों के मौसम में जब पक्षियों के लिए पानी और भोजन मिलना कठिन हो जाता है। गौरतलब है कि अनिल कटारे पिछले कई वर्षों से लगातार इस बाग में पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था करते आ रहे हैं। उनकी यह सेवा भावना न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है। मानवता की यह छोटी-सी पहल, बेजुबान पक्षियों के लिए जीवनदायिनी बन रही है और समाज को संवेदनशील बनने का संदेश दे रही है। भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल पक्षियों के लिए लगाए सकोरे

- अंबाह। गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब निर्दलीय पार्षद विक्रम सिंह तोमर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शारिब कोसर के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। पार्षद हाथ में चूड़ियां लेकर कार्यालय पहुंचे और सीएमओ को आवेदन देते हुए चूड़ियां देने लगे। बताया जा रहा है कि जब सीएमओ ने चूड़ियां लेने से इनकार किया, तो पार्षद ने जबरदस्ती चूड़ियां उनकी शर्ट के भीतर डाल दीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। जानकारी के अनुसार, पार्षद विक्रम सिंह तोमर वार्ड 6 से हैं और दो दिन पहले रेतपुरा पार्क में नगर पालिका द्वारा कचरा डाले जाने की शिकायत लेकर सीएमओ से मिलने पहुंचे थे, लेकिन सीएमओ छुट्टी पर होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसी बात से नाराज होकर वह गुरुवार को फिर कार्यालय पहुंचे और यह विवाद हो गया।1

- भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल पक्षियों के लिए लगाए सकोरे1
- Post by Banti shrivas1
- Post by Anoop katare1
- Post by Public shuru app madhyapradesh1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1