बारिश-तेज हवाओं ने खेतों में बिछाई बाजरे की फसल, लगातार दो दिन हुई बारिश से खेत जलमग्न, तैयार फसल गिरने से किसानों को नुकसान की चिंता; सर्वे कराकर मुआवजे की मांग जसवंतनगर। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी बाजरे की फसल बारिश के पानी और तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई। कई खेतों में पानी भरने से फसल के खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। घुरहा जाखन गांव निवासी किसान डिप्टी सिंह, सत्यराम, लल्लू राम, रामऔतार सिंह, चंद्रभान, दशरथ सिंह और उमाशंकर समेत कई किसानों की बाजरे की फसल बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया, जबकि तेज हवाओं के कारण तैयार फसल खेतों में गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह नगला तौर गांव में पुनीत, लव किशोर, अशोक, गिर्राज, व्रज नंदन, शैलेंद्र, शिवेंद्र, सुबोध, राजनारायन, नीरेश, योगेश, अखिलेश और आशीष समेत अन्य किसानों की बाजरे की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जल्द सर्वे कराया जाए, ताकि नुकसान के आधार पर उन्हें राहत मिल सके। फोटो: बारिश और तेज हवाओं के कारण खेत में जमीन पर बिछी बाजरे की फसल।
बारिश-तेज हवाओं ने खेतों में बिछाई बाजरे की फसल, लगातार दो दिन हुई बारिश से खेत जलमग्न, तैयार फसल गिरने से किसानों को नुकसान की चिंता; सर्वे कराकर मुआवजे की मांग जसवंतनगर। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी बाजरे की फसल बारिश के पानी और तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई। कई खेतों में पानी भरने से फसल के खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। घुरहा जाखन गांव निवासी किसान डिप्टी सिंह, सत्यराम, लल्लू राम, रामऔतार सिंह, चंद्रभान, दशरथ सिंह और उमाशंकर समेत कई किसानों की बाजरे की फसल बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया, जबकि तेज हवाओं के कारण तैयार फसल खेतों में गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह नगला तौर गांव में पुनीत, लव किशोर, अशोक, गिर्राज, व्रज नंदन, शैलेंद्र, शिवेंद्र, सुबोध, राजनारायन, नीरेश, योगेश, अखिलेश और आशीष समेत अन्य किसानों की बाजरे की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जल्द सर्वे कराया जाए, ताकि नुकसान के आधार पर उन्हें राहत मिल सके। फोटो: बारिश और तेज हवाओं के कारण खेत में जमीन पर बिछी बाजरे की फसल।
- बारिश-तेज हवाओं ने खेतों में बिछाई बाजरे की फसल, लगातार दो दिन हुई बारिश से खेत जलमग्न, तैयार फसल गिरने से किसानों को नुकसान की चिंता; सर्वे कराकर मुआवजे की मांग जसवंतनगर। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी बाजरे की फसल बारिश के पानी और तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई। कई खेतों में पानी भरने से फसल के खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। घुरहा जाखन गांव निवासी किसान डिप्टी सिंह, सत्यराम, लल्लू राम, रामऔतार सिंह, चंद्रभान, दशरथ सिंह और उमाशंकर समेत कई किसानों की बाजरे की फसल बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया, जबकि तेज हवाओं के कारण तैयार फसल खेतों में गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह नगला तौर गांव में पुनीत, लव किशोर, अशोक, गिर्राज, व्रज नंदन, शैलेंद्र, शिवेंद्र, सुबोध, राजनारायन, नीरेश, योगेश, अखिलेश और आशीष समेत अन्य किसानों की बाजरे की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जल्द सर्वे कराया जाए, ताकि नुकसान के आधार पर उन्हें राहत मिल सके। फोटो: बारिश और तेज हवाओं के कारण खेत में जमीन पर बिछी बाजरे की फसल।1
- राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अर्पिता सिंह ने जीता रजत पदक जसवंतनगर/इटावा। देवरिया स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में इटावा की होनहार बालिका अर्पिता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों सहित दो स्पोर्ट्स कॉलेजों के एक हजार से अधिक कुश्ती खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए इटावा जिले के जसवंतनगर विकासखंड स्थित कम्पोजिट विद्यालय जैनपुर नागर की कक्षा सात की छात्रा अर्पिता सिंह ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अर्पिता इससे पहले भी पिछले वर्ष राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं। अर्पिता की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार, गौरव पाठक, प्रमिला पाठक, जिला व्यायाम शिक्षक/शिक्षिका, राजेश जादौन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक जसवंतनगर, पुष्पा यादव इंचार्ज प्रधानाध्यापक जैनपुर नागर, सत्यनारायण प्रसाद, समस्त अनुदेशक, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं विद्यालय परिवार सहित खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। अर्पिता की सफलता की खबर से जैनपुर नागर और ग्रामवासी कैस्त सहित जसवंतनगर क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने अर्पिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।1
- इटावा - बसरेहर के सोनू कुमार को इंतज़ार है कभी तो मिलेगा हुनर को मुकाम… बसरेहर की गलियों से निकलकर पहचान बनाने को बेताब प्रतिभा1
- यूपी इंटरनेशनल टेस्ट शो ग्रेटर नोएडा में इटावा के माता के आलू खीर मोहन का जलवा *यूपी इन्टरनेशनल टेड शो ग्रेटर नोयडा में इटावा के मठ्ठा के आलू और खीर मोहन का जलवा* *इटावा* एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) के तहत ग्रेटर नोएडा में लगे यूपी इन्टरनेशनल टेड शो में इटावा के मठ्ठा के आलू और खीर मोहन अपना जलवा बिखेर रहे हैं,२५ सितंबर से २९ सितम्बर तक चलने वाले इस टेड शो में जहां पूरे देश सहित विदेशों से भी लोग आ रहे हैं वहां ठेठ इटावी मठ्ठा के आलू और खीर मोहन का स्वाद लेने को भीड़ लगी हुई है,इन व्यंजनों के व्यापार मेले में दो स्टाल लगे हुए हैं जिन पर लगातार भीड़ उमड़ रही है आज उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने नोएडा पहुंच कर इटावा के व्यापारियों का उत्साह वर्धन किया, उन्होंने बताया कि इटावा के इन व्यंजनों का स्वाद फास्ट फूड के इस दौर में सबसे अलग है इसलिए लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं, यहां मेले में अन्य जनपदों के व्यंजनों के स्टाल लगे हुए जिसमें मैनपुरी जनपद के सोनपापड़ी और औरया जनपद की बालूशाही तथा कानपुर के ठग्गू के लड्डू, और आगरा का,पेठा, कन्नौज के गट्टा, मथुरा के पेड़े आदि प्रमुख हैं1
- *NHAI की पुलिया बंद होने से परसूपुरा में जलभराव घरों और खेतों में भरा पानी ग्रामीण परेशान* इटावा विकासखंड महेवा क्षेत्र के ग्राम परसूपुरा में अत्यधिक जलभराव से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार NHAI की पुलिया बंद होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे गांव के कई घरों और खेतों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में पानी भरने से फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी इटावा उपजिलाधिकारी भरथना और खंड विकास अधिकारी महेवा से जलभराव की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970641
- इटावा नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी का अंबार गन्दगी में भोजन तलाशते गौवंश खबर को शेयर करें1
- *दिल्ली* *मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़ मारने का वीडियो* *दिल्ली सरकार में मंत्री हैं प्रवेश वर्मा* *मंत्री को घटिया सड़क निर्माण दिखा रहे थे लोग* *मंत्री प्रवेश वर्मा ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा* *वीडियो बना रहे शख्स को मारा थप्पड़* *दिल्ली के तिलक नगर इलाके का मामला*1
- हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़े तीन ट्रक, कार भी टकराई नगला कन्हाई के सामने रात करीब 10 बजे हुआ हादसा, हेल्पर और फंसे चालक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में उपचार जारी जसवंतनगर। शनिवार रात करीब 10 बजे इटावा-आगरा हाईवे पर ग्राम नगला कन्हाई के सामने सड़क किनारे खराब होकर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक के बाद एक दो अन्य वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से टकरा गए। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का जिला अस्पताल इटावा में उपचार जारी है। बताया गया कि इटावा से आगरा जाने वाले मार्ग पर ट्रक संख्या RJ14GT9608 खराब होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक संख्या HR46G3444 ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का हेल्पर अंशुल घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल इटावा भेजा गया। ट्रक चालक अनिल सुरक्षित बताया गया है। हादसे के कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहा ट्रक संख्या RJ19GK5540 भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और राहत दल ने काफी प्रयास के बाद रेस्क्यू कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसकी भी हालत ठीक नहीं बताई गई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार जारी है। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP75AN4941 भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। कार में सवार प्रकाश नगर निवासी अवनीश कुमार और पुराना भरथना रोड निवासी रूपेश कुमार सुरक्षित रहे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। रात के समय हाईवे पर हुए इस बहु-वाहन हादसे से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।1