Shuru
Apke Nagar Ki App…
. कभी सोचा नहीं था यूँ जुदा हो जाओगे, दिल में रहकर भी इतना दूर हो जाओगे। हम तो आज भी वही खड़े हैं इंतज़ार में, और तुम किसी और के होकर मुस्कुराओगे… 💔 2. जिसे अपना समझा वही पराया निकला, दिल लगाया था जहाँ वही धोखा निकला। हमने तो चाहा था उम्र भर साथ उनका, पर उनका प्यार बस एक किस्सा निकला… 😔 3. अब ना शिकायत है, ना कोई गिला है, जो था हमारे बीच वो बस एक सिलसिला है। तुम खुश रहो अपनी दुनिया में, हमने भी अब दर्द से दोस्ती कर लिया है… 🖤
Manjeet Kumar
. कभी सोचा नहीं था यूँ जुदा हो जाओगे, दिल में रहकर भी इतना दूर हो जाओगे। हम तो आज भी वही खड़े हैं इंतज़ार में, और तुम किसी और के होकर मुस्कुराओगे… 💔 2. जिसे अपना समझा वही पराया निकला, दिल लगाया था जहाँ वही धोखा निकला। हमने तो चाहा था उम्र भर साथ उनका, पर उनका प्यार बस एक किस्सा निकला… 😔 3. अब ना शिकायत है, ना कोई गिला है, जो था हमारे बीच वो बस एक सिलसिला है। तुम खुश रहो अपनी दुनिया में, हमने भी अब दर्द से दोस्ती कर लिया है… 🖤
More news from बिहार and nearby areas
- गैस सिलिंडर की किल्लत की अफवाह पर सदर एसडीएम-1 पहुंचे सुगौली। किया गैस एजेंसी के गोदाम और ऑफिस की जांच। बाद में प्रखंड सहित अन्य कार्यालयों का जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।1
- चकिया के गांधी मैदान में हो रही महात्मा गांधी ऑल इंडिया टूर्नामेंट्स सीजन 2 2026 का आज चौथे दिन है बिहार में टीम कोलकाता और उत्तराखंड के बीच दोनों पक्ष मैदान में उतरे।1
- बुधवार के दिन राजकीयकृत मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।उक्त आशय जानकारी सीडीपीओ पूनम कुमारी ने दी।उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड के 29 पंचायतों के आंगनवाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण दी गई।जिसमें मातृत्व लाभ ,धात्री , मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दीगई। वही प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पोशाक ट्रेकर एप तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान आदि विषयों के बारे में विस्तृत सेविकाओं को जानकारी दी गई।विशेष कर पोशक ट्रेकर एप डाउनलोड कराई गई।इस प्रशिक्षण में प्रवेक्षिकाओं में किरण कुमारी,गीता कुमारी,रीता कुमारी,पूजा कुमारी,रुचि कुमारी, जया कुमारी,ऊषा कुमारी,रंजना कुमारी शामिल रही ।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं में बबीता कुमारी,सावित्री देवी,मंजू देवी,रीना कुमारी ,संगीता कुमारी,मधुमाला देवी,आशा कुमारी सहित सभी आंगनवाड़ी सेविका शामिल रही ।4
- Post by Talk On Chair1
- यह घटना हरसिद्धि थाने का है जहां पर पुलिस थाने में जाकर आवेदन देते समय वीडियो बनाने के जून में ऊपर केस करके #vmjlivenews #breakingnews #news #vmjlivenews #breakingnews1
- मझौलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट मझौलिया थाना क्षेत्र के राजघाट के समीप रेलवे पिलर संख्या 157/15 के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मझौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।1
- बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन का श्रीनगर–पुजहा थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे श्रीनगर–पुजहा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर तथा आवासीय बैरक का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने अपराध निर्देशिका पार्ट–1, पार्ट–2, पार्ट–3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित अन्य अभिलेखों में दर्ज प्रविष्टियों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सही संधारण पर बल देते हुए हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से लंबित कांडों की समीक्षा की तथा इन मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने को कहा। एसपी ने दियारा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया। साथ ही उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की सीमा से सटे नदी क्षेत्र में नियमित नदी गश्ती करने का निर्देश दिया, ताकि अवैध शराब तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। निरीक्षण के दौरान योगापट्टी अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक, श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- मेहसी । पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी में एनएच-27 के पास बाइक लूट की कोशिश को ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। घटना चकिया के चन्द्रशील जाने वाली सड़क के समीप की बताई जा रही है, जहां घात लगाकर बैठे तीन बाइक सवार अपराधी राहगीरों से मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास कर रहे थे। बताया जाता है कि उसी दौरान बारात से लौट रहे लोगों की भीड़ को देखकर दो अपराधी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसी बीच मेहसी पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के इमादपट्टी गांव निवासी ललन राम के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए। इसके बाद मेहसी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में तानिया गांव निवासी मदन चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र सीपू कुमार ने थाने में आवेदन देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मेहसी थाना अध्यक्ष शालू गौरव का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार अपराधी की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।1