logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली नगर में नागा बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए भक्तों की लाईन।(छगन लाल भारद्वाज) पाली १४सितंबर। पाली नगर का सुप्रसिद्ध रिद्धि सिद्धि गजानन मंदिर, नागा बाबा की बगेची, स्टेशन रोड़,पाली पर‌ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सनातनी हिन्दू धर्म का मैला लगातार कतारबद्ध आयोजित किया गया।जिसमे‌ मंदिर में जाने व आने का रास्ता अलग-अलग रखा गया।तथा पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र द्वारा पुलिस की माकुल व्यवस्था देखने को मिली।इस बार नगर निगम चुनाव और आज के दिन ही मतगणना तथा आज की जिला कलेक्टर के द्वारा छुट्टी को अनन्त चतुर्दशी पर रखने की घौषणा से गणेश चतुर्थी का मैला फीका दिखाई दिया गया है।और वैसे भी महंगाई की मार भी आम गरीब आदमी की कमर तोड रखी है,तो उसका असर तो देखने को अवश्य ही मिलेगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर मंदिर दर्शन के बाद बाहर निकालते समय प्रसाद वितरण किया जाता है,जो अभी सांय 7-00बजे तक नहीं देखा गया। नागाबाबा बगेची का सिद्धी गणेश का सुप्रसिद्ध मैला में अगर भक्तों को बिना प्रसाद के खाली जाना पड़े तो यह बहुत ही कैद का विषय है।जो प्रसाद चढ़ाने, मन्नत मांगने जाते हैं,उसमे‌ से‌ आधा प्रसाद ही वापिस करते पाया गया है।यानी हमने देखा गरीब आदमी को तो गणेशजी का दर्शन-पूजन तो दूर की बात है,मगर दर्शन करनै में भी मंदिर पुजारी, व्यवस्था करवाने वाले वहां से जल्दी निकालनै में कौताही बरतते हैं। (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)

5 hrs ago
user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
CHHAGANLAL BHARDWAJ
पाली, पाली, राजस्थान•
5 hrs ago

पाली नगर में नागा बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए भक्तों की लाईन।(छगन लाल भारद्वाज) पाली १४सितंबर। पाली नगर का सुप्रसिद्ध रिद्धि सिद्धि गजानन मंदिर, नागा बाबा की बगेची, स्टेशन रोड़,पाली पर‌ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सनातनी हिन्दू धर्म का मैला लगातार कतारबद्ध आयोजित किया गया।जिसमे‌ मंदिर में जाने व आने का रास्ता अलग-अलग रखा गया।तथा पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र द्वारा पुलिस की माकुल व्यवस्था देखने को मिली।इस बार नगर निगम चुनाव और आज के दिन ही मतगणना तथा आज की जिला कलेक्टर के द्वारा छुट्टी को अनन्त चतुर्दशी पर रखने की घौषणा से गणेश चतुर्थी का मैला फीका दिखाई दिया गया है।और वैसे भी महंगाई की मार भी आम गरीब आदमी की कमर तोड रखी है,तो उसका असर तो देखने को अवश्य ही मिलेगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर मंदिर दर्शन के बाद बाहर निकालते समय प्रसाद वितरण किया जाता है,जो अभी सांय 7-00बजे तक नहीं देखा गया। नागाबाबा बगेची का सिद्धी गणेश का सुप्रसिद्ध मैला में अगर भक्तों को बिना प्रसाद के खाली जाना पड़े तो यह बहुत ही कैद का विषय है।जो प्रसाद चढ़ाने, मन्नत मांगने जाते हैं,उसमे‌ से‌ आधा प्रसाद ही वापिस करते पाया गया है।यानी हमने देखा गरीब आदमी को तो गणेशजी का दर्शन-पूजन तो दूर की बात है,मगर दर्शन करनै में भी मंदिर पुजारी, व्यवस्था करवाने वाले वहां से जल्दी निकालनै में कौताही बरतते हैं। (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मां की आकृति में बैठे विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों का संदेश मारवाड़ जंक्शन,पाली निर्मल शिक्षण संस्थान वोपारी में शिक्षा के साथ संस्कार,सृजनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी कड़ी में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने मां की आकृति में बैठकर "हे मात पिता तुम्हे वंदन मुझे इस दुनिया में लाया" प्रार्थना का सामूहिक गायन किया ।इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने माता पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा का भाव व्यक्त किया। गतिविधि ने सृजनात्मकता के साथ पारिवारिक संस्कारों के महत्व का संदेश दिया ।विद्यालय में प्रतिदिन स्वास्तिक,आई लव इंडिया आदि विभिन्न आकृति बनाकर प्रार्थना कार्यक्रम को रोचक बनाया जा रहा है। प्रतिदिन हिंदी अंग्रेजी अखबार का वाचन भी कराया जाता है इससे विद्यार्थियों में समसामयिक घटनाओं की जानकारी के साथ भाषा कौशल,आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है विद्यालय प्रधानाध्यापक मांगीलाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को माता पिता के संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर भरत वैष्णव, कैलाश कुमार, भरत बोस, हेमाराम ,ज्योति गोस्वामी, सोनू वैष्णव,भाग्य श्री,गायत्री राठौड़ आदि मौजूद थे।
    1
    मां की आकृति में बैठे विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों का संदेश

मारवाड़ जंक्शन,पाली
निर्मल शिक्षण संस्थान वोपारी में शिक्षा के साथ संस्कार,सृजनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी कड़ी में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों ने मां की आकृति में बैठकर "हे मात पिता तुम्हे वंदन मुझे इस दुनिया में लाया" प्रार्थना का सामूहिक गायन किया ।इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने माता पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा का भाव व्यक्त किया। गतिविधि ने सृजनात्मकता के साथ पारिवारिक संस्कारों के महत्व का संदेश दिया ।विद्यालय में प्रतिदिन स्वास्तिक,आई लव इंडिया आदि विभिन्न आकृति बनाकर प्रार्थना कार्यक्रम को रोचक बनाया जा रहा है। प्रतिदिन हिंदी अंग्रेजी अखबार का वाचन भी कराया जाता है इससे विद्यार्थियों में समसामयिक घटनाओं की जानकारी के साथ भाषा कौशल,आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है विद्यालय प्रधानाध्यापक मांगीलाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को माता पिता के संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर भरत वैष्णव, कैलाश कुमार, भरत बोस, हेमाराम ,ज्योति गोस्वामी, सोनू वैष्णव,भाग्य श्री,गायत्री राठौड़ आदि मौजूद थे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रानी खुर्द नगरपालिका: कांग्रेस 8, भाजपा 7, बागी 5, चेयरमैन पद पर सबकी नजर* *रानी खुर्द नगरपालिका: कांग्रेस 8, भाजपा 7, बागी 5, चेयरमैन पद पर सबकी नजर* *20 वार्डों में 77 प्रत्याशी थे मैदान में, 76.28% हुआ था मतदान, सुबह 10 बजे तक साफ हो गई थी तस्वीर* रानी। रानी खुर्द नगरपालिका चुनाव की मतगणना मंगलवार को रानी पंचायत समिति सभागार में सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोपहर तक सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। 9 सितंबर को 76.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना में कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। भाजपा के कद्दावर नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। *वार्डवार परिणाम -* वार्ड 1 से कांग्रेस के राकेश कुमार भील 65 मतों से विजयी रहे। वार्ड 2 में बड़ा उलटफेर, भाजपा से बागी जयसिंह सिसोदिया ने 49 मतों से जीत दर्ज कर पूर्व अध्यक्ष घीसूलाल चौधरी को हराया। वार्ड 3 से भाजपा से कैलाश कंवर 125 मतों से जीतीं। वार्ड 4 से कांग्रेस के सुरेश कुमार 24 मतों से जीते। वार्ड 5 से कांग्रेस के विपिन कच्छवाहा ने 49 मतों से जीत हासिल कर भाजपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा को हराया। वार्ड 6 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत 3 वोट से जीते। वार्ड 7 से कांग्रेस के मोहम्मद अकरम ने लगातार दूसरी बार 79 वोट से जीत दर्ज की। वार्ड 8 से भाजपा के रघुदत्त गौतम 108 वोट से विजयी रहे। वार्ड 9 से कांग्रेस की कमला राजपुरोहित 83 वोट से, वार्ड 10 से निर्दलीय सुरेन्द्र सिसोदिया 44 वोट से, वार्ड 11 से निर्दलीय शैलू अग्रवाल 19 वोट से और वार्ड 12 से कांग्रेस के मोहम्मद इलियास चढ़वा 35 वोट से जीते। वार्ड 13 में भाजपा के बाबूलाल भाट ने 170 वोट से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस के मीठालाल भाट को हराया। वार्ड 14 में बागी निर्दलीय गीता बंजारा ने 57 वोट से, वार्ड 15 में भाजपा से बागी छगनलाल माली 20 वोट से जीते। वार्ड 16 से भाजपा के भरत जैन बोराणा 14 वोट से, वार्ड 17 से अशोक माली 39 वोट से, वार्ड 18 से भाजपा प्रिया अग्रवाल 39 वोट से, वार्ड 19 से कांग्रेस की गीता रागी 145 वोट से और वार्ड 20 से कांग्रेस के सुनील बाबू बैरवा 174 वोट से जीते। *दलवार स्थिति -* कांग्रेस 8, भाजपा 7, निर्दलीय व बागी 5 सीटें। सभापति पद OBC ओपन आरक्षित होने से बोर्ड बनाने के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे।
    1
    रानी खुर्द नगरपालिका: कांग्रेस 8, भाजपा 7, बागी 5, चेयरमैन पद पर सबकी नजर*
*रानी खुर्द नगरपालिका: कांग्रेस 8, भाजपा 7, बागी 5, चेयरमैन पद पर सबकी नजर*
*20 वार्डों में 77 प्रत्याशी थे मैदान में, 76.28% हुआ था मतदान, सुबह 10 बजे तक साफ हो गई थी तस्वीर*
रानी। रानी खुर्द नगरपालिका चुनाव की मतगणना मंगलवार को रानी पंचायत समिति सभागार में सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोपहर तक सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। 9 सितंबर को 76.28 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मतगणना में कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। भाजपा के कद्दावर नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।
*वार्डवार परिणाम -* वार्ड 1 से कांग्रेस के राकेश कुमार भील 65 मतों से विजयी रहे। वार्ड 2 में बड़ा उलटफेर, भाजपा से बागी जयसिंह सिसोदिया ने 49 मतों से जीत दर्ज कर पूर्व अध्यक्ष घीसूलाल चौधरी को हराया। वार्ड 3 से भाजपा से कैलाश कंवर 125 मतों से जीतीं। वार्ड 4 से कांग्रेस के सुरेश कुमार 24 मतों से जीते। वार्ड 5 से कांग्रेस के विपिन कच्छवाहा ने 49 मतों से जीत हासिल कर भाजपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा को हराया।
वार्ड 6 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत 3 वोट से जीते। वार्ड 7 से कांग्रेस के मोहम्मद अकरम ने लगातार दूसरी बार 79 वोट से जीत दर्ज की। वार्ड 8 से भाजपा के रघुदत्त गौतम 108 वोट से विजयी रहे। वार्ड 9 से कांग्रेस की कमला राजपुरोहित 83 वोट से, वार्ड 10 से निर्दलीय सुरेन्द्र सिसोदिया 44 वोट से, वार्ड 11 से निर्दलीय शैलू अग्रवाल 19 वोट से और वार्ड 12 से कांग्रेस के मोहम्मद इलियास चढ़वा 35 वोट से जीते।
वार्ड 13 में भाजपा के बाबूलाल भाट ने 170 वोट से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस के मीठालाल भाट को हराया। वार्ड 14 में बागी निर्दलीय गीता बंजारा ने 57 वोट से, वार्ड 15 में भाजपा से बागी छगनलाल माली 20 वोट से जीते। वार्ड 16 से भाजपा के भरत जैन बोराणा 14 वोट से, वार्ड 17 से अशोक माली 39 वोट से, वार्ड 18 से भाजपा प्रिया अग्रवाल 39 वोट से, वार्ड 19 से कांग्रेस की गीता रागी 145 वोट से और वार्ड 20 से कांग्रेस के सुनील बाबू बैरवा 174 वोट से जीते।
*दलवार स्थिति -* कांग्रेस 8, भाजपा 7, निर्दलीय व बागी 5 सीटें। सभापति पद OBC ओपन आरक्षित होने से बोर्ड बनाने के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे।
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Court reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग। बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग।
    1
    बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग।
बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की
    1
    जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की
जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन राजस्थान राजसमंद रिपोर्टर मीठालाल गुर्जर मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन संध्या आरती में शामिल हुए मोहन भागवत, चारभुजा नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे RSS सरसंघचालक, पुजारियों ने मेवाड़ी पगड़ी एवं छवि भेट कर किया स्वागत आसमान जिले के चारभुजा। पांडवकालीन एवं मेवाड़ के आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने 7.35 बजे संध्या आरती में शामिल होकर भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। उन्हें पान बीड़ा, चरणामृत, इत्र व प्रसाद भेंट किया गया। पुजारियों ने उनके मस्तक पर केसर का लेपन कर माला पहनाई तथा मेवाड़ी पगड़ी एवं चारभुजा नाथ की छवि भेंट कर स्वागत किया। डॉ. भागवत ने भगवान के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों पुरानी परंपराओं एवं पांडवकालीन इतिहास के बारे में भी जानकारी ली। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा भागवत के दौरे को लेकर मंदिर एवं कस्बे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर में ट्रस्टी, पुजारी, चोवटिया, भंडारी तथा 18 पासधारकों को ही प्रवेश एवं अंदर रुकने की अनुमति दी गई। अन्य लोगों को पुलिस प्रशासन ने पहले ही मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। दर्शन के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, एएसपी महेंद्र पारीक, कुंभलगढ़ डीएसपी जितेंद्र सिंह, कुंभलगढ़ एसडीएम एवं मेला मजिस्ट्रेट नरेश सोनी, तहसीलदार तोलाराम देवासी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बाजार में वाहनों की आवाजाही रोकी डॉ. भागवत के आगमन से पहले बस स्टैंड से बाजार तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई। रामदेवरा से लौट रहे दर्शनार्थी जातरुओं को भी कुछ समय के लिए कस्बे में प्रवेश नहीं दिया गया।। डॉ. भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच कार से मंदिर चौक पहुंचे। यहां से उन्हें बारी वाले रास्ते से मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने संध्या आरती में भाग लिया और चारभुजा नाथ के दर्शन किए। धनाईका पहुंचे भागवत दर्शन के बाद डॉ. भागवत मंदिर से भोपाजी की भागल मार्ग होते हुए बाईपास-बोरड़ तलाई के रास्ते अपनी कार एवं पुलिस काफिले के साथ साथिया ग्राम पंचायत के धनाईका पहुंचे। यहां वे आरएसएस के स्थानीय खंड प्रचारक श्रेणीदान सिंह चारण, पिता वासुदेव सिंह चारण के घर पहुंचे। भागवत के आगमन को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
    4
    मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन
राजस्थान राजसमंद 
रिपोर्टर मीठालाल गुर्जर
मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन
संध्या आरती में शामिल हुए मोहन भागवत, चारभुजा नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे RSS सरसंघचालक, पुजारियों ने मेवाड़ी पगड़ी एवं छवि भेट कर किया स्वागत
आसमान जिले के
चारभुजा। पांडवकालीन एवं मेवाड़ के आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने 7.35 बजे संध्या आरती में शामिल होकर भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। उन्हें पान बीड़ा, चरणामृत, इत्र व प्रसाद भेंट किया गया। पुजारियों ने उनके मस्तक पर केसर का लेपन कर माला पहनाई तथा मेवाड़ी पगड़ी एवं चारभुजा नाथ की छवि भेंट कर स्वागत किया।
डॉ. भागवत ने भगवान के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों पुरानी परंपराओं एवं पांडवकालीन इतिहास के बारे में भी जानकारी ली।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
भागवत के दौरे को लेकर मंदिर एवं कस्बे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर में ट्रस्टी, पुजारी, चोवटिया, भंडारी तथा 18 पासधारकों को ही प्रवेश एवं अंदर रुकने की अनुमति दी गई। अन्य लोगों को पुलिस प्रशासन ने पहले ही मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।
दर्शन के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, एएसपी महेंद्र पारीक, कुंभलगढ़ डीएसपी जितेंद्र सिंह, कुंभलगढ़ एसडीएम एवं मेला मजिस्ट्रेट नरेश सोनी, तहसीलदार तोलाराम देवासी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बाजार में वाहनों की आवाजाही रोकी
डॉ. भागवत के आगमन से पहले बस स्टैंड से बाजार तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई। रामदेवरा से लौट रहे दर्शनार्थी जातरुओं को भी कुछ समय के लिए कस्बे में प्रवेश नहीं दिया गया।।
डॉ. भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच कार से मंदिर चौक पहुंचे। यहां से उन्हें बारी वाले रास्ते से मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने संध्या आरती में भाग लिया और चारभुजा नाथ के दर्शन किए।
धनाईका पहुंचे भागवत
दर्शन के बाद डॉ. भागवत मंदिर से भोपाजी की भागल मार्ग होते हुए बाईपास-बोरड़ तलाई के रास्ते अपनी कार एवं पुलिस काफिले के साथ साथिया ग्राम पंचायत के धनाईका पहुंचे। यहां वे आरएसएस के स्थानीय खंड प्रचारक श्रेणीदान सिंह चारण, पिता वासुदेव सिंह चारण के घर पहुंचे।
भागवत के आगमन को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित आनन्दपुर कालू, 14 सितम्बर। कस्बे में स्थित गजानंद तिबारी में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ हुआ। पंडित रामनिवास शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान समाजसेवी कैलाशचंद बाहेती, विजयराज कांकरिया, पीयूष सोनी, दिनेश सांखला एवं मुकेश सिरोही सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। मूर्ति स्थापना के बाद पुजारी अशोक वैष्णव ने गजानंद महाराज की आरती की। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के तहत दस दिनों तक प्रतिदिन सायंकाल आरती के साथ धार्मिक भक्ति नृत्य, गरबा-डांडिया एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। समारोह में गोविंद सांखला, नौरतमल राका, दिनेश गहलोत, सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम वैष्णव, ललित जैन, गोपाल टाक, शैलेश सांखला, सूरज लक्षकार, भरत शर्मा, शैलेन्द्र लक्षकार, मुकेश मुंडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
    1
    दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित


दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित
आनन्दपुर कालू, 14 सितम्बर। कस्बे में स्थित गजानंद तिबारी में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ हुआ। पंडित रामनिवास शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना करवाई।
इस दौरान समाजसेवी कैलाशचंद बाहेती, विजयराज कांकरिया, पीयूष सोनी, दिनेश सांखला एवं मुकेश सिरोही सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। मूर्ति स्थापना के बाद पुजारी अशोक वैष्णव ने गजानंद महाराज की आरती की। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन के तहत दस दिनों तक प्रतिदिन सायंकाल आरती के साथ धार्मिक भक्ति नृत्य, गरबा-डांडिया एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। समारोह में गोविंद सांखला, नौरतमल राका, दिनेश गहलोत, सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम वैष्णव, ललित जैन, गोपाल टाक, शैलेश सांखला, सूरज लक्षकार, भरत शर्मा, शैलेन्द्र लक्षकार, मुकेश मुंडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मतगणना से पहले जोधपुर में सियासी जासूसी का आरोप! कांग्रेस का दावा—प्रत्याशियों की जासूसी के लिए भेजा गया था युवक “कांग्रेस की बैठक में घुसा संदिग्ध युवक, महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप—मोबाइल में मिले फोटो-वीडियो, पुलिस के हवाले”
    1
    मतगणना से पहले जोधपुर में सियासी जासूसी का आरोप!
कांग्रेस का दावा—प्रत्याशियों की जासूसी के लिए भेजा गया था युवक

“कांग्रेस की बैठक में घुसा संदिग्ध युवक, महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप—मोबाइल में मिले फोटो-वीडियो, पुलिस के हवाले”
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की
    1
    जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की
जय गणेश जी की
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन पर कहा कि भाजपा की कार्यकर्ताओं की जीत है पिछले दस साल सेकांग्रेस के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन पर कहा कि भाजपा की कार्यकर्ताओं की जीत है पिछले दस साल सेकांग्रेस के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
    1
    कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन पर कहा कि भाजपा की कार्यकर्ताओं की जीत है पिछले दस साल सेकांग्रेस के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन पर कहा कि भाजपा की कार्यकर्ताओं की जीत है पिछले दस साल सेकांग्रेस के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
    user_प्रभु गुर्जर Bikawasआमेट  P 24
    प्रभु गुर्जर Bikawasआमेट P 24
    आमेट, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.