Shuru
Apke Nagar Ki App…
मतगणना से पहले जोधपुर में सियासी जासूसी का आरोप! कांग्रेस का दावा—प्रत्याशियों की जासूसी के लिए भेजा गया था युवक “कांग्रेस की बैठक में घुसा संदिग्ध युवक, महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप—मोबाइल में मिले फोटो-वीडियो, पुलिस के हवाले”
Sunil kumar
मतगणना से पहले जोधपुर में सियासी जासूसी का आरोप! कांग्रेस का दावा—प्रत्याशियों की जासूसी के लिए भेजा गया था युवक “कांग्रेस की बैठक में घुसा संदिग्ध युवक, महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप—मोबाइल में मिले फोटो-वीडियो, पुलिस के हवाले”
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- मां की आकृति में बैठे विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों का संदेश मारवाड़ जंक्शन,पाली निर्मल शिक्षण संस्थान वोपारी में शिक्षा के साथ संस्कार,सृजनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी कड़ी में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने मां की आकृति में बैठकर "हे मात पिता तुम्हे वंदन मुझे इस दुनिया में लाया" प्रार्थना का सामूहिक गायन किया ।इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने माता पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा का भाव व्यक्त किया। गतिविधि ने सृजनात्मकता के साथ पारिवारिक संस्कारों के महत्व का संदेश दिया ।विद्यालय में प्रतिदिन स्वास्तिक,आई लव इंडिया आदि विभिन्न आकृति बनाकर प्रार्थना कार्यक्रम को रोचक बनाया जा रहा है। प्रतिदिन हिंदी अंग्रेजी अखबार का वाचन भी कराया जाता है इससे विद्यार्थियों में समसामयिक घटनाओं की जानकारी के साथ भाषा कौशल,आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है विद्यालय प्रधानाध्यापक मांगीलाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को माता पिता के संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर भरत वैष्णव, कैलाश कुमार, भरत बोस, हेमाराम ,ज्योति गोस्वामी, सोनू वैष्णव,भाग्य श्री,गायत्री राठौड़ आदि मौजूद थे।1
- बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक। बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक।1
- पाली नगर परिषद में कांग्रेस का परचम लहराया भाजपा को बड़ा झटका जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए1
- रानी खुर्द नगरपालिका: कांग्रेस 8, भाजपा 7, बागी 5, चेयरमैन पद पर सबकी नजर* *रानी खुर्द नगरपालिका: कांग्रेस 8, भाजपा 7, बागी 5, चेयरमैन पद पर सबकी नजर* *20 वार्डों में 77 प्रत्याशी थे मैदान में, 76.28% हुआ था मतदान, सुबह 10 बजे तक साफ हो गई थी तस्वीर* रानी। रानी खुर्द नगरपालिका चुनाव की मतगणना मंगलवार को रानी पंचायत समिति सभागार में सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोपहर तक सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। 9 सितंबर को 76.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना में कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। भाजपा के कद्दावर नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। *वार्डवार परिणाम -* वार्ड 1 से कांग्रेस के राकेश कुमार भील 65 मतों से विजयी रहे। वार्ड 2 में बड़ा उलटफेर, भाजपा से बागी जयसिंह सिसोदिया ने 49 मतों से जीत दर्ज कर पूर्व अध्यक्ष घीसूलाल चौधरी को हराया। वार्ड 3 से भाजपा से कैलाश कंवर 125 मतों से जीतीं। वार्ड 4 से कांग्रेस के सुरेश कुमार 24 मतों से जीते। वार्ड 5 से कांग्रेस के विपिन कच्छवाहा ने 49 मतों से जीत हासिल कर भाजपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा को हराया। वार्ड 6 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत 3 वोट से जीते। वार्ड 7 से कांग्रेस के मोहम्मद अकरम ने लगातार दूसरी बार 79 वोट से जीत दर्ज की। वार्ड 8 से भाजपा के रघुदत्त गौतम 108 वोट से विजयी रहे। वार्ड 9 से कांग्रेस की कमला राजपुरोहित 83 वोट से, वार्ड 10 से निर्दलीय सुरेन्द्र सिसोदिया 44 वोट से, वार्ड 11 से निर्दलीय शैलू अग्रवाल 19 वोट से और वार्ड 12 से कांग्रेस के मोहम्मद इलियास चढ़वा 35 वोट से जीते। वार्ड 13 में भाजपा के बाबूलाल भाट ने 170 वोट से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस के मीठालाल भाट को हराया। वार्ड 14 में बागी निर्दलीय गीता बंजारा ने 57 वोट से, वार्ड 15 में भाजपा से बागी छगनलाल माली 20 वोट से जीते। वार्ड 16 से भाजपा के भरत जैन बोराणा 14 वोट से, वार्ड 17 से अशोक माली 39 वोट से, वार्ड 18 से भाजपा प्रिया अग्रवाल 39 वोट से, वार्ड 19 से कांग्रेस की गीता रागी 145 वोट से और वार्ड 20 से कांग्रेस के सुनील बाबू बैरवा 174 वोट से जीते। *दलवार स्थिति -* कांग्रेस 8, भाजपा 7, निर्दलीय व बागी 5 सीटें। सभापति पद OBC ओपन आरक्षित होने से बोर्ड बनाने के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे।1
- दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित आनन्दपुर कालू, 14 सितम्बर। कस्बे में स्थित गजानंद तिबारी में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ हुआ। पंडित रामनिवास शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान समाजसेवी कैलाशचंद बाहेती, विजयराज कांकरिया, पीयूष सोनी, दिनेश सांखला एवं मुकेश सिरोही सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। मूर्ति स्थापना के बाद पुजारी अशोक वैष्णव ने गजानंद महाराज की आरती की। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के तहत दस दिनों तक प्रतिदिन सायंकाल आरती के साथ धार्मिक भक्ति नृत्य, गरबा-डांडिया एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। समारोह में गोविंद सांखला, नौरतमल राका, दिनेश गहलोत, सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम वैष्णव, ललित जैन, गोपाल टाक, शैलेश सांखला, सूरज लक्षकार, भरत शर्मा, शैलेन्द्र लक्षकार, मुकेश मुंडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।1
- जालौर सोमवार को गणेश चतुर्थी पर भारत माता चौक से निकाली शोभायात्रा जालौर सोमवार को सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भारत माता चौक से शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में साधु संतों का सानिध्य शोभायात्रा में भगवान गणेश शिव शंकर राधे कृष्णा की सुंदर झांकियां का प्रदर्शित किया गया इस दौरान शोभायात्रा में युवाओं द्वारा गणपति बप्पा मोरिया विघ्नहर्ता के जयकारे लगाए गए4
- रायपुर मारवाड़ के बिराटिय खुर्द गांव में बाबा रामदेव के प्रकट दिवस पर भिरी संख्या में उमड़ा जन सैलाब रायपुर मारवाड़ के बिराटिया खुर्द गांव में मिनी रुणिचा धाम में भारी संख्या में बाबा के भक्तों ने क्या दर्शन बाबा रामदेव के प्राकट्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र में भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम के आस्था का जनसैलाब: बाबा रामदेव के प्राकट्य उत्सव पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे पर नाचते-गाते श्रद्धालु: उत्सव में शामिल होने पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालु डीजे की धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते ,1