Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाली नगर परिषद में कांग्रेस का परचम लहराया भाजपा को बड़ा झटका जैतारण राधेश्याम दाधीच
Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
पाली नगर परिषद में कांग्रेस का परचम लहराया भाजपा को बड़ा झटका जैतारण राधेश्याम दाधीच
- Moh. Sajidपाली, पाली, राजस्थानक्यों नहीं था पाली के अंदर कुछ सी एम रोड शो करते हैं बीजेपी कार्यलय के अंदर सम्बोधन और लंबी लंबी जुमलेबाजी से नहीं चलेगा जिला राज देश का काम चाहिए जनता को परबतसर से बीजेपी कैलाचंद को 1 वोट मिला10 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली नगर परिषद में कांग्रेस का परचम लहराया भाजपा को बड़ा झटका जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित आनन्दपुर कालू, 14 सितम्बर। कस्बे में स्थित गजानंद तिबारी में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ हुआ। पंडित रामनिवास शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान समाजसेवी कैलाशचंद बाहेती, विजयराज कांकरिया, पीयूष सोनी, दिनेश सांखला एवं मुकेश सिरोही सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। मूर्ति स्थापना के बाद पुजारी अशोक वैष्णव ने गजानंद महाराज की आरती की। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के तहत दस दिनों तक प्रतिदिन सायंकाल आरती के साथ धार्मिक भक्ति नृत्य, गरबा-डांडिया एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। समारोह में गोविंद सांखला, नौरतमल राका, दिनेश गहलोत, सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम वैष्णव, ललित जैन, गोपाल टाक, शैलेश सांखला, सूरज लक्षकार, भरत शर्मा, शैलेन्द्र लक्षकार, मुकेश मुंडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।1
- रायपुर मारवाड़ के बिराटिय खुर्द गांव में बाबा रामदेव के प्रकट दिवस पर भिरी संख्या में उमड़ा जन सैलाब रायपुर मारवाड़ के बिराटिया खुर्द गांव में मिनी रुणिचा धाम में भारी संख्या में बाबा के भक्तों ने क्या दर्शन बाबा रामदेव के प्राकट्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र में भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम के आस्था का जनसैलाब: बाबा रामदेव के प्राकट्य उत्सव पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे पर नाचते-गाते श्रद्धालु: उत्सव में शामिल होने पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालु डीजे की धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते ,1
- पीसांगन नगर पालिका वार्ड 2 निर्दलीय प्रत्याशी लोकेश लांबा ने ली जीत के बाद शपथ, रिटर्निंग अधिकारी मोहनलाल चौधरी ने दिलाई शपथ, लिया जीत का प्रमाण पत्र ,जनता का जताया आभार पीसांगन नगर पालिका वार्ड 2 निर्दलीय प्रत्याशी लोकेश लांबा ने ली जीत के बाद शपथ, रिटर्निंग अधिकारी मोहनलाल चौधरी ने दिलाई शपथ, लिया जीत का प्रमाण पत्र ,जनता का जताया आभार1
- मतगणना के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 डीजे साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहन जब्त नागौर। पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नागौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने कस्बा नागौर के विभिन्न स्थानों पर तेज आवाज में डीजे साउंड बजाकर आमजन को परेशान करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 डीजे साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहनों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार मतगणना के दौरान कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 डीजे साउंड सिस्टम लगी पिकअप गाड़ियों को जब्त कर लिया। नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें तथा बिना अनुमति या निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे अथवा लाउड साउंड सिस्टम का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- पीसांगन नगरपालिका चुनाव:कही एक तरफा मुकाबला तो कहीं किस्मत का फैसला तो कहीं महज चंद वोट का अंतर..... पीसांगन नगरपालिका चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। कुल 25 वार्डों के फाइनल परिणाम सामने आ चुके हैं। चुनावी मैदान में कहीं एकतरफा जीत देखने को मिली, तो कहीं महज कुछ वोटों के अंतर से उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ।पीसांगन नगरपालिका चुनाव में वार्ड 18 बनी हॉट सीट बनी।यहाँ भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया के भाई अजीत पहाड़िया (अजीत कुमार) को करारी हार का सामना करना पड़ा।उन्हे 141 वोट मिले,जबकि उनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय अविनाश ने 206 वोट हासिल कर 65 वोटों के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की।वही वार्ड संख्या 14 का मुकाबला बेहद रोमांचक और बराबरी पर छूटा।यहाँ कांग्रेस के सतीश कुमार बाकोलिया और निर्दलीय सोनू दोनों को बराबर 151-151 वोट मिले।इसके बाद चुनाव नियमों के तहत भाग्य का फैसला लॉटरी (पर्ची) के जरिए किया गया, जिसमें कांग्रेस के सतीश कुमार बाकोलिया विजेता घोषित हुए। वार्ड 08 में मुकाबला कांटे का रहा,जहाँ अंकित कुमावत ने 218 वोट लेकर जीत दर्ज की।जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सगीर अहमद 209 वोट को बेहद नजदीकी मुकाबले में महज 9 वोटों से पराजित किया।साथ ही वार्ड 02 से भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्ण पीसांगन मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत की करारी हार हुई।जिन्हें उनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार लोकेश लम्बा ने 85 वोट के पड़े अंतर हराया । इधर जीते हुए प्रत्याशियों को पीसांगन रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम मोहन चौधरी ने प्रमाण पत्र दिया।साथ ही जीते हुए प्रत्याशियों को वार्ड-वासियों ने स्वागत किया।1
- श्मशान भूमि नहीं होने से खुले में अंतिम संस्कार : रास्ते में झाड़ियां से होकर गुजरना मजबूरी, बागाबा खेड़ा गांव में ग्रामीण परेशान आसींद क्षेत्र के दांतड़ा पंचायत के अंतर्गत बागाबा खेड़ा गांव में श्मशान भूमि के अभाव से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है l हाल ही में गांव निवासी वृद्ध महिला शायरी देवी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले रास्ते पर अंग्रेजी बबुल की झाड़ियां, रास्ता ठीक नहीं होने के कारण शव को ले जाने में काफी दिक्कत हुई। श्मशान भूमि की व्यवस्था नहीं होने से अभी भी खारी नदी के पास खुले में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से जल्द श्मशान भूमि उपलब्ध करवाने के साथ ही वहां रास्ता ,टीन सेड़,पानी और बैठने जैसी जरूरी सुविधाए देने की मांग की है l1
- पीसांगन नगर पालिका नवनिर्वाचित पार्षद संपत्ति देवी ने ली शपथ, उपखंड अधिकारी पीसांगन रिटर्निग अफसर मोहनलाल चौधरी ने दिलाई शपथ, दिया विजय प्रमाण पत्र पीसांगन नगर पालिका नवनिर्वाचित पार्षद संपत्ति देवी ने ली शपथ, उपखंड अधिकारी पीसांगन रिटर्निग अफसर मोहनलाल चौधरी ने दिलाई शपथ, दिया विजय प्रमाण पत्र1