पीसांगन नगरपालिका चुनाव:कही एक तरफा मुकाबला तो कहीं किस्मत का फैसला तो कहीं महज चंद वोट का अंतर..... पीसांगन नगरपालिका चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। कुल 25 वार्डों के फाइनल परिणाम सामने आ चुके हैं। चुनावी मैदान में कहीं एकतरफा जीत देखने को मिली, तो कहीं महज कुछ वोटों के अंतर से उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ।पीसांगन नगरपालिका चुनाव में वार्ड 18 बनी हॉट सीट बनी।यहाँ भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया के भाई अजीत पहाड़िया (अजीत कुमार) को करारी हार का सामना करना पड़ा।उन्हे 141 वोट मिले,जबकि उनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय अविनाश ने 206 वोट हासिल कर 65 वोटों के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की।वही वार्ड संख्या 14 का मुकाबला बेहद रोमांचक और बराबरी पर छूटा।यहाँ कांग्रेस के सतीश कुमार बाकोलिया और निर्दलीय सोनू दोनों को बराबर 151-151 वोट मिले।इसके बाद चुनाव नियमों के तहत भाग्य का फैसला लॉटरी (पर्ची) के जरिए किया गया, जिसमें कांग्रेस के सतीश कुमार बाकोलिया विजेता घोषित हुए। वार्ड 08 में मुकाबला कांटे का रहा,जहाँ अंकित कुमावत ने 218 वोट लेकर जीत दर्ज की।जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सगीर अहमद 209 वोट को बेहद नजदीकी मुकाबले में महज 9 वोटों से पराजित किया।साथ ही वार्ड 02 से भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्ण पीसांगन मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत की करारी हार हुई।जिन्हें उनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार लोकेश लम्बा ने 85 वोट के पड़े अंतर हराया । इधर जीते हुए प्रत्याशियों को पीसांगन रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम मोहन चौधरी ने प्रमाण पत्र दिया।साथ ही जीते हुए प्रत्याशियों को वार्ड-वासियों ने स्वागत किया।

- पीसांगन नगरपालिका वार्ड 02 में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष की हार,निर्दलीय ने किया सूपड़ा साफ... पीसांगन नगरपालिका चुनाव में वार्ड 02 से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व पीसांगन मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मतदाताओं ने पार्टी के बड़े चेहरे को नकारते हुए निर्दलीय प्रत्याशी पर भरोसा जताया। - *निर्दलीय लोकेश लम्बा - 272 वोट - शानदार जीत* - भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत - 187 वोट - जीत का अंतर - *85 वोटों* का बड़ा अंतर वार्ड 02 की इस हार को भाजपा के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पूर्व मंडल अध्यक्ष अपना ही वार्ड नहीं बचा पाए। जीत के बाद पीसांगन रिटर्निंग अधिकारी एवं SDM मोहन चौधरी ने विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया।2
- रियांबड़ी नगरपालिका चुनाव: 20 वार्डों के नतीजे घोषित, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी नागौर, रियां बड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 की मतगणना पूरी होने के साथ ही रियांबड़ी नगरपालिका के सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई वार्डों में जीत हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।2
- Ajmer मतगणना सम्पन्न, विजेता सदस्यों को दिलाई शपथ Dainik News AJMER *`नगरीय निकाय आम चुनाव-2026`* *मतगणना सम्पन्न, विजेता सदस्यों को दिलाई शपथ* _*अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 को*_ अजमेर, 14 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव की मतगणना सम्पन्न हुई। इसमें निर्वाचित घोषित सदस्यों के द्वारा अध्यक्षीय पदों के लिए 21 सितम्बर को मतदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सदस्यों के मतों की गणना सोमवार, 14 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर की गई। विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलवाई गई। उपस्थित सदस्यों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र सौंपे गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए नगर निकाय निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों को बैठक का नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्राप्ति रसीद प्राप्त करना (लोक सूचना) का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 15 सितम्बर को किया जाएगा। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर रहेगी। नामांकन पत्रों के संवीक्षा की तिथि का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 17 सितम्बर को किया जाएगा। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों के आवंटन का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 18 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मतगणना 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन का कार्य 22 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से होगा। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात किया जाएगा।1
- नसीराबाद: बामणियां बालाजी के मेले में दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम नसीराबाद: बामणियां बालाजी के मेले में दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम1
- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सुशासन एवं जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से होगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से 17 अक्टूबर तक राजस्थानभर में विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। #SevaSankalpAbhiyan1
- दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित दस दिवसीय गणेश महोत्सव में गजानंद महाराज की मूर्ति स्थापित आनन्दपुर कालू, 14 सितम्बर। कस्बे में स्थित गजानंद तिबारी में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ हुआ। पंडित रामनिवास शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान समाजसेवी कैलाशचंद बाहेती, विजयराज कांकरिया, पीयूष सोनी, दिनेश सांखला एवं मुकेश सिरोही सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। मूर्ति स्थापना के बाद पुजारी अशोक वैष्णव ने गजानंद महाराज की आरती की। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के तहत दस दिनों तक प्रतिदिन सायंकाल आरती के साथ धार्मिक भक्ति नृत्य, गरबा-डांडिया एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। समारोह में गोविंद सांखला, नौरतमल राका, दिनेश गहलोत, सुशील शर्मा, पुरुषोत्तम वैष्णव, ललित जैन, गोपाल टाक, शैलेश सांखला, सूरज लक्षकार, भरत शर्मा, शैलेन्द्र लक्षकार, मुकेश मुंडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।1
- पीसांगन नगर पालिका वार्ड 2 निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश मेहता ने जीत के बाद जनता का जताया आभार पीसांगन नगर पालिका वार्ड 2 निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश मेहता ने जीत के बाद जनता का जताया आभार1
- पीसांगन नगरपालिका चुनाव 2026 - वार्ड 18 हॉट सीट,,पीसांगन की सबसे हॉट सीट वार्ड 18 में निर्दलीय ने बिगाड़ा भाजपा के कद्दावर नेता का खेल पीसांगन नगरपालिका चुनाव में वार्ड 18 की सीट सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया के भाई अजीत पहाड़िया (अजीत कुमार) चुनावी मैदान में थे। लेकिन वार्ड के मतदाताओं ने बड़ा उलटफेर कर दिया। - *निर्दलीय अविनाश - 206 वोट - विजयी - भाजपा प्रत्याशी -अजीत कुमार (अजीत पहाड़िया) - 141 वोट - हारे - *जीत का अंतर - 65 वोट - राजेश्वर - 57 वोट - घनश्याम - 0 वोट - नोटा - 01 वोट - कुल मतदान - 405 वोट 65 वोटों से करारी हार के बाद समर्थकों में सन्नाटा, विजयी अविनाश का वार्ड में ढोल-नगाड़ों से स्वागत। वार्ड 18 का परिणाम साफ बता रहा है कि पीसांगन की जनता ने इस बार पार्टी से ऊपर उठकर प्रत्याशी को वोट दिया है।2
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer नगर निगम चुनाव 2026 जीत का जश्न मनाते हुए Dainik News AJMER1