logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक। बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक।

14 hrs ago
user_Pukhraj soni
Pukhraj soni
Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
14 hrs ago

बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक। बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक। बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक।
    1
    बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक।
बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा बायतु डायमंड एकेडमी शिक्षण संस्थान सरनू में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता वो कविता वाचन का आयोजन किया गया। वही इसके साथ ही छात्र जेताराम ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी शान है।जयसिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इस दौरान निदेशक नरसिंगाराम ने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। हिंदी का साहित्य अत्यंत समृद्ध है और इसमें देश की संस्कृति, परंपराओं तथा सामाजिक जीवन की झलक दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। अध्यापिका कमला ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल एक दिन हिंदी का सम्मान करना नहीं, बल्कि वर्षभर हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने भी हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा हिंदी साहित्य की पुस्तकों का अध्ययन करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ़ मौजूद रहे।
    1
    हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा 

हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा 
बायतु 
डायमंड एकेडमी शिक्षण संस्थान सरनू में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता वो कविता वाचन का आयोजन किया गया। वही इसके साथ ही छात्र जेताराम ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी शान है।जयसिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इस दौरान निदेशक नरसिंगाराम ने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। हिंदी का साहित्य अत्यंत समृद्ध है और इसमें देश की संस्कृति, परंपराओं तथा सामाजिक जीवन की झलक दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। अध्यापिका कमला ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल एक दिन हिंदी का सम्मान करना नहीं, बल्कि वर्षभर हिंदी भाषा के प्रति प्रेम  और सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने भी हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा हिंदी साहित्य की पुस्तकों का अध्ययन करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ़ मौजूद रहे।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जालौर सोमवार को गणेश चतुर्थी पर भारत माता चौक से निकाली शोभायात्रा जालौर सोमवार को सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भारत माता चौक से शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में साधु संतों का सानिध्य शोभायात्रा में भगवान गणेश शिव शंकर राधे कृष्णा की सुंदर झांकियां का प्रदर्शित किया गया इस दौरान शोभायात्रा में युवाओं द्वारा गणपति बप्पा मोरिया विघ्नहर्ता के जयकारे लगाए गए
    4
    जालौर सोमवार को गणेश चतुर्थी पर भारत माता चौक से निकाली शोभायात्रा
जालौर सोमवार को सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भारत माता चौक से शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में साधु संतों का सानिध्य शोभायात्रा में भगवान गणेश शिव शंकर राधे कृष्णा की सुंदर झांकियां का प्रदर्शित किया गया इस दौरान शोभायात्रा में युवाओं द्वारा गणपति बप्पा मोरिया विघ्नहर्ता के जयकारे लगाए गए
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग। बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग।
    1
    बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग।
बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन ​पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। ​कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ​बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई। ​इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन
​पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
​कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
​बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई।
​इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन विविध प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा पाली ।जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का आज विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य समापन हुआ। पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदी के प्रति गौरव की भावना विकसित करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 1 सितंबर को विद्यालय के प्राचार्य श्री डालचंद गुर्जर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को विद्यालय में **विशेष पुस्तक प्रदर्शनी** का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपाचार्य श्री राजपाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व तथा हिंदी साहित्य के समृद्ध इतिहास से परिचित कराया। श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए **काव्य-पाठ, निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, हिंदी कंप्यूटर टंकण (टाइपिंग), आशुभाषण एवं वाद-विवाद** सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के सफल संचालन में हिंदी व्याख्याता श्रीमती सीमा मल्लाकार, हिंदी अध्यापक श्री शिवनारायण काकड़ा एवं श्रीमती सुमित्रा मीणा का विशेष सहयोग रहा। हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
    4
    जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन
विविध प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
पाली ।जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का आज विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य समापन हुआ। पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदी के प्रति गौरव की भावना विकसित करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 1 सितंबर को विद्यालय के प्राचार्य श्री डालचंद गुर्जर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।
हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को विद्यालय में **विशेष पुस्तक प्रदर्शनी** का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपाचार्य श्री राजपाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व तथा हिंदी साहित्य के समृद्ध इतिहास से परिचित कराया। श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया।
पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए **काव्य-पाठ, निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, हिंदी कंप्यूटर टंकण (टाइपिंग), आशुभाषण एवं वाद-विवाद** सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रमों के सफल संचालन में हिंदी व्याख्याता श्रीमती सीमा मल्लाकार, हिंदी अध्यापक श्री शिवनारायण काकड़ा एवं श्रीमती सुमित्रा मीणा का विशेष सहयोग रहा। हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
    user_Khushveer singh
    Khushveer singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पाली नगर में नागा बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए भक्तों की लाईन।(छगन लाल भारद्वाज) पाली १४सितंबर। पाली नगर का सुप्रसिद्ध रिद्धि सिद्धि गजानन मंदिर, नागा बाबा की बगेची, स्टेशन रोड़,पाली पर‌ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सनातनी हिन्दू धर्म का मैला लगातार कतारबद्ध आयोजित किया गया।जिसमे‌ मंदिर में जाने व आने का रास्ता अलग-अलग रखा गया।तथा पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र द्वारा पुलिस की माकुल व्यवस्था देखने को मिली।इस बार नगर निगम चुनाव और आज के दिन ही मतगणना तथा आज की जिला कलेक्टर के द्वारा छुट्टी को अनन्त चतुर्दशी पर रखने की घौषणा से गणेश चतुर्थी का मैला फीका दिखाई दिया गया है।और वैसे भी महंगाई की मार भी आम गरीब आदमी की कमर तोड रखी है,तो उसका असर तो देखने को अवश्य ही मिलेगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर मंदिर दर्शन के बाद बाहर निकालते समय प्रसाद वितरण किया जाता है,जो अभी सांय 7-00बजे तक नहीं देखा गया। नागाबाबा बगेची का सिद्धी गणेश का सुप्रसिद्ध मैला में अगर भक्तों को बिना प्रसाद के खाली जाना पड़े तो यह बहुत ही कैद का विषय है।जो प्रसाद चढ़ाने, मन्नत मांगने जाते हैं,उसमे‌ से‌ आधा प्रसाद ही वापिस करते पाया गया है।यानी हमने देखा गरीब आदमी को तो गणेशजी का दर्शन-पूजन तो दूर की बात है,मगर दर्शन करनै में भी मंदिर पुजारी, व्यवस्था करवाने वाले वहां से जल्दी निकालनै में कौताही बरतते हैं। (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
    1
    पाली नगर में नागा बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए भक्तों की लाईन।(छगन लाल भारद्वाज)
पाली १४सितंबर। पाली नगर का सुप्रसिद्ध रिद्धि सिद्धि गजानन मंदिर, नागा बाबा की बगेची, स्टेशन रोड़,पाली पर‌ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सनातनी हिन्दू धर्म का मैला लगातार कतारबद्ध आयोजित किया गया।जिसमे‌ मंदिर में जाने  व आने का रास्ता अलग-अलग रखा गया।तथा पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र द्वारा पुलिस की माकुल व्यवस्था देखने को मिली।इस  बार नगर निगम चुनाव और आज के दिन ही मतगणना तथा आज की जिला कलेक्टर के द्वारा छुट्टी को अनन्त चतुर्दशी पर रखने की घौषणा से गणेश चतुर्थी का मैला फीका दिखाई दिया गया है।और वैसे भी महंगाई की मार भी आम गरीब आदमी की कमर तोड रखी है,तो उसका असर तो देखने को अवश्य ही मिलेगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर मंदिर दर्शन के बाद बाहर निकालते समय प्रसाद वितरण किया जाता है,जो  अभी सांय 7-00बजे तक नहीं देखा गया। नागाबाबा बगेची का सिद्धी गणेश का सुप्रसिद्ध मैला में अगर भक्तों को बिना प्रसाद के खाली जाना पड़े तो यह बहुत ही कैद का विषय है।जो प्रसाद चढ़ाने, मन्नत मांगने जाते हैं,उसमे‌ से‌ आधा प्रसाद ही वापिस करते पाया गया है।यानी हमने देखा गरीब आदमी को तो गणेशजी का दर्शन-पूजन तो दूर की बात है,मगर दर्शन करनै में भी मंदिर पुजारी, व्यवस्था करवाने वाले वहां से जल्दी निकालनै में कौताही बरतते हैं।
(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध बिना PCC किए निर्माण शुरू करने का आरोप, ग्रामीणों ने खुदाई कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध बिना PCC किए निर्माण शुरू करने का आरोप, ग्रामीणों ने खुदाई कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल बायतु ग्राम सियोलो की ढाणी भोजासर में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे, तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर नीचे की दीवार के निर्माण के लिए तैयार किए गए बेस/नींव में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप PCC नहीं किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत डालने के बाद उसके ऊपर बिना PCC किए ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाते हुए चिनाई शुरू कर दी गई। मामले को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने स्वयं खुदाई कर निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया को मौके पर मौजूद लोगों के सामने दिखाया और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। ग्रामीण नारायणराम, पुरखाराम, किशनाराम, दुर्गाराम,जोगाराम भोजासर सहित अन्य ग्रामीणों ने मौके पर स्थानीय प्रशासन एवं ठेकेदार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। बताया गया कि निर्माण कार्य नोसर जाने वाली सड़क पर किशनाराम लेघा के घर के पास चल रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि निर्माण कार्य का तत्काल मौके पर निरीक्षण करवाया जाए तथा स्वीकृत नक्शे, ड्राइंग, तकनीकी मापदंड एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुसार नहीं करवाया गया तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द एक जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष तकनीकी जांच करवाने तथा जांच में अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित कार्यकारी एजेंसी एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन से बन रहे स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में भवन की मजबूती और आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर सकती है, इसलिए निर्माण पूरा होने से पहले ही इसकी गुणवत्ता की जांच होना जरूरी है।
    1
    उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध
बिना PCC किए निर्माण शुरू करने का आरोप, ग्रामीणों ने खुदाई कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध
बिना PCC किए निर्माण शुरू करने का आरोप, ग्रामीणों ने खुदाई कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल 
बायतु 
ग्राम सियोलो की ढाणी भोजासर में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे, तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार मौके पर नीचे की दीवार के निर्माण के लिए तैयार किए गए बेस/नींव में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप PCC नहीं किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत डालने के बाद उसके ऊपर बिना PCC किए ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाते हुए चिनाई शुरू कर दी गई।
मामले को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने स्वयं खुदाई कर निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया को मौके पर मौजूद लोगों के सामने दिखाया और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए।
ग्रामीण नारायणराम, पुरखाराम, किशनाराम, दुर्गाराम,जोगाराम भोजासर सहित अन्य ग्रामीणों ने मौके पर स्थानीय प्रशासन एवं ठेकेदार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। बताया गया कि निर्माण कार्य नोसर जाने वाली सड़क पर किशनाराम लेघा के घर के पास चल रहा है।
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि निर्माण कार्य का तत्काल मौके पर निरीक्षण करवाया जाए तथा स्वीकृत नक्शे, ड्राइंग, तकनीकी मापदंड एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुसार नहीं करवाया गया तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द एक जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष तकनीकी जांच करवाने तथा जांच में अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित कार्यकारी एजेंसी एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन से बन रहे स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में भवन की मजबूती और आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर सकती है, इसलिए निर्माण पूरा होने से पहले ही इसकी गुणवत्ता की जांच होना जरूरी है।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.