हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा बायतु डायमंड एकेडमी शिक्षण संस्थान सरनू में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता वो कविता वाचन का आयोजन किया गया। वही इसके साथ ही छात्र जेताराम ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी शान है।जयसिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इस दौरान निदेशक नरसिंगाराम ने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। हिंदी का साहित्य अत्यंत समृद्ध है और इसमें देश की संस्कृति, परंपराओं तथा सामाजिक जीवन की झलक दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। अध्यापिका कमला ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल एक दिन हिंदी का सम्मान करना नहीं, बल्कि वर्षभर हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने भी हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा हिंदी साहित्य की पुस्तकों का अध्ययन करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ़ मौजूद रहे।
हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा बायतु डायमंड एकेडमी शिक्षण संस्थान सरनू में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता वो कविता वाचन का आयोजन किया गया। वही इसके साथ ही छात्र जेताराम ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी शान है।जयसिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इस दौरान निदेशक नरसिंगाराम ने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। हिंदी का साहित्य अत्यंत समृद्ध है और इसमें देश की संस्कृति, परंपराओं तथा सामाजिक जीवन की झलक दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। अध्यापिका कमला ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल एक दिन हिंदी का सम्मान करना नहीं, बल्कि वर्षभर हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने भी हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा हिंदी साहित्य की पुस्तकों का अध्ययन करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ़ मौजूद रहे।
- हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा बायतु डायमंड एकेडमी शिक्षण संस्थान सरनू में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता वो कविता वाचन का आयोजन किया गया। वही इसके साथ ही छात्र जेताराम ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी शान है।जयसिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इस दौरान निदेशक नरसिंगाराम ने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। हिंदी का साहित्य अत्यंत समृद्ध है और इसमें देश की संस्कृति, परंपराओं तथा सामाजिक जीवन की झलक दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। अध्यापिका कमला ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल एक दिन हिंदी का सम्मान करना नहीं, बल्कि वर्षभर हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने भी हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा हिंदी साहित्य की पुस्तकों का अध्ययन करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ़ मौजूद रहे।1
- बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक। बालोतरा में जीत का जश्न मनाते हुए वार्ड पार्षद तथा उनके समर्थक।1
- जालौर सोमवार को गणेश चतुर्थी पर भारत माता चौक से निकाली शोभायात्रा जालौर सोमवार को सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भारत माता चौक से शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में साधु संतों का सानिध्य शोभायात्रा में भगवान गणेश शिव शंकर राधे कृष्णा की सुंदर झांकियां का प्रदर्शित किया गया इस दौरान शोभायात्रा में युवाओं द्वारा गणपति बप्पा मोरिया विघ्नहर्ता के जयकारे लगाए गए4
- सांचौर में रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूम उठे भाजपा के कार्यकर्ता सांचौर में नतीजेआते भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी के लिए1
- बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग। बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग।1
- रानीवाड़ा में जगह-जगह नीचे तार लटकाने से आए दिन घटनाएं हो रही है रानीवाड़ा में बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने एक गाय की मौत तीन गायों को बचाया गया घटना गरबा चौक से आगे आखरियां की है जहां बिजली के तार नीचे होने के कारण गाय इसकी स्पेट में आ गई। बिजली विभाग जल्द इन वायर को हटाए जिससे ओर कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके ..2
- 642वें रामदेवरा मेले का विधिवत शुभारंभ, मंगला आरती के साथ खुला मंदिर का मुख्य द्वार, जिला कलक्टर ने बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना, भादवा सुदी बीज पर बाबा के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा रामदेवरा जैसलमेर। पश्चिमी राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोकदेवता बाबा रामदेव की अवतरण तिथि भादवा शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर रविवार को अलसुबह मंगला आरती के साथ विश्वविख्यात 642वें रामदेवरा मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंगला आरती के साथ मंदिर के मुख्य द्वार खुलते ही बाबा के दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच निज मंदिर में प्रवेश कर बाबा की समाधि के दर्शन किए।इस पावन अवसर पर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बाबा रामदेव की समाधि पर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश में अमन-चैन सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मेले के सफल आयोजन की कामना की।पुजारी पं कमल किशोर छंगाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा की समाधि का दूध दही शहद इत्र एवं पंचामृत से अभिषेक कराया। बाबा को मेवा-मिष्ठान एवं मिश्री का भोग अर्पित किया गया तथा समाधि पर नई चादर चढ़ाई गई। इसके पश्चात भोग आरती संपन्न हुई। उपस्थित अतिथियों ने समाधि पर इत्र एवं प्रसाद अर्पित कर चंवर ढुलाया एवं बाबा की अखंड ज्योत के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को पवित्र जारी के जल का आचमन भी कराया गया। मंगला आरती के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब भादवा सुदी बीज के अवसर पर बाबा रामदेव के पावन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। दर्शन की प्रबल आस्था के चलते अनेक श्रद्धालु रातभर बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अलसुबह मंदिर के मुख्य द्वार खुलते ही बाबा रामदेव की जय के जयघोषों से पूरा निज मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दर्शन के लिए आगे बढ़े।मंदिर परिसर के बाहर आसपास की गलियों एवं मेला क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। नगाड़ों लोक भजनों एवं बाबा के जयकारों से पूरा रामदेवरा भक्तिमय नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित रविवार रात्रि से ही दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर व्यवस्था में सहयोग करते नजर आए। चारों ओर श्रद्धा भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर यथार्थ शेखर उपखंड अधिकारी पोकरण हीर सिंह चारण उपाधीक्षक पुलिस वीरेंद्र सिंह सीओ पोकरण कैलाश कंवर सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जैसलमेर प्रवीण प्रकाश चौहान बाबा के वंशज एवं गादीपति भोमसिंह तंवर अन्य अधिकारी मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश में शांति समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मेला व्यवस्थाओं का जायजा मेले के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक श्रद्धालु को बाबा रामदेव के सुगम सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जाएं।जिला कलक्टर ने मेले में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य माध्यमों से मेला क्षेत्र की निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मेला परिसर में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा पर्याप्त संख्या में सफाई कार्मिकों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो। जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि रामदेवरा मेले में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित सहज एवं सुखद अनुभव लेकर लौटे इसके लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करें।3
- उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध बिना PCC किए निर्माण शुरू करने का आरोप, ग्रामीणों ने खुदाई कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध बिना PCC किए निर्माण शुरू करने का आरोप, ग्रामीणों ने खुदाई कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल बायतु ग्राम सियोलो की ढाणी भोजासर में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे, तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर नीचे की दीवार के निर्माण के लिए तैयार किए गए बेस/नींव में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप PCC नहीं किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत डालने के बाद उसके ऊपर बिना PCC किए ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाते हुए चिनाई शुरू कर दी गई। मामले को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने स्वयं खुदाई कर निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया को मौके पर मौजूद लोगों के सामने दिखाया और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। ग्रामीण नारायणराम, पुरखाराम, किशनाराम, दुर्गाराम,जोगाराम भोजासर सहित अन्य ग्रामीणों ने मौके पर स्थानीय प्रशासन एवं ठेकेदार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। बताया गया कि निर्माण कार्य नोसर जाने वाली सड़क पर किशनाराम लेघा के घर के पास चल रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि निर्माण कार्य का तत्काल मौके पर निरीक्षण करवाया जाए तथा स्वीकृत नक्शे, ड्राइंग, तकनीकी मापदंड एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुसार नहीं करवाया गया तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द एक जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष तकनीकी जांच करवाने तथा जांच में अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित कार्यकारी एजेंसी एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन से बन रहे स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में भवन की मजबूती और आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर सकती है, इसलिए निर्माण पूरा होने से पहले ही इसकी गुणवत्ता की जांच होना जरूरी है।1