642वें रामदेवरा मेले का विधिवत शुभारंभ, मंगला आरती के साथ खुला मंदिर का मुख्य द्वार, जिला कलक्टर ने बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना, भादवा सुदी बीज पर बाबा के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा रामदेवरा जैसलमेर। पश्चिमी राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोकदेवता बाबा रामदेव की अवतरण तिथि भादवा शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर रविवार को अलसुबह मंगला आरती के साथ विश्वविख्यात 642वें रामदेवरा मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंगला आरती के साथ मंदिर के मुख्य द्वार खुलते ही बाबा के दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच निज मंदिर में प्रवेश कर बाबा की समाधि के दर्शन किए।इस पावन अवसर पर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बाबा रामदेव की समाधि पर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश में अमन-चैन सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मेले के सफल आयोजन की कामना की।पुजारी पं कमल किशोर छंगाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा की समाधि का दूध दही शहद इत्र एवं पंचामृत से अभिषेक कराया। बाबा को मेवा-मिष्ठान एवं मिश्री का भोग अर्पित किया गया तथा समाधि पर नई चादर चढ़ाई गई। इसके पश्चात भोग आरती संपन्न हुई। उपस्थित अतिथियों ने समाधि पर इत्र एवं प्रसाद अर्पित कर चंवर ढुलाया एवं बाबा की अखंड ज्योत के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को पवित्र जारी के जल का आचमन भी कराया गया। मंगला आरती के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब भादवा सुदी बीज के अवसर पर बाबा रामदेव के पावन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। दर्शन की प्रबल आस्था के चलते अनेक श्रद्धालु रातभर बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अलसुबह मंदिर के मुख्य द्वार खुलते ही बाबा रामदेव की जय के जयघोषों से पूरा निज मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दर्शन के लिए आगे बढ़े।मंदिर परिसर के बाहर आसपास की गलियों एवं मेला क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। नगाड़ों लोक भजनों एवं बाबा के जयकारों से पूरा रामदेवरा भक्तिमय नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित रविवार रात्रि से ही दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर व्यवस्था में सहयोग करते नजर आए। चारों ओर श्रद्धा भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर यथार्थ शेखर उपखंड अधिकारी पोकरण हीर सिंह चारण उपाधीक्षक पुलिस वीरेंद्र सिंह सीओ पोकरण कैलाश कंवर सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जैसलमेर प्रवीण प्रकाश चौहान बाबा के वंशज एवं गादीपति भोमसिंह तंवर अन्य अधिकारी मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश में शांति समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मेला व्यवस्थाओं का जायजा मेले के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक श्रद्धालु को बाबा रामदेव के सुगम सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जाएं।जिला कलक्टर ने मेले में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य माध्यमों से मेला क्षेत्र की निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मेला परिसर में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा पर्याप्त संख्या में सफाई कार्मिकों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो। जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि रामदेवरा मेले में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित सहज एवं सुखद अनुभव लेकर लौटे इसके लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करें।
642वें रामदेवरा मेले का विधिवत शुभारंभ, मंगला आरती के साथ खुला मंदिर का मुख्य द्वार, जिला कलक्टर ने बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना, भादवा सुदी बीज पर बाबा के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा रामदेवरा जैसलमेर। पश्चिमी राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोकदेवता बाबा रामदेव की अवतरण तिथि भादवा शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर रविवार को अलसुबह मंगला आरती के साथ विश्वविख्यात 642वें रामदेवरा मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंगला आरती के साथ मंदिर के मुख्य द्वार खुलते ही बाबा के दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच निज मंदिर में प्रवेश कर बाबा की समाधि के दर्शन किए।इस पावन अवसर पर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बाबा रामदेव की समाधि पर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश में अमन-चैन सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मेले के सफल आयोजन की कामना की।पुजारी पं कमल किशोर छंगाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा की समाधि का दूध दही शहद इत्र एवं पंचामृत से अभिषेक कराया। बाबा को मेवा-मिष्ठान एवं मिश्री का भोग अर्पित किया गया तथा समाधि पर नई चादर चढ़ाई गई। इसके पश्चात भोग आरती संपन्न हुई। उपस्थित अतिथियों ने समाधि पर इत्र एवं प्रसाद अर्पित कर चंवर
ढुलाया एवं बाबा की अखंड ज्योत के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को पवित्र जारी के जल का आचमन भी कराया गया। मंगला आरती के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब भादवा सुदी बीज के अवसर पर बाबा रामदेव के पावन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। दर्शन की प्रबल आस्था के चलते अनेक श्रद्धालु रातभर बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अलसुबह मंदिर के मुख्य द्वार खुलते ही बाबा रामदेव की जय के जयघोषों से पूरा निज मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दर्शन के लिए आगे बढ़े।मंदिर परिसर के बाहर आसपास की गलियों एवं मेला क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। नगाड़ों लोक भजनों एवं बाबा के जयकारों से पूरा रामदेवरा भक्तिमय नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित रविवार रात्रि से ही दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर व्यवस्था में सहयोग करते नजर आए। चारों ओर श्रद्धा भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर यथार्थ शेखर उपखंड अधिकारी पोकरण हीर सिंह चारण उपाधीक्षक पुलिस वीरेंद्र सिंह सीओ पोकरण कैलाश कंवर सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जैसलमेर प्रवीण प्रकाश चौहान बाबा के वंशज एवं गादीपति भोमसिंह तंवर अन्य अधिकारी मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी
ने बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश में शांति समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मेला व्यवस्थाओं का जायजा मेले के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक श्रद्धालु को बाबा रामदेव के सुगम सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जाएं।जिला कलक्टर ने मेले में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य माध्यमों से मेला क्षेत्र की निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मेला परिसर में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा पर्याप्त संख्या में सफाई कार्मिकों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो। जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि रामदेवरा मेले में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित सहज एवं सुखद अनुभव लेकर लौटे इसके लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करें।
- मतगणना से पहले जोधपुर में सियासी जासूसी का आरोप! कांग्रेस का दावा—प्रत्याशियों की जासूसी के लिए भेजा गया था युवक “कांग्रेस की बैठक में घुसा संदिग्ध युवक, महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप—मोबाइल में मिले फोटो-वीडियो, पुलिस के हवाले”1
- सांचौर में रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूम उठे भाजपा के कार्यकर्ता सांचौर में नतीजेआते भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी के लिए1
- जीत के बाद एक साथ दिखे कांग्रेस पार्षद, मेयर पद को लेकर मंथन तेज बीकानेर। नगर निकाय 2026 चुनाव के नतीजों के बाद बीकानेर में कांग्रेस का मेयर पद को लेकर सियासी मंथन तेज हो गया है। नतीजे सामने आने के तुरंत बाद कांग्रेस ने विजयी पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देते हुए सभी विजयी पार्षदों के साथ तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत और बिशनाराम सियाग भी मौजूद रहे। अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल मेयर की कुर्सी को लेकर है। हाईकमान के फैसले से पहले विजयी पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद शुरू हो गई है। मेयर पद के संभावित दावेदारों को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी मंथन तेज हो गया है और सभी की नजरें अब हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं1
- बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत, 42 सीटों के साथ कांग्रेस का दबदबा BJP 27 पर, अन्य 10 और RLP को 1 सीट~ बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को 27 सीटों पर जीत मिली। अन्य दलों के खाते में 10 सीटें और RSP को 1 सीट मिली। बीकानेर में कांग्रेस की बड़ी जीत ने नगर निगम की सियासत का पूरा समीकरण बदल दिया है। #bikaner #bikanernews #rajasthan #bikanerelection2026 #bjpvscongress1
- पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- रानीवाड़ा में जगह-जगह नीचे तार लटकाने से आए दिन घटनाएं हो रही है रानीवाड़ा में बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने एक गाय की मौत तीन गायों को बचाया गया घटना गरबा चौक से आगे आखरियां की है जहां बिजली के तार नीचे होने के कारण गाय इसकी स्पेट में आ गई। बिजली विभाग जल्द इन वायर को हटाए जिससे ओर कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके ..2
- सांचौर निकाय चुनाव में 1 से 5 वार्ड तक बीजेपी ने की जीत सांचौर में चुनाव का रिजल्ट आना शुरू एक से पांच वार्ड तक बीजेपी की जीत1
- पीबीएम अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी, दवाइयों और जांचों की व्यवस्था पर सवाल पीबीएम अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी, दवाइयों और जांचों की व्यवस्था पर सवाल बीकानेर के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को इन दिनों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में पूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं और कई जांचें भी समय पर नहीं हो पा रही हैं। व्यवस्थाओं को लेकर मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन भी इन समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहा है। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेकर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच कराई जाए और मरीजों को समय पर दवाइयां एवं आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। आईरा समाचार पत्रकार इकबाल खान, बीकानेर1
- जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन विविध प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा पाली ।जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का आज विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य समापन हुआ। पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदी के प्रति गौरव की भावना विकसित करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 1 सितंबर को विद्यालय के प्राचार्य श्री डालचंद गुर्जर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को विद्यालय में **विशेष पुस्तक प्रदर्शनी** का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपाचार्य श्री राजपाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व तथा हिंदी साहित्य के समृद्ध इतिहास से परिचित कराया। श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए **काव्य-पाठ, निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, हिंदी कंप्यूटर टंकण (टाइपिंग), आशुभाषण एवं वाद-विवाद** सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के सफल संचालन में हिंदी व्याख्याता श्रीमती सीमा मल्लाकार, हिंदी अध्यापक श्री शिवनारायण काकड़ा एवं श्रीमती सुमित्रा मीणा का विशेष सहयोग रहा। हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं संवर्धन का संकल्प लिया।4