बेलवाई और जनवारी नाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ सुल्तानपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर ख़ूब लगे जयकारे, नागपंचमी पर बच्चों ने पीटी गुड़िया सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर सुल्तानपुर जिले के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कादीपुर तहसील क्षेत्र के अखंडनगर स्थित बेलवाई धाम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह धाम जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर चार जिलों की सीमा पर स्थित है। अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है, जिसकी संख्या शाम तक लाखों में पहुंचने की उम्मीद है। हल्की बारिश के कारण भीड़ में मामूली कमी देखी गई। बेलवाई धाम का यह शिव मंदिर जिले ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश में भी विशेष स्थान रखता है। सावन मास में कांवड़िए यहां भोले शंकर का जलाभिषेक करने आते हैं। बेलवाई स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव शिव मंदिर का अपना अलग महात्म्य है। जनश्रुति के अनुसार, लगभग 5-6 सौ वर्ष पूर्व दामा नाम की सती माँ ने किसी को स्वप्न में इस स्थल पर शिवजी के होने की बात बताई थी। तभी से यहां पूजा-अर्चना शुरू हुई और मंदिर का निर्माण हुआ। पुरातत्व विभाग फैजाबाद के गजेटियर (1877-78) के पृष्ठ संख्या 321 पर भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सादी वर्दी में भी पुलिस अधिकारी और कर्मी निगरानी कर रहे हैं। धाम के आसपास जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाई हैं। मेले में लड्डू, जलेबी और बच्चों के लिए आकर्षक खिलौने उपलब्ध हैं। उधर, जिले के दूसरे प्रसिद्ध लंभुआ स्थित बाबा जनवारी नाथ धाम पर भी नागपंचमी के दिन बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से ही कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे हैं। कूरेभार क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नागदेवता की पूजा-अर्चना कर दूध, दही और पुष्प अर्पित किए। भदैया क्षेत्र में नागपंचमी पर कपड़े के बने गुड़िया-गुड्डे को तालाबों और नहर के पानी में पीटने की परंपरा है। युवतियां स्नान कर गुड़िया-गुड्डे लेकर जाती हैं और उन्हें पानी में विसर्जित करती हैं।
बेलवाई और जनवारी नाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ सुल्तानपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर ख़ूब लगे जयकारे, नागपंचमी पर बच्चों ने पीटी गुड़िया सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर सुल्तानपुर जिले के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कादीपुर तहसील क्षेत्र के अखंडनगर स्थित बेलवाई धाम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह धाम जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर चार जिलों की सीमा पर स्थित है। अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है, जिसकी संख्या शाम तक लाखों में पहुंचने की उम्मीद है। हल्की बारिश के कारण भीड़ में मामूली कमी देखी गई। बेलवाई धाम का यह शिव मंदिर जिले ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश में भी विशेष स्थान रखता है। सावन मास में कांवड़िए यहां भोले शंकर का जलाभिषेक करने आते हैं। बेलवाई स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव शिव मंदिर का अपना अलग महात्म्य है। जनश्रुति के अनुसार, लगभग 5-6 सौ वर्ष पूर्व दामा नाम की सती माँ ने किसी को स्वप्न में इस स्थल पर शिवजी के होने की बात बताई थी। तभी से यहां पूजा-अर्चना शुरू हुई
और मंदिर का निर्माण हुआ। पुरातत्व विभाग फैजाबाद के गजेटियर (1877-78) के पृष्ठ संख्या 321 पर भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सादी वर्दी में भी पुलिस अधिकारी और कर्मी निगरानी कर रहे हैं। धाम के आसपास जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाई हैं। मेले में लड्डू, जलेबी और बच्चों के लिए आकर्षक खिलौने उपलब्ध हैं। उधर, जिले के दूसरे प्रसिद्ध लंभुआ स्थित बाबा जनवारी नाथ धाम पर भी नागपंचमी के दिन बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से ही कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे हैं। कूरेभार क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नागदेवता की पूजा-अर्चना कर दूध, दही और पुष्प अर्पित किए। भदैया क्षेत्र में नागपंचमी पर कपड़े के बने गुड़िया-गुड्डे को तालाबों और नहर के पानी में पीटने की परंपरा है। युवतियां स्नान कर गुड़िया-गुड्डे लेकर जाती हैं और उन्हें पानी में विसर्जित करती हैं।
- पखरौली लूटकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व लूटी गई रकम बरामद दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पखरौली में दोपहर करीब 3:00 बजे एक व्यक्ति के साथ तमंचा दिखाकर लूट की घटना कारित की गई है। पीड़ित के अनुसार उससे ₹40,000 ऑनलाइन तथा ₹17,000 नकद लूटे गए। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 243/26 में लूट की सुसंगत धाराओं एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभु मिश्रा के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा लूट की कुछ धनराशि बरामद की गई। वहीं दूसरे अभियुक्त आदर्श पांडे के कब्जे से भी लूटे गए कुछ रुपये बरामद किए गए। प्रकरण में तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर की बाइट।1
- कुडवार में 101 जोड़ों ने किया भव्य रुद्राभिषेक हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक में सावन के पावन महीने में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में शिव मंदिर समिति की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें 101 पारिवारिक जोड़ों ने एक साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया। आयोजन की खास बात रही कि श्रद्धालुओं द्वारा स्वयं निर्मित 101 शिवलिंगों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। एक ही परिसर में 101 शिवलिंग, 101 जोड़े और हजारों शिवभक्तों की मौजूदगी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालु पूरी तरह लीन नजर आए। आस्था और विश्वास से सराबोर इस भव्य आयोजन को देखने पहुंचे श्रद्धालु भी कुछ पल के लिए भक्ति के रंग में डूब गए। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, श्रद्धा और सनातन आस्था की सुंदर मिसाल पेश की।1
- राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन गौरीगंज। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में रविवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा और प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।1
- अमेठी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास रविवार को बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, पीपरपुर रामगंज निवासी सुनील बाइक से घर जा रहा था। तिवारीपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुनील और पिकअप चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। संयोग से उसी समय अमेठी पुलिस गश्त पर थी। पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को देखा। गंभीर रूप से घायल सुनील को पुलिस वाहन से तत्काल सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया। वहीं, बागवरिया गांव निवासी रामराज (38) को परिजन निजी साधन से अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। रामराज की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।1
- *पिता के जेल जाने के बाद बेटी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप* सुलतानपुर। सबसुखपुर में दो दिन पूर्व बिजली बनाने के दौरान जफरापुर निवासी वीरेन्द्र शुक्ला की हुई मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में जेल भेजे गए करनपुर निवासी विनोद कुमार पाण्डेय की करीब 23 वर्षीय पुत्री प्राची की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राची एमए की छात्रा बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।परिजनों का आरोप है कि वीरेन्द्र शुक्ला की मौत के मामले में विनोद कुमार पाण्डेय को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेजा गया, जिससे परिवार मानसिक तनाव और सदमे में था। इसी दौरान उनकी पुत्री प्राची की तबीयत बिगड़ गई और जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।प्राची की मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि *“यह हमारी बेटी की हत्या है, जब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।”* मृतका के परिजनों की इस घोषणा के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिवार न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ा हुआ है। अब प्रशासन और पुलिस के सामने परिजनों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है। अधिकारियों की कार्यवाही और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।3
- अमेठी कोतवाली पुलिस की संवेदनशीलता ll दुर्घटना में घायल को अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर रोड पर तिवारीपुर गांव के आगे पिकअप और बाइक में सामने से हुई जोरदार टक्कर से बाइक सवार और पिकअप चालक बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस ने बुरी तरह से घायल बाइक सवार को अपनी गाड़ी से तत्काल सीएचसी अमेठी भिजवाकर पिकअप चालक को ई रिक्शा से अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के बघवारिया निवासी पिकअप चालक अमेठी से दुर्गापुर रोड पर जा रहा था। अभी वह तिवारीपुर गांव के आगे पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह से घायल होकर मरणासन्न हो गया उधर पिकअप चालक अपने वाहन के साथ सड़क किनारे बाई तरफ गड्ढे में रहे पेड़ से टकराकर रुक गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा और सड़क पर रुके यातायात को बहाल कराया। बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर ही कोतवाली पुलिस की संवेदनशीलता की लोग चर्चा करते दिखे।4
- भारतीय मजदूर संघ का सुल्तानपुर में प्रदर्शन 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग सुल्तानपुर में भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रशासन को सौंपा। इस ज्ञापन में मजदूरों, कर्मचारियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में मजदूर और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी तथा सरकारी उपेक्षा से अत्यधिक परेशान हैं। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा व आशा संगिनी बहनों के मानदेय, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और आउटसोर्सिंग व्यवस्था की कमियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। संघ ने मांग की है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू की जाएं और न्यूनतम वेतनमान 72,000 रुपये निर्धारित किया जाए। बीएसएनएल में 2017 से लंबित 7वां वेतनमान शीघ्र लागू करने की भी मांग की गई है। आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18,000 रुपये तथा आशा संगिनी को 24,000 रुपये मानदेय निश्चित कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियमित करते हुए न्यूनतम 18,000 रुपये मानदेय देने की मांग की गई है। यूपी परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कार्मिकों को नियमित करने और मृतक आश्रित कोटे की भर्ती हेतु शासन की अनुमति की बाध्यता समाप्त करने की भी बात कही गई। एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण और वेतन विसंगतियों का समाधान करने की मांग की गई है। 108 व 102 एम्बुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की भी अपील की गई है। पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान देकर उनका उत्पीड़न रोकने तथा ई-रिक्शा व ऑटो चालकों को स्टैंड उपलब्ध कराने और पुलिस उत्पीड़न बंद करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। ई-रिक्शा, ऑटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, मोची और कुम्हार जैसे विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को मजदूर की श्रेणी में लाकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और जिला सहकारी बैंकों का वेतनमान पुनरीक्षण करने की भी अपील की गई है। कृषि ग्रामीण व दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन के अंत में भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र व राज्य सरकार से इन मांगों पर त्वरित और ठोस कार्यवाही करने के लिए वार्ता करने की अपील की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला मंत्री शशांक मोहन शुक्ला, विभाग प्रमुख दिनेश शुक्ला सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- गोसाईगंज में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली से सूचना प्राप्त हुई कि गांव निवासी शिवबालक पुत्र जियालाल, उम्र करीब 20 वर्ष, गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइट।1
- तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं, रामराज को निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। बताया गया कि रामगंज निवासी सुनील (26) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।4