भारतीय मजदूर संघ का सुल्तानपुर में प्रदर्शन 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग सुल्तानपुर में भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रशासन को सौंपा। इस ज्ञापन में मजदूरों, कर्मचारियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में मजदूर और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी तथा सरकारी उपेक्षा से अत्यधिक परेशान हैं। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा व आशा संगिनी बहनों के मानदेय, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और आउटसोर्सिंग व्यवस्था की कमियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। संघ ने मांग की है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू की जाएं और न्यूनतम वेतनमान 72,000 रुपये निर्धारित किया जाए। बीएसएनएल में 2017 से लंबित 7वां वेतनमान शीघ्र लागू करने की भी मांग की गई है। आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18,000 रुपये तथा आशा संगिनी को 24,000 रुपये मानदेय निश्चित कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियमित करते हुए न्यूनतम 18,000 रुपये मानदेय देने की मांग की गई है। यूपी परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कार्मिकों को नियमित करने और मृतक आश्रित कोटे की भर्ती हेतु शासन की अनुमति की बाध्यता समाप्त करने की भी बात कही गई। एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण और वेतन विसंगतियों का समाधान करने की मांग की गई है। 108 व 102 एम्बुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की भी अपील की गई है। पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान देकर उनका उत्पीड़न रोकने तथा ई-रिक्शा व ऑटो चालकों को स्टैंड उपलब्ध कराने और पुलिस उत्पीड़न बंद करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। ई-रिक्शा, ऑटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, मोची और कुम्हार जैसे विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को मजदूर की श्रेणी में लाकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और जिला सहकारी बैंकों का वेतनमान पुनरीक्षण करने की भी अपील की गई है। कृषि ग्रामीण व दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन के अंत में भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र व राज्य सरकार से इन मांगों पर त्वरित और ठोस कार्यवाही करने के लिए वार्ता करने की अपील की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला मंत्री शशांक मोहन शुक्ला, विभाग प्रमुख दिनेश शुक्ला सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय मजदूर संघ का सुल्तानपुर में प्रदर्शन 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग सुल्तानपुर में भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रशासन को सौंपा। इस ज्ञापन में मजदूरों, कर्मचारियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में मजदूर और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी तथा सरकारी उपेक्षा से अत्यधिक परेशान हैं। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा व आशा संगिनी बहनों के मानदेय, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और आउटसोर्सिंग व्यवस्था की कमियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। संघ ने मांग की है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू की जाएं और न्यूनतम वेतनमान 72,000 रुपये निर्धारित किया जाए। बीएसएनएल में 2017 से लंबित 7वां वेतनमान शीघ्र लागू करने की भी मांग की गई है। आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18,000 रुपये तथा आशा संगिनी को 24,000 रुपये मानदेय निश्चित कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियमित करते हुए न्यूनतम 18,000 रुपये मानदेय देने की मांग की गई है। यूपी परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कार्मिकों को नियमित करने और मृतक आश्रित कोटे की भर्ती हेतु शासन की अनुमति की बाध्यता समाप्त करने की भी बात कही गई। एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण और वेतन विसंगतियों का समाधान करने की मांग की गई है। 108 व 102 एम्बुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की भी अपील की गई है। पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान देकर उनका उत्पीड़न रोकने तथा ई-रिक्शा व ऑटो चालकों को स्टैंड उपलब्ध कराने और पुलिस उत्पीड़न बंद करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। ई-रिक्शा, ऑटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, मोची और कुम्हार जैसे विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को मजदूर की श्रेणी में लाकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और जिला सहकारी बैंकों का वेतनमान पुनरीक्षण करने की भी अपील की गई है। कृषि ग्रामीण व दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन के अंत में भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र व राज्य सरकार से इन मांगों पर त्वरित और ठोस कार्यवाही करने के लिए वार्ता करने की अपील की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला मंत्री शशांक मोहन शुक्ला, विभाग प्रमुख दिनेश शुक्ला सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- सुल्तानपुर में नदी में डूबे युवक का शव बरामद; तैरते समय भंवर में फंसा, 5 दिन पहले मेरठ से लौटा था घर सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के बहादुर मठिया निवासी 19 वर्षीय सूरज वर्मा का शव सोमवार को नदी से बरामद कर लिया गया। वह रविवार शाम को नदी में डूबा था। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव निकाला। जानकारी के अनुसार, नील सहिया पुल की जांच के लिए सेतु निगम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस सूचना पर बहादुर मठिया गांव से लगभग 300 ग्रामीण भी वहां जमा हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वापसी के दौरान शाम हो चुकी थी और वहां केवल एक ही नाव उपलब्ध थी। ऐसे में कुछ युवक नदी तैरकर पार करने लगे, जिनमें सूरज वर्मा भी शामिल था। अन्य लोग सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन सूरज किनारे पहुंचने से पहले भंवर में फंसकर डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया, जिसके बाद युवक के परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी देर तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया, जो अंधेरा होने तक जारी रहा। सोमवार को एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने सूरज का शव नील सहिया पुल के पास से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मेरठ में रहता था और पांच दिन पहले ही अपने घर आया था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। एसओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- दिनांक 13 अगस्त 2026 को ग्राम सखौली कला, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0-311/26 पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई थी। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइट “दिनांक 13 अगस्त 2026 को ग्राम सखौली कला, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0-311/26 पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई थी। इसी प्रकरण में नामजद अभियुक्त विनोद पांडे की पुत्री शिखा पांडे, उम्र करीब 22 वर्ष, की आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें गांव वापस लाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य सामने आया है कि शिखा पांडे पिछले कुछ वर्षों से बीमार थीं। आज उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा परिजनों से बीमारी एवं उपचार से संबंधित मेडिकल दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई मेडिकल प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस घटना को पूर्व में दर्ज मुकदमे से जोड़कर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अनावश्यक रूप से मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की निष्पक्षता एवं सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। मैं जनपदवासियों एवं ग्रामवासियों से अपील करता हूं कि किसी भी अपुष्ट, आधी-अधूरी अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और न ही ऐसी किसी सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। साथ ही, ग्राम में अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न करें, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो। वर्तमान में ग्राम सखौली कला में पूरी तरह शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और परिजनों के संपर्क में हैं। प्रकरण में आवश्यक जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।”1
- *सुल्तानपुर,सोनिया गांधी ने किया राष्ट्रगीत का अपमान" - BJP* *कांग्रेस कार्यालय के सामने मशाल जुलूस - चन्दन सिंह* *"राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत का भी सम्मान हो" - भाजपा* सुल्तानपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। BJP जिला उपाध्यक्ष चन्दन सिंह ने कहा कि पवित्र स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस कार्यालय पर सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रगीत का अपमान किया गया। चन्दन सिंह ने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर स्वतंत्रता संग्राम के समय पूरा देश एकजुट हुआ था। आज उसका अपमान पूरे देश का अपमान है। आपने आज पवित्र स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस कार्यालय पर श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा राष्ट्रगीत का जो अपमान हुआ है आज उसी के मद्देनजर आज भारत का युवा आक्रोशित हुआ। आज मशाल लेकर हम लोग कांग्रेस के कार्यालय के सामने राष्ट्रीय गीत पूरा गाए हैं। हम ये संदेश देना चाहते हैं कि भारत का जो भी राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत का भी उतना ही सम्मान होना चाहिए। क्योंकि हर एक सदन में इसको मान लिया गया है तो ये लोग भी अपने व्यवहार में लाए हैं।" सांसद ने कहा कि जुलूस का मुख्य मकसद कांग्रेस को बताना है कि राष्ट्रगीत के अपमान से पूरे देश का अपमान हुआ है। इसी गीत को गाकर देश ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। मेन मकसद यही है कि हम लोग कांग्रेसियों को बताना चाहते हैं कि जो अपमान राष्ट्रगीत का हो रहा है उससे पूरे देश का अपमान हो रहा है। इस गीत को लेकर स्वतंत्रता संग्राम के समय में पूरा देश एकजुट हुआ था। हम लोगों ने पूरे देश का चाहे हिंदू हो मुसलमान हो सब मिल के लड़ाई लड़ के स्वतंत्रता पायी थी। इसी गीत को गाकर हम लोग एकजुट हुए थे। आज उसका सम्मान अपना जो खो रहा है। जैसे पिछली बार मुस्लिम लीग को आपने देखा होगा वो अपमानित किए थे। अब कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी जी उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी जी उस टाइम खड़े थे। उसको स्टाफ स्टाफ बोला गया और उसको रोकने का प्रयास किया गया। क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। ये बहुत ही गलत निर्णय है।4
- *सोनिया गांधी के कथित आचरण पर भड़की भाजपा,कांग्रेस कार्यालय पर गरजा विरोध* *सोनिया गांधी के कथित आचरण पर भड़की भाजपा,कांग्रेस कार्यालय पर गरजा विरोध* सुल्तानपुर।कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर सोनिया गांधी के कथित आचरण को मुद्दा बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला-पुरुष कार्यकर्ता मशाल जुलूस लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे।शहर के विभिन्न मार्गों से निकला भगवाधारी कार्यकर्ताओं का कारवां कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही नारेबाजी में बदल गया।कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के कथित आचरण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे राष्ट्रभावना का अपमान बताया।प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।पुलिस की निगरानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के आसपास राजनीतिक माहौल गरमा गया।1
- 15 अगस्त पर गूंजा तिरंगा उत्सव हजारों युवाओं ने डीजे की धुन पर मनाया जश्न सुल्तानपुर/जयसिंहपुर। पंद्रह अगस्त के पावन अवसर पर जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। लोकप्रिय समाजसेवी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी केपी बाबा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं ने तिरंगा हाथों में लेकर भव्य उत्सव मनाया। डीजे की देशभक्ति धुनों के बीच युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान केपी बाबा ने कहा, “तिरंगा केवल हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसता है। युवाओं का यह जोश और देशभक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। हमें मिलकर एक मजबूत, शिक्षित और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।” कार्यक्रम में युवाओं की भारी भीड़ ने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखते ही बन रहा था।1
- स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान प्रतिनिधि ने बांटे 241 बैग, खिले बच्चों के चेहरे स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान प्रतिनिधि ने बांटे 241 बैग, खिले बच्चों के चेहरे स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम शुकुल बाजार, अमेठी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत इन्दरिया के प्राथमिक विद्यालय इन्दरिया एवं संविलित विद्यालय ठाकुरगंज इन्दरिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भाईलाल ने अनूठी पहल करते हुए दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को करीब 241 बैग वितरित किए। पठन-पाठन के लिए बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधान प्रतिनिधि ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शिक्षा के प्रति मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। बैग वितरण की पहल की विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रयास जरूरतमंद बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर शिक्षक अजय त्रिपाठी, राहुल, पूनम, अर्चना,सूरज प्रकाश, किरन ,राकेश,रामबाबू,गीता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं कृष्ण चंद्र राम चंद्र इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वासुदेव शुक्ला वी.डी. शुक्ला,अवधेश मिश्रा ,राजेंद्र शुक्ला, अमर बहादुर तिवारी, राम पदारथ पांडेय,गनेश पाल ,कैलाश शर्मा सहित कई संभ्रांत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- बेलवाई और जनवारी नाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ सुल्तानपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर ख़ूब लगे जयकारे, नागपंचमी पर बच्चों ने पीटी गुड़िया सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर सुल्तानपुर जिले के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कादीपुर तहसील क्षेत्र के अखंडनगर स्थित बेलवाई धाम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह धाम जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर चार जिलों की सीमा पर स्थित है। अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है, जिसकी संख्या शाम तक लाखों में पहुंचने की उम्मीद है। हल्की बारिश के कारण भीड़ में मामूली कमी देखी गई। बेलवाई धाम का यह शिव मंदिर जिले ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश में भी विशेष स्थान रखता है। सावन मास में कांवड़िए यहां भोले शंकर का जलाभिषेक करने आते हैं। बेलवाई स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव शिव मंदिर का अपना अलग महात्म्य है। जनश्रुति के अनुसार, लगभग 5-6 सौ वर्ष पूर्व दामा नाम की सती माँ ने किसी को स्वप्न में इस स्थल पर शिवजी के होने की बात बताई थी। तभी से यहां पूजा-अर्चना शुरू हुई और मंदिर का निर्माण हुआ। पुरातत्व विभाग फैजाबाद के गजेटियर (1877-78) के पृष्ठ संख्या 321 पर भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सादी वर्दी में भी पुलिस अधिकारी और कर्मी निगरानी कर रहे हैं। धाम के आसपास जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाई हैं। मेले में लड्डू, जलेबी और बच्चों के लिए आकर्षक खिलौने उपलब्ध हैं। उधर, जिले के दूसरे प्रसिद्ध लंभुआ स्थित बाबा जनवारी नाथ धाम पर भी नागपंचमी के दिन बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से ही कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे हैं। कूरेभार क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नागदेवता की पूजा-अर्चना कर दूध, दही और पुष्प अर्पित किए। भदैया क्षेत्र में नागपंचमी पर कपड़े के बने गुड़िया-गुड्डे को तालाबों और नहर के पानी में पीटने की परंपरा है। युवतियां स्नान कर गुड़िया-गुड्डे लेकर जाती हैं और उन्हें पानी में विसर्जित करती हैं।2
- तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामगंज निवासी सुनील (26) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं दूसरे घायल रामराज को भी निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील की जांच की, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सुनील के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।1