logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से की आत्मीय मुलाकात, ‘लखपति दीदी’ भानुकला बैगा की सफलता को सराहा रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से आत्मीय संवाद कर योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली। मंत्री श्री अग्रवाल ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत धनौली पहुंचकर पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही श्री कार्तिक राम बैगा और श्री धीरपाल सिंह बैगा के नवनिर्मित आवासों का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों परिवारों से बातचीत कर पक्का आवास मिलने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में जानकारी ली। हितग्राहियों ने पक्का मकान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। मेहनत और स्वसहायता समूह से बनीं ‘लखपति दीदी’ ग्रामीणों से संवाद के दौरान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्री धीरपाल सिंह बैगा की पत्नी श्रीमती भानुकला बैगा की सफलता की कहानी भी जानी। श्रीमती भानुकला बैगा ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं और बकरी पालन सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। स्वसहायता समूह से जुड़कर निरंतर मेहनत और आजीविका गतिविधियों के विस्तार के जरिए उन्होंने ‘लखपति दीदी’ बनने की उपलब्धि हासिल की है। मंत्री श्री अग्रवाल ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं का स्वसहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने श्रीमती भानुकला बैगा को अपनी आजीविका गतिविधियों का और विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया। आयुष्मान भारत के लाभार्थी से भी जाना योजना का अनुभव अभियान के तहत मंत्री श्री अग्रवाल ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही श्री नेमचंद गुर्जर और उनके परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए योजना से मिले लाभ के बारे में पूछा। श्री नेमचंद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार का लाभ लिया है तथा रेबीज का टीकाकरण भी कराया है। मंत्री ने योजना के लाभ और परिवार के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुए मंत्री मुलाकात के दौरान गुर्जर परिवार ने मंत्री श्री राजेश अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें गरमा-गरम भुट्टा खिलाया। परिवार के सहज एवं आत्मीय आतिथ्य के लिए मंत्री ने उनका धन्यवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों और मंत्री के बीच सहज संवाद का माहौल बना रहा। मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने ग्रामीणों से ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर अभियान से जुड़ने और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। लाभार्थियों के अनुभव दूसरे लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। सेवा संकल्प अभियान इसी जनभागीदारी और सेवा भावना को व्यापक बनाने का माध्यम है। इस अवसर पर विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Khilwantin banjare
Khilwantin banjare
TV News Anchor धरसींवा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago
983e5f07-cb11-4897-a513-4aa77e4ce227

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से की आत्मीय मुलाकात, ‘लखपति दीदी’ भानुकला बैगा की सफलता को सराहा रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से आत्मीय संवाद कर योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली। मंत्री श्री अग्रवाल ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत धनौली पहुंचकर पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही श्री कार्तिक राम बैगा और श्री धीरपाल सिंह बैगा के नवनिर्मित आवासों का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों परिवारों से बातचीत कर पक्का आवास मिलने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में जानकारी ली। हितग्राहियों ने पक्का मकान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। मेहनत और स्वसहायता समूह से बनीं ‘लखपति दीदी’ ग्रामीणों से संवाद के दौरान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्री धीरपाल सिंह बैगा की पत्नी श्रीमती भानुकला बैगा की सफलता की कहानी भी जानी। श्रीमती भानुकला बैगा ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं और बकरी पालन सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। स्वसहायता समूह से जुड़कर निरंतर मेहनत और आजीविका गतिविधियों के विस्तार के जरिए उन्होंने ‘लखपति दीदी’ बनने की उपलब्धि हासिल की है। मंत्री श्री अग्रवाल ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं का स्वसहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने श्रीमती भानुकला

2f1e276d-ecc7-49aa-af04-01e6e4a38091

बैगा को अपनी आजीविका गतिविधियों का और विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया। आयुष्मान भारत के लाभार्थी से भी जाना योजना का अनुभव अभियान के तहत मंत्री श्री अग्रवाल ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही श्री नेमचंद गुर्जर और उनके परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए योजना से मिले लाभ के बारे में पूछा। श्री नेमचंद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार का लाभ लिया है तथा रेबीज का टीकाकरण भी कराया है। मंत्री ने योजना के लाभ और परिवार के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुए मंत्री मुलाकात के दौरान गुर्जर परिवार ने मंत्री श्री राजेश अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें गरमा-गरम भुट्टा खिलाया। परिवार के सहज एवं आत्मीय आतिथ्य के लिए मंत्री ने उनका धन्यवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों और मंत्री के बीच सहज संवाद का माहौल बना रहा। मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने ग्रामीणों से ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर अभियान से जुड़ने और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। लाभार्थियों के अनुभव दूसरे लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। सेवा संकल्प अभियान इसी जनभागीदारी और सेवा भावना को व्यापक बनाने का माध्यम है। इस अवसर पर विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ में आवास योजना के आंकड़ों को लेकर बड़ी बहस भूपेश बनाम विजय
    1
    छत्तीसगढ़ में आवास योजना के आंकड़ों को लेकर बड़ी बहस भूपेश बनाम विजय
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • सालों बाद फेस टू में चला बुलडोजर रावतपुर की कार्रवाई पर उठे सवाल रायपुर नगर निगम के जॉन क्रमांक 6 के द्वारा किए गए कार्रवाई के ऊपर में कई अहम सवाल खड़े हो रहे हैं की कार्रवाई जो नियमों के तहत हुई है वह तो सही है लेकिन आधी अधूरी क्यों
    1
    सालों बाद फेस टू में चला बुलडोजर रावतपुर की कार्रवाई पर उठे सवाल 
रायपुर नगर निगम के जॉन क्रमांक 6 के द्वारा किए गए कार्रवाई के ऊपर में कई अहम सवाल खड़े हो रहे हैं की कार्रवाई जो नियमों के तहत हुई है वह तो सही है लेकिन आधी अधूरी क्यों
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • पूर्व विधायक शैलेस पांडे ने उठाए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्कूली बच्चों से दीप जलवाने के निर्देश पर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने उठाए सवाल शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन के लिए स्कूली बच्चों को बुलाए जाने पर सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जताई चिंता तिल्दा-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने के कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बहस तेज होती दिखाई दे रही है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने स्कूली बच्चों को शाम के समय स्कूल बुलाकर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल कराने के निर्देश को लेकर सवाल उठाए हैं। उपलब्ध सार्वजनिक रिपोर्टों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीप जलाने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेशवासियों से अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया है। इसी कार्यक्रम को लेकर शैलेश पांडे ने कथित तौर पर यह सवाल उठाया है कि यदि स्कूली बच्चों को भी शाम लगभग 7 बजे विद्यालय बुलाकर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम कराया जाता है, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी। उनका कहना है कि स्कूली बच्चों को सामान्यतः दिन के समय विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बुलाया जाता है, ऐसे में शाम के समय बच्चों को स्कूल बुलाने की व्यवस्था को लेकर अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट जानकारी तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाया मुद्दा पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने इस पूरे मामले को बच्चों की सुरक्षा से जोड़ते हुए सवाल उठाया है। उनका तर्क बताया जा रहा है कि कार्यक्रम यदि विद्यालय परिसर अथवा किसी सार्वजनिक स्थल पर शाम के समय आयोजित किया जाता है, तो बच्चों के आने-जाने, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, शिक्षकों की मौजूदगी और अभिभावकों की सहमति जैसे पहलुओं पर स्पष्ट व्यवस्था होना आवश्यक है। यह सवाल इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दीप प्रज्वलन का निर्धारित समय शाम 7 बजे बताया गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। क्या स्कूली बच्चों को राजनीतिक आयोजनों से जोड़ना उचित? शैलेश पांडे ने कथित रूप से यह भी सवाल उठाया है कि स्कूलों और विद्यार्थियों को किसी सक्रिय राजनीतिक व्यक्ति के जन्मदिवस से जुड़े कार्यक्रम में किस सीमा तक शामिल किया जाना चाहिए। उनके सवाल का केंद्र विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वतंत्र वातावरण और संस्थागत भूमिका से जुड़ा बताया जा रहा है। इस तरह के मुद्दे को लेकर अन्य राज्यों में भी बहस सामने आई है। राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी संबंधी निर्देशों को लेकर सामाजिक संगठनों और विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। कार्यक्रम को लेकर सरकार और विपक्ष के अलग-अलग दृष्टिकोण सरकार और भाजपा की ओर से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जोड़कर ‘जनभागीदारी’, सेवा और शुभकामना के कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दीप प्रज्वलन की तैयारियों की भी रिपोर्ट सामने आई है। वहीं, विपक्ष की ओर से मुख्य सवाल यह उठाया जा रहा है कि सरकारी तंत्र, शैक्षणिक संस्थानों और विद्यार्थियों की भागीदारी ऐसे आयोजनों में किस प्रकार सुनिश्चित की जा रही है और इसके लिए जारी निर्देशों की प्रकृति क्या है। अब स्पष्टता का इंतजार मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या स्कूली बच्चों को वास्तव में शाम 7 बजे विद्यालय में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाध्य किया गया है, या उनसे केवल कार्यक्रम में स्वैच्छिक सहभागिता की अपेक्षा की गई है। इस संबंध में संबंधित शिक्षा विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन के लिखित निर्देश सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा जारी है। पूर्व विधायक शैलेश पांडे द्वारा उठाए गए सुरक्षा और विद्यार्थियों की भूमिका से जुड़े सवालों ने इस कार्यक्रम के आयोजन और उसमें बच्चों की भागीदारी को लेकर एक नया विमर्श जरूर खड़ा किया है।
    1
    पूर्व विधायक शैलेस पांडे ने उठाए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल 
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्कूली बच्चों से दीप जलवाने के निर्देश पर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने उठाए सवाल
शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन के लिए स्कूली बच्चों को बुलाए जाने पर सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जताई चिंता
तिल्दा-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने के कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बहस तेज होती दिखाई दे रही है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने स्कूली बच्चों को शाम के समय स्कूल बुलाकर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल कराने के निर्देश को लेकर सवाल उठाए हैं।
उपलब्ध सार्वजनिक रिपोर्टों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीप जलाने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेशवासियों से अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया है।
इसी कार्यक्रम को लेकर शैलेश पांडे ने कथित तौर पर यह सवाल उठाया है कि यदि स्कूली बच्चों को भी शाम लगभग 7 बजे विद्यालय बुलाकर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम कराया जाता है, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी। उनका कहना है कि स्कूली बच्चों को सामान्यतः दिन के समय विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बुलाया जाता है, ऐसे में शाम के समय बच्चों को स्कूल बुलाने की व्यवस्था को लेकर अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट जानकारी तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाया मुद्दा
पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने इस पूरे मामले को बच्चों की सुरक्षा से जोड़ते हुए सवाल उठाया है। उनका तर्क बताया जा रहा है कि कार्यक्रम यदि विद्यालय परिसर अथवा किसी सार्वजनिक स्थल पर शाम के समय आयोजित किया जाता है, तो बच्चों के आने-जाने, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, शिक्षकों की मौजूदगी और अभिभावकों की सहमति जैसे पहलुओं पर स्पष्ट व्यवस्था होना आवश्यक है।
यह सवाल इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दीप प्रज्वलन का निर्धारित समय शाम 7 बजे बताया गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
क्या स्कूली बच्चों को राजनीतिक आयोजनों से जोड़ना उचित?
शैलेश पांडे ने कथित रूप से यह भी सवाल उठाया है कि स्कूलों और विद्यार्थियों को किसी सक्रिय राजनीतिक व्यक्ति के जन्मदिवस से जुड़े कार्यक्रम में किस सीमा तक शामिल किया जाना चाहिए। उनके सवाल का केंद्र विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वतंत्र वातावरण और संस्थागत भूमिका से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस तरह के मुद्दे को लेकर अन्य राज्यों में भी बहस सामने आई है। राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी संबंधी निर्देशों को लेकर सामाजिक संगठनों और विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जाने की रिपोर्ट सामने आई है।
कार्यक्रम को लेकर सरकार और विपक्ष के अलग-अलग दृष्टिकोण
सरकार और भाजपा की ओर से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जोड़कर ‘जनभागीदारी’, सेवा और शुभकामना के कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दीप प्रज्वलन की तैयारियों की भी रिपोर्ट सामने आई है।
वहीं, विपक्ष की ओर से मुख्य सवाल यह उठाया जा रहा है कि सरकारी तंत्र, शैक्षणिक संस्थानों और विद्यार्थियों की भागीदारी ऐसे आयोजनों में किस प्रकार सुनिश्चित की जा रही है और इसके लिए जारी निर्देशों की प्रकृति क्या है।
अब स्पष्टता का इंतजार
मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या स्कूली बच्चों को वास्तव में शाम 7 बजे विद्यालय में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाध्य किया गया है, या उनसे केवल कार्यक्रम में स्वैच्छिक सहभागिता की अपेक्षा की गई है। इस संबंध में संबंधित शिक्षा विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन के लिखित निर्देश सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा जारी है। पूर्व विधायक शैलेश पांडे द्वारा उठाए गए सुरक्षा और विद्यार्थियों की भूमिका से जुड़े सवालों ने इस कार्यक्रम के आयोजन और उसमें बच्चों की भागीदारी को लेकर एक नया विमर्श जरूर खड़ा किया है।
    user_Anil Bhatt
    Anil Bhatt
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • पूर्ण अपडेटेड न्यूज़: निगार सुल्ताना ने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोती ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला एशियन गेम्स 2026 के दौरान जापान से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ईमेल/पत्र के जरिए बताया। मुख्य बातें: निगार सुल्ताना एशियन गेम्स के बाद टी20 कप्तानी छोड़ देंगी। अभी वे जापान में टीम के साथ हैं और एशियन गेम्स में भी टीम की कप्तानी संभालेंगी। वे ODI (वनडे) टीम की कप्तान बनी रहेंगी। कारण: उन्होंने बताया कि वे टी20 में सिर्फ विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर पूरा फोकस करना चाहती हैं। कप्तानी का अतिरिक्त दबाव कम करना चाहती हैं। BCB महिला विंग के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम बाबू ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स से लौटने के बाद बोर्ड इस पर अंतिम फैसला करेगा। उन्होंने फैसले के समय को लेकर थोड़ी नाराजगी भी जताई है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले यह घोषणा हुई। कप्तानी का रिकॉर्ड: निगार 2022 से टी20 टीम की कप्तानी कर रही थीं। उन्होंने लगभग 80-82 टी20 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 32 जीत और 47 हार दर्ज हुईं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराकर एक दशक बाद वर्ल्ड कप जीत हासिल की थी। हाल के एशिया कप और अन्य टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे थे। आज का मैच: एशियन गेम्स में बांग्लादेश का पहला मुकाबला आज (17 सितंबर 2026) चीन की महिला टीम से है। निगार सुल्ताना इस मैच में भी टीम का नेतृत्व करेंगी। यह फैसला पूरी तरह उनका अपना है। BCB अभी इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार करने या नया कप्तान नामित करने का फैसला एशियन गेम्स के बाद लेगा। स्रोत: Prothom Alo, Cricbuzz, The Daily Star, CricTracker और BCB अधिकारियों के बयान। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    पूर्ण अपडेटेड न्यूज़: निगार सुल्ताना ने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया
(स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़)
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोती ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला एशियन गेम्स 2026 के दौरान जापान से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ईमेल/पत्र के जरिए बताया।
मुख्य बातें:
निगार सुल्ताना एशियन गेम्स के बाद टी20 कप्तानी छोड़ देंगी। अभी वे जापान में टीम के साथ हैं और एशियन गेम्स में भी टीम की कप्तानी संभालेंगी।
वे ODI (वनडे) टीम की कप्तान बनी रहेंगी।
कारण: उन्होंने बताया कि वे टी20 में सिर्फ विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर पूरा फोकस करना चाहती हैं। कप्तानी का अतिरिक्त दबाव कम करना चाहती हैं।
BCB महिला विंग के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम बाबू ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स से लौटने के बाद बोर्ड इस पर अंतिम फैसला करेगा। उन्होंने फैसले के समय को लेकर थोड़ी नाराजगी भी जताई है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले यह घोषणा हुई।
कप्तानी का रिकॉर्ड:
निगार 2022 से टी20 टीम की कप्तानी कर रही थीं। उन्होंने लगभग 80-82 टी20 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 32 जीत और 47 हार दर्ज हुईं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराकर एक दशक बाद वर्ल्ड कप जीत हासिल की थी। हाल के एशिया कप और अन्य टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे थे।
आज का मैच:
एशियन गेम्स में बांग्लादेश का पहला मुकाबला आज (17 सितंबर 2026) चीन की महिला टीम से है। निगार सुल्ताना इस मैच में भी टीम का नेतृत्व करेंगी।
यह फैसला पूरी तरह उनका अपना है। BCB अभी इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार करने या नया कप्तान नामित करने का फैसला एशियन गेम्स के बाद लेगा।
स्रोत: Prothom Alo, Cricbuzz, The Daily Star, CricTracker और BCB अधिकारियों के बयान।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ
SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • हाई टेक हॉस्पिटल चोरी और गबन किये और फिर सुरु हुआ,,, साथ ही पूछ ताच होगा रहा है... हाई टेक हॉस्पिटल में गबन हूँ लाखों जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार क़र पूछ ताच क़र रही है ----
    1
    हाई टेक हॉस्पिटल  चोरी और गबन किये और फिर सुरु हुआ,,, साथ ही पूछ ताच होगा रहा है...
हाई टेक हॉस्पिटल में गबन हूँ लाखों जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार क़र पूछ ताच क़र रही है ----
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • हाथियों का कहर: किसान की धान की खड़ी फसल हुई चौपट पचपेड़ी में हाथियों ने मचाई तबाही, किसान ने सोशल मीडिया पर साझा किए फोटो-वीडियो; शासन-प्रशासन से तत्काल मुआवजे की गुहार पचपेड़ी (कसडोल)। ग्राम पचपेड़ी, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में हाथियों के विचरण से एक किसान की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। हाथियों द्वारा खेत में खड़ी धान की फसल को रौंदकर चौपट किए जाने से किसान के सामने आर्थिक नुकसान की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसान ने अपने खेत में हुए नुकसान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। तस्वीरों और वीडियो में फसल को हुए नुकसान को दिखाया गया है। किसान की मेहनत पर हाथियों ने फेरा पानी किसान ने मेहनत और लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी, लेकिन हाथियों के खेत में पहुंचने से फसल को नुकसान होने का आरोप है। ऐसे में किसान को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। हाथियों के लगातार विचरण को देखते हुए क्षेत्र के अन्य किसानों में भी अपनी फसलों को लेकर चिंता बनी हुई है। सरकार से मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग किसान ने शासन-प्रशासन से खेत का तत्काल मौका निरीक्षण कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा को देखते हुए हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग द्वारा निगरानी बढ़ाने की भी आवश्यकता बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि जंगली हाथियों से फसल नुकसान की स्थिति में समय पर सर्वे और मुआवजा मिलने से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है।
    1
    हाथियों का कहर: किसान की धान की खड़ी फसल हुई चौपट

पचपेड़ी में हाथियों ने मचाई तबाही, किसान ने सोशल मीडिया पर साझा किए फोटो-वीडियो; शासन-प्रशासन से तत्काल मुआवजे की गुहार

पचपेड़ी (कसडोल)। ग्राम पचपेड़ी, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में हाथियों के विचरण से एक किसान की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। हाथियों द्वारा खेत में खड़ी धान की फसल को रौंदकर चौपट किए जाने से किसान के सामने आर्थिक नुकसान की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

किसान ने अपने खेत में हुए नुकसान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। तस्वीरों और वीडियो में फसल को हुए नुकसान को दिखाया गया है।

किसान की मेहनत पर हाथियों ने फेरा पानी

किसान ने मेहनत और लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी, लेकिन हाथियों के खेत में पहुंचने से फसल को नुकसान होने का आरोप है। ऐसे में किसान को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। हाथियों के लगातार विचरण को देखते हुए क्षेत्र के अन्य किसानों में भी अपनी फसलों को लेकर चिंता बनी हुई है।

सरकार से मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

किसान ने शासन-प्रशासन से खेत का तत्काल मौका निरीक्षण कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा को देखते हुए हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग द्वारा निगरानी बढ़ाने की भी आवश्यकता बताई जा रही है।

किसानों का कहना है कि जंगली हाथियों से फसल नुकसान की स्थिति में समय पर सर्वे और मुआवजा मिलने से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है।
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 पाकिस्तान ने माना— भारत की सैन्य क्षमता का सम्मान, हथियारों की रेस में शामिल नहीं स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/इस्लामाबाद | 17 सितंबर 2026 पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता और DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल ही में Al Arabiya English को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ किसी भी तरह की हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं है। उन्होंने भारतीय सैन्य क्षमताओं का सम्मान जताया और बताया कि पाकिस्तान का पूरा फोकस केवल रक्षात्मक (डिफेंसिव) क्षमताओं पर है। मुख्य बातें (जैसा बयान में कहा गया): “हम भारतीय सैन्य क्षमताओं का सम्मान करते हैं। हम समझते हैं कि भारत अपने सैन्य शस्त्रागार और क्षमताओं को बढ़ाने पर बड़ी मात्रा में पैसा और संसाधन खर्च कर रहा है।” “लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम भारतीयों के साथ किसी तरह की हथियारों की दौड़ में शामिल हैं।” पाकिस्तान की क्षमताएँ रक्षात्मक हैं और दुनिया के किसी भी देश के खिलाफ कोई आक्रामक इरादा नहीं है। यह बयान भारत की बढ़ती एयर डिफेंस, मिसाइल और कन्वेंशनल स्ट्राइक क्षमताओं के संदर्भ में दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ: यह टिप्पणी मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के लगभग 16 महीने बाद आई है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले (26 नागरिक मारे गए) के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए थे। इसके बाद 4 दिनों का सैन्य टकराव हुआ और 10 मई 2025 को सीजफायर हुआ। फैक्ट चेक: कुछ पोस्ट और वीडियो में इसे “पाक का सरेंडर” बताकर दिखाया जा रहा है। असल में पाकिस्तान ने कोई सैन्य या राजनीतिक सरेंडर नहीं किया है। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी का बयान उनकी पुरानी पोजीशन का ही दोहराव है कि पाकिस्तान भारत जैसे बड़े रक्षा बजट वाले देश के साथ हथियारों की रेस नहीं लड़ सकता। उनका जोर हमेशा डिफेंसिव कैपेबिलिटी पर रहा है। स्रोत: Al Arabiya English इंटरव्यू (सितंबर 2026), Moneycontrol, Outlook, Firstpost आदि। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़
हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥

पाकिस्तान ने माना— भारत की सैन्य क्षमता का सम्मान, हथियारों की रेस में शामिल नहीं
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/इस्लामाबाद | 17 सितंबर 2026
पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता और DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल ही में Al Arabiya English को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ किसी भी तरह की हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं है। उन्होंने भारतीय सैन्य क्षमताओं का सम्मान जताया और बताया कि पाकिस्तान का पूरा फोकस केवल रक्षात्मक (डिफेंसिव) क्षमताओं पर है।
मुख्य बातें (जैसा बयान में कहा गया):
“हम भारतीय सैन्य क्षमताओं का सम्मान करते हैं। हम समझते हैं कि भारत अपने सैन्य शस्त्रागार और क्षमताओं को बढ़ाने पर बड़ी मात्रा में पैसा और संसाधन खर्च कर रहा है।”
“लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम भारतीयों के साथ किसी तरह की हथियारों की दौड़ में शामिल हैं।”
पाकिस्तान की क्षमताएँ रक्षात्मक हैं और दुनिया के किसी भी देश के खिलाफ कोई आक्रामक इरादा नहीं है।
यह बयान भारत की बढ़ती एयर डिफेंस, मिसाइल और कन्वेंशनल स्ट्राइक क्षमताओं के संदर्भ में दिया गया।
ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ:
यह टिप्पणी मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के लगभग 16 महीने बाद आई है।
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले (26 नागरिक मारे गए) के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए थे। इसके बाद 4 दिनों का सैन्य टकराव हुआ और 10 मई 2025 को सीजफायर हुआ।
फैक्ट चेक:
कुछ पोस्ट और वीडियो में इसे “पाक का सरेंडर” बताकर दिखाया जा रहा है। असल में पाकिस्तान ने कोई सैन्य या राजनीतिक सरेंडर नहीं किया है। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी का बयान उनकी पुरानी पोजीशन का ही दोहराव है कि पाकिस्तान भारत जैसे बड़े रक्षा बजट वाले देश के साथ हथियारों की रेस नहीं लड़ सकता। उनका जोर हमेशा डिफेंसिव कैपेबिलिटी पर रहा है।
स्रोत: Al Arabiya English इंटरव्यू (सितंबर 2026), Moneycontrol, Outlook, Firstpost आदि।
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर* *धमधा, दुर्ग।* धमधा से बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम देवरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मौहभाठा निवासी ब्लॉक साजा बाइक क्रमांक CG 07 AK 8673 में सवार अश्वनी साहू (उम्र 16 वर्ष) और पूरब साहू (उम्र 19 वर्ष) धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक *CG 08 K 1921* ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान पूरब साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अश्वनी साहू का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    4
    धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर
धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर*
*धमधा, दुर्ग।* धमधा से बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम देवरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मौहभाठा निवासी ब्लॉक साजा बाइक क्रमांक CG 07 AK 8673 में सवार अश्वनी साहू (उम्र 16 वर्ष) और पूरब साहू (उम्र 19 वर्ष) धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक *CG 08 K 1921* ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान पूरब साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अश्वनी साहू का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.