Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, कानून के रखवाले हो या साधु संत सबके लिए गो माता , तो,माता है, गो भक्तो का कारवा अब नहीं रुकेगा,नहीं झुकेगा,ये संकल्प,सभी देशवासियों का है राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में इन दिनों गो माता के भक्तों ने अब पुरी तरह कमर कस ली है चाहे पदो पर बैठे पदाधिकारी हो या कानून के रखवाले या हो साधु संत सभी आवाम ने अबकी बार एक संकल्प के साथ गो माता को राष्ट माता का दर्जा दिलाने,गो हत्या पुर्ण रुप से बंद हो का बिडा अब रफ्तार पकड़ रहा है 27अप्रेल को कुशलगढ़ , सज्जनगढ़ सहित पुरे प्रदेश व देश में 5000हजार से अधिक तहसिलो उपखंडो पर गो माता के सम्मान में प्रधानमंत्री को एक प्रार्थना पत्र देकर गो माता को सम्मान दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं
Dharmendra Soni
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, कानून के रखवाले हो या साधु संत सबके लिए गो माता , तो,माता है, गो भक्तो का कारवा अब नहीं रुकेगा,नहीं झुकेगा,ये संकल्प,सभी देशवासियों का है राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में इन दिनों गो माता के भक्तों ने अब पुरी तरह कमर कस ली है चाहे पदो पर बैठे पदाधिकारी हो या कानून के रखवाले या हो साधु संत सभी आवाम ने अबकी बार एक संकल्प के साथ गो माता को राष्ट माता का दर्जा दिलाने,गो हत्या पुर्ण रुप से बंद हो का बिडा अब रफ्तार पकड़ रहा है 27अप्रेल को कुशलगढ़ , सज्जनगढ़ सहित पुरे प्रदेश व देश में 5000हजार से अधिक तहसिलो उपखंडो पर गो माता के सम्मान में प्रधानमंत्री को एक प्रार्थना पत्र देकर गो माता को सम्मान दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं
More news from राजस्थान and nearby areas
- महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रैयाना निवासी देहदान घोषणा करने वाली दंपत्ति विनोद पंचाल और उनकी धर्म पत्नी अनीता पंचाल को देहदान घोषणा परिचय पत्र भेंट कर बहुमान किया गया। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के संरक्षक अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल ने इस अवसर पर पंचाल दंपत्ति की देहदान की घोषणा को सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक बताते हुए सभी लोगों से इस पावन कार्य में सहयोग करने आग्रह किया। देहदान सबसे बड़ा दान है जिसके माध्यम से मेडिकल कॉलेज के माध्यम से योग्यतम चिकित्सक सृजन में सहयोग मिलता है जिससे गंभीर रोगों से पीड़ित कई रोगियों को नव जीवन देने का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर विनोद पंचाल ने कहा की इस नश्वर शरीर का उपयोग मरणोपरांत देहदान से बेहतर ओर कुछ भी नहीं हो सकता। हम दोनो पति पत्नी मरणोपरांत देहदान की घोषणा कर अति प्रसन्न है।3
- सागवाड़ा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की टक्कर से पिता की मौत, मासूम बेटी गंभीर घायल राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आसपुर रोड पर पुराने चुंगी नाके के पास एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 7 वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटारवाड़ा निवासी अशोक पुत्र शंकर मईडा (उम्र लगभग 38 वर्ष) अपनी बेटी निधि (7 वर्ष) के साथ बाइक लेकर चुंगी नाके के पास खड़े थे। इसी दौरान आसपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अशोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटी निधि गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर प्रशिक्षु पुलिस उप अधीक्षक पारसमल और पुलिस उप अधीक्षक रूप सिंह राठौड़ पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उठाकर राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। इधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि वे चाहते थे कि समाज के लोग इकट्ठा होने तक शव को मौके से न हटाया जाए, लेकिन पुलिस के एक कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन शव को वहां से हटवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सीमलवाड़ा । डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बंद पड़ी मार्बल माइंस में भरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नहाने के लिए पानी में उतरा था, तभी हादसा हो गया। बॉडी - धंबोला थाना क्षेत्र के बोड़ामली गांव में शुक्रवार को एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बोड़ामली निवासी दिनेश परमार, उम्र 27 साल, बंद पड़ी मार्बल माइंस में जमा पानी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई चेतन लाल कलाल ने बताया कि मृतक के पिता कांतिलाल परमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी, लेकिन पिछले तीन साल से पत्नी पीहर में रह रही थी। युवक की कोई संतान नहीं है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं ग्रामीणों ने बंद पड़ी खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं इस हादसे ने एक बार फिर बंद पड़ी खदानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - चेतन लाल कलाल एएसआई1
- Post by Parmeshvar redash1
- desi murge1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट । आज कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश से लगाए गए नवनियुक्त प्रभारी भारद्वाज ने आज मीटिंग ली। मीटिंग बहुत हगामें दार रही। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी से वेवाक बातचीत करते हुए प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने गुटबाजी स्वीकार की और कहां की इसी कारण लोकसभा और विधानसभा में कांग्रेस हारी।1
- कुशलगढ़ नगर में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सीवरेज परियोजना गंभीर सवालों में है। टंकी चौक क्षेत्र में बार-बार जाम हो रही लाइन से आमजन व श्रद्धालु गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे प्रशासन व नगर पालिका की लापरवाही उजागर हो रही है। हिरण नदी के पास स्थित सोमनाथ मंदिर, राम मंदिर व बोहरा समाज के कब्रिस्तान तक जाने वाला मार्ग पिछले एक वर्ष से प्रभावित है। पुलिया पर सीवरेज बहना आम हो गया है, जबकि ठेकेदार के कर्मचारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन का लेवल व क्षमता सही नहीं होने से समस्या बनी हुई है। गंदा पानी सड़कों पर भरने से आवागमन बाधित होता है और श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हो रही है। गंभीर स्थिति तब बनती है जब दूषित पानी हिरण नदी में मिलकर बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है। नगरवासियों ने 40 करोड़ से अधिक की लागत वाली इस परियोजना को फेल बताते हुए जिला कलेक्टर व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ठेकेदार पर कार्रवाई, तकनीकी जांच व जवाबदेही तय करने की मांग की है।1
- Post by Parmeshvar redash1
- प्रतापगढ़ से बड़ी खबर हथुनिया थाने में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) रघुवीर सिंह को किया गया निलंबित! पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की बड़ी कार्रवाई तस्करों से मिलीभगत और अवैध लेन-देन के गंभीर आरोप जिले में चल रहे एंटी-स्मगलिंग अभियान के बीच बड़ा एक्शन SP बी. आदित्य का साफ संदेश तस्करों से सांठगांठ करने वाले पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे” वहीं हथुनिया थाना प्रभारी उदयवीर सिंह का बयान मामले की जांच जारी डिप्टी स्तर पर हो रही है जांच इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में पुलिस महकमे में बढ़ी सतर्कता1